रैपिड एक्शन फोर्स ने नर्मदा पुरम जिले में किया फ्लेग मार्च, शांति और सुरक्षा के नर्मदापुरम जिले की भौगोलिक धार्मिक सामाजिक राजनीतिक जनसंख्या साक्षरता निरक्षरता यदि की स्थिति एवं सामाजिक तत्वों की जानकारी एकत्रित किए जाने की उद्देश्य से भोपाल से रैपिड एक्शन फोर्स आर. ए .एफ. श्री जगदीश प्रसाद बलाई कमांडेंट 107 बटालियन के निर्देशन में श्री उपेंद्र के. उप कमांडेंट श्री हरिश शंकर शर्मा सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में सी/107 बटालियन के 45 सदस्यीय एक दल द्वारा दिनांक 02/02/2026 से 06/02/2026 तक नर्मदा पुरम जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ फ्लेग मार्च कर परिचय अभ्यास किया जा रहा है कार्य योजना अनुसार आर. ए .एफ. दल द्वारा नर्मदा पुरम जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में फ्लेग मार्च कर अभ्यास किया गया है जिले में परिचय अभ्यास की कड़ी को आगे जारी रखते हुए आज दिनांक 04/02/2026 बुधवार को को आर. ए. एफ .दल प्रभारी श्री उपेंद्र के उप कमांडेंट व श्री हरिशंकर शर्मा सहायक कमांडेंट अपने दल के साथ पचमढ़ी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी पुलिस थाना पचमढ़ीके साथ थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक फ्लेग मार्च कर कर स्थिति से परिचय अभ्यास किया गया है पंचमढ़ी थाना प्रशासन अधिकारी श्री पदम मौर्य जी समस्त पचमढ़ी थाना पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह फ्लेग मार्च किया गया है

- सोहागपुर (होशंगाबाद) वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पंडित देवी प्रसाद जी दुबे यहां राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन कराने उपस्थित हुए। इस दौरान आपने कहा कि जरूरतमंद एवं भूखे प्यासे लोगों को भोजन कराने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। अतः आप लोग भी जरूरतमंद, असहाय,वृद्ध एवं बेसहारा लोगों की सहायता अवश्य कीजिए। इससे बड़ा कोई दान पुण्य नहीं है।1
- सोहागपुर के नयाखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को एक 21 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला को परिजन सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो पुलिस थाने पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मृतिका केशव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। सोहागपुर पुलिस थाने के एएसआई गणेश राय ने बताया कि मृतिका का नाम आरती पति शैलेंद्र गढ़वाल है जो नया खेड़ा में रहती थी। महिला ने फांसी किन कारणों से लगे अभी यह अज्ञात है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by Pratap Singh1
- रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा में 4-5 हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की और नकदी व ज्वेलरी लूट ली। पिता को कमरे में बंद किया, महिलाओं से छीना-झपटी की। पड़ोसी पहुंचने पर आरोपी भागे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- बांसखेड़ा में लूट का मामला आया सामने1
- कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर की डॉक्टर आकांक्षा पांडे ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में ऑयस्टर मशरूम की खेती, बटन व ऑयस्टर मशरूम की उन्नत तकनीक, स्पॉन उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण,ऑयस्टर, बटन एवं मिल्की मशरूम की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही प्रशिक्षण के बाद 6 माह तक तकनीकी मार्गदर्शन, न्यूनतम निवेश में बेहतर आय का अवसर, स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा,आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध भी की जाएगी ।1
- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने की पहल हुई शुरू कैंसर से बचाव के बताए तरीके1
- बनखेड़ी। शहर में मंगलवार को जीएसटी विभाग की टीम द्वारा की गई सर्चिंग कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में अफरा–तफरी का माहौल बन गया। जीएसटी टीम के शहर में पहुंचते ही कई दुकानदारों को सर्चिंग की भनक लग गई, जिसके बाद किराना, हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी बड़ी दुकानों के शटर एक-एक कर गिरने लगे। सर्चिंग के दौरान शहर में करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें बंद नजर आईं, जिससे बाजार की रौनक अचानक फीकी पड़ गई। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी टीम की कार्रवाई लगभग दो से तीन घंटे तक चली। इस दौरान प्रमुख बाजारों में बड़ी दुकानों के बंद रहने को लेकर जनचर्चा तेज रही। हालांकि टीम के शहर से रवाना होते ही सभी दुकानें पुनः खुल गईं और बाजार सामान्य स्थिति में लौट आया। इधर, किराना व्यापारी अरविंद गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उनकी दुकान पर जीएसटी टीम के तीन सदस्य पहुंचे थे, जिन्होंने आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद टीम बिना किसी आपत्ति के रवाना हो गई। गुप्ता का कहना है कि दुकान बंद होने का कारण उनके घर में विवाह समारोह था, न कि जीएसटी की कार्रवाई। वहीं कुछ व्यापारियों का मानना है कि जीएसटी टीम की यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। बाजार में बिलिंग को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं प्रचलित हैं—कहीं पक्का बिल दिया जाता है, कहीं कच्चा और कहीं बिना बिल के भी लेनदेन होता है। इसी भ्रम के चलते कई दुकानदार जांच के नाम से घबराकर अपनी दुकानें बंद कर देते हैं, जबकि वास्तव में घबराने जैसी कोई बात नहीं होती। कुल मिलाकर जीएसटी टीम की सर्चिंग ने कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन बनखेड़ी के बाजार में हलचल जरूर पैदा कर दी, जो दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।1
- सिर्फ दो घंटे में सब खत्म हो गया… रायसेन जिले के बेगमगंज जनपद के ग्राम गोपालपुर में 24 वर्षीय युवक सौरभ विश्वकर्मा ने अपने खेत पर कीटनाशक पी लिया। बहन को फोन कर जानकारी दी, परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, सागर रेफर हुआ, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।1