logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल तेज, उपायुक्त ने दिए ठोस निर्देश सिमडेगा:- उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में शिक्षा की अहम भूमिका बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में कई ट्रांसजेंडर लोग डर और संकोच के कारण सामने नहीं आ पा रहे हैं तथा अशिक्षा के कारण वे सरकारी प्रक्रियाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की पहचान करने हेतु मेडिकल टीम गठित कर रिपोर्ट तैयार की जाए तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की व्यापक मैपिंग की जाए, जिसमें शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और जीवन स्तर को शामिल किया जाएगा। साथ ही, उनकी निजता और गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को वोटर आईडी, आधार, राशन कार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह और लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश भी दिए गए।जिले में एक मात्र चिन्हित ट्रांसजेंडर को पहचान कर उसे ₹1000 मासिक पेंशन एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध रा दी गई है। वहीं उन्हें कार्य निर्वहन के लिए साइकिल भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। रोजगार और आवास सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।बैठक में सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एलआरडीसी-सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला समाज कलयाण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
3 hrs ago

ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल तेज, उपायुक्त ने दिए ठोस निर्देश सिमडेगा:- उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में शिक्षा की अहम भूमिका बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में कई ट्रांसजेंडर लोग डर और संकोच के कारण सामने नहीं आ पा रहे हैं तथा अशिक्षा के कारण वे सरकारी प्रक्रियाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की पहचान करने हेतु मेडिकल टीम गठित कर रिपोर्ट तैयार की जाए तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की व्यापक मैपिंग की जाए, जिसमें शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और जीवन स्तर को शामिल किया जाएगा। साथ ही, उनकी निजता और गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को वोटर आईडी, आधार, राशन कार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह और लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश भी दिए गए।जिले में एक मात्र चिन्हित ट्रांसजेंडर को पहचान कर उसे ₹1000 मासिक पेंशन एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध रा दी गई है। वहीं उन्हें कार्य निर्वहन के लिए साइकिल भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। रोजगार और आवास सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।बैठक में सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एलआरडीसी-सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला समाज कलयाण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया। भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया। सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया। खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई। कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई। श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
    1
    गुमला: झारखण्ड विधान सभा की सामान्य प्रयोजन समिति का दो दिवसीय गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुआ, जिसके तहत आज परिसदन, गुमला में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ तिवारी( विधायक गढ़वा) ने की। इस दौरान समिति के सदस्य मंगल कालिंदी( विधायक जुगसलाई) एवं रोशन लाल चौधरी( बड़का गांव) भी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने निर्देश दिया कि बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो तथा पात्र परिवारों विशेषकर वार्षिक आय ₹75,000 से कम वाले को किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े। विगत दो वर्षों में हुए नामांकन का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।
कौशल विकास के तहत बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित RSETI प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पिछले बैच के प्रशिक्षित लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं परिणामों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया।
अंचल प्रशासन से जुड़े मामलों में जनता दरबार के लंबित आवेदनों पर चिंता जताते हुए समिति ने कारणों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। तकनीकी कारणों से लंबित मामलों के समाधान के लिए भी ठोस पहल करने पर बल दिया गया।
भवन निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा में लंबित परियोजनाओं पर नाराजगी जताई गई। समिति ने पूर्ण हो चुके भवनों के उपयोग, उद्घाटन एवं उनकी भौतिक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।
PMFME , PMEGP योजना एवं विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की समीक्षा के दौरान वित्तीय वितरण (डिस्बर्समेंट) में आ रही बाधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समिति ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट मांगी और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वन विभाग के तहत वृक्षारोपण कार्यों की जमीनी सत्यापन की आवश्यकता पर बल देते हुए पिछले तीन वर्षों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा गया।
