logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कालाढूंगी छत का जंगला गिरने से 6 घायल जिसमें दो बच्चे भी शामिल कालाढूंगी छत का जंगला गिरने से 6 घायल जिसमें दो बच्चे भी शामिल

12 hrs ago
user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
Kaladhungi, Nainital•
12 hrs ago

कालाढूंगी छत का जंगला गिरने से 6 घायल जिसमें दो बच्चे भी शामिल कालाढूंगी छत का जंगला गिरने से 6 घायल जिसमें दो बच्चे भी शामिल

  • user_दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंड
    ओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड
    👏
    2 hrs ago
  • user_User5382
    User5382
    Haldwani, Nainital
    🤝
    5 hrs ago
More news from Uttarakhand and nearby areas
  • आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज सभागार में स्कूल ऑफ एयरोसोल मॉडलिंग नामक कार्यशाला सोमवार से शुरू हो गई है। एरोसोल और जलवायु परिवर्तन को लेकर में कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मुंबई के एरोसोल विशेषज्ञ प्रो वाईएस मय्या ने कहा कि युवाओं के योगदान के बिना पर्यावरण को संतुलित किया जाना आसान नहीं है। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का ज्ञान बेहद जरूरी है। एरीज के निदेशक डा मनीष नाजा ने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण उत्सर्जन की अनेकों श्रोत हैं। नग्न आंखों से नहीं दिखाई देने वाले प्रदुषित अनेकों कण दुनिया में एक स्थान से दूसरे स्थानों में फैल जाते हैं। इसके लिए जब तक इनकी उत्पत्ति के श्रोत का पता नहीं चलेगा, तब तक निदान भी नहीं हो सकेगा। एयरोसोल मॉडलिंग बेहद महत्वपूर्ण तकनीक है, इसके जरिए प्रदूषण के श्रोत की जानकारी जुटाई जा सकती हैं । एयरोसोल मॉडलिंग को लेकर ही यह कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसका लाभ विभिन्न नगरों से पहुंचे विद्यार्थियों को मिल सकेगा। आइएएसटीए मुंबई के सचिव डॉ मनीष जोशी ने कहा कि विकासशील देशों में धूल, कण और अन्य प्रदूषित गैसों की समस्या पर काबू पाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने दुनिया के कई देशों में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा पर जानकारी दी। डा नरेंद्र सिंह ने हिमालय के पिघलते ग्लेशियरों के साथ मध्य हिमालय क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर प्रकाश डाला। डॉ उमेश दुम्का ने ट्रांस गंगा समेत उत्तर भारत में एरोसोल की वृद्धि के कारणों और उनके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस अवसर पर डा जेसी पांडे, डा प्रियंका श्रीवास्तव, मोहित पवार समेत विभिन्न महानगरों से पहुंचे शोध छात्र समेत एरीज के वैज्ञानिक मौजूद थे।
    2
    आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज सभागार में स्कूल ऑफ एयरोसोल मॉडलिंग नामक कार्यशाला सोमवार से शुरू हो गई है। एरोसोल और जलवायु परिवर्तन को लेकर में कार्यशाला को संबोधित करते हुए  मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मुंबई के एरोसोल विशेषज्ञ प्रो वाईएस मय्या ने कहा कि युवाओं के योगदान के बिना पर्यावरण को संतुलित किया जाना आसान नहीं है। इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का ज्ञान बेहद जरूरी है। एरीज के  निदेशक डा मनीष नाजा ने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण उत्सर्जन की अनेकों श्रोत हैं। नग्न आंखों से नहीं दिखाई देने वाले प्रदुषित अनेकों कण दुनिया में एक स्थान से दूसरे स्थानों में फैल जाते हैं। इसके लिए जब तक इनकी उत्पत्ति के श्रोत का पता नहीं चलेगा, तब तक निदान भी नहीं हो सकेगा। एयरोसोल मॉडलिंग बेहद महत्वपूर्ण तकनीक है, इसके जरिए प्रदूषण के श्रोत की जानकारी जुटाई जा सकती हैं । एयरोसोल मॉडलिंग को लेकर ही यह कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसका लाभ विभिन्न नगरों से पहुंचे विद्यार्थियों को मिल सकेगा। आइएएसटीए मुंबई के सचिव डॉ मनीष जोशी ने कहा कि विकासशील देशों में धूल, कण और अन्य प्रदूषित गैसों की समस्या पर काबू पाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने दुनिया के कई देशों में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा पर जानकारी दी। डा नरेंद्र सिंह ने हिमालय के पिघलते ग्लेशियरों के साथ मध्य हिमालय क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर प्रकाश डाला। डॉ उमेश दुम्का ने ट्रांस गंगा समेत उत्तर भारत में एरोसोल की वृद्धि के कारणों और उनके दुष्प्रभावों की जानकारी दी।   