Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोहागपुर के नया खेड़ा में 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पंचनामा बनाकर मार्ग किया कायम सोहागपुर के नयाखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला को परिजन सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मृतिका केशव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। सोहागपुर पुलिस थाने के एएसआई गणेश राय ने बताया कि मृतिका का नाम आरती पति शैलेंद्र गढ़वाल है जो नया खेड़ा में रहती थी। महिला ने फांसी किन कारणों से लगे अभी यह अज्ञात है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
सोहागपुर न्यूज़
सोहागपुर के नया खेड़ा में 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पंचनामा बनाकर मार्ग किया कायम सोहागपुर के नयाखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला को परिजन सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मृतिका केशव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। सोहागपुर पुलिस थाने के एएसआई गणेश राय ने बताया कि मृतिका का नाम आरती पति शैलेंद्र गढ़वाल है जो नया खेड़ा में रहती थी। महिला ने फांसी किन कारणों से लगे अभी यह अज्ञात है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सोहागपुर में आरटीओ ने स्कूली वाहनों की जांच कर की चालानी कार्यवाही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) नर्मदापुरम श्रीमती रिंकु शर्मा द्वारा बुधवार को सोहागपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस स्कूली छात्रों द्वारा वाहन चलाने संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु सोहागपुर के एक स्कूल में विशेष जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरटीओ ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों से आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर में वाहन खड़ा करने की अनुमति न दी जाए। साथ ही मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 199A के अंतर्गत किशोरों द्वारा किए गए मोटर यान संबंधी अपराधों के लिए अभिभावकों को उत्तरदायी मानने के प्रावधान की जानकारी पालकों तक पहुंचाने तथा ऐसे मामलों में अभिभावकों से शपथ पत्र (एफिडेविट) लेने के निर्देश भी दिए गए।1
- कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर की डॉक्टर आकांक्षा पांडे ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में ऑयस्टर मशरूम की खेती, बटन व ऑयस्टर मशरूम की उन्नत तकनीक, स्पॉन उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण,ऑयस्टर, बटन एवं मिल्की मशरूम की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण के बाद 6 माह तक तकनीकी मार्गदर्शन, न्यूनतम निवेश में बेहतर आय का अवसर, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा,आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध भी की जाएगी ।1
- Pratap Singh Congress media prabhari block barkach1
- नर्मदापुरम संत शिरोमणि श्रीरामजी बाबा मेले में 5 फरवरी को मुंबई के बॉलीवुड फेम गायक शब्बीर कुमार सुमधुर गीतों से समां बांधेंगे। 6 फरवरी को पंजाबी बॉलीवुड सिंगर सतवंत बादशाह और मलखंभ(इंडियाज गॉट टैलेंट) की टीम रोमांचक प्रस्तुति देंगे। 7 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसमें धार से जानी बैरागी, इंदौर से अतुल ज्वाला, उज्जैन से हिमांशु बंबडर, नीमच से डॉ. प्रेरणा ठाकरे, मेरठ से डॉ. शुभम त्यागी, दिल्ली से डॉ. बबीता पांडेय, मांडव से पंकज प्रसून चौधरी और रीवा से रूद्र प्रताप अपनी ओजपूर्ण और हास्य-व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसी दिन नर्मदा महाविद्यालय में दिन में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 8 फरवरी को नर्मदा कॉलेज परिसर में दिन में बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता होगी। शाम को मेला मंच पर तिवारी सिस्टर्स और अभिषेक शर्मा खाटू श्याम भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। 9 फरवरी को एसएनजी स्टेडियम में पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रदेशभर के पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे। इसी शाम बॉलीवुड नाइट में मुंबई के देवांशु बालाजी प्रस्तुति देंगे। 10 फरवरी को मुंबई की प्लेबैक सिंगर इशिता विश्वकर्मा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी।1