सड़क निर्माण से जुड़े विभागों—विशेषकर पथ निर्माण एवं ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग—की समीक्षा में धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त की गई। समिति ने लंबित सड़कों की सूची उपलब्ध कराने, कार्य में तेजी लाने तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए पेयजल आपूर्ति की स्थिति एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। ग्रामीण विकास, विशेष प्रमंडल एवं जिला योजना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का भी परीक्षण किया गया।
खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर समिति ने गंभीर रुख अपनाते हुए गड्ढों के भराव, भूमि के पुनर्वास एवं वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा की। 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही गई।
कृषि एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं परिवहन विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत PM-ABHIM योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई।
श्रम विभाग की समीक्षा में अनाधिकृत श्रमिक पलायन के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा पुनर्वास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मत्स्य विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान खेल अधोसंरचना के विकास पर चर्चा की गई। बताया गया कि पालकोट प्रखंड को छोड़कर अन्य सभी प्रखंडों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, जिस पर समिति ने शेष क्षेत्रों में भी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता जताई।
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा में वित्तीय प्रगति, भूमि अधिग्रहण एवं भुगतान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त, डीसीएलआर गुमला , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। सिसई में केंद्रीय महावीर मंडल के द्वारा रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया। प्रखंड क्षेत्र के कुदरा, भदौली, गुरगांव, पोटरो, सकरौली सहित विभिन्न गावों के महावीर अखाड़ों ने महावीरी झण्डा लेकर सिसई के थाना रोड स्थित शिव मंंदिर के प्रांगण में झण्डा मिलान किया। तत्पश्चात केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, तेजमोहन साहु व विहिप बजरंग दल के अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव की अगुवाई में विभिन्न मार्गों से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचे। वहीं प्रखंड क्षेत्र के लगभग 40 अखाड़ों की टीम अपने अपने महावीरी झंडों के साथ रामनवमी मैदान में एकत्रित हुए और झंडा मिलान किया। जुलूस के दौरान सभी रामभक्त जय श्री राम, जय श्री हनुमान व हर हर महादेव के जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे।पुरा क्षेत्र जय श्री राम के नाम से गुंजायमान था। रामनवमी मैदान पहुँचने पर सतासिली महावीर मंडली ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित सभी अखाड़ा प्रमुखों को अंगवस्त्र व बेच पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पूरे प्रखंड क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग रामनवमी मैदान में आयोजित मेले में जुलूस देखने पहुंचे थे। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव, आनंद साहु,पंसस बरगांव रेखा देवी, बरगांव दक्षिणी मुखिया शोभा देवी, अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, चरवा उरांव, लक्ष्मी यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, सहित कई पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मंच पर मंचासीन थे। *मुख्य आकर्षण :* सिसई के मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की कन्याओं द्वारा बाइक रैली निकाली गयी जहाँ उन्होंने नारी शक्ति का परिचय देते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज करायी जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह रैली सिसई मेन रोड से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचकर अपनी नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। वहीं बरगांव के बच्चों द्वारा राम,सीता, लक्ष्मण, हनुमान व बानर सेना के झांकी का प्रदर्शन भी किया जा रहा था जो एक और आकर्षण का केंद्र रहा। मैदान में सभी अखाड़ों ने अपने अपने अस्त्रों के साथ कला का प्रदर्शन करते नजर आये जिसे देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग की भीड़ जुटि हुई थी। मुख्य अतिथि ने मेले में मौजूद सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व हम सभी सरना सनातनी प्रभु श्रीराम जी का जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं क्योंकि आज के ही दिन चैत्र शुक्ल पक्ष के नवमी को प्रभु श्रीराम जी का जन्म हुआ था। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। और मेले में उपस्थित सभी लोगों को रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में जुलूस देर रात भदौली कुदरा दुर्गा मंडप के प्रांगण में पहुंचा जहाँ पुनः विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपने अपने अस्त्रों के साथ कला प्रदर्शन किया गया। केंद्रीय महावीर मंडल, विहिप बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर सफलतापूर्वक जुलूस संपन्न कराया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस दौरान असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। सभी मार्गों में पुलिस बल के अतिरिक्त जवान तैनात थे वहीं ड्रोन कैमरे के द्वारा विशेष नजर रखी जा रही थी। सीओ ,बीडीओ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पल पल का जायजा लिया जा रहा था। केंद्रीय महावीर मंडल सिसई व सतासिली महावीर मंडली ने शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासन को दिल से धन्यवाद किया।