इस अवसर पर डा जेसी पांडे, डा प्रियंका श्रीवास्तव, मोहित पवार समेत विभिन्न महानगरों से पहुंचे शोध छात्र समेत एरीज के वैज्ञानिक मौजूद थे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    12 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • नैनीताल: ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को *3.90 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर *थाना काठगोदाम में मुकदमा FIR NO- 44/2026 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार थाना काठगोदाम। *गिरफ्तारी टीम* ▫️ उ0 नि0 कुमकुम धनिक थाना काठगोदाम। ▫️हे0कानि0 दीपक कुंवर चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम। ▫️कानि0 सुरेंद्र सिंह, चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।
    1
    नैनीताल: 
ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में  पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026  को काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को *3.90 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ  गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर *थाना काठगोदाम में मुकदमा FIR NO- 44/2026 धारा 8/21 NDPS ACT* पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी-*
हर्षित मेहता पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार थाना काठगोदाम।
*गिरफ्तारी टीम*
▫️ उ0 नि0 कुमकुम धनिक थाना काठगोदाम।
▫️हे0कानि0 दीपक कुंवर चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।
▫️कानि0 सुरेंद्र सिंह, चौकी खेड़ा थाना काठगोदाम।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • नेशनल हाईवे पर आगे चल रही एक रोडवेज बस की रामपुर डीपो की बस से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान बस में सवार करीब दो दर्जन से अधिक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना बिलासपुर में मंगलवार की पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने की बताई जा रही है। मौकें पर मिली बस की महिला कन्डेक्टर संभल जिले के थाना बहजोई के पवासा की रहने वाली रिंकी सैनी ने बताया कि वह बस के चालक हर स्वरूप के साथ रामपुर से करीब छब्बीस यात्री लेकर बिलासपुर और उत्तराखंड रूद्रपुर व हल्द्वानी के लिए निकली थी। आरोप है कि पीछे आ रही टनकपुर डीपो की रोडवेज बस का चालक उनकी बस को ओवरटेक कर रहा था। नवीन मंडी से पहले अचानक उस बस के चालक ने आगे आने के बाद ब्रेक लगा दिया इससे उनकी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, और टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मय वाहन के साथ मौकें से फरार हो गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कन्डेक्टर रिंकी सैनी,चालक हर स्वरूप,रामपुर के कृष्ण बिहार निवासी हरजीत कौर, देवेन्द्र कौर आदि एक दर्जन यात्री बुरी तरह चोटिल हुए हैं,जबकि शेष यात्रियों को अन्य बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के उप निरीक्षक केशू शर्मा और आकिल हुसैन ने मामले की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाया।
    2
    नेशनल हाईवे पर आगे चल रही एक रोडवेज बस की रामपुर डीपो की बस से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान बस में सवार करीब दो दर्जन से अधिक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
यह घटना बिलासपुर में मंगलवार की पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने की बताई जा रही है। मौकें पर मिली बस की महिला कन्डेक्टर संभल जिले के थाना बहजोई के पवासा की रहने वाली रिंकी सैनी ने बताया कि वह बस के चालक हर स्वरूप के साथ रामपुर से करीब छब्बीस यात्री लेकर बिलासपुर और उत्तराखंड रूद्रपुर व हल्द्वानी के लिए निकली थी। आरोप है कि पीछे आ रही टनकपुर डीपो की रोडवेज बस का चालक उनकी बस को ओवरटेक कर रहा था। नवीन मंडी से पहले अचानक उस बस के चालक ने आगे आने के बाद ब्रेक लगा दिया इससे उनकी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, और टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मय वाहन के साथ मौकें से फरार हो गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कन्डेक्टर रिंकी सैनी,चालक हर स्वरूप,रामपुर के कृष्ण बिहार निवासी हरजीत कौर, देवेन्द्र कौर आदि एक दर्जन यात्री बुरी तरह चोटिल हुए हैं,जबकि शेष यात्रियों को अन्य बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के उप निरीक्षक केशू शर्मा और आकिल हुसैन ने मामले की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाया।