सवाई माधोपुर: संपूर्णता अभियान 2.0’ की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक,पोषण, शिक्षा और एफएमडी टीकाकरण पर विशेष फोकस, विद्यालयों में गर्ल्स टॉयलेट निर्माण के निर्देश , सवाई माधोपुर। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी ब्लॉकों में विकास की गति तेज करने के उद्देश्य से संचालित ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, गंगापुर सिटी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगापुर सिटी ब्लॉक में पोषण, शिक्षा और पशुपालन से जुड़े संकेतकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन में व्यापक जागरूकता लानी होगी, ताकि अभियान के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत छह प्रमुख संकेतकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें पोषण विभाग के चार संकेतकों के तहत पूरक पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) टीकाकरण के प्रति पशुपालकों को जागरूक करना तथा शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देना शामिल है। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गंगापुर सिटी को निर्देश दिए कि राजकीय विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुसार गर्ल्स टॉयलेट निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। इसके लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को अगले तीन दिनों में विशेष शिविर आयोजित कर कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट यू-डाइस पोर्टल पर अपडेट कराने के निर्देश दिए गए।

- बालेर (सवाई माधोपुर): भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन को राहत देने के लिए सामाजिक सरोकार के कार्यों की कड़ी में आज एक सराहनीय पहल की गई। बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को बालेर कस्बे में वीरपुर ग्रामवासियों की ओर से जनसेवा हेतु प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का यह पुनीत कार्य पिछले लगातार पांच वर्षों से बिना रुके जारी है। उद्घाटन समारोह के दौरान वीरपुर गाँव के कई गणमान्य नागरिक और प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें श्री सुरेश जी, श्री रामदयाल जी, श्री रामस्वरूप जी, श्री राधेश्याम जी, श्री भजन जी, श्री सत्तू जी, श्री हनुमान जी, श्री हंसराज जी, श्री बल्लू जी, श्री लक्ष्मी चंद जी, श्री रामसिंह जी, श्री देवी लाल जी, श्री बाबू पटेल जी, श्री अलका जी, श्री जगदीश जी (बैरना), श्री रामलाल जी (कोटा), श्री रामफूल जी (RAC) एवं राजीव मैनेजर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस प्याऊ के शुरू होने से बाजार में आने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में ठंडे और शुद्ध पानी की सुविधा मिल सकेगी। वीरपुर ग्रामवासियों की यह पहल न केवल मानवता की मिसाल पेश कर रही है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का संदेश भी दे रही है।2
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर हाउसिंग बोर्ड बस स्टैंड, सेक्टर 2, श्याम वाटिका , रोड पर पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जाना था । जिसको लेकर सड़के पूरी तरह खोद दी गई । लेकिन शिवरेज के चलते काम को रोक दिया गया। लगभग 2 महीने बीत जाने के बाद भी सड़के ज्यों की त्यों खुदी पड़ी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों का निकलना एवं स्कूल में जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी चौथमल शर्मा,अजय शर्मा,मुकेश सेन, आकाश चौधरी, ललित सैनी आदि लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द जावे तो आमजन लोगों को राहत मिल सके। आखिर देखने की बात है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदारों द्वारा आखिर क्यों सड़क निर्माण में देरी की जा रही है। समय पर अगर सड़क निर्माण कार्य होवे तो आगामी आने वाली बरसातों में परेशानी नहीं होगी।सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो बरसातों में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- आज टोंक-सवाई माधोपुर हाईवे के पास स्थित शिवराजपुरा गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारागाह भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। यह अभियान उपखंड अधिकारी (SDM) और तहसीलदार के निर्देशों के पालन में चलाया गया। प्रमुख विवरण: संयुक्त टीम की कार्रवाई: इस अभियान में उनियारा के नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम और उनियारा थाने का पुलिस जाब्ता मुख्य रूप से मौजूद रहा। नोटिस की तामील: अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को लगभग दो-तीन महीने पहले ही बेदखली के नोटिस जारी कर दिए गए थे। कच्चे मकानों पर बुलडोजर: मौके पर मौजूद JCB मशीन द्वारा अवैध निर्माणों को ढहाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बचे हुए कच्चे निर्माणों को भी हटाया जाएगा। सावधानी और चेतावनी: ग्रामीणों को अपना सामान और चारा खाली करने के लिए सचेत कर दिया गया है ताकि किसी का व्यक्तिगत नुकसान न हो। "प्रशासन सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से हटाया जाएगा।" — मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी यह कार्रवाई अवैध भूमि कब्जों के खिलाफ प्रशासन के सख्त रुख को दर्शाती है।1
- दिलीप राणावत आपनेता ने पिपल्दा क्षेत्र के गांव छत्रपूरा उर्फ़ कुम्हारिया सरकारी स्कूल की समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को विधायक महोदय व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन दिया ! राणावत ने बताया की छत्रपूरा गांव का स्कूल कई सालों से ग्रसित है चार -पांच महीनों से बच्चों को अयाना सरकारी स्कूल में भेजा जा रहा है जिससे कई छोटे बच्चों की पढ़ाई बंद हो चुकी है अतः विधायक महोदय व शिक्षामंत्री से निवेदन है की बच्चों के लिए ज़ब तक छत्रपूरा स्कूल की बिल्डिंग तैयार नहीं हो जाती तब तक बच्चों को या तो छत्रपुरा धर्मशाला में बिटाया जाए या छत्रपुरा स्कूल में खाली जगह में टीन शेड लगाकर बच्चों की बिटाने की व्यवस्था की जाये !अगर ऐसा नहीं होता है तो मजबूरन बच्चों के भविष्य के लिए गांव वालों के साथ शक्त कदम उठाना पड़ेगा साथ में राजकमल बैरवा, नरोतम मीणा, केशव सत्तावन, अजय रजवाड़ी आदि मौजूद रहे1
- अनियंत्रित होकर पलटी कार, गनिमत रही बडा हादसा टला बच्चे सहित 7-8 लोग सवार गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर आज जिला अस्पताल के लैब में मेडिकल लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजराम मीणा एवं वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंजनी मथुरिया ने जकारिक जेनसन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल राजस्थान लैब सहायक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप गौतम ने बताया कि निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे लैब कर्मचारीयो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजराम मीणा ने कहा कि कोरोना में लैब टेक्नीशियन के कार्य की राष्ट्रीय स्तर तक सराहना की गई। 60 -70 के दशक में चुनिंदा जांच हुआ करती थी लेकिन आज न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ट्रांसप्लांट से संबंधित समय-समय पर फैलने वाली वैश्विक महामारियों एवं अत्याधुनिक जांचों का दायरा इतना बढ़ चुका है की गुणवत्ता पूर्ण जांच रिपोर्ट के आधार पर सही एवं सटीक इलाज मरीजों को मिल पा रहा है। लैबोरेट्री कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौतम ने कम्पाउंड माइक्रोस्कोप के आविष्कारक जकारिक जैनसन की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर डॉ मुरारीलाल मीणा पेथोलोजिस्ट, डॉ गायत्री मीणा, अखिल राजस्थान लैबोरेट्री कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौतम, ब्लड बैंक प्रभारी जगदीश गुप्ता, लैब टेक्नीशियन बलराम मीणा, योगेश जेलिया, गिरवर खींची, अखिल राजस्थान कर्मचारी संघ के जिला मंत्री हनुमान सिंह नरूका, कुसुम कंवर, सुनील शर्मा, मनोज सैन, राजेश सैनी, सहित लैब टेक्नीशियन कर्मचारी उपस्थित रहें।1
- Post by Anil Kumar journalist1