logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण के लिए बना रोड सर दर्द धानेरा.मैत्रीवाडा रानीवाड़ा रोड ये कब तक सलेगा भ्रष्टाचार

1 day ago
user_Jitu Patel
Jitu Patel
Voice of people Raniwara, Jalore•
1 day ago

ग्रामीण के लिए बना रोड सर दर्द धानेरा.मैत्रीवाडा रानीवाड़ा रोड ये कब तक सलेगा भ्रष्टाचार

  • user_Hitesh Patel
    Hitesh Patel
    रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान
    💯🙏
    23 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • इस रोड पर एक बार इंसान आता है तो उसको बार-बार आने का मन करता है यह है रानीवाड़ा क्षेत्र का विकास जो इस कदर आ चुका है वीडियो देखे बिना ना जाए आप
    3
    इस रोड पर एक बार इंसान आता है तो उसको बार-बार आने का मन करता है यह है रानीवाड़ा क्षेत्र का विकास जो इस कदर आ चुका है वीडियो देखे बिना ना जाए आप
    user_Jitu Patel
    Jitu Patel
    Voice of people रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    1 day ago
  • आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया। रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है। रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे। आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।
    1
    आबूरोड। भारत की प्रसिद्ध श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा आबूरोड शहर में आयोजीत की जा रही रामलीला के 7 वे दिन भगवान माता सबरी के आश्रम तक पहुंचे और उनके झूठे बेर को भी खाए और नौ प्रकार की भक्तिया बताते हुए आगे बढ़े। आगे उनके प्रेम भक्त हनुमान जी से मिलना होता है, और फिर राम सुग्रीव जी की मित्रता और वाली बध तक का मंचन किया गया।
रामलीला मंडल के सचिव मकरनाथ प्रताप ने बताया कि रामलीला मनोरंजन नहीं हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की संगम है रामलीला, प्रभु रामजी ने माता सबरी के झूठे बेर खाकर पूरे समाज को यह संदेश दिए है, कि जात पात कुछ नहीं है भाव है तो सभी है।
रामलीला देखने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, समाजसेवी रमेश बराड़ा, सागर भाई अग्रवाल, अमित जैन, पी पी गोयल, प्रकाश अग्रवाल, विजय गोठवाल, मनीष परसाई, राधेश्याम शाक्य, अनूप श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, दिलीप सोनी, मुकेश मोदी, सुरेखा मोदी, सुमिता सांखला, सुनीता सम्बरिया, कविता मोरवाल समेत कई बंधु उपस्थित रहे।
आज की रामलीला सीता खोज लंका दहन एवं हनुमान चालीसा का वितरण और सामूहिक पाठ का विशाल आयोजन किया जाएगा और सबसे विशेष रामलीला लंका पर चढ़ाई कर युद्ध प्रारंभ एवं लक्ष्मण शक्ति एवं रामविलाप की रामलीला का मंचन होगा।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • “शिक्षा, समानता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक” महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जालोर में गूंजा सम्मान, गर्ग बोले—उनके आदर्श ही समाज की असली ताकत जालोर। माली समाज सेवा संस्थान जालोर के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर स्थानीय ज्योतिबा फुले उद्यान में श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे। साथ ही जिला कलेक्टर प्रदीप के गावंडे,देवेन्द्र जी थानाधिकारी कोतवाली जालोर, भोमाराम माली (अध्यक्ष, समाज ठाकुरद्वारा पांच पट्टी) , लालचंद सोलंकी माली युवा संघ,गजेन्द्र सिंह भाजपा महामंत्री, दिनेश महावर भाजपा जिला प्रवक्ता, रवि सोलंकी भाजपा नगर अध्यक्ष, सुरेश सुन्देशा भाजपा नगर महामंत्री, सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके समाज सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को स्मरण किया। मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुले जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विकास की भावना मजबूत हुई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने फुले जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
    3
    “शिक्षा, समानता और सामाजिक क्रांति के प्रतीक” महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जालोर में गूंजा सम्मान, गर्ग बोले—उनके आदर्श ही समाज की असली ताकत
जालोर। माली समाज सेवा संस्थान जालोर के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर स्थानीय ज्योतिबा फुले उद्यान में श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे। साथ ही जिला कलेक्टर प्रदीप के गावंडे,देवेन्द्र जी थानाधिकारी कोतवाली जालोर, भोमाराम माली (अध्यक्ष, समाज ठाकुरद्वारा पांच पट्टी) , लालचंद सोलंकी माली युवा संघ,गजेन्द्र सिंह भाजपा महामंत्री, दिनेश महावर भाजपा जिला प्रवक्ता, रवि सोलंकी भाजपा नगर अध्यक्ष, सुरेश सुन्देशा भाजपा नगर महामंत्री, सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने उनके समाज सुधार, शिक्षा और समानता के संदेश को स्मरण किया।
मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि फुले जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विकास की भावना मजबूत हुई है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने फुले जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। आयोजन के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सरूपगंज कस्बे के गरबा चौक पर अम्बे माता मंदिर की आगामी 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाल शनिवार को कस्बे के सभी मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका चढ़ाई गई। अंबे सेवा समिति संस्थान के अनुसार अंबे माता की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त देवी देवताओं को आमंत्रण के तहत दोपहर को कस्बे के गरबा चौक से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा आमंत्रण पत्रिका निमंत्रण के लाभार्थी टेकारामजी जयशंकर रावल परिवार की ओर से गाँव के मंदिर में भगवान के मंदिरों में पीले चावल एवं पत्रिका अर्पित की गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस दौरान काफी संख्या में कस्बे वासी उपस्थित थे।
    1
    सरूपगंज
