Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार ने अभयपुर चैना नकटी में नव निर्मित खड़ंजे का फीता काट कर किया शुभारंभ। भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार ने अभयपुर चैना नकटी में खड़ंजे का फीता काट कर किया उद्घाटन। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभयपुर चैना नकटी में पंचायत सचिवालय से यासीन खां के मुर्गी फार्म तक जिला पंचायत से बनाए जा रहे खड़ंजे का जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार ने फीता काट कर उद्धघाटन किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
Shivkumar Gangwar
भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार ने अभयपुर चैना नकटी में नव निर्मित खड़ंजे का फीता काट कर किया शुभारंभ। भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार ने अभयपुर चैना नकटी में खड़ंजे का फीता काट कर किया उद्घाटन। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभयपुर चैना नकटी में पंचायत सचिवालय से यासीन खां के मुर्गी फार्म तक जिला पंचायत से बनाए जा रहे खड़ंजे का जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार ने फीता काट कर उद्धघाटन किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #PilibhitNews पीलीभीत शहर में उस वक़्त बाल्मीकि समाज में आक्रोश फ़ैल गया ज़ब मिस्टर पीलीभीत नाम से पेज चलाने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वाल्मीक समाज के लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू क़र दिया। समाज के लोगों का कहना है, कि युवक ने वीडियो में आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। लोगों का आक्रोश देख आनन फ़ानन में पुलिस ने आरोपी इन्फ्लुएंसर वसीम रजा उर्फ 'मिस्टर पीलीभीत' के खिलाफ FIR दर्ज क़र उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला क्या ये आपको विस्तार से समझाते है, जिले के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी वसीम रजा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जोकि फेसबुक-इस्टाग्राम पर मिस्टर पीलीभीत नाम का पेज चलाता है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान वसीम रजा ने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था, जिसमें वाल्मीकि समुदाय के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। वीडियो वायरल होते ही समुदाय में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद लोग मोहल्ला नखासा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर एकत्र हुए और जुलूस निकालकर गैस चौराहे पर पहुंच गए। और वहां जाम लगाकर हंगामा शुरू क़र दिया। जानकारी लगते ही एएसपी विक्रम दहिया, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान एक दरोगा से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक भी हो गई। इसके बाद अधिकारियो ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बताया जा रहा है, पुलिस ने पहले ही आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन देर शाम वाल्मीकि समुदाय के लोग दोबारा नखासा क्षेत्र में एकत्र हुए और आरोपी को खुद को सौंपने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गैस चौराहे की ओर बढ़ने से रोका और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि कर स्थिति को शांत कराया। हलाकि आरोपी युवक ने अपनी गलती की माफ़ी मांगते एक ओर वीडियो भी पोस्ट किया लेकिन वाल्मीक समाज के लोग कार्यवाही पर ही अड़े रहे। जिसके बाद थाना सुनगढ़ी पुलिस ने हिमांशु नंदन की तहरीर पर आरोपी वसीम रजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। हलाकि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एहतियात के तौर पर मोहल्ला नखासा और अन्य संवेदनशील इलाकों में पीएसी तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है साथ ही जनता से किसी के बहकावे में न आकर शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।1
- भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार ने अभयपुर चैना नकटी में खड़ंजे का फीता काट कर किया उद्घाटन। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभयपुर चैना नकटी में पंचायत सचिवालय से यासीन खां के मुर्गी फार्म तक जिला पंचायत से बनाए जा रहे खड़ंजे का जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार भाजपा नेता डॉ रत्नेश गंगवार ने फीता काट कर उद्धघाटन किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।4
- जिला बरेली के क्षेत्र में थाना भुता पुलिस ने किया गिरफ्तार। अभियान में भुता पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अर्जुन सिंह1
- पीलीभीत - वाल्मीकि समुदाय पर गलत टिप्पणी करने वाले वसीम रजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया1
- Post by Shmshad Raza1
- बरेली: बीसलपुर चौराहा का नाम ‘वंदे मातरम चौराहा’ करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन बरेली में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीसलपुर चौराहा का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम चौराहा’ रखने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि 23 मार्च देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनका कहना था कि चौराहे का नाम ‘वंदे मातरम’ रखने से शहीदों के बलिदान को सम्मान मिलेगा और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा मिलेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि इस तरह के नाम परिवर्तन से युवाओं में देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अड़ा देव शर्मा (तहसील प्रभारी), पुनीत शर्मा (जिला महामंत्री), सौरभ गिरी (जिला मीडिया प्रभारी), सूर्य प्रकाश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), रामौतार पाठक (जिला सह प्रभारी) गुरपाल सिंह (फरीदपुर तहसील मीडिया प्रभारी) सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल इस प्रस्ताव पर प्रशासन के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है, जिससे तय होगा कि चौराहे का नाम बदला जाएगा या नहीं।1
- भुता पुलिस को मिली बड़ी सफलता वारंटी अभियुक्त अर्जुन सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।1
- जिलाधिकारी ने आज माँ गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचकर फीता काटकर किया शुभारम्भ पीलीभीत सूचना विभाग 23 मार्च 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज तहसील कलीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत हरीपुर मु0 फुलहर में माँ गोमती आदर्श पर्यटन एवं देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में गोवंशों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने माॅ गोमती आदर्श पर्यटन गौशाला में टिनशेड का निर्माण करने एवं हरा चारा बोने हेतु भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने गौशालाओं की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। देवीपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन नाले के कार्य को देखा और सम्बन्धित को नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाने एवं गौशाला में खाली पडी जगह पर इंटरलाॅकिंग करवाने के निर्देश दिए। गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माधौटांडा पहुंचकर एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन, महिला वार्ड एवं आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव का टीका) निःशुल्क लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि टीका लगवाने हेतु बालिकाएं अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र/शैक्षिक योग्यता प्रमाण अवश्य लेकर आए। जिलाधिकारी ने उक्त अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूता को फल वितरित किए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।4