Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निगम गयाजी के सम्राट अशोक भवन में फुटपाथ विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं डिजिटल लेनदेन का दिया जा रहा है तीन दिवसीय प्रशिक्षण। गयाजी शहर के स्थित सम्राट अशोक भवन गया जी में फुटपाथ दुकानदारों को नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ़ इंडिया (नासवी) द्वारा तीन दिवसीय स्वच्छता, खाद्य पदार्थ के रखरखाव, भोजन प्रबंध , व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरे का प्रबंध, एवं डिजिटल लेनदेन का जानकारी दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 300 स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा एवं एप्रोन किट,टोपी, तोलिया एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षित होकर वेंडर्स फूड स्टॉल का नियम का पालन करेंगे। कार्यक्रम में अमरजीत गिरी अध्यक्ष टी एल एफ गयाजी उपस्थित हुए।
Uma Shanker singh
नगर निगम गयाजी के सम्राट अशोक भवन में फुटपाथ विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं डिजिटल लेनदेन का दिया जा रहा है तीन दिवसीय प्रशिक्षण। गयाजी शहर के स्थित सम्राट अशोक भवन गया जी में फुटपाथ दुकानदारों को नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ़ इंडिया (नासवी) द्वारा तीन दिवसीय स्वच्छता, खाद्य पदार्थ के रखरखाव, भोजन प्रबंध , व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरे का प्रबंध, एवं डिजिटल लेनदेन का जानकारी दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 300 स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा एवं एप्रोन किट,टोपी, तोलिया एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षित होकर वेंडर्स फूड स्टॉल का नियम का पालन करेंगे। कार्यक्रम में अमरजीत गिरी अध्यक्ष टी एल एफ गयाजी उपस्थित हुए।
More news from Bihar and nearby areas
- गया के पहाड़पुर 5 नo गेट तीनमुहानी के पास लगा स्टैचू आकर्षण का केंद्र। इस मार्ग से पर्यटकों का आना-जाना होता है। यह मार्ग शहर का अति व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर स्टैचू लगने से यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ हो गया है लोग प्रतिबद्ध दिशा में होकर छोटे बड़े गाड़ी लेकर आते और जाते है।1
- अकबरपुर प्रखंड, पचरुखी पंचायत मुहल्ला नेजामा के गली का ये हाल क्यों, कब तक इस गली का हाल बेहतर होगा? जबकि ये गली अकबरपुर बाज़ार जाने के लिए मुख्य गली है, इस गली से सटे मदरसा है और इस मदरसा में लाइब्रेरी भी है और यह मदरसा मतदान केंद्र भी है। मदरसे के बच्चों के साथ ही साथ उस मुहल्ले के बच्चों, बुजुर्गो,महिलाओं और राहगिरो के आवा-जाही में दुश्वारियां है पंचमुखी पंचायत के मुखिया को चाहिए के इस समस्या का समाधान निकाले।1
- मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर उठने लगे सवाल, मेंटेनेंस की कमी से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी1
- Post by Hindustan Express News1
- 🚨 हिसुआ में अवैध वसूली पर बवाल | ट्रक चालक पर हमला, घंटों जाम से ठप हुआ बाजार 🚨 📍 हिसुआ (नवादा) से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बुधवार सुबह भारी हंगामा खड़ा हो गया। घटना ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गया रोड की ओर से आ रहा एक धान लदा ट्रक जब हिसुआ बाजार क्षेत्र में पहुंचा, तब कथित पार्किंग वसूली करने वाले कुछ लोगों ने उसे बस स्टैंड के पास रोक लिया। ट्रक चालक से जबरन पार्किंग शुल्क देने की मांग की गई। लेकिन चालक ने इस अवैध वसूली का विरोध करते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी। 👉 बस यहीं से मामला बिगड़ गया… आरोप है कि पार्किंग एजेंट और उसके सहयोगियों ने बाइक से ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में नवादा रोड स्थित बड़की पुल के पास ट्रक को जबरन रुकवाया गया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 🚨 आरोपियों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी 🚨 ट्रक की खिड़की तोड़ दी गई 🚨 चालक को बेरहमी से पीटा गया इस हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावरों ने उसे नहीं बख्शा। 👉 घटना के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया… हमले से आक्रोशित चालक ने अपना ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया। देखते ही देखते हिसुआ बाजार की मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। सुबह का समय होने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ने लगी और जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई। 📍 लगभग तीन घंटे तक पूरा बाजार जाम की चपेट में रहा 📍 स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले लोग और मरीज—सभी फंसे रहे 📍 छोटे दुकानदारों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब अवैध पार्किंग वसूली को लेकर विवाद हुआ हो। लंबे समय से यहां वेंडिंग जोन और बस पड़ाव के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। 👉 लोगों में गुस्सा साफ नजर आया… स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते इस अवैध वसूली पर रोक लगाई जाती, तो आज यह घटना नहीं होती। करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने जाम हटवाया और घायल चालक राहुल कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हालांकि, तब तक बाजार का सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका था। 