logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली।भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहना में टोल कर्मियों को आपातकाल में आग बुझाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपसा के स्वतंत्र अभियंता संदीप यादव के नेतृत्व में बरेली नैनीताल हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित किया गया था। प्रशिक्षित टीम द्वारा टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम को सड़क पर चलते वाहन में आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य टोल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि नैनीताल हाइवे या आसपास कहीं भी आग लगने की स्थिति में प्रशिक्षित टीम कार्रवाई कर नियंत्रित कर सके।

2 hrs ago
user_जितेन्द्र पाल
जितेन्द्र पाल
Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
ba7355cd-1d80-411a-a6f9-76c093e65861
b0a0509d-394c-4067-b9b9-262390eaa926
2396b80a-9a30-44bf-a00f-05b464a46f9a

बरेली।भोजीपुरा थाना क्षेत्र के दोहना में टोल कर्मियों को आपातकाल में आग बुझाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपसा के स्वतंत्र अभियंता संदीप यादव के नेतृत्व में बरेली नैनीताल हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित किया गया था। प्रशिक्षित टीम द्वारा टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम को सड़क पर चलते वाहन में आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य टोल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि नैनीताल हाइवे या आसपास कहीं भी आग लगने की स्थिति में प्रशिक्षित टीम कार्रवाई कर नियंत्रित कर सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारादरी थाना क्षेत्र के गुलजार नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर तारा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार तारा काफी समय से स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर में सप्लाई कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
    1
    बारादरी थाना क्षेत्र के गुलजार नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर तारा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार तारा काफी समय से स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर फुटकर में सप्लाई कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
    user_King
    King
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • बरेली में मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता काजल गंगवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, कर्मचारी नगर रोड स्थित बालाजी विहार की रहने वाली काजल गंगवार का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अयूब खां चौराहा शाखा में खाता है। आरोप है कि अक्टूबर 2024 में उसके घर किराये पर रहने वाली कंचन सिंह उर्फ काजल ठाकुर और उसके ममेरे भाई गौरव सिंह ने मिलकर उसका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद मोबाइल का दुरुपयोग कर बैंक खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर 10 अक्टूबर 2024 से 18 जनवरी 2025 के बीच करीब 21.26 लाख रुपये अवैध रूप से निकाल लिए। पीड़िता का कहना है कि जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने बैंक में खाता ब्लॉक कराकर आगे की निकासी रुकवाई। बाद में वह आरोपियों के घर पीलीभीत पहुंची, जहां परिजनों ने एक साल में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। आरोप है कि दोबारा पैसे मांगने पर आरोपी और उनके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उनकी पहुंच ऊपर तक है। पीड़िता का यह भी दावा है कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पीड़िता ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में पीड़िता ने आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी जानकारी
    1
    बरेली में मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता काजल गंगवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के मुताबिक, कर्मचारी नगर रोड स्थित बालाजी विहार की रहने वाली काजल गंगवार का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अयूब खां चौराहा शाखा में खाता है। आरोप है कि अक्टूबर 2024 में उसके घर किराये पर रहने वाली कंचन सिंह उर्फ काजल ठाकुर और उसके ममेरे भाई गौरव सिंह ने मिलकर उसका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद मोबाइल का दुरुपयोग कर बैंक खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर 10 अक्टूबर 2024 से 18 जनवरी 2025 के बीच करीब 21.26 लाख रुपये अवैध रूप से निकाल लिए।
पीड़िता का कहना है कि जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने बैंक में खाता ब्लॉक कराकर आगे की निकासी रुकवाई। बाद में वह आरोपियों के घर पीलीभीत पहुंची, जहां परिजनों ने एक साल में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।
आरोप है कि दोबारा पैसे मांगने पर आरोपी और उनके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि उनकी पहुंच ऊपर तक है। पीड़िता का यह भी दावा है कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पीड़िता ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले में पीड़िता ने आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • Post by Anshu Kumar Press
    1
    Post by Anshu Kumar Press
    user_Anshu Kumar Press
    Anshu Kumar Press
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी देते जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह।
    1
    बरेली। अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी देते जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली के थाना हाफिजगंज का मामला लव मैरिज से भड़का परिवार ससुराल में घुसकर किया खूनी हमला और दी जान से मारने की धमकी लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना हाफिजगंज का मामला लव मैरिज से भड़का परिवार ससुराल में घुसकर किया खूनी हमला और दी जान से मारने की धमकी लगाई इंसाफ की गुहार
