जालौन में दो वाहनों में भिड़ंत जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुढार बंबा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार बंगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान अंशुल कुमार (निवासी ग्राम सिरसादोगढ़ी) एवं रविंद्र कुमार (निवासी ग्राम मझीड) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जालौन भिजवाया गया। छिरिया सलेमपुर मलिकपुरा चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा व एसआई सुरेश चंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे प्रशासन के लिए चिंता का विषय हैं। लोगों ने इस मार्ग पर सख्त यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
जालौन में दो वाहनों में भिड़ंत जालौन–बंगरा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुढार बंबा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार बंगरा की ओर जा
रहे थे। इसी दौरान एक बाइक चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे आ रहे दूसरे बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान अंशुल कुमार (निवासी ग्राम सिरसादोगढ़ी) एवं रविंद्र कुमार (निवासी ग्राम मझीड) के
रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जालौन भिजवाया गया। छिरिया सलेमपुर मलिकपुरा चौकी प्रभारी अजीत सिंह शर्मा व एसआई सुरेश चंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा
लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जालौन–बंगरा मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे प्रशासन के लिए चिंता का विषय हैं। लोगों ने इस मार्ग पर सख्त यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
- जालौन के उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की पर टिप्पणी करने को लेकर हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। न्यायालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर खुलेआम मारपीट होने से लोग हैरान थे।1
- bhadekh diwara gadi mohalla jalaun uttar pradesh India3
- 🚩 महाराज छत्रपति शिवाजी जयंती पर विशेष संदेश 🚩 जालौन के अनुज शाक्य द्वारा हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के ऐसे महान योद्धा और आदर्श शासक थे, जिन्होंने अपने साहस, बुद्धिमत्ता और अद्भुत रणनीति से एक सशक्त राज्य की स्थापना की। उनका जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। बचपन से ही उनमें स्वाभिमान, धर्मनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम था। महाराज शिवाजी ने गुरिल्ला युद्ध नीति अपनाकर शक्तिशाली मुगल साम्राज्य का डटकर सामना किया। वे प्रजा के हितों का विशेष ध्यान रखते थे और महिलाओं के सम्मान की रक्षा को सर्वोपरि मानते थे। उनके शासन में न्याय, सुरक्षा और सुशासन की स्पष्ट व्यवस्था थी। शिवाजी महाराज ने हमें सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनका जीवन साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की अमर गाथा है, जो सदैव हमें प्रेरणा देती रहेगी। 🚩 जय शिवाजी! जय भवानी! 🚩1
- द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण जालौन में महाराज छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई जालौन। नगर जालौन के द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा ध्वज लगाकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और गौरव का भाव दिखाई दिया। जयंती के अवसर पर महाराज छत्रपति शिवाजी की भव्य प्रतिमा रंगोली के माध्यम से तैयार की गई। नगर जालौन की निवासी आशा प्रजापति, विशाल कुशवाहा, सोनिया वेद एवं उनके सहयोगियों द्वारा आकर्षक और जीवंत रंगोली बनाई गई, जिसमें महाराज के शौर्य, पराक्रम और तेजस्वी व्यक्तित्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप राजावत, प्रदीप सक्सेना, कुंवर सिंह यादव, डॉ. बृजेंद्र द्विवेदी, डॉ. रंजना द्विवेदी, सतीश सिंह सेंगर, मधु पांडे, कंचन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अंशुल प्रजापति, रूपेश साहू,धीरज साहू , शिशुपाल कुशवाहा, अरविंद श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, सोनू परिहार, देव प्रताप सिंह , स्वयं गोस्वामी सूर्यांश गुर्जर, डॉ. भूपेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय राजावत ने अपने संबोधन में कहा कि महाराज छत्रपति शिवाजी साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी समाज को एकता, संगठन और राष्ट्र सेवा का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का समापन महाराज छत्रपति शिवाजी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।1
- डीएम ने कोंच नगर पालिका व ब्लॉक कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, कमियां मिलने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई!! जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को कोंच नगर पालिका परिषद एवं ब्लॉक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों, निर्माण गतिविधियों और जनसुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय कई कमियां सामने आने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नगर पालिका में हाउस टैक्स वसूली अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है। करीब 500 से 700 मकान अब तक कर निर्धारण से बाहर पाए गए। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव को निर्देश दिया कि तत्काल सर्वे कर सभी छूटे हुए मकानों को कर दायरे में लाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।। डीएम पांडेय ने टेंडर मिलने के बाद भी निर्माण कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार अभियंताओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी के शिथिल पर्यवेक्षण पर भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधूरे कार्यों को समयबद्ध योजना के तहत प्राथमिकता से पूरा कराया जाए।।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन निर्माण कार्यों में निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं हुआ है, उन पर अनुबंध के अनुसार 10 प्रतिशत लेट डैमेज (एलडी) क्लॉज लागू किया जाएगा और बिल भुगतान में कटौती की जाएगी। उन्होंने भविष्य में हर अनुबंध में डिले क्लॉज को अनिवार्य रूप से शामिल करने के निर्देश दिए, ताकि देरी पर स्वतः कार्रवाई की जा सके। बार-बार लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए डीएम ने कहा कि मानकों में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। आवश्यक होने पर वेतन से कटौती कर सुधार सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने नगर विकास विभाग के आदेशों के अनुरूप 10 लाख रुपये तक की सड़कों का सत्यापन कराने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले इलाकों में पक्की सड़क व दोनों ओर नालियां बनाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक परिसर में सुलभ शौचालय, स्वच्छ वातावरण और जनता दर्शन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। डीएम ने खरीदी गई मशीनरी व सामग्री का पूर्ण उपयोग कर नगर को स्वच्छ व व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।। अधिकारियों की मौजूदगी इस मौके पर उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता नंदकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।।।1
- Post by Sugirv Kushwha1
- जालौन जालौन में आसाराम बापू के पोस्टरों पर विवाद, हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन, स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर हटाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर रखी मांग, प्रदर्शन में तमाम सामाजिक संगठनों के साथ स्थानीय लोग भी रहे शामिल, नारी सम्मान के खिलाफ बताया जा रहा मामला, प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन, जालौन के उरई कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।2
- जालौन में झल्ली विक्रेताओं की मनमानी से किसानों में रोष, एसडीएम से शिकायत जालौन में झल्ली (सब्जी/मटर भरने की प्लास्टिक बोरी) विक्रेताओं द्वारा यूनियन बनाकर अचानक दाम बढ़ाने से किसानों में भारी नाराज़गी है। विक्रेताओं ने 15 रुपये में मिलने वाली झल्ली को 25 रुपये और 20 रुपये वाली झल्ली को 35 रुपये में बेचने का निर्णय लिया है। किसानों का कहना है कि पहले से ही मंडी में मटर के दाम गिरे हुए हैं, जिससे उन्हें लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में झल्ली के दाम बढ़ा दिए जाने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, खेती पहले ही मौसम की मार और बाजार की मंदी से जूझ रही है, ऊपर से पैकिंग सामग्री के बढ़े हुए दाम अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। इस मामले की शिकायत एसडीएम जालौन को की गई है। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करेगा और बढ़े हुए दामों पर रोक लगाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन झल्ली विक्रेताओं की इस मनमानी पर क्या कदम उठाता है। फिलहाल, बढ़ती लागत और घटते दामों के बीच किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।1
- "वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराज छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी शासन से भारत के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज उनके पावन जन्मोत्सव पर हम संकल्प लें कि उनके आदर्शों—साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा—को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देंगे।" — डॉ. रंजना दुबे जालौन1