logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की धूम, रक्तदान से लेकर दीपदान तक हुए कार्यक्रम सुल्तानपुर,-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 10 वर्ष के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान, फल वितरण, दीपदान, विकास प्रदर्शनी और टूलकिट वितरण कार्यक्रम हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय समेत लम्भुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय और कादीपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर लगाए गए। मेडिकल कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विधायक प्रतिनिधि आशा सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ विनय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और सीएमओ मौजूद रहे। इसके अलावा 15 सीएचसी, जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और वृद्धाश्रम तुराबखानी में मरीजों को फल वितरित किए गए। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सीडीओ ने किया। यहीं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2.0 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। विश्वकर्मा जयंती पर उद्योग विभाग द्वारा आंचल सिंह, दीपशिखा, रिंकी देवी सहित कई लाभार्थियों को टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अमिश कुमार, प्रिया दुबे समेत अन्य को डेमो चेक और माटीकला योजना में राहुल प्रजापति समेत अन्य को विद्युत चालित चाक वितरित किया गया। वहीं श्रम विभाग ने मृत्यु एवं विकलांगता सहायता, कन्या विवाह और मातृत्व योजना के लाभार्थियों को चेक दिए। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत धोपाप धाम, विजेथुआ धाम, सीताकुण्ड, पारिजात पार्क, नवोदय विद्यालय करौंदीकला, पॉलिटेक्निक अखण्डनगर सहित 410 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दीप प्रज्ज्वलन, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ा।

1 hr ago
user_Rajdev yadav (पत्रकार )
Rajdev yadav (पत्रकार )
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की धूम, रक्तदान से लेकर दीपदान तक हुए कार्यक्रम सुल्तानपुर,-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्र के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 10 वर्ष के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्तदान, फल वितरण, दीपदान, विकास प्रदर्शनी और टूलकिट वितरण कार्यक्रम हुए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय समेत लम्भुआ, जयसिंहपुर, बल्दीराय और कादीपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर लगाए गए। मेडिकल कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विधायक प्रतिनिधि आशा सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ विनय कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और सीएमओ मौजूद रहे। इसके अलावा 15 सीएचसी, जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर और वृद्धाश्रम तुराबखानी में मरीजों को फल वितरित किए गए। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सीडीओ ने किया। यहीं से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान 2.0 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। विश्वकर्मा जयंती पर उद्योग विभाग द्वारा आंचल सिंह, दीपशिखा, रिंकी देवी सहित कई लाभार्थियों को टूलकिट, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अमिश कुमार, प्रिया दुबे समेत अन्य को डेमो चेक और माटीकला योजना में राहुल प्रजापति समेत अन्य को विद्युत चालित चाक वितरित किया गया। वहीं श्रम विभाग ने मृत्यु एवं विकलांगता सहायता, कन्या विवाह और मातृत्व योजना के लाभार्थियों को चेक दिए। शाम को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत धोपाप धाम, विजेथुआ धाम, सीताकुण्ड, पारिजात पार्क, नवोदय विद्यालय करौंदीकला, पॉलिटेक्निक अखण्डनगर सहित 410 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दीप प्रज्ज्वलन, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से संबंधित लगाए गए बैनर में अभियान की अवधि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़ते हुए ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ का संदेश दिया गया है। सीएचसी परिसर में लगाए गए बैनर के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। ‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ संदेश के साथ आयोजित सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं जनसेवा की सुविधाओं को पहुंचाने की भावना को बढ़ावा देना रहा। स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न स्तरों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा है। बैनर में कार्यक्रम स्थल के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज, अयोध्या का उल्लेख किया गया है। अभियान को जनसेवा से जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी हैरिंग्टनगंज में सेवा दिवस का आयोजन
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से संबंधित लगाए गए बैनर में अभियान की अवधि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जोड़ते हुए ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ का संदेश दिया गया है।
सीएचसी परिसर में लगाए गए बैनर के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सेवा भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