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रानीखेत: रानीखेत के चौगांव-फल्दाकोट, जैनोली सैमधार चैतव कौतिक समिति द्वारा अड्डू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत रचना रावत और पूर्व प्रधान उपराड़ी प्रदीप बिष्ट ने रिबन काटकर किया।जैनोली में आयोजित चैतव मेले के दौरान झोड़ा, चांचरी सहित कई पारंपरिक प्रतियोगिताएं और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।लेकिन इस बार अड्डू प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रही। अड्डू एक पारंपरिक खेल है, जिसे पुराने समय में महिलाएं बेहद पसंद करती थीं, लेकिन समय के साथ यह खेल धीरे-धीरे लुप्त होता चला गया।समिति के अध्यक्ष कृपाल राम आर्य ने इस पारंपरिक खेल को फिर से जीवंत करने की पहल की, जिसके चलते इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    रानीखेत:
रानीखेत के चौगांव-फल्दाकोट, जैनोली सैमधार चैतव कौतिक समिति द्वारा अड्डू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत रचना रावत और पूर्व प्रधान उपराड़ी प्रदीप बिष्ट ने रिबन काटकर किया।जैनोली में आयोजित चैतव मेले के दौरान झोड़ा, चांचरी सहित कई पारंपरिक प्रतियोगिताएं और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।लेकिन इस बार अड्डू प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रही। अड्डू एक पारंपरिक खेल है, जिसे पुराने समय में महिलाएं बेहद पसंद करती थीं, लेकिन समय के साथ यह खेल धीरे-धीरे लुप्त होता चला गया।समिति के अध्यक्ष कृपाल राम आर्य ने इस पारंपरिक खेल को फिर से जीवंत करने की पहल की, जिसके चलते इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Gopal Bisht
    Gopal Bisht
    अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    14 hrs ago
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल सोमवार को पंद्रहवें दिन भी जारी रही। शक्ति सदन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग समेत विभिन्न घटक संघों के अभियंता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी ने की। इस दौरान अभियंताओं ने 27 सूत्रीय मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। अभियंताओं की प्रमुख मांगों में 10 वर्ष में प्रथम एसीपी के तहत 5400 ग्रेड पे, 16 वर्ष में 6600 और 26 वर्ष में 8700 ग्रेड पे, अभियंत्रण विभागों में न्यूनतम तीन पदोन्नति, पेयजल एवं जल संस्थान का राजकीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, आईटी भत्ता, फील्ड स्टाफ की नियुक्ति और गैर तकनीकी कार्यों से मुक्ति शामिल हैं। अभियंताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों की अनदेखी होने पर हड़ताल जारी रहेगी, भले ही इससे विकास कार्य और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हों। धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने भी पहुंचकर अभियंताओं की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान दीपक मटियाली, रिनी पांडे, हिमांशु जोशी, जीएस मेहरा, सूरज रावत, हितांशी नैलवाल, मयंक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रेमा पाटनी और नीरू थापा सहित अन्य मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड ) विकासनगर में आज सुबह दुकान में लगी आग की घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की तैयारी पर भी सवाल खड़े करती है। दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, इसके लिए कर्मियों की सराहना जरूरी है। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इस तरह की घटनाओं में इजाफा होना तय है।
    1
    विडियो देखें- देहरादून (उत्तराखंड )
विकासनगर में आज सुबह दुकान में लगी आग की घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की तैयारी पर भी सवाल खड़े करती है।
दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, इसके लिए कर्मियों की सराहना जरूरी है। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, इस तरह की घटनाओं में इजाफा होना तय है।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइये, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। #47YearsOfNationFirst
    1
    राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 
आइये, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#47YearsOfNationFirst
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......
    1
    ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से...
जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। 
युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Bagwalipokhar, Almora•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.