Shuru
Apke Nagar Ki App…
donon gadi ka Takkar Ho Gaya to Aag lag Gaya namaste
Alex Shivansh
donon gadi ka Takkar Ho Gaya to Aag lag Gaya namaste
- Raja.bhaiचैनपुर, गुमला, झारखंडlog.chaahnte.to.khinch.kar.nikaaL.sakte.the.gaari.se.lekin.us.wakt.koi.v.mai.ke.laaL.nahi.thaa.18 hrs ago
- कृष्णा कुमार साहुसिसई, गुमला, झारखंडकिस थाना क्षेत्र में दुर्घटना हुआ हैं और कब हुआ हैं1 day ago
- User3199Gumla, Jharkhand💣1 day ago
More news from झारखंड and nearby areas
- सदर प्रखंडवक डूमरटोली में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय थियोडोर एक्का की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में शोक का माहौल छोड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने खेत में सब्जी की खेती के लिए पानी देने हेतु कुएं पर मोटर लगाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक असम राइफल्स से रिटायर फौजी थे और सेवानिवृत्ति के बाद खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में अविवाहित एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- Post by Alex Shivansh1
- सिसई प्रखंड के छारदा रोड में नया बने श्री श्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस कार्यक्रम में कोचे मुंडा, ऋषि नाथ साहदेव, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र के हजारों की संख्या श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। वही मंदिर प्रांगण से लेकर बांस टोली कंश नदी तक कलश यात्रा निकाला गया। श्री राम, भगवान भोले नाथ, वीर हनुमान की जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। वही भक्ति गीतों में भक्त झूमते रहे। भीष्ण गर्मी को देखते हुए जगह जगह पर पानी का वितरण किया जा रहा था।1
- गुमला: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 1/पी०-105/2022 का०-2299, दिनांक 17.04.2026 के आलोक में, भा०प्र०से० (झा0-2015) के अधिकारी दिलेश्वर महत्तो ने आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 के पूर्वाह्न में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला के पद का प्रभार स्वतः ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया।उपायुक्त ने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।1
- एटा बाटा#1
- गुमला: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 1/पी०-105/2022 का०-2299, दिनांक 17.04.2026 के आलोक में, भा०प्र०से० (झा0-2015) के अधिकारी दिलेश्वर महत्तो ने आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 के पूर्वाह्न में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला के पद का प्रभार स्वतः ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त ने कहा कि जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाएगा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।1
- डुमरी प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज, बूथ स्तरीय पदाधिकारी कर रहे लगातार सर्वे डुमरी प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ स्तरीय पदाधिकारी लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर सर्वे कार्य में जुटे हुए हैं। जानकारी देते हुए दोपहर बारह बजे बताया गया कि मतदाता सूची के अद्यतन एवं सत्यापन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के उद्देश्य से सभी संबंधित कर्मी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। अभियान के तहत बूथ स्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करने तथा आवश्यक सुधार से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और सही जानकारी देने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। प्रखंड प्रशासन की ओर से बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए आम नागरिकों से सहयोग करने तथा सर्वे के दौरान सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है। #डुमरी #विशेष_गहन_पुनरीक्षण #मतदाता_सूची #झारखंड_समाचार #स्थानीय_समाचार #चुनाव_अपडेट1
- SIR अभियान को लेकर कांग्रेस की बड़ी पहल, मतदाता सूची सुधार व जनसमस्याओं पर होगी विशेष कार्यशाला झारखंड राज्य में चल रहे SIR अभियान को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमिटी चैनपुर की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। चैनपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख प्रमुख खलखो ने जानकारी देते हुए दोपहर बारह बजे बताया कि राज्य में SIR का कार्य आठ अप्रैल दो हजार छब्बीस से प्रारंभ हो चुका है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना, संशोधन करना तथा उन्नीस सौ तिरानवे के बाद विवाह कर आई महिलाओं का नाम जोड़ने सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांव-घर की विभिन्न जनसमस्याओं को भी लिखित रूप से एकत्र कर समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने जैसी समस्याओं को भी कार्यशाला में शामिल कर लोगों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार एक दिवसीय कार्यशाला आगामी इक्कीस अप्रैल दो हजार छब्बीस, दिन मंगलवार को लुथरन बगीचा में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के बीएलए, प्रखंड महासचिव, प्रखंड कमिटी, मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव में प्रचार कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। #GumlaNews #Chainpur #CongressNews #SIRAbhiyan #JharkhandNews #VoterListUpdate #LocalNews #GumlaUpdates1