logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस हिरासत से फरार हुआ एक आरोपी महज 30 मिनट के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, काशिनगर थाना क्षेत्र से कैमरा छीनने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त नीतीश कुमार ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के भागते ही सहरसा पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोर्ट के पास ही स्थित सतपोखरा से आरोपी नीतीश को दोबारा धर-दबोचा। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार, अब हिरासत से भागने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में अलग से एक नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।

18 hrs ago
user_SAHARSA LIVE NEWS
SAHARSA LIVE NEWS
News Anchor कहरा, सहरसा, बिहार•
18 hrs ago

सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस हिरासत से फरार हुआ एक आरोपी महज 30 मिनट के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, काशिनगर थाना क्षेत्र से कैमरा छीनने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त नीतीश कुमार ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के भागते ही सहरसा पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोर्ट के पास ही स्थित सतपोखरा से आरोपी नीतीश को दोबारा धर-दबोचा। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार, अब हिरासत से भागने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में अलग से एक नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सहरसा के नोहट्टा के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण कोशी नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने से नदी का प्रवाह जरूर तेज हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस बार मानसून से पहले ही प्रशासन और विभाग की ओर से तटबंधों की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। कोशी नदी के संवेदनशील बिंदुओं पर स्पर्श (स्पर) का मरम्मत कार्य काफी मजबूती से कराया गया था, जिसका सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है। बढ़ते जलस्तर के बावजूद सभी स्पर्श और तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और समय पर कटाव रोधी कार्य पूरे होने से किनारे बसे ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। जलस्तर में हो रही इस वृद्धि के बीच स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली की चौतरफा सराहना की जा रही है। अधिकारियों द्वारा लगातार तटबंधों का निरीक्षण किया जा रहा है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
    1
    सहरसा के नोहट्टा के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण कोशी नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने से नदी का प्रवाह जरूर तेज हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

इस बार मानसून से पहले ही प्रशासन और विभाग की ओर से तटबंधों की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। कोशी नदी के संवेदनशील बिंदुओं पर स्पर्श (स्पर) का मरम्मत कार्य काफी मजबूती से कराया गया था, जिसका सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है। बढ़ते जलस्तर के बावजूद सभी स्पर्श और तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और समय पर कटाव रोधी कार्य पूरे होने से किनारे बसे ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

जलस्तर में हो रही इस वृद्धि के बीच स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली की चौतरफा सराहना की जा रही है। अधिकारियों द्वारा लगातार तटबंधों का निरीक्षण किया जा रहा है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by सोनपुरा पंचायत घर के पास
    1
    Post by सोनपुरा पंचायत घर के पास
    user_सोनपुरा पंचायत घर के पास
    सोनपुरा पंचायत घर के पास
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • सहरसा में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 17.55 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
    1
    सहरसा में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 17.55 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
  • सहरसा जिले के महिषी स्थित मां उग्रतारा में विधायक संजय सिंह ने लकड़ी का पलंग दिया है।
    1
    सहरसा जिले के महिषी स्थित मां उग्रतारा में विधायक संजय सिंह ने लकड़ी का पलंग दिया है।
    user_पत्रकार हेमंत चौधरी
    पत्रकार हेमंत चौधरी
    महिषी, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • खगड़िया के बेलदौर नगर पंचायत में लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे स्थानीय पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को आवागमन में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर कई दिनों से बरसात का पानी जमा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    खगड़िया के बेलदौर नगर पंचायत में लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे स्थानीय पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को आवागमन में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर कई दिनों से बरसात का पानी जमा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

इस बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_गौतम कुमार चौरसिया
    गौतम कुमार चौरसिया
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस हिरासत से फरार हुआ एक आरोपी महज 30 मिनट के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, काशिनगर थाना क्षेत्र से कैमरा छीनने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त नीतीश कुमार ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के भागते ही सहरसा पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोर्ट के पास ही स्थित सतपोखरा से आरोपी नीतीश को दोबारा धर-दबोचा। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार, अब हिरासत से भागने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में अलग से एक नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।
    1
    सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस हिरासत से फरार हुआ एक आरोपी महज 30 मिनट के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, काशिनगर थाना क्षेत्र से कैमरा छीनने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त नीतीश कुमार ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

आरोपी के भागते ही सहरसा पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोर्ट के पास ही स्थित सतपोखरा से आरोपी नीतीश को दोबारा धर-दबोचा। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार, अब हिरासत से भागने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में अलग से एक नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।
    user_SAHARSA LIVE NEWS
    SAHARSA LIVE NEWS
    News Anchor कहरा, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • बिहार में दारू बंद होने के बाद सूखा नशा चालू हो गया है और पैसों की अंधी हवस में सहरसा की युवा पीढ़ी को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी पथ हाती टोला से 150 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सहरसा पुलिस ने तस्करों और नशेड़ियों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई शराब पिएगा या कोरेक्स व स्मैक बेचेगा, तो पुलिस का एक्शन ऐसा होगा जिसे उनकी आने वाली नस्लें याद रखेंगी।
    1
    बिहार में दारू बंद होने के बाद सूखा नशा चालू हो गया है और पैसों की अंधी हवस में सहरसा की युवा पीढ़ी को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी पथ हाती टोला से 150 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के बाद सहरसा पुलिस ने तस्करों और नशेड़ियों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई शराब पिएगा या कोरेक्स व स्मैक बेचेगा, तो पुलिस का एक्शन ऐसा होगा जिसे उनकी आने वाली नस्लें याद रखेंगी।
    user_SAHARSA LIVE NEWS
    SAHARSA LIVE NEWS
    News Anchor कहरा, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.