Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरगी हादसा में दो बच्चों का शव बरामद अन्य की और तलाश प्रशासन की तलाश जारी
Rishi Rajak
बरगी हादसा में दो बच्चों का शव बरामद अन्य की और तलाश प्रशासन की तलाश जारी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोगों को अपने उसूल अपने कानून और अपने एथिक्स पर खड़े रहने की आवश्यकता, विवेक तन्खा...1
- बरगी डैम क्रूज़ हादसा मौसम खराब यात्री से भरा क्रूज़ डूबा #vivektankha ji ne media se बात करते हुए बताया खराब व्यवस्था लापरवाही का नतीजा ये हादसा1
- कटनी।। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 1 मई 2026 से 20 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे— ओपीडी कक्ष आईसीयू रूम महिला वार्ड सामान्य वार्ड प्रयोगशाला (लेब) प्रसूता वार्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री भारत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक (हेल्थ केयर) श्रीमती रेणुका पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रशिक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ श्री मनोज साहू द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर सकें। - प्रशिक्षण का उद्देश्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य— विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तकनीकी कौशल विकसित करना रोजगार के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है और वे नई-नई तकनीकी जानकारियां उत्साहपूर्वक सीख रहे हैं। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है तथा आशा व्यक्त की गई है कि यह प्रशिक्षण उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।1
- स्थानीय ग्रामीणो ं में आक्रोश अंधा मोड़ बना मुसीबत का अड्डा लगातार हो रहे सड़क हादस े * दमोह पहुंच मार्ग स्थित ढेरा फाटक मोड़ में लगातार तीसरा सड़क हादसा चार लोग गंभीर रूप से घायल * कटनी जिला कलेक्टर से ग्रामीणो ं ने कि मांग इरिगेशन पुलिया होनी चाहिए कवर, चिन्हित अंधे मोड़ो ं पर बनन े चाहिए स्पीड ब्रेकर,1
- गोटेगांव में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर, 11 सूत्रीय मांगों के साथ पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन जागृति कमेटी ने यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस प्रशासन को सुझाव प्रेषित किये। गोटेगांव(नि.सं) नगर गोटेगांव में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। हाल ही में हुई दर्दनाक दुर्घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, जिसके चलते जागृति कमेटी गोटेगांव के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जागृति कमेटी के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मनीष त्रिपाठी एवं थाना प्रभारी गोटेगांव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं तेज रफ्तार जैसे कारण लगातार दुर्घटनाओं को जन्म दे रहे हैं, जिससे निर्दोष नागरिक अपनी जान गंवा रहे हैं। ज्ञापन में समिति ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान में वाहन चेकिंग केवल हेलमेट तक सीमित रह गई है, जबकि नाबालिग वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मामलों पर कठोर कार्यवाही की आवश्यकता है। समिति ने मांग की कि मुख्य मार्गों पर बीच सड़क वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त चालानी कार्यवाही की जाए, वहीं फल एवं सब्जी विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से पुराना गल्ला मंडी प्रांगण में स्थानांतरित किया जाए। साथ ही, नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर लगे छायादार शेड की सीमा तय कर अतिक्रमण को नियंत्रित करने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में यह भी प्रमुखता से उल्लेख किया गया कि नगर से गुजरने वाले बाहरी वाहनों को बायपास मार्ग से संचालित किया जाए तथा विद्यालयीन समय में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जागृति कमेटी ने यह भी सुझाव दिया कि वाहन चेकिंग की कार्यवाही थाना परिसर के सामने करने के बजाय नगर के प्रवेश बिंदुओं पर की जाए, जिससे उसका प्रभाव अधिक व्यापक और व्यवहारिक हो सके। समिति ने यह स्वीकार किया कि सड़क दुर्घटनाओं की इस गंभीर स्थिति में सामाजिक जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, लेकिन यदि पुलिस प्रशासन दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करता है, तो सभी नागरिक पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर जागृति कमेटी के नारायण पटेल, मुकेश चौकसे, सतीश अग्रवाल, जगदीश श्रीवास, अशोक पटेल, गुड्डा विलवार, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राजेश चौकसे, भानु जैन, शरद पटेल, नवीन चौरसिया, राजेश सेन, मुकुल राजपूत, दीपक नेमा, दीपक ठाकुर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। नगरवासियों को अब पुलिस प्रशासन से ठोस और त्वरित कार्यवाही की उम्मीद है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।2
- शंकर लाल यादव हुए सेवा निवृत्त, साथियों ने दी भावभीनी विदाई घंसौर। जनपद पंचायत घंसौर में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव शंकर लाल यादव के सेवा निवृत्त होने पर साथियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। शंकर लाल यादव ग्राम पंचायत शिकार में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं सचिव साथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके सरल स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें आज 1 मई 2026 को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शंकर लाल यादव ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो हमेशा याद रखा जाएगा।1
- कितना खोप नाक हादसा करंट मौत हरियाणा में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक युवक अपनी स्कूटी डीपी (बिजली के पोल) के पास खड़ी कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और डीपी से चिपक गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज करंट की वजह से कोई पास नहीं जा सका। कुछ ही पलों में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डीपी में करंट उतरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। यह हादसा लापरवाही और बिजली सुरक्षा में खामियों पर बड़े सवाल खड़े करता है।1
- कटनी।। जिले के रीठी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को वर्ष 2016 में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन तब से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, बावजूद इसके वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। रीठी पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार आरोपी को धर दबोचा। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by पत्रकार मनीष विश्वकर्मा1