- नर्मदापुरम जिले की भौगोलिक धार्मिक सामाजिक राजनीतिक जनसंख्या साक्षरता निरक्षरता यदि की स्थिति एवं सामाजिक तत्वों की जानकारी एकत्रित किए जाने की उद्देश्य से भोपाल से रैपिड एक्शन फोर्स आर. ए .एफ. श्री जगदीश प्रसाद बलाई कमांडेंट 107 बटालियन के निर्देशन में श्री उपेंद्र के. उप कमांडेंट श्री हरिश शंकर शर्मा सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में सी/107 बटालियन के 45 सदस्यीय एक दल द्वारा दिनांक 02/02/2026 से 06/02/2026 तक नर्मदा पुरम जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ फ्लेग मार्च कर परिचय अभ्यास किया जा रहा है कार्य योजना अनुसार आर. ए .एफ. दल द्वारा नर्मदा पुरम जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में फ्लेग मार्च कर अभ्यास किया गया है जिले में परिचय अभ्यास की कड़ी को आगे जारी रखते हुए आज दिनांक 04/02/2026 बुधवार को को आर. ए. एफ .दल प्रभारी श्री उपेंद्र के उप कमांडेंट व श्री हरिशंकर शर्मा सहायक कमांडेंट अपने दल के साथ पचमढ़ी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी पुलिस थाना पचमढ़ीके साथ थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक फ्लेग मार्च कर कर स्थिति से परिचय अभ्यास किया गया है पंचमढ़ी थाना प्रशासन अधिकारी श्री पदम मौर्य जी समस्त पचमढ़ी थाना पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह फ्लेग मार्च किया गया है1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान की स्मृति में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2026 के सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में मंडीदीप ने इटारसी को 3-1 से पराजित कर फाइनल मुकाबले में स्थान सुरक्षित कर लिया है। वहीं दूसरा मुकाबला उज्जैन और सोहागपुर के बीच खेला गया जिसमें पेनाल्टी स्ट्रोक में सोहागपुर टीम एक गोल से विजयीहुई। कल 5 फरवरी को मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा।1
- ग्राम शिवपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भागवत आचार्य श्याम मनावत ने जीवन व्यवहार और आत्मबोध से जुड़े गूढ़ संदेश देते हुए कहा कि सलाह और मशवरा देना ठीक है, लेकिन किसी के जीवन का निर्णय उस पर थोपना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना मांगे दी गई सलाह अक्सर संबंधों में दूरी और मन में अहंकार को जन्म देती है। कथा के प्रवचन में आचार्य ने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन, उसकी परिस्थितियाँ और उसकी यात्रा अलग-अलग होती है। ऐसे में हमें मार्ग दिखाने का अधिकार तो है, लेकिन निर्णय लेने का अधिकार उसी व्यक्ति को होना चाहिए। यही व्यवहारिक धर्म है और यही जीवन जीने की सही कला है। भागवत आचार्य ने श्रोताओं को समझाते हुए कहा कि “जिस दिन मनुष्य को साध्य और साधन के अंतर का बोध हो जाता है, उसी दिन उसका जीवन धन्य हो जाता है।” उन्होंने बताया कि लक्ष्य चाहे कितना भी पवित्र क्यों न हो, यदि उसे पाने का साधन गलत है, तो वह लक्ष्य भी अपना मूल्य खो देता है। जीवन में साध्य के साथ-साथ साधन की पवित्रता अत्यंत आवश्यक है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए आचार्य ने कहा कि भगवान कृष्ण ने सदैव धर्मपूर्ण साधनों से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। चाहे कंस का वध हो या पांडवों की रक्षा—हर जगह श्रीकृष्ण ने मानवता, नीति और धर्म का मार्ग दिखाया। कृष्ण जन्म उत्सव की रही धूम कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण जन्म का पावन प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्ति और उल्लास से गूंज उठा। रात ठीक बारह बजे कृष्ण जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। झांकियों, पुष्पवर्षा, दीप प्रज्वलन और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों पर नृत्य कर अपनी आस्था प्रकट की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सजाया गया। पंडाल में मौजूद हर श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया। कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया और समूचा क्षेत्र “हरि बोल” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। कथा के अंत में भागवत आचार्य ने कहा कि कृष्ण को केवल पूजने से नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्यों को अपनाने से सच्ची भक्ति होती है। यदि मनुष्य अपने व्यवहार में संयम, विवेक और करुणा को स्थान दे दे, तो जीवन स्वयं एक सुंदर कथा बन जाता है।2
- सोहागपुर के नयाखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला को परिजन सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मृतिका केशव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। सोहागपुर पुलिस थाने के एएसआई गणेश राय ने बताया कि मृतिका का नाम आरती पति शैलेंद्र गढ़वाल है जो नया खेड़ा में रहती थी। महिला ने फांसी किन कारणों से लगे अभी यह अज्ञात है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।1