    4
    सिसई (गुमला)। सिसई में केंद्रीय महावीर मंडल के द्वारा रामनवमी पर भव्य जुलूस निकाला गया। 
प्रखंड क्षेत्र के कुदरा, भदौली, गुरगांव, पोटरो, सकरौली सहित विभिन्न गावों के महावीर अखाड़ों ने महावीरी झण्डा लेकर सिसई के थाना रोड स्थित शिव मंंदिर के प्रांगण में झण्डा मिलान किया। तत्पश्चात केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, तेजमोहन साहु व विहिप बजरंग दल के अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव की अगुवाई में विभिन्न मार्गों से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचे। 
वहीं प्रखंड क्षेत्र के लगभग 40 अखाड़ों की टीम अपने अपने महावीरी झंडों के साथ रामनवमी मैदान में एकत्रित हुए और झंडा मिलान किया। 
जुलूस के दौरान सभी रामभक्त जय श्री राम, जय श्री हनुमान व हर हर महादेव के जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे।पुरा क्षेत्र जय श्री राम के नाम से गुंजायमान था।
रामनवमी मैदान पहुँचने पर सतासिली महावीर मंडली ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित सभी अखाड़ा प्रमुखों को अंगवस्त्र व बेच पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 
पूरे प्रखंड क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग रामनवमी मैदान में आयोजित मेले में जुलूस देखने पहुंचे थे। 
मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विहिप बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आशीष यादव, आनंद साहु,पंसस बरगांव रेखा देवी, बरगांव दक्षिणी मुखिया शोभा देवी, अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव, थाना प्रभारी नीरज कुमार, एसआई आशीष कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, चरवा उरांव, लक्ष्मी यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, सहित कई पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मंच पर मंचासीन थे। 
*मुख्य आकर्षण :* 
सिसई के मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की कन्याओं द्वारा बाइक रैली निकाली गयी जहाँ उन्होंने नारी शक्ति का परिचय देते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज करायी जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह रैली सिसई मेन रोड से होते हुए सतासिली रामनवमी मैदान पहुंचकर अपनी नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। 
वहीं बरगांव के बच्चों द्वारा राम,सीता, लक्ष्मण, हनुमान व बानर सेना के झांकी का प्रदर्शन भी किया जा रहा था जो एक और आकर्षण का केंद्र रहा। 
मैदान में सभी अखाड़ों ने अपने अपने अस्त्रों के साथ कला का प्रदर्शन करते नजर आये जिसे देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग की भीड़ जुटि हुई थी। 
मुख्य अतिथि ने मेले में मौजूद सभी भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी का पर्व हम सभी सरना सनातनी प्रभु श्रीराम जी का जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं क्योंकि आज के ही दिन चैत्र शुक्ल पक्ष के नवमी को प्रभु श्रीराम जी का जन्म हुआ था। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। और मेले में उपस्थित सभी लोगों को रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। 
केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में जुलूस देर रात भदौली कुदरा दुर्गा मंडप के प्रांगण में पहुंचा जहाँ पुनः विभिन्न अखाड़ों द्वारा अपने अपने अस्त्रों के साथ कला प्रदर्शन किया गया। 
केंद्रीय महावीर मंडल, विहिप बजरंग दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर सफलतापूर्वक जुलूस संपन्न कराया। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। 
इस दौरान असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। सभी मार्गों में पुलिस बल के अतिरिक्त जवान तैनात थे वहीं ड्रोन कैमरे के द्वारा विशेष नजर रखी जा रही थी। 
सीओ ,बीडीओ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पल पल का जायजा लिया जा रहा था। 
केंद्रीय महावीर मंडल सिसई व सतासिली महावीर मंडली ने शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी जुलूस संपन्न कराने के लिए प्रशासन को दिल से धन्यवाद किया।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • बिजली बिल बकाया वसूली के लिए चैनपुर में विशेष कैंप, उपभोक्ताओं ने दिखाया सहयोग झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा चैनपुर मुख्यालय स्थित थाना रोड में बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें उपभोक्ताओं से स्वेच्छा से बकाया राशि जमा करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि समय पर भुगतान से उपभोक्ताओं को दंडात्मक कार्रवाई से बचाया जा सकता है। कैंप में उपभोक्ताओं की संतोषजनक भागीदारी देखने को मिली। लगभग पचास उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया, जिससे करीब तीन लाख रुपये की वसूली की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के विशेष कैंप से उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सुविधा मिलती है और बकाया भुगतान में तेजी आती है। इस अवसर पर बिल क्लर्क आनंद राम एवं सहयोगी प्रमोद जायसवाल मौजूद रहे। वहीं लाइनमैन इनामुल अंसारी, तकनीकी सहायक कुमार अक्षय निराला, ऊर्जा मित्र नसरुद्दीन खान सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मियों ने उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जानकारी देने के साथ भुगतान प्रक्रिया में सहयोग किया। तकनीकी सहायक कुमार अक्षय निराला ने बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समय पर बिजली बिल जमा करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर बकाया जमा नहीं करने पर विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बिजली बिल बकाया वसूली के लिए चैनपुर में विशेष कैंप, उपभोक्ताओं ने दिखाया सहयोग
