Shuru
Apke Nagar Ki App…
logo ko aane jane me dikkat hoti hai .
Kailash Kumar
logo ko aane jane me dikkat hoti hai .
More news from राजस्थान and nearby areas
- रानीवाड़ा के बड़गांव रोड बस स्टैंड के पास आयोजित विशाल धर्मसभा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान की शरणागति ही ईश्वर प्राप्ति का मुख्य साधन है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति राग, द्वेष, मोह, माया, अहंकार, काम और क्रोध का त्याग कर पूर्ण श्रद्धा व समर्पण भाव से प्रभु की शरण में आता है, उसका निश्चित रूप से कल्याण होता है। अपने आशीर्वचन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने भगवान श्रीराम और विभीषण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि विभीषण शत्रु पक्ष में होने के बावजूद जब भगवान श्रीराम की शरण में आए, तब प्रभु ने उन्हें अपना स्वीकार कर अभय प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम 'शरणागत वत्सल' इसलिए है क्योंकि वे सच्चे मन से उनकी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि संसार में रहते हुए भी मनुष्य को प्रत्येक परिस्थिति में स्वयं को प्रभु के हवाले कर देना चाहिए। ऐसा करने वाला व्यक्ति निर्भय, महान और ईश्वर की कृपा का पात्र बन जाता है तथा भगवान उसकी हर स्थान पर रक्षा करते हैं। गौ सेवा पर विशेष बल देते हुए जगद्गुरु ने कहा कि केवल 'गौ माता की जय' बोलने से कार्य पूरा नहीं होता, बल्कि गौ रक्षा, गौ पालन और गौ संरक्षण ही वास्तविक गौ पूजा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं नंगे पांव गौ चराई और गौ सेवा की, इसलिए भगवत प्राप्ति में गौ माता का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गौ, गंगा, गायत्री और गीता सनातन धर्म के वटवृक्ष हैं, इनके संरक्षण और इनके बताए मार्ग पर चलने से ही सनातन धर्म की रक्षा संभव है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल का भी संबोधन हुआ। उन्होंने रानीवाड़ा की जनता द्वारा धार्मिक, जनसेवा और गौ सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सनातन धर्म की जड़ सत्य पर आधारित है। सत्य से विमुख होने पर धर्म कमजोर पड़ जाता है, जबकि सत्य का पालन धर्माचरण को सरल और सार्थक बनाता है। धर्मसभा से पूर्व नगरवासियों ने जगद्गुरु शंकराचार्य का पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा, मंगल गीत, आरती एवं चरण पादुका पूजन के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में विट्ठल कृष्ण जी महाराज एवं बलदेव नंद जी महाराज ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हदमत सिंह भोमिया, जगदीश जोशी, कैलाश माली, छैल सिंह, तनु सिंह, कालू सिंह, नवल सिंह, बाबूलाल, गणपत पुरोहित, दिलीप सिंह, भीखाराम सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- राजसमंद में आज गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गोभक्तों ने विशाल गौ सम्मान यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देना और सख्त गौ सुरक्षा कानून लागू करना था। यह धर्मसभा कुमावत समाज की वाटिका से शुरू हुई और स्टेशन रोड, जेके मोड़, चौपाटी, बस स्टैंड और जलचक्की होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। विधायक दीप्ति माहेश्वरी की मौजूदगी में महामहिम राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संत समाज ने गौ हत्या पर गहरी चिंता जताई और सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग की।1
- राजसमंद में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हजारों गोभक्त एकत्रित हुए। स्टेशन रोड से कलेक्ट्री तक विशाल गौ सम्मान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जिले भर के साधु संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। विधायक और संतों की मौजूदगी में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया गया। गौ रक्षा कानून की मांग को लेकर कांकरोली में भी गोभक्तों का हुजूम उमड़ा।1
- तारावट पंचायत में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर आयोजित, एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारावट में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वडेरा ने ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण किया। शिविर के दौरान एसडीएम ने ग्राम पंचायत तारावट के राजस्व गांव सियाखेड़ी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सियाखेड़ी के नाम दर्ज भूमि पर किए गए अतिक्रमण का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।1
