नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, अध्यक्ष पद पर 22 एवं वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में चतरा: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। नामांकन की अंतिम तिथि तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी संवीक्षा उपरांत सभी नाम-निर्देशन पत्र स्वीकृत पाए गए। वार्ड सदस्य पद हेतु नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 22 तक कुल 91 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। दिनांक 5 फरवरी 2026 को हुई संवीक्षा के दौरान वार्ड संख्या 11 में कुमारी विनीता का नाम-निर्देशन पत्र त्रुटि पाए जाने के कारण अस्वीकृत किया गया। इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, अध्यक्ष पद पर 22 एवं वार्ड सदस्य पद पर 90 प्रत्याशी मैदान में चतरा: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। नामांकन की अंतिम तिथि तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी संवीक्षा उपरांत सभी नाम-निर्देशन पत्र स्वीकृत पाए गए। वार्ड सदस्य पद हेतु नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 22 तक कुल 91 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। दिनांक 5 फरवरी 2026 को हुई संवीक्षा के दौरान वार्ड संख्या 11 में कुमारी विनीता का नाम-निर्देशन पत्र त्रुटि पाए जाने के कारण अस्वीकृत किया गया। इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
- चतरा: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। नामांकन की अंतिम तिथि तक नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा 34 सेटों में नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी संवीक्षा उपरांत सभी नाम-निर्देशन पत्र स्वीकृत पाए गए। वार्ड सदस्य पद हेतु नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 22 तक कुल 91 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। दिनांक 5 फरवरी 2026 को हुई संवीक्षा के दौरान वार्ड संख्या 11 में कुमारी विनीता का नाम-निर्देशन पत्र त्रुटि पाए जाने के कारण अस्वीकृत किया गया। इस प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार–पटना के पत्रांक–64, दिनांक 12.01.2026 के आलोक में नगर पंचायत, डोभी का वित्तीय वर्ष 2026–2027 का बजट प्राक्कलन तैयार किया जाना है। इसके लिए नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में वार्डवार वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा। इसका जानकारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कनिका राज ने गुरुवार की दोपहर एक बजे लेटर के माध्यम से जानकारी दी गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड सभाएं 09 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगी। सभी वार्ड सभाओं के लिए कनीय अभियंता मो. दानिश सलिम को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वार्ड सभा का कार्यक्रम इस प्रकार है— 09 फरवरी 2026 वार्ड 01: संजय केशरी के घर के पास, समय दोपहर 12:00 बजे वार्ड 02: शहीद भगत सिंह विद्यालय (सामुदायिक भवन), समय 2:00 बजे अपराह्न वार्ड 03: देवी मंडप (यज्ञशाला के पास), समय 12:00 बजे दोपहर 10 फरवरी 2026 वार्ड 04: पुस्तकालय डोभी (ठाकुबाड़ी के पास), समय 2:00 बजे अपराह्न वार्ड 05: सामुदायिक भवन, समय 11:00 बजे पूर्वाह्न 11 फरवरी 2026 वार्ड 06: शिव मंदिर के पास, समय 2:00 बजे अपराह्न वार्ड 07: प्राथमिक विद्यालय, पुरानीडीह केसापी, समय 3:30 बजे अपराह्न 12 फरवरी 2026 वार्ड 08: सामुदायिक भवन (देवी मंडप), समय 12:00 बजे दोपहर वार्ड 09: कंजियार मैदान (चबूतरा पर), समय 2:00 बजे अपराह्न 13 फरवरी 2026 वार्ड 10: महिला कुटीर आयोग भवन, सेवईचक डोभी, समय 11:00 बजे पूर्वाह्न वार्ड 11: स्थान निर्धारित, समय 2:00 बजे अपराह्न किया गया है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बताया गया कि नोडल पदाधिकारी अपने देखरेख में संबंधित वार्ड पार्षद से समन्वय स्थापित कर, वार्ड पार्षद की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे। इन वार्ड सभाओं में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं, आवश्यकताएं एवं विकास से जुड़े सुझाव रख सकेंगे, जिन्हें बजट प्राक्कलन में शामिल किया जाएगा।1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के अमीरगंज गांव में बुधवार देर रात दिलचंद मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है।परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।1
- तरहसी प्रखंड में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सिरीस्ता भुईयां, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेटा तथा प्रखंड के बड़ा बाबू आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारी ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।रवाना करने के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई होने के साथ-साथ कानूनी अपराध भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के एवं 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे विवाह कराने वाले दोषी माता-पिता, अभिभावक एवं अन्य रिश्तेदारों को दो वर्ष तक की सजा, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।उन्होंने आगे बताया कि बाल विवाह कराने वाले पंडित, मौलवी एवं पादरी जैसे धार्मिक कर्मकांड कराने वाले व्यक्तियों पर भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके अलावा विवाह के लिए सेवा देने वाले बैंड-बाजा, टेंट हाउस संचालक अथवा आयोजन में किसी भी प्रकार से सहयोग करने वाले व्यक्तियों को भी दो वर्ष तक की सजा एवं एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यहां तक कि बाल विवाह में शामिल होने वाले आम लोगों को भी दंड का सामना करना पड़ सकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुकेशनी केरकेटा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जागरूक बनें और बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य का अधिकार है, जिसे बाल विवाह छीन लेता है। इसलिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम में बाल विवाह रोकथाम को लेकर कार्य कर रही संस्था के नेतृत्वकर्ता डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद बेलाल अंसारी, मंजू कुमारी एवं पुष्पांजलि कुमारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और लोगों से समय रहते इसकी सूचना प्रशासन को देने की अपील की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी मौजूद रहे। सभी ने बाल विवाह के खिलाफ संकल्प लेते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का भरोसा जताया। जागरूकता रैली प्रखंड के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी, जहां लोगों को पोस्टर, नारों और संदेशों के माध्यम से जागरूक किया गया।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- रफीगंज शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को 210 मिनट विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। दूरभाष के माध्यम से गुरुवार रात्रि 11बजे कनीय विद्युत अभियंता शहरी मारुति नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि रफीगंज फीडर में परियोजना अंतर्गत बोल्फ्तार लगाकर कंट्री कार्य करने का कार्य किया जा रहा है इसी को लेकर शुक्रवार सुबह 11:30 से अपराह्न 3:00 बजे तक शटडाउन रहेगा जिस कारण विद्युत आपूर्ति अप केंद्र रफीगंज से आपूर्ति होने वाली 11 कवि के टाउन फीडर के विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981