Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण अंतर्गत पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मतदान दलों की अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवानगी!
Mukesh Kumar Saini
पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण अंतर्गत पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मतदान दलों की अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवानगी!
More news from राजस्थान and nearby areas
- आज सैंथल कस्बे में स्थित आसान वाले भैरू बाबा मंदिर पर नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान आसान वाले भेरुजी महाराज की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया तथा बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा दिन में एक से बढ़कर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भैरू बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़कर कई प्रकार के मन्नतें मांगे और भेरुजी महाराज के द्वार पर ढोक लगाई इस दौरान आचार्य विनोद आनंद के द्वारा शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भेरुजी महाराज कथा शिवाजी महाराज के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया इस दौरान कई गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी में भाग लिया तथा हजारों ने श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की इस दौरान पुजारी लक्ष्मण नाथ ने बताया कि आज नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर रात्रि जागरण एवं भव्य रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के साथ समापन किया जा रहा है इस दौरान ग्रामीण हरि सिंह मीणा ने बताया कि भंडारे में 8 भोरी चीनी के लड्डूओं की प्रसादी भंडारे में तैयार की गई है इस दौरान भैरू बाबा के भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू,पूडी भुजिया,प्रसादी का वितरण किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालु भंडारा प्रसादी में भाग ले रहे हैं इस दौरान भेरुजी महाराज की दव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई इस दौरान रामबाबू जोगी,पितम शर्मा,मोनु नाथ, श्रीराम मीणा, विनोद मीणा, मांगीलाल, महादेव सैनी, रोहिताश सैनी, हनुमान सहाय, नवरत्न सैनी, विनोद जैमन, हरिसिंह मीणा, लल्लू राम शर्मा, गजानंद शर्मा, लल्लू राम सैनी, रत्तीराम मीणा,पभु नारायण मीणा, हनुमान सहाय मीणा, सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे3
- सरपंच प्रत्याशी के पुत्र ने गांव में लगे कनक दंडवत जीताने की की अपील सिकराय क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं ऐसे में एक सरपंच प्रत्याशी के पुत्र वधू और पुत्र के द्वारा कनक दंडवत लगाई गई है और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की है यह पूरा मामला डैण्डान बसेड़ी गांव का है जहां दामोदर जांगिड़ सरपंच प्रत्याशी हैं और उनके पुत्र राजकुमार जांगिड़ और पुत्रवधू ने कनक दंडवत लगे2
- 6 महीने से लापता 5 हजार की इनामी नाबालिग बालिका उदयपुर से सकुशल दस्तयाब: 4 राज्यों में खाक छानने और 200 CCTV खंगालने के बाद मंडावर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मंडावर (दौसा) दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने 6 माह पूर्व लापता हुई एक नाबालिग बालिका को करीब 600 किलोमीटर दूर उदयपुर से सकुशल दस्तयाब करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस बालिका की बरामदगी पर 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। 3 मई को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार, परिवादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने पर 3 मई 2026 को मंडावर थाने में धारा 137(2) बीएनएस व 84 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा एसपी कुंदन कंवरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना के निर्देशानुसार तथा महवा वृत्ताधिकारी अनूपसिंह के सुपरविजन में मंडावर थानाधिकारी हरिओम (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। 4 राज्यों में दबिश, 200 कैमरों के फुटेज खंगाले जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से सुराग जुटाए। टीम ने तलाश के दौरान लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मंडावर पुलिस की विशेष टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक संभावित जगहों पर गहन पड़ताल की। उदयपुर में मिली लोकेशन लगातार 6 महीने की कड़ी मशक्कत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को बालिका की लोकेशन उदयपुर में मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 अक्टूबर 2026 को उदयपुर पहुंचकर नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: हरिओम (पु.नि., थानाधिकारी थाना मंडावर) विनोद कुमार (हैड कांस्टेबल नं. 89) प्रताप सिंह (कांस्टेबल नं. 241) मनोज कुमार (कांस्टेबल नं. 603) यशवन्त सिंह (रिक्रूट कांस्टेबल नं. 717) माया (महिला कांस्टेबल नं. 12741
- 300 करोड़ की खान को लेकर कमलेन्द्र सिंह का कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन, झिरी के सही मानचित्र से पुनः सर्वे कराने की मांग अलवर। झिरी क्षेत्र की एक खान को वन भूमि में दर्शाकर बंद किए जाने के मामले में कमलेन्द्र सिंह ने जिला कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन पत्र जारी किया है। उन्होंने खान का झिरी के त्रुटिरहित मानचित्र के आधार पर दोबारा सर्वे करवाने और सीमा विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग उठाई है। कमलेन्द्र सिंह का आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की खान को हड़पने की नीयत से झिरी के त्रुटिपूर्ण मानचित्र का सहारा लेकर खान को वन भूमि में दर्शाया गया और बंद करवा दिया गया। उन्होंने इस मामले में राजेंद्र हुड्डा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये के कथित वन घोटाले की ACB जांच का भी उल्लेख किया है। निवेदन पत्र में कमलेन्द्र सिंह ने कहा कि NGT के आदेश के अनुसार Boundary Disputes (सीमा विवाद) का निस्तारण किया जाना था, लेकिन उनके अनुसार अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला कलेक्टर से एक बार फिर हस्तक्षेप कर सही मानचित्र के आधार पर खान का पुनः सर्वे करवाने की अपील की है। कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट में 3 नवंबर 2026 को सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित सुधार नहीं किया गया तो राजेंद्र हुड्डा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सरकारी दस्तावेजों और पद के कथित दुरुपयोग के जरिए खान हड़पने की साजिश के आरोप में ACB में FIR दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस अंतिम निवेदन पर क्या कदम उठाता है और 3 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है।1
- दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, अपने ही विभाग से मांगा न्याय दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपने ही विभाग से न्याय की गुहार लगाई। शाहदरा और गांधी नगर थाने से जुड़े वकील-पुलिस विवाद के बाद पुलिसकर्मी अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यालय के बाहर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों का आरोप है कि विवाद में वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि पुलिसकर्मियों पर ही कार्रवाई कर दी गई। इसी के विरोध में पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन शुरू किया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे DCP सचिन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें मुख्यालय के अंदर चलकर अपनी बात रखने की अपील की। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।1
- जैसलमेर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय दौरा, वार म्यूजियम के लाइट एंड साउंड शो का करेंगे अवलोकन जैसलमेर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय जैसलमेर दौरे पर हैं। सोमवार को रक्षा मंत्री होटल फोर्ट रजवाड़ा से मिलिट्री स्टेशन के लिए रवाना हुए। यहां वे वार म्यूजियम में आयोजित लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री वापस होटल फोर्ट रजवाड़ा पहुंचेंगे, जहां रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्यों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। रात्रिभोज के बाद राजनाथ सिंह होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार, 3 नवंबर को रक्षा मंत्री रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।1
- बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़। बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़। बालघाट। करौली आगामी 14 नवंबर को होने वाले पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को 19 वार्डों में सदस्य पद के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल 58 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा के समक्ष दाखिल किए।नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके चलते तहसील परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और चुनावी माहौल गरमा गया। रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। 4 नवंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस रही तैनात तहसील परिसर में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी ने बालघाट पुलिस जाप्ता बुलाया। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने पुलिस टीम के साथ तहसील परिसर में व्यवस्था संभाली तथा समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित कर परिसर से बाहर निकलवाया। प्रशासन की सतर्कता के चलते नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं, नामांकन के दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने से बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।1
- पंचायत आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण अंतर्गत पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से मतदान दलों की अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवानगी!1