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा चैनपुर मुख्यालय स्थित थाना रोड में बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाम के पाँच बजे विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें उपभोक्ताओं से स्वेच्छा से बकाया राशि जमा करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि समय पर भुगतान से उपभोक्ताओं को दंडात्मक कार्रवाई से बचाया जा सकता है।
कैंप में उपभोक्ताओं की संतोषजनक भागीदारी देखने को मिली। लगभग पचास उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान किया, जिससे करीब तीन लाख रुपये की वसूली की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के विशेष कैंप से उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सुविधा मिलती है और बकाया भुगतान में तेजी आती है।
इस अवसर पर बिल क्लर्क आनंद राम एवं सहयोगी प्रमोद जायसवाल मौजूद रहे। वहीं लाइनमैन इनामुल अंसारी, तकनीकी सहायक कुमार अक्षय निराला, ऊर्जा मित्र नसरुद्दीन खान सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मियों ने उपभोक्ताओं को बिल संबंधी जानकारी देने के साथ भुगतान प्रक्रिया में सहयोग किया।
तकनीकी सहायक कुमार अक्षय निराला ने बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समय पर बिजली बिल जमा करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर बकाया जमा नहीं करने पर विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • रामनवमी kansabel उत्सव पोंगरों से कांसाबेल चुनरी यात्रा कांसाबेल शोभायात्रा Jashpur Times
    1
    रामनवमी kansabel उत्सव पोंगरों से कांसाबेल चुनरी यात्रा
कांसाबेल शोभायात्रा Jashpur Times
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत स्थानीय दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर में आज दिनांक 28 मार्च को दोपहर 3:00 बजे नाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री रामनरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में समाज से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सलाहकार समिति के सदस्य श्री विकास शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाई समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ-साथ ट्रेड यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। साथ ही समाज के हित, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक रूप से सशक्तिकरण के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष सोनु ठाकुर, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल ठाकुर, सचिव संजीत ठाकुर, उपसचिव रोहित ठाकुर, महामंत्री राहुल ठाकुर, मंत्री विक्रम ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, पंचम ठाकुर, जॉनसन ठाकुर, गोविंद ठाकुर, रवि कुमार ठाकुर, गोपाल ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर (आलोक), गौरव ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, अमरेश ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, किशोरी ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, जमुना ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। *वही बैठक का समापन नाई समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष श्री रामनरेश ठाकुर जी के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से किया गया।।*
    4
    रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत स्थानीय दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर में आज दिनांक 28 मार्च को दोपहर 3:00 बजे नाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री रामनरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कुमार ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में समाज से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सलाहकार समिति के सदस्य श्री विकास शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नाई समाज के सम्मानित सदस्यों के साथ-साथ ट्रेड यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। साथ ही समाज के हित, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक रूप से सशक्तिकरण के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष सोनु ठाकुर, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल ठाकुर, सचिव संजीत ठाकुर, उपसचिव रोहित ठाकुर, महामंत्री राहुल ठाकुर, मंत्री विक्रम ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, शंकर ठाकुर, पंचम ठाकुर, जॉनसन ठाकुर, गोविंद ठाकुर, रवि कुमार ठाकुर, गोपाल ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर (आलोक), गौरव ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, अमरेश ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, नंदलाल ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, किशोरी ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, जमुना ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
*वही बैठक का समापन नाई समाज के प्रखण्ड अध्यक्ष श्री रामनरेश ठाकुर जी के द्वारा अपने संबोधन के माध्यम से किया गया।।*
