Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
Pradeep Kumar bairwa
नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला
More news from राजस्थान and nearby areas
- नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला1
- पिता की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित खानपुर। क्षेत्र के शिवनगर ढाणी स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में स्व. राधाकिशनजी रेबारी की पुण्य स्मृति में विद्यार्थियों को बैग एवं स्टेशनरी वितरित की गई। विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सीबीईओ सियाराम नागर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक, निडर रहने और नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सबसे सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में बैग एवं स्टेशनरी मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। आयोजन के अंत में विद्यालय प्रशासक शम्भूलाल रेबारी ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।1
- मुकेश के सदाबहार नगमों से गूंजा झालावाड़, सजी ‘एक शाम मुकेश के नाम’। झालावाड़, 26 अगस्त। संगीत मंच परिवार संस्थान की ओर से अनंग कुमार जैन स्मृति भवन में महान पार्श्वगायक स्वर्गीय मुकेश की पुण्यतिथि पर ‘एक शाम मुकेश के नाम’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़, झालरापाटन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी व कोटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गायकों ने मुकेश के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वर्गीय मुकेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने ‘आ लौट के आजा मेरे मीत’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘सुहाना सफर’, ‘एक प्यार का नगमा है’ सहित अनेक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी गायकों ने सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी मौजूद रहे।1
- मोड़क उपखंड क्षेत्र में हुईं मूसलाधार बारिश, पीपल्दा में सड़क किनारे घरों में घुसा पानी मोड़क उपखंड क्षेत्र में बुधवार शाम 7:30 बजें अचानक मौसम बदला और तेज़ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया, देखते ही देखते बारिश का सिलसिला लगातार जारी कभी तेज़ कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला 8 घंटे चला और सुबह 4:30 बाद बारिश बन्द हुईं, तेज़ बारिश के चलते पीपल्दा में सड़क किनारे घरों पानी घूस गया, वहीं गांव के पास खेतों में आकाशीय बिजली गिरने से 2-3 घरों में विधुत उपकरण पंखे जल गए, वहीं भोलू रोड़ पर एक बबूल के पौधे पर गिरी आकाशीय बिजली से पेड़ टूट गया, बारिश कि रफ़्तार इतनी जबरदस्त थीं कि गांव कि गली मोहल्ले और सड़कों पर पड़ी गंदगी पानी के साथ बह गई और सड़कें चमकने लगीं, तेज़ रफ़्तार बारिश के चलते खेत खलिहान जलमग्न हों गए और सड़कों पर जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिति बन गई सड़कों पर क़रीब 2-3 फिटिंग तक पानी बहने लगा, वहीं पार्वती नदी और अमझार नदी और छोटे बड़े नालों में उफान आ गया, तो कहीं किसानों कि फसलें पानी में डूब गई, रात भर जारी रहा बारिश का सिलसिला, बारिश के साथ मेघगर्जन वज्रपात और आकाशीय बिजली चमक होती रहीं , सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो बस हर तरफ़ पानी हीं पानी नज़र आ रहा था, बारिश के चलते रात भर बिजली ट्रिपिंग कि समस्या चलतीं रहीं , जिससे बड़े बच्चे बुजुर्ग सभी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बारिश के चलते पीपल्दा में लगें एयरटेल टावर पोल भी बिल्कुल बन्द रहा , जिससे एयरटेल के कस्टमर उपभोक्ताओं का नेटवर्क ग़ायब रहने से बड़ी परेशानी हुईं, लगातार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं,4
- रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।1
- झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया। झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया! प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया ! थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट। रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!2
- केशवरायपाटन में हार्डकोर अपराधियों का अवैध अतिक्रमण हटाया केशवरायपाटन में हार्डकोर अपराधियों का अवैध अतिक्रमण हटाया केशवरायपाटन में कोटा विकास प्राधिकरण की सिवायचक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आयुक्त के निर्देशानुसार ग्राम केशवरायपाटन, जिला बूंदी में खसरा नंबर 1625 और 1626 की भूमि, जो कोटा विकास प्राधिकरण के खाते में दर्ज है, पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई हार्डकोर अपराधी नूर मेसर उर्फ नुरुद्दीन एवं जिगर उर्फ मोहम्मद द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा विकास प्राधिकरण, तहसीलदार छगनलाल मीना, थानाधिकारी केशवरायपाटन भूपेंद्र सिंह तथा थाना अधिकारी कोटा विकास प्राधिकरण सत्यनारायण मीणा के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी1
- नेपाल में आई ऐसी बाढ़ लोगो को संभलने का समय तक नही मिला1