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरेली नैनीताल रोड मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के सामने एक वेब सीरीज की शूटिंग की गई इसके डायरेक्टर संदीप जी बताए गए बिना परमिशन के शूटिंग की गई जिससे जाम भी लगा
    4
    बरेली नैनीताल रोड मनोहर भूषण इंटर  कॉलेज के सामने एक वेब सीरीज की शूटिंग की गई इसके डायरेक्टर संदीप जी बताए गए बिना परमिशन के शूटिंग की गई जिससे जाम भी लगा
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • पति ने पत्नी की डंडों से पीट कर हत्या की शव जलाने की कोशिश खेत से आरोपी गिरफ्तार। भुता। बरेली के भुता थाना क्षेत्र के रावल कलां गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी घटना के बाद आरोपी शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया मृतका की पहचान मंजू (28) आरोपी पति की पहचान भीमसेन (32) के रूप में हुई है 5 साल पहले किया था दूसरा विवाह ग्रामीणों के अनुसार भीमसेन ने करीब 5 वर्ष पहले पीलीभीत की रहने वाली वस्तु से दूसरा विवाह किया था उसकी पहली पत्नी करीब एक वर्ष पहले अपने तीन बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी इसके बाद से ही भीमसेन और मंजू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था भीमसेन पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते घर में आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी मंजू के भी दो बच्चे हैं जिन्हें वह अपने मायके मैं छोड़कर भीमसेन के साथ रहने लगी बताया जा रहा है कि सोमवार रात भीमसेन शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से चरित्र को लेकर बहस करने लगा विवाद बढ़ने पर उसने मंजू को डंडों से बैरागी से पीट दिया सर में गंभीर चोट लगने से मंजू खून से लटपट होकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई मंगलवार सुबह 8:00 बजे भीमसेन ने घटना को छुपाने की कोशिश की और मंजू के शव को गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा हालांकि ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सना डंडा भी बरामद किया क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी भीमसेन को मोबाइल की जीपीएस लोकेशन के आधार पर गांव के बाहर एक खेत से गिरफ्तार कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पति ने पत्नी की डंडों से पीट कर हत्या की शव जलाने की कोशिश खेत से आरोपी गिरफ्तार।  
भुता।  बरेली के भुता थाना क्षेत्र के रावल कलां गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी घटना के बाद आरोपी शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया मृतका की पहचान मंजू (28) आरोपी पति की पहचान भीमसेन (32) के रूप में हुई है 5 साल पहले किया था दूसरा विवाह ग्रामीणों के अनुसार भीमसेन ने करीब 5 वर्ष पहले पीलीभीत की रहने वाली वस्तु से दूसरा विवाह किया था उसकी पहली पत्नी करीब एक वर्ष पहले अपने तीन बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी इसके बाद से ही भीमसेन और मंजू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था भीमसेन पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके चलते घर में आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी मंजू के भी दो बच्चे हैं जिन्हें वह अपने मायके मैं छोड़कर भीमसेन के साथ रहने लगी बताया जा रहा है कि सोमवार रात भीमसेन शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से चरित्र को लेकर बहस करने लगा विवाद बढ़ने पर उसने मंजू को डंडों से बैरागी से पीट दिया सर में गंभीर चोट लगने से मंजू खून से लटपट होकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई मंगलवार सुबह 8:00 बजे भीमसेन ने घटना को छुपाने की कोशिश की और मंजू के शव को गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा हालांकि ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सना डंडा भी बरामद किया क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी भीमसेन को मोबाइल की जीपीएस लोकेशन के आधार पर गांव के बाहर एक खेत से गिरफ्तार कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली में आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बारादरी पुलिस ने एक शातिर युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी दबंगई दिखाने के लिए हरियाणा से तमंचा खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक 11 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी जगतपुर उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ सम्राट अशोक नगर की तरफ जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल गद्दी (22) पुत्र यासीन निवासी चक महमूद, थाना बारादरी बताया। उसने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा है और हरियाणा में काम करता है। ईद की छुट्टी मनाने घर आया था और अपनी धमक कायम रखने के लिए हरियाणा से तमंचा खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली में आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना बारादरी पुलिस ने एक शातिर युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी दबंगई दिखाने के लिए हरियाणा से तमंचा खरीदकर लाया था।
पुलिस के मुताबिक 11 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी जगतपुर उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलहे के साथ सम्राट अशोक नगर की तरफ जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साहिल गद्दी (22) पुत्र यासीन निवासी चक महमूद, थाना बारादरी बताया। उसने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा है और हरियाणा में काम करता है। ईद की छुट्टी मनाने घर आया था और अपनी धमक कायम रखने के लिए हरियाणा से तमंचा खरीदकर लाया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले में आज बुधवार समय लगभग दोपहर के 2 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.