Shuru
Apke Nagar Ki App…
jay. bhim. jaybhim. jaybhim. jaybhim. jay. bharat. Bidhuna. me. reli. nikali. jaybhim. jay. bhim. jaybhim. jaybhim. jaybhim. jay. bhim. jay. bhim
Pawankumar Pawankumar
jay. bhim. jaybhim. jaybhim. jaybhim. jay. bharat. Bidhuna. me. reli. nikali. jaybhim. jay. bhim. jaybhim. jaybhim. jaybhim. jay. bhim. jay. bhim
More news from Auraiya and nearby areas
- Post by Pawankumar Pawankumar1
- सपेरे के परिजनों ने डिप्टी सीएमओ के निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में जाकर किया हंगामा, परिजनों की मांग पर डिप्टी सीएमओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, ...... मृतक अपनी बहिन को अस्पताल में देखने जा रहा था, तेज रफ्तार कार चला रहे डिप्टी सीएमओ की टक्कर से हुई मौत, इटावा के स्वास्थ्य विभाग में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र यादव की तेज रफ्तार कार ने सामने से ओवरटेक करते हुए बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया, जैसे ही उसको जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत इटावा बरेली हाईवे पर उदयपुर के समीप यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार मैनपुरी जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के अंतर्गत नगला ढूंढे का रहने वाला है उसका नाम भोपनाथ उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गई, भोपनाथ अपनी इलाज करवा रही बीमार बहन को देखने के लिए जा रहा था, तभी उदयपुर गांव के समीप तेज रफ्तार आ रही अल्टो कार जिसको डॉक्टर सत्येंद्र यादव चला रहे थे उन्होंने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, इस हादसे के बाद डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने अपने आप को बचाव के लिए घायल दिखाते हुए एक निजी अस्पताल में सिर में चोट लगने की बात कही। मृतक भोपनाथ के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, परिजनों ने सब को ले जाकर डिप्टी सीएम को डॉक्टर सत्येंद्र यादव की निजी अस्पताल देव हॉस्पिटल में पहुंचकर हंगामा किया जहां पुलिस में समझाकर वापस भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम को के खिलाफ पीस की धारा 281 और 106 (1) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया है। मृतक भोपनाथ का भतीजा रामूनाथ ने बताया कि बीमार बहिन को देखने जा रहे थे, डिप्टी सीएमओ सतेंद्र यादव कार चला रहा थे उन्होंने अपनी कार से टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गए उनकी मृत्यु हो गई। एक्सीडेंट की घटना शाम को लगभग 7 बजे की है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ओमकांत राजपूत ने बताया कि एक्सीडेंट में लाए गए भोपनाथ की मृत्यु हो गई है। वह गंभीर अवस्था में लाए गए थे। आरोपित डिप्टी सीएम का सत्येंद्र यादव ने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे एक ट्रक चल रहा था वह भाग गया उसकी वजह से एक्सीडेंट हो गया है, मेरे भी सिर में चोट आई है। बाइट : डॉक्टर सतेंद्र यादव (डिप्टी सीएमओ) बाइट : रामू नाथ (मृतक का भतीजा) बाइट : डॉक्टर ओम कांत राजपूत (चिकित्साधिकारी, इमरजेंसी जिला अस्पताल, इटावा)1
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा। जनपद के थाना सैफई क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हरदोई गांव में बीड़ी की चिंगारी से गेहूं की सूखी फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लपटों के सामने उनकी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसी तरह थाना क्षेत्र के ग्राम उझियानी में भी गेहूं की फसल में आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि यहां ग्रामीणों की सतर्कता के चलते दमकल के पहुंचने से पहले ही सबमर्सिबल पंप और ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कई बीघा फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सैफई के अग्निशमन अधिकारी आशीष मोहर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे और बड़े नुकसान को टाला जा सका। आग की घटनाओं के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फसलों में हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने पीड़ित किसानों को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में इस तरह की लापरवाही (बीड़ी या सिगरेट जलाना) अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।1
- औरैया। देश संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में औरैया के फफूंद क्षेत्र स्थित ग्राम उजीतीपुर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'गौरव दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि बाबा साहब का संघर्ष उन वंचितों और शोषितों के लिए था जिन्हें समाज में हाशिए पर रखा गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'अंत्योदय' के जरिए समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रेम कुमार गुप्ता और मंडलाध्यक्ष कुलदीप दुबे ने कार्यकर्ताओं को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया। समाजसेवी रामशंकर दोहरे ने 'शिक्षित बनो-संगठित रहो' के संदेश को दोहराते हुए युवाओं से समाज सेवा के लिए आगे आने की अपील की। इस गौरव दिवस के अवसर पर प्रेम कुमार गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष निवर्तमान), मंडलाध्यक्ष कुलदीप दुबे, पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी (बड़े तिवारी), रामशंकर दोहरे समाजसेवी, अमित बाबू, अक्षय कुमार, कमल, सोनू, सतेंद्र गौतम, अशोक कुमार, अंशु शुक्ला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- औरैया।जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा*ल।सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों - संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज - से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज । प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।1
- *जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।* *ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।* *सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा* *सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन* *दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।* *शोभायात्रा प्रमुख मार्गों—संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज—से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी।* *शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा।* *आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज।* *प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।* *इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी, एडवोकेट पंकज अवस्थी सहित कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।*3
- jay. bhim. jaybhim. jaybhim. jaybhim. jay. bharat. Bidhuna. me. reli. nikali. jaybhim. jay. bhim. jaybhim. jaybhim. jaybhim. jay. bhim. jay. bhim1