Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरअसल यह घटना मारपीट मात्र नहीं है यह वह वैचारिक ओछेपन कीवसच्चाई हैं जो भविष्य की बड़ी समस्या है।
Times Update
दरअसल यह घटना मारपीट मात्र नहीं है यह वह वैचारिक ओछेपन कीवसच्चाई हैं जो भविष्य की बड़ी समस्या है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिरयानी खत्म होने पर दबंगों का तांडव, चाय दुकानदार की बेरहमी से पिटाई, विकलांग चाचा का मोबाइल तोड़ा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कुशीनगर जिले के थाना विशुनपुरा क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर उचकी पट्टी चौक पर स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान पर दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मामूली बात को लेकर दबंगों ने न सिर्फ युवक के साथ गाली-गलौज की, बल्कि हॉकी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके 60 प्रतिशत विकलांग चाचा के साथ भी अभद्रता की गई और उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचफेड़ा निवासी योगेंद्र प्रजापति (60% विकलांग) के भतीजे राजकुमार प्रजापति शाहपुर उचकी पट्टी चौक पर चाय, बिस्कुट और बिरयानी की दुकान चलाते हैं। बीते 03 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे विकास पटेल पुत्र सुरेश पटेल, निवासी शंकरपुर, दुकान पर पहुंचा और बिरयानी की मांग की। बिरयानी समाप्त होने की जानकारी देने पर वह उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसके बाद विकास पटेल ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में गुड्डू यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी सोरहवा तथा राजू गोंड पुत्र रामनरेश गोंड निवासी शाहपुर खलवा पट्टी हॉकी-डंडा लेकर दुकान पर पहुंचे। तीनों आरोपियों ने मिलकर राजकुमार प्रजापति के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर जब उसके चाचा योगेंद्र प्रजापति मौके पर पहुंचे और मारपीट का कारण पूछा, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और मारने के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तीनों आरोपी क्षेत्र में पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। विशेष रूप से गुड्डू यादव के खिलाफ थाना विशुनपुरा में कुछ दिन पूर्व भी मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिसकी विवेचना एसआई अमन चौहान कर रहे हैं। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रभावी कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं, वहीं स्थानीय लोग भय के कारण खुलकर विरोध करने से कतरा रहे हैं। पीड़ित द्वारा मारपीट की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध होने की बात कही गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कुशीनगर पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि मामले की जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर वीडियो पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना विशुनपुरा में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई करती है।1
- कुशीनगर, सुप्रीम कोर्ट की राह पर सरकार, डिप्टी सीएम का साफ संदेश उपमुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए सरकार का पक्ष रखा। कहा—हर फैसला न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप है। सरकार संविधान की मर्यादा में रहकर काम कर रही है और उसी रास्ते पर आगे भी बढ़ेगी।1
- कुशीनगर। सुकरौली विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवता में कर्मचारियों और चिकित्सकों की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। कुत्ते के काटने से घायल पांच वर्षीय मासूम को रेबीज (रैबीज) का टीका लगवाने के लिए परिजन जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तो उन्हें तत्काल उपचार मिलने के बजाय करीब एक घंटे तक इंतजार कराया गया। परिजनों के अनुसार, बच्चा कुत्ते के काटने से भयभीत और दर्द में था, बावजूद इसके अस्पताल कर्मियों ने उसे प्राथमिकता नहीं दी। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों को इधर-उधर घूमने को कहा गया, तब जाकर बच्चे को टीका लगाया गया। हैरानी की बात यह रही कि टीका लगाने के दौरान डॉक्टर ने रेबीज का इंजेक्शन तो लिखा, लेकिन डिस्पोजेबल अस्पताल में उपलब्ध न होने के कारण बाहर से मंगवाने को कहा गया। इतना ही नहीं, चिकित्सकों द्वारा लिखी गई कुछ आवश्यक दवाइयां भी अस्पताल में उपलब्ध नहीं थीं। जब परिजनों ने दवाइयों के बारे में जानकारी ली, तो कर्मचारियों ने साफ तौर पर कह दिया कि अस्पताल में दवा खत्म हो चुकी है। इसके बाद मजबूरन परिजनों को बाहर की दवाइयां खरीदनी पड़ीं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही यहीं नहीं थमी। सरकारी अस्पताल होते हुए भी मरीजों को जरूरी संसाधनों के लिए बाजार का रुख करना पड़ा, जो शासन की मंशा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस केंद्र पर दवाइयों की कमी और कर्मचारियों की उदासीनता की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं या फिर यह घटना भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगी।1
- Post by विजय कुमार1
- आज की सच्चाई1
- #देवरिया के गौरीबाजार चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 1 गंभीर ! 👉 #देवरिया जिले के #गौरीबाजार चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ ! 👉 तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। 👉 घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 👉 हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 👉 मृतकों के बारे में जानकारी मिली है कि वे बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 👉 वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।1
- अपनी बेटी को वेश्यावृत्ति में बेचने वाली माँ1
- दरअसल यह घटना मारपीट मात्र नहीं है यह वह वैचारिक ओछेपन कीवसच्चाई हैं जो भविष्य की बड़ी समस्या है।1