‘जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ संदेश के साथ आयोजित सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य एवं जनसेवा की सुविधाओं को पहुंचाने की भावना को बढ़ावा देना रहा। स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े कर्मचारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न स्तरों पर सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रूपरेखा है। बैनर में कार्यक्रम स्थल के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज, अयोध्या का उल्लेख किया गया है। अभियान को जनसेवा से जोड़ते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का संदेश दिया गया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आठ साल पुराने चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट का बड़ा फैसला लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आठ साल पुराने चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट का बड़ा फैसला बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार साक्ष्यों के अभाव में बरी दोषी प्रशांत चौधरी की सजा का ऐलान 21 सितंबर को होगा फैसले पर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने जताई नाराजगी
    1
    आठ साल पुराने चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट का बड़ा फैसला
लखनऊ  विवेक तिवारी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला
आठ साल पुराने चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला जज कोर्ट का बड़ा फैसला
बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी गैर इरादतन हत्या का दोषी करार
दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार साक्ष्यों के अभाव में बरी
दोषी प्रशांत चौधरी की सजा का ऐलान 21 सितंबर को होगा
फैसले पर विवेक तिवारी की पत्नी  कल्पना तिवारी ने जताई नाराजगी
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • सुल्तानपुर में रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी में PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान एवं दिव्यांग बच्चों में फल वितरण कार्यक्रम* सुल्तानपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी पहुंचकर दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का संदेश दिया है। लोग घरों में केक काटते हैं, लेकिन उन्होंने जन्मदिन को भी सेवा के रूप में मनाने का काम किया। उन्होंने संस्था की संचालिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन कार्य के बीच दिव्यांग बच्चों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सीएमओ सहित जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि मोदी जी की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा कार्य होंगे। पूरे देश के साथ जनपद में भी रक्तदान,मरीजों के बीच सेवा,स्वच्छता सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज शाम लाभार्थियों के घरों,सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों पर दीप उत्सव मनाकर इस भाव को प्रकट किया जाएगा। वही आयोजक आशीष वर्मा (समाजसेवी,प्रकाश कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर) ने बताया कि आज माननीय मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मंदबुद्धि बच्चों को फल वितरण किया गया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जी आए थे। उनके द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया, बच्चों को सम्मानित किया गया और हम लोग पूरे एक महीने सेवा भाव से सेवा भाव चलाएंगे। और शाम को हम लोग घर पे दीया जलाएंगे। सेवा भाव की योजनाएं तो चल ही रही हैं। भविष्य में जन्मदिन के अवसर पर,जैसे 15 अगस्त हो गया,26 जनवरी हो गया,किसी महान पुरुष के जन्मदिन पर इनको वस्त्र दान, भोजन कराते रहते हैं। और माता जी हमारी पिछले लगभग 25 सालों से इन्हीं की सेवा कर रही हैं।
    4
    सुल्तानपुर में रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी में PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान एवं दिव्यांग बच्चों में फल वितरण कार्यक्रम*
सुल्तानपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुल्तानपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने रूरल इन्फॉर्मेटिव एंड सोशल ह्यूमैनिटी एकेडमी पहुंचकर दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण किया गया।
इस दौरान बच्चों द्वारा सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन भी हुआ। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का संदेश दिया है। लोग घरों में केक काटते हैं, लेकिन उन्होंने जन्मदिन को भी सेवा के रूप में मनाने का काम किया।
उन्होंने संस्था की संचालिका की सराहना करते हुए कहा कि कठिन कार्य के बीच दिव्यांग बच्चों की सेवा की जा रही है। इस अवसर पर सीएमओ सहित जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि मोदी जी की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा कार्य होंगे। पूरे देश के साथ जनपद में भी रक्तदान,मरीजों के बीच सेवा,स्वच्छता सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज शाम लाभार्थियों के घरों,सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों पर दीप उत्सव मनाकर इस भाव को प्रकट किया जाएगा।
वही आयोजक आशीष वर्मा (समाजसेवी,प्रकाश कंस्ट्रक्शन सुल्तानपुर) ने बताया कि आज माननीय मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मंदबुद्धि बच्चों को फल वितरण किया गया। इसमें पार्टी के अध्यक्ष जी आए थे। उनके द्वारा बच्चों को फल वितरण किया गया, बच्चों को सम्मानित किया गया और हम लोग पूरे एक महीने सेवा भाव से सेवा भाव चलाएंगे। और शाम को हम लोग घर पे दीया जलाएंगे।
सेवा भाव की योजनाएं तो चल ही रही हैं। भविष्य में जन्मदिन के अवसर पर,जैसे 15 अगस्त हो गया,26 जनवरी हो गया,किसी महान पुरुष के जन्मदिन पर इनको वस्त्र दान, भोजन कराते रहते हैं। और माता जी हमारी पिछले लगभग 25 सालों से इन्हीं की सेवा कर रही हैं।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही। अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया। इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    4
    आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, बरौसा से तहसील तक निकाला मार्च
राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम को सौंपा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर। आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के बैनर तले सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, कटका क्लब समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई।
