Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिलाओं के बारे में क्या बोली रामनगर जनपद अध्यक्ष
Bbmm time news
महिलाओं के बारे में क्या बोली रामनगर जनपद अध्यक्ष
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- महिलाओं के बारे में क्या बोली रामनगर जनपद अध्यक्ष1
- 9 मार्च को गोटेगांव में राजश्री गुटखा के लेन-देन को लेकर किराना दुकान पर विवाद हो गया था। जानकारी के अनुसार किराना व्यापारी राकेश कुमार नेमखेड़ा की दुकान में कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद झड़प हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना के विरोध में व्यापारी संघ गोटेगांव के पदाधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में थाना गोटेगांव पहुंचे और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी संघ गोटेगांव अनिश्चितकालीन बाजार बंद करने के लिए बाध्य होगा। ऐसी स्थिति में होने वाली किसी भी घटना या दुर्घटना की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। क्या बोले एसडीओपी मनीष त्रिपाठी: एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।3
- घंसौर तहसील के ग्राम दलका में जय नर्मदा पूनेम गाथा का आयोजन घंसौर तहसील के ग्राम दलका में 10 मार्च 2026 को जय नर्मदा पूनेम गाथा का धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और मां नर्मदा की स्थापना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुबह मां नर्मदा पाठ और दोपहर में गाथा का प्रवचन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन और प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आ रहा है।1
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्तियों को मालिकाना हक देने की दिशा में प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम 1984 के तहत आवासीय भूमि के पट्टों के लिए की गई जांच के बाद अब अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। बुधवार को शाम 4:30 बजे मंडला नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार, पट्टा प्रदाय करने के लिए पूर्व में सर्वेक्षण किया गया था। प्रारंभिक सूची के प्रकाशन के बाद विभाग को कई दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इन सभी का सूक्ष्मता से निराकरण करने के बाद कुल 104 हितग्राहियों की पात्रता की पुनः जांच की गई। जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, कुल 104 आवेदकों में से केवल 15 हितग्राही ही पट्टा प्राप्त करने हेतु पात्र पाए गए हैं। वहीं, शेष 89 हितग्राहियों को नियमों और मापदंडों के अनुरूप न पाए जाने पर अपात्र घोषित कर दिया गया है। तैयार की गई इस अंतिम सूची को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद अब सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।1
- ग्राम पंचायत डोंगर मंडला में चला नशा मुक्ति अभियान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया गया जागरूक युवाओं और ग्रामीणों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प स्वस्थ समाज के निर्माण का दिया गया संदेश1
- Post by Salim khan1
- फोन में इनकमिंग फ्री क्यों नहीं1
- बेटियों को कैंसर से बचाए1
- मंडला में 90 दिनों तक चलने वाले एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। जिले ने आज 675 टीके लगाकर कुल 2058 टीकाकरण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य एचपीवी वायरस से होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना है। बुधवार को शाम 5:30 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि यह टीका बेटियों को गर्भाशय कैंसर से बचाने में सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में ले जाकर निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं।1