कस्बे के गरबा चौक पर अम्बे माता मंदिर की आगामी 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाल शनिवार को कस्बे के सभी मंदिरों में आमंत्रण पत्रिका चढ़ाई गई।
अंबे सेवा समिति संस्थान के अनुसार अंबे माता की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त देवी देवताओं को आमंत्रण के तहत दोपहर को कस्बे के गरबा चौक से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा आमंत्रण पत्रिका निमंत्रण के लाभार्थी टेकारामजी जयशंकर रावल परिवार की ओर से गाँव के मंदिर में भगवान के मंदिरों में पीले चावल एवं पत्रिका अर्पित  की गई। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। इस दौरान काफी संख्या में कस्बे वासी उपस्थित थे।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।
    1
    नरेश मालवीय, सुमेरपुर । भारतीय मजदूर संघ राजस्थान प्रदेश द्वारा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का शुभारंभ जोधपुर के बासनी क्षेत्र स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान में हुआ। ‘राष्ट्र हित-उद्योग हित-श्रमिक हित के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री प्रमोद गिरी सुमेरपुर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह डाबी एवं प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भंवरसिंह आंगनवा ने की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह राजपुरोहित, कुशलाराम, गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, आशा यूनियन की प्रदेश मंत्री कंचन मालवीय, नीतू माली तथा प्रदेश पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में पश्चिमी राजस्थान के तीन प्रमुख संभाग जोधपुर, बीकानेर एवं पाली से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन विस्तार, श्रमिक हित, नेतृत्व क्षमता विकास तथा कार्यशैली को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष डाबी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में संगठन का विस्तार, गांवों तक पहुंच, नए श्रम कानूनों की जानकारी, संगठनात्मक अनुशासन तथा औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए श्रमिक अधिकार प्राप्त करना आवश्यक है। प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व विकास से ही कार्यकर्ता का वास्तविक उत्थान संभव है और प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में सुमेरपुर, तखतगढ़, शुभारंभ व पाली सहित जिलेभर से ब्लॉक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेतृत्व विकास की महत्ता को समझा तथा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • जायंट्स ग्रुप उम्मीद जोधपुर द्वारा आज फालना के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर लगभग 350 बच्चों को दो-दो कॉपियाँ और पेंसिल वितरित की गईं। शिक्षण सामग्री को पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली* *अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि बच्चों की काउंसलिंग भी की गई,जिसमें उन्हें अच्छे संस्कार,विशेष रूप से ईमानदारी का महत्व समझाया गया* *इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल कविता गहलोत साथ ही व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता और राकेश अग्रवाल गौतम यति,तरुण गर्ग भी उपस्थित रहे* *जोधपुर से सभी सदस्य गाड़ियों द्वारा शिक्षण सामग्री फालना ले कर पहुंचे। इस सेवा कार्य में मंजू मेहता,मधु गुप्ता, मीनाक्षी महेश्वरी,लक्ष्मी,राखी,सीमा दवे सहित सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।अंत में प्रधानाचार्य कविता गेहलोत ने सभी आगंतुक मेहमानों का आभार ज्ञापित किया एवं कहा कि वह भविष्य में भी आपका सहयोग संस्था को इसी तरह मिलता रहेगा*
    1
    जायंट्स ग्रुप उम्मीद जोधपुर द्वारा आज फालना के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर लगभग 350 बच्चों को दो-दो कॉपियाँ और पेंसिल वितरित की गईं। शिक्षण सामग्री को पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली*
*अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि बच्चों की काउंसलिंग भी की गई,जिसमें उन्हें अच्छे संस्कार,विशेष रूप से ईमानदारी का महत्व समझाया गया*
*इस अवसर पर कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल कविता गहलोत साथ ही व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,एसडीएमसी सदस्य अमित मेहता और राकेश अग्रवाल गौतम यति,तरुण गर्ग भी उपस्थित रहे*
*जोधपुर से सभी सदस्य गाड़ियों द्वारा शिक्षण सामग्री फालना ले कर पहुंचे। इस सेवा कार्य में मंजू मेहता,मधु गुप्ता, मीनाक्षी महेश्वरी,लक्ष्मी,राखी,सीमा दवे सहित सभी बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।अंत में प्रधानाचार्य कविता गेहलोत ने सभी आगंतुक मेहमानों का आभार ज्ञापित किया एवं कहा कि वह भविष्य में भी आपका सहयोग संस्था को इसी तरह मिलता रहेगा*
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बालोतरा। बालोतरा जिले के आसोतरा गांव में अज्ञात चोरों ने सुने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी की जेवरात एवं नकदी चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची ।
    1
    बालोतरा। 
बालोतरा जिले के आसोतरा गांव में अज्ञात चोरों ने सुने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी की जेवरात एवं नकदी चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची ।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जालौर शहर से जिले भर में गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है जिसको लेकर पंचायत समिति के पास बागोड़ा रोड पर मोकलसर की मटकिया बिक्री के लिए आई हुई है शहर वासी भी उत्साह के साथ मटकिया खरीद रहे हैं वहीं मटकी का पानी पीना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है
    1
    जालौर शहर से जिले भर में गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है जिसको लेकर पंचायत समिति के पास बागोड़ा रोड पर मोकलसर की मटकिया बिक्री के लिए आई हुई है शहर वासी भी उत्साह के साथ मटकिया खरीद रहे हैं वहीं मटकी का पानी पीना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.