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सिमडेगा:- उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में शिक्षा की अहम भूमिका बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में कई ट्रांसजेंडर लोग डर और संकोच के कारण सामने नहीं आ पा रहे हैं तथा अशिक्षा के कारण वे सरकारी प्रक्रियाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की पहचान करने हेतु मेडिकल टीम गठित कर रिपोर्ट तैयार की जाए तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की व्यापक मैपिंग की जाए, जिसमें शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और जीवन स्तर को शामिल किया जाएगा। साथ ही, उनकी निजता और गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को वोटर आईडी, आधार, राशन कार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह और लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश भी दिए गए।जिले में एक मात्र चिन्हित ट्रांसजेंडर को पहचान कर उसे ₹1000 मासिक पेंशन एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध रा दी गई है। वहीं उन्हें कार्य निर्वहन के लिए साइकिल भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। रोजगार और आवास सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।बैठक में सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एलआरडीसी-सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला समाज कलयाण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    सिमडेगा:-  उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में शिक्षा की अहम भूमिका बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में समुदाय के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले में कई ट्रांसजेंडर लोग डर और संकोच के कारण सामने नहीं आ पा रहे हैं तथा अशिक्षा के कारण वे सरकारी प्रक्रियाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की पहचान करने हेतु मेडिकल टीम गठित कर रिपोर्ट तैयार की जाए तथा उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की व्यापक मैपिंग की जाए, जिसमें शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और जीवन स्तर को शामिल किया जाएगा। साथ ही, उनकी निजता और गोपनीयता की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को वोटर आईडी, आधार, राशन कार्ड सहित सभी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह और लघु उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश भी दिए गए।जिले में एक मात्र चिन्हित ट्रांसजेंडर को पहचान कर उसे ₹1000 मासिक पेंशन एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध रा दी गई है। वहीं उन्हें कार्य निर्वहन के लिए साइकिल भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। रोजगार और आवास सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।बैठक में सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एलआरडीसी-सह- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला समाज कलयाण पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने की जन सुनवाई। इस अहम बैठक में सीओ अशोक बड़ाईक, बीडीओ रमेश कुमार यादव, जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी सहित सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सिसई व पुसो थाना प्रभारी और जेएसएलपीएस के महिला समूह तथा प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे। वहीं अनुसूचित जनजाति समुदाय के आम नागरिक अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को लेकर इस बैठक में मजूद थे। बैठक से पहले प्रखंड परिसर में स्थित ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों ने गैर कानूनी तरीके से जमीन का हस्तांतरण एवं जमीन जिहाद, सड़क, पेयजल एवं शहीद तेलंगा खड़िया आवास सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसे सुनने के बाद सभी शिकायतों का राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा। और उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। इस विषय पर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश भी दिए गए। आशा लकड़ा ने अनुसूचित समुदाय के हक व अधिकार की बात करते हुए कहा कि यह आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 (क) के तहत कार्यरत है। जिसके तहत यदि किसी आदिवासी की जमीन कोई गैर आदिवासी द्वारा ले लिया जाता है तो आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं यदि कोई गैर आदिवासी किसी आदिवासी व्यक्ति या उसके परिवार के साथ मारपीट करता है या जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करता है तो आयोग में शिकायत करें तत्काल इसपर सुनवाई होगी। आदिवासी समुदाय यू टचिंग का केस हो तो बेझिझक शिकायत आयोग में कर सकते हैं। उन्होंने धरती आबा जन जातीय उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुमला क्षेत्र में लाह की खेती बहुत होती है स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि लाह से चूड़ी बनाने के रोजगार से जुड़ें और एक अच्छी आमदनी का सृजन करें। और अंत में उन्होंने कहा कि सरना कोई जाति नहीं है यह एक पूजा स्थल है जहां आदिवासी समुदाय पूजा करने के लिए जाते हैं इसलिए आदिवासी समुदाय खुद को सरना कहना बंद करें वे सिर्फ अनुसूचित जनजाति के हैं खुद को गर्व के साथ उरांव, खड़िया, मुंडा इत्यादि कह सकते हैं।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या आशा लकड़ा ने की जन सुनवाई। 
इस अहम बैठक में सीओ अशोक बड़ाईक, बीडीओ रमेश कुमार यादव, जिप सदस्य सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी सहित सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सिसई व पुसो थाना प्रभारी और जेएसएलपीएस के महिला समूह तथा प्रखंड व अंचल कर्मी मौजूद थे। वहीं अनुसूचित जनजाति समुदाय के आम नागरिक अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को लेकर इस बैठक में मजूद थे।