🚨 अब उठ रहे हैं कई बड़े सवाल: ❓ क्या हिसुआ में अवैध वसूली का नेटवर्क प्रशासन की नजर से दूर है? ❓ क्यों बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं? ❓ आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? 👉 स्थानीय लोगों की मांग: ✔️ अवैध पार्किंग वसूली पर तुरंत रोक लगे ✔️ दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो ✔️ बाजार क्षेत्र में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाए यह घटना सिर्फ एक ट्रक चालक पर हमले की नहीं है, बल्कि यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करती है। अगर समय रहते ऐसे मामलों पर सख्ती नहीं बरती गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। 📢 निष्कर्ष: हिसुआ बाजार की यह घटना प्रशासन के लिए एक चेतावनी है। अब जरूरत है ठोस कदम उठाने की, ताकि आम जनता को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सके। ✍️ आपकी राय क्या है? क्या अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में जरूर बताएं…1
- नरहट प्रमुख पति व शिक्षक गणेश पासवान पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग जिले के नरहट प्रखंड में प्रमुख पति शिक्षक गणेश पासवान से जुड़े मामले को लेकर विवाद सामने आया है। जनता दल (यू) के जिला महासचिव अविनाश कुमार कश्यप उर्फ प्रमोद सिंह द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में नरहट के प्रमुख पति एवं शिक्षक गणेश पासवान पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में कहा गया है कि गणेश पासवान सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और पंचायत समिति से जुड़े विकास कार्यों में अनियमितता बरत रहे हैं। आरोप है कि वे अधिकारियों व कर्मियों पर दबाव बनाकर अपने अनुसार कार्य करवाने की कोशिश करते हैं। आवेदन में बताया गया है कि प्रमुख पति गणेश पासवान रजौली प्रखंड में शिक्षक है उसके वाबजूद नरहट प्रखंड में अधिकांश समय डटे रह कर विभिन्न ऑफिस से कमीशन लेने के फेरा में रहते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता की कमी है तथा चयन में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। आवेदनकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पंचायत समिति स्तर पर पारदर्शिता बनी रहे और विकास कार्य बाधित नही हो। प्रमुख पति के कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य गुस्से में हैं। उन्होंने बताया कि दस पंचायत समिति सदस्य का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर बीडीओ से शिकायत किया गया है। इसके साथ एक प्रति बीपीआरओ, थानाध्यक्ष को भी दिया है। चौदह पंचायत समिति वाला नरहट प्रखंड में दस समिति सदस्य नाराज दिख रहे हैं जिससे प्रखंड प्रमुख सुलेखा देवी की कुर्शी खतरे में दिख रही है। इस सम्बंध में बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इलाके में मचा कोहराम विवेक कुमार नवादा/नरहट, प्रतिनिधि। नरहट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरहट प्रखंड के हजरतपुर गांव निवासी विजय चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र उदित कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर नरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।2
- जहानाबाद जिले के काको सूर्य मंदिर परिसर में बुधवार को गौतम परासर के संयोजन में ‘मगही चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। चौपाल का मुख्य उद्देश्य मगही भाषा के संरक्षण, संवर्धन और उसे संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए चल रहे आंदोलन को और मजबूत बनाना था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मगही भाषा बिहार की प्राचीन और समृद्ध भाषाओं में से एक है, लेकिन आज भी इसे वह पहचान नहीं मिल पाई है जिसकी यह हकदार है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आधुनिकता और बदलती जीवनशैली के कारण नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा से दूर होती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि युवाओं को मगही भाषा और उसकी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जाए। वक्ताओं ने जनगणना में अपनी मातृभाषा के रूप में ‘मगही’ दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया। उनका कहना था कि जब तक लोग स्वयं अपनी भाषा की पहचान को दर्ज नहीं कराएंगे, तब तक उसे सरकारी स्तर पर उचित महत्व नहीं मिल पाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाली जनगणना में बढ़-चढ़कर अपनी भाषा मगही ही लिखवाएं। चौपाल में यह भी चर्चा हुई कि मगही भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए साहित्यिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन और सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में भी इस दिशा में पहल करने की बात कही गई। साथ ही, स्थानीय कलाकारों और लेखकों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सामने लाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर मगही भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ा जा सके और मगही भाषा को उसका सम्मानजनक स्थान दिलाया जा सके।1
- Post by Rohit Kumar1