प्रदर्शन की शुरुआत कादीपुर रोड से हुई। हाथों में मांगों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन लिखे पंपलेट लेकर प्रदर्शनकारी बरौसा चौराहे से होते हुए जयसिंहपुर तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र एसडीएम जयसिंहपुर संदीप कुमार यादव को सौंपा।
ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को आधार बनाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में बदलाव को लेकर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही यूजीसी से संबंधित व्यवस्थाओं और नियमों की समीक्षा करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी कानूनों और उनसे जुड़ी नीतियों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग करते हुए कहा कि प्रत्येक कानून का उद्देश्य सभी वर्गों को न्याय और समान अवसर उपलब्ध कराना होना चाहिए। ज्ञापन में कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने की मांग भी शामिल रही।
अयोध्या मंडल प्रभारी मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। जिला अध्यक्ष अंकुर पांडेय और जिलाध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि प्रदर्शन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि समान न्याय और अवसर की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए किया गया।
इस दौरान रामप्रीत पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, रमेश उपाध्याय, धर्मात्मा पांडेय, विनय मिश्रा, अतुल तिवारी, नीरज तिवारी, विपिन तिवारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर किया ड्रोन हमला, चरम पर तनाव सऊदी अरब और यमन के हुती विद्रोहियों के बीच जारी जंग भड़क उठी है। हुती विद्रोहियों ने सऊदी के मक्का शहर पर ड्रोन हमलें की कोशिश की जिसे मक्का की सीमा पर तैनात सऊदी अरब एयर डिफेंस ने मार गिराया। सऊदी अरब पर हुती विद्रोहियों द्वारा लगातार मिसाइलों ड्रोनों से हमलों को अंजाम दिया जा रहा। जिसमें ऑपरेशन के लिए गए सऊदी सेना के लड़ाकू विमान F.16 को विद्रोहियों ने मार गिराया। इस इलाके में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से तेल आपूर्ति पर पड़ा है असर। इस जंग के भड़कने के आसार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुनियां में तेल गैस संकट गहराने के आसार।
    1
    हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पर किया ड्रोन हमला, चरम पर तनाव
सऊदी अरब और यमन के हुती विद्रोहियों के बीच जारी जंग भड़क उठी है।
हुती विद्रोहियों ने सऊदी के मक्का शहर पर ड्रोन हमलें की कोशिश की जिसे मक्का की सीमा पर तैनात सऊदी अरब एयर डिफेंस ने मार गिराया।
सऊदी अरब पर हुती विद्रोहियों द्वारा लगातार मिसाइलों ड्रोनों से हमलों को अंजाम दिया जा रहा।
जिसमें ऑपरेशन के लिए गए सऊदी सेना के लड़ाकू विमान F.16 को विद्रोहियों ने मार गिराया।
इस इलाके में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से तेल आपूर्ति पर पड़ा है असर।
इस जंग के भड़कने के आसार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे दुनियां में तेल गैस संकट गहराने के आसार।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र में हाहाकार, सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं सुधरे हालत। बीकापुर, अयोध्या।जनलोकवाणी न्यूज (संवाददाता: दुर्गा सिंह):अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर इन दावों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बीकापुर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से स्थिति यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 36 से अधिक बार बिजली की अघोषित आंख-मिचौली हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सूख रही धान की फसल, किसानों पर दोहरी मारबताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में नाममात्र की वर्षा (अल्प वृष्टि) हुई है, जिसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए वैकल्पिक रूप से निजी नलकूपों और बिजली संचालित पंपिंग सेटों का सहारा लिया है। लेकिन बिजली विभाग की इस मनमानी और अघोषित कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।उमस से बेहाल जनता, छात्रों की पढ़ाई बाधितविद्युत संकट का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो वहीं शाम होते ही गांवों और कस्बों में अंधेरा पसर जाता है। रात के समय बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके अलावा, घंटों बिजली गायब रहने की वजह से पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियां और मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे क्षेत्र में जल संकट भी गहराने लगा है।स्थानीय जनता और किसानों ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से रोस्टर के अनुरूप नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और इस अघोषित कटौती से तुरंत निजात दिलाने की मांग की है
    1
    अघोषित विद्युत कटौती से क्षेत्र में हाहाकार, सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं सुधरे हालत।
बीकापुर, अयोध्या।जनलोकवाणी न्यूज (संवाददाता: दुर्गा सिंह):अयोध्या जनपद के बीकापुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच अघोषित विद्युत कटौती से आम जनमानस में हाहाकार मचा हुआ है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिजली विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन धरातल पर इन दावों की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रही है। बीकापुर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से स्थिति यह है कि महज 24 घंटे के भीतर 36 से अधिक बार बिजली की अघोषित आंख-मिचौली हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती के कारण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।