बैठक से पहले प्रखंड परिसर में स्थित ललित उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
बैठक के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों ने गैर कानूनी तरीके से जमीन का हस्तांतरण एवं जमीन जिहाद, सड़क, पेयजल एवं शहीद तेलंगा खड़िया आवास सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसे सुनने के बाद सभी शिकायतों का राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने को कहा। 
और उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। 
इस विषय पर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश भी दिए गए। 
आशा लकड़ा ने अनुसूचित समुदाय के हक व अधिकार की बात करते हुए कहा कि यह आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 (क) के तहत कार्यरत है। जिसके तहत यदि किसी आदिवासी की जमीन कोई गैर आदिवासी द्वारा ले लिया जाता है तो आयोग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं यदि कोई गैर आदिवासी किसी आदिवासी व्यक्ति या उसके परिवार के साथ मारपीट करता है या जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करता है तो आयोग में शिकायत करें तत्काल इसपर सुनवाई होगी। 
आदिवासी समुदाय यू टचिंग का केस हो तो बेझिझक शिकायत आयोग में कर सकते हैं। 
उन्होंने धरती आबा जन जातीय उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि गुमला क्षेत्र में लाह की खेती बहुत होती है स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि लाह से चूड़ी बनाने के रोजगार से जुड़ें और एक अच्छी आमदनी का सृजन करें। 
और अंत में उन्होंने कहा कि सरना कोई जाति  नहीं है यह एक पूजा स्थल है जहां आदिवासी समुदाय पूजा करने के लिए जाते हैं इसलिए आदिवासी समुदाय खुद को सरना कहना बंद करें वे सिर्फ अनुसूचित जनजाति के हैं खुद को गर्व के साथ उरांव, खड़िया, मुंडा इत्यादि कह सकते हैं।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • चैनपुर में धूमधाम और शांति के माहौल में मनाया गया रामनवमी पर्व, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा चैनपुर प्रखंड चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पावन पर्व इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम, उत्साह और पूरी तरह शांति-व्यवस्था के साथ मनाया गया। प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के भटोली, छिछवानी के सुखड़ी, बेन्दोर तथा हर्रा कसीरा गांवों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का अनूठा वातावरण देखने को मिला। रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही गांवों में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। निर्धारित समय पर सभी अखाड़ा समितियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक झंडा लेकर जुलूस निकाला तथा विभिन्न स्थानों से निकलकर एक निर्धारित स्थल पर झंडा मिलान किया गया। इस दौरान अनुशासन और भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिली। जुलूस के दौरान ताशा, ढोल और बैंड की मधुर धुन पर युवक-युवतियां तथा श्रद्धालु उत्साहपूर्वक घूमते नजर आए। “जय श्री राम”, “राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की” और “एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम” जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा, चैनपुर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस जवान विभिन्न पूजा स्थलों और जुलूस मार्गों पर लगातार मौजूद रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की सतर्क निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। रामनवमी के सफल आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने आपसी सद्भाव और अनुशासन के साथ पर्व मनाकर शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया।
    1
    चैनपुर में धूमधाम और शांति के माहौल में मनाया गया रामनवमी पर्व, जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा चैनपुर प्रखंड
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का पावन पर्व इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम, उत्साह और पूरी तरह शांति-व्यवस्था के साथ मनाया गया। प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के भटोली, छिछवानी के सुखड़ी, बेन्दोर तथा हर्रा कसीरा गांवों में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का अनूठा वातावरण देखने को मिला।
रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही गांवों में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। निर्धारित समय पर सभी अखाड़ा समितियों और ग्रामीणों ने पारंपरिक झंडा लेकर जुलूस निकाला तथा विभिन्न स्थानों से निकलकर एक निर्धारित स्थल पर झंडा मिलान किया गया। इस दौरान अनुशासन और भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिली।
जुलूस के दौरान ताशा, ढोल और बैंड की मधुर धुन पर युवक-युवतियां तथा श्रद्धालु उत्साहपूर्वक घूमते नजर आए। “जय श्री राम”, “राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की” और “एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम” जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री यादव बैठा, चैनपुर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस जवान विभिन्न पूजा स्थलों और जुलूस मार्गों पर लगातार मौजूद रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की सतर्क निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
रामनवमी के सफल आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। ग्रामीणों ने आपसी सद्भाव और अनुशासन के साथ पर्व मनाकर शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.