Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार में दारू बंद होने के बाद सूखा नशा चालू हो गया है और पैसों की अंधी हवस में सहरसा की युवा पीढ़ी को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी पथ हाती टोला से 150 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सहरसा पुलिस ने तस्करों और नशेड़ियों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई शराब पिएगा या कोरेक्स व स्मैक बेचेगा, तो पुलिस का एक्शन ऐसा होगा जिसे उनकी आने वाली नस्लें याद रखेंगी।
SAHARSA LIVE NEWS
बिहार में दारू बंद होने के बाद सूखा नशा चालू हो गया है और पैसों की अंधी हवस में सहरसा की युवा पीढ़ी को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी पथ हाती टोला से 150 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सहरसा पुलिस ने तस्करों और नशेड़ियों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई शराब पिएगा या कोरेक्स व स्मैक बेचेगा, तो पुलिस का एक्शन ऐसा होगा जिसे उनकी आने वाली नस्लें याद रखेंगी।
More news from बिहार and nearby areas
- सहरसा के नोहट्टा के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण कोशी नदी के जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने से नदी का प्रवाह जरूर तेज हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस बार मानसून से पहले ही प्रशासन और विभाग की ओर से तटबंधों की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। कोशी नदी के संवेदनशील बिंदुओं पर स्पर्श (स्पर) का मरम्मत कार्य काफी मजबूती से कराया गया था, जिसका सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है। बढ़ते जलस्तर के बावजूद सभी स्पर्श और तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और समय पर कटाव रोधी कार्य पूरे होने से किनारे बसे ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। जलस्तर में हो रही इस वृद्धि के बीच स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली की चौतरफा सराहना की जा रही है। अधिकारियों द्वारा लगातार तटबंधों का निरीक्षण किया जा रहा है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।1
- Post by सोनपुरा पंचायत घर के पास1
- सहरसा में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 17.55 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।1
- सहरसा जिले के महिषी स्थित मां उग्रतारा में विधायक संजय सिंह ने लकड़ी का पलंग दिया है।1
- खगड़िया के बेलदौर नगर पंचायत में लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे स्थानीय पैदल चलने वाले राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को आवागमन में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर कई दिनों से बरसात का पानी जमा है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पानी निकासी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस बदहाली को लेकर स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पर लापरवाही और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस हिरासत से फरार हुआ एक आरोपी महज 30 मिनट के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, काशिनगर थाना क्षेत्र से कैमरा छीनने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त नीतीश कुमार ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के भागते ही सहरसा पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोर्ट के पास ही स्थित सतपोखरा से आरोपी नीतीश को दोबारा धर-दबोचा। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार, अब हिरासत से भागने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में अलग से एक नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।1
- बिहार में दारू बंद होने के बाद सूखा नशा चालू हो गया है और पैसों की अंधी हवस में सहरसा की युवा पीढ़ी को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी पथ हाती टोला से 150 ग्राम स्मैक के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सहरसा पुलिस ने तस्करों और नशेड़ियों को सख्त चेतावनी दी है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई शराब पिएगा या कोरेक्स व स्मैक बेचेगा, तो पुलिस का एक्शन ऐसा होगा जिसे उनकी आने वाली नस्लें याद रखेंगी।1