- पाली में साधु-संतों का उग्र प्रदर्शन: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर निकाला गया भव्य जुलूस पाली (राजस्थान): पाली शहर में आज साधु-संतों और गौ-भक्तों द्वारा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर एक विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय साधु-संत, गौ-सेवक और आम नागरिक शामिल हुए। मुख्य बिंदु: भव्य जुलूस: जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ निकला, जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने संतों का स्वागत किया और 'गौ माता की जय' के नारे लगाए। प्रमुख मांग: संतों ने एकजुट होकर मांग की कि भारत सरकार जल्द से जल्द कानून बनाकर गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करे तथा गौ-हत्या पर देशव्यापी कड़ा प्रतिबंध लागू करे। ज्ञापन सौंपा: जुलूस के समापन पर संत समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन की चेतावनी: संतों ने कहा कि गौ-संरक्षण और संवर्धन केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि मांग जल्द पूरी नहीं हुई, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जुलूस के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा। पूरे आयोजन के दौरान शांति बनी रही और संतों ने अपनी मांग को पुरजोर तरीके से प्रशासन के सामने रखा।1
- उदयपुर जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरवड़ों का गुड़ा में सोमवार को प्रवेश द्वार उद्घाटन एवं जल मंदिर लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी रहे। विशेष अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रधान नरेन्द्र कुमार चंडालिया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मांगथला के प्रशासक युधिष्ठिर पुरोहित ने की। इस अवसर पर नव-निर्मित प्रवेश द्वार व जल मंदिर का लोकार्पण समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यालय के नव-निर्मित प्रवेश द्वार एवं जल मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने विद्यालय के विकास के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की और प्रवेश द्वार व जल मंदिर का लोकार्पण किया।1
- पाली । पाली उप जिला कलेक्टर कार्यालय में श्रीमानजी विमलेंद्र राणावत उप जिला कलेक्टर ने कार्यालय लिपिक सवाई सिंह को साफा,माला विशिष्ट देकर विदाई दी। पाली। पाली उप जिला कलेक्टर (SDM) कार्यालय में श्रीमानजी विमलेंद्र राणावत उप जिला कलेक्टर ने कार्यालय लिपिक श्री सवाई सिंह को साफा, श्रीफल,गिफ्ट,तहसील दार,पाली ने माला, कार्यालय सभी कर्मचारियों ने माला, पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया और विदाई दी गई। इस अवसर पर पाली उप जिला कलेक्टर(SDM) विमलेंद्र राणावत, तहसीलदार ,पाली, कार्यालय कर्मचारियों,व यशपाल कूंपावत ने लिपिक सवाई सिंह के कार्यालय में जनता की समस्यायों का समय पर कार्य सत्य निष्ठा से निपटाने, हंसमुख स्वभाव व कार्यालय कर्मचारियों से प्रेम पूर्वक कार्य कूशलता की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विदाई कार्यालय समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर छगनलाल भारद्वाज (वरिष्ठ पत्रकार)भी कार्यक्रम समारोह आयोजित को कैमरे में कैद किया गया। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)4
- हस्तपाल सिंह पाली जमीन विवाद में पिता व दो बेटों पर जानलेवा हमला, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास पाली। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के निम्बाड़ा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने पहले धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया और बाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास किया।घायलों की पहचान राजेंद्र सिंह (42) पुत्र मदनसिंह, मनमोहन सिंह (35) पुत्र मदनसिंह तथा मदनसिंह (65) पुत्र भंवरसिंह निवासी निम्बाड़ा के रूप में हुई है। घटना में वृद्ध मदनसिंह का हाथ घायल हो गया, जबकि दोनों बेटों के पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी है।तीनों घायलों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।गुड़ा एंदला थाने के एएसआई करण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद की रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने खेत जाते समय तीनों पर हमला किया। आरोप है कि धारदार हथियारों से हमला करने के बाद ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास भी किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।3