सूख रही धान की फसल, किसानों पर दोहरी मारबताते चलें कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में नाममात्र की वर्षा (अल्प वृष्टि) हुई है, जिसके चलते खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए वैकल्पिक रूप से निजी नलकूपों और बिजली संचालित पंपिंग सेटों का सहारा लिया है। लेकिन बिजली विभाग की इस मनमानी और अघोषित कटौती ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।उमस से बेहाल जनता, छात्रों की पढ़ाई बाधितविद्युत संकट का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो वहीं शाम होते ही गांवों और कस्बों में अंधेरा पसर जाता है। रात के समय बिजली न रहने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है। इसके अलावा, घंटों बिजली गायब रहने की वजह से पेयजल के लिए लगी पानी की टंकियां और मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे क्षेत्र में जल संकट भी गहराने लगा है।स्थानीय जनता और किसानों ने बिजली विभाग के रवैये पर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों से रोस्टर के अनुरूप नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने और इस अघोषित कटौती से तुरंत निजात दिलाने की मांग की है
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत पांच पर मुकदमा गौरीगंज (अमेठी)। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मंझवारा गांव में बुधवार शाम क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम रोजगार सेवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरे नारायण का पुरवा मजरे मंझवारा निवासी भारत सरोज पुत्र मंगरू सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 सितंबर की शाम मंझवारा गांव में उन पर हमला किया गया। मामले में पुलिस ने आलोक तिवारी पुत्र भीम तिवारी, सूरज पुत्र धर्मेंद्र तिवारी और हिमांशु पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय पुत्र संतोष कुमार पांडेय समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रवी कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    क्षेत्र पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला, तीन नामजद समेत पांच पर मुकदमा
गौरीगंज (अमेठी)। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मंझवारा गांव में बुधवार शाम क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम रोजगार सेवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पूरे नारायण का पुरवा मजरे मंझवारा निवासी भारत सरोज पुत्र मंगरू सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 सितंबर की शाम मंझवारा गांव में उन पर हमला किया गया। मामले में पुलिस ने आलोक तिवारी पुत्र भीम तिवारी, सूरज पुत्र धर्मेंद्र तिवारी और हिमांशु पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय पुत्र संतोष कुमार पांडेय समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल रवी कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीडीए जनसंवाद में , चारों सीट जीतने का दावा भाजपा पर साधा निशाना अमेठी गुरुवार को स्थानीय कस्बे के एक निजी होटल में समाजवादी पार्टी ने लोधी-वर्मा समाज की बैठक आयोजित किया बैठक में शिकोहाबाद विधायक एवं मुख्य अतिथि मुकेश लोधी ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीडीए संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और लोधी-वर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विधायक मुकेश लोधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, मजदूर और छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समाज का हर पीड़ित व्यक्ति समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अमेठी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जीत का उपहार दिया जाएगा। शिव प्रताप यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने बिजली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गांवों में दो घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। तहसील और थानों में दलालों का अड्डा बन गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर शिव प्रताप यादव, बीआरसी गुंजन सिंह, मनीराम वर्मा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
    1
    पीडीए जनसंवाद में , चारों सीट जीतने का दावा भाजपा पर साधा निशाना 
अमेठी
गुरुवार को स्थानीय कस्बे के एक निजी होटल में समाजवादी पार्टी ने लोधी-वर्मा समाज की बैठक आयोजित किया बैठक में शिकोहाबाद विधायक एवं मुख्य अतिथि मुकेश लोधी ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीडीए संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और लोधी-वर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधायक मुकेश लोधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, मजदूर और छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समाज का हर पीड़ित व्यक्ति समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है।
सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अमेठी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जीत का उपहार दिया जाएगा।
शिव प्रताप यादव ने  कहा कि देश और प्रदेश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है
जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने बिजली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गांवों में दो घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। तहसील और थानों में दलालों का अड्डा बन गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर शिव प्रताप यादव, बीआरसी गुंजन सिंह, मनीराम वर्मा,   बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी के गौरीगंज में व Trendz Shopping Mall खुलने से लोगों मे खुसी की लहर और हर जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे, मेंस लेडीज वियर से लेकर होम मार्ट तक की सुविधा
    1
    अमेठी के गौरीगंज में व Trendz Shopping Mall खुलने से लोगों मे खुसी की लहर और हर जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे, मेंस लेडीज वियर से लेकर होम मार्ट तक की सुविधा
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.