फोन पर धमकी कोतवाल को दिया गया शिकायतीपत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। 18 मार्च को कोतवाली हैदरगढ़ में पत्रकार की बेटी के लापता होने के संबंध को लेकर हुए धरना प्रदर्शन में मदद के लिए आए हुए बृजेश सिंह हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष अयोध्या को 739 2016163 से ह्वाट्सएप काल से हुई वार्ता में जान से मारने की धमकी आई पीड़ित की माने तो पूरे परिवार को मार डालने की धमकी आई। भय से व्याप्त बृजेश सिंह ने कोतवाली हैदरगढ़ पहुंच कर अपने कई साथियों के साथ थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल को प्रार्थना पत्र देते हुए जान माल की रक्षा करवाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र को लेकर सर्विलेंस सिस्टम पर ट्रेस होने तक धीरज रखने को कहा। और यह भी बताया कि यह नंबर साइबर फ्रॉड या विदेशी काल भी हो सकता है अगर यह भारत के अंदर का अपराधी है तो ढूंढ निकाला जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी वहीं पर पीड़ित ने कहा कि हमें या हमारे परिवार को कुछ हुआ तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। आपको अवगत करा दे कि यह वही व्हाट्सएप कॉल है जिससे बेटी के परिजनों को लगातार धमकियां दी जा रही थी।
फोन पर धमकी कोतवाल को दिया गया शिकायतीपत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। 18 मार्च को कोतवाली हैदरगढ़ में पत्रकार की बेटी के लापता होने के संबंध को लेकर हुए धरना प्रदर्शन में मदद के लिए आए हुए बृजेश सिंह हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष अयोध्या को 739 2016163 से ह्वाट्सएप काल से हुई वार्ता में जान से मारने की धमकी आई पीड़ित की माने तो पूरे परिवार को मार डालने की धमकी आई। भय से व्याप्त बृजेश सिंह ने कोतवाली हैदरगढ़ पहुंच कर अपने कई साथियों के साथ थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल को प्रार्थना पत्र देते हुए जान
माल की रक्षा करवाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र को लेकर सर्विलेंस सिस्टम पर ट्रेस होने तक धीरज रखने को कहा। और यह भी बताया कि यह नंबर साइबर फ्रॉड या विदेशी काल भी हो सकता है अगर यह भारत के अंदर का अपराधी है तो ढूंढ निकाला जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी वहीं पर पीड़ित ने कहा कि हमें या हमारे परिवार को कुछ हुआ तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। आपको अवगत करा दे कि यह वही व्हाट्सएप कॉल है जिससे बेटी के परिजनों को लगातार धमकियां दी जा रही थी।
- पुलिस प्रशासन की पक्षपात रवैया को देखकर भाकियू अराजनैतिक का जोरदार धरना प्रदर्शन ओमप्रकाश श्रीवास्तव त्रिवेदीगंज बाराबंकी। दिनांक 18 मार्च 2026 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी में पुलिस प्रशासन के कार्यशैली और पक्षपात पूर्ण रवैया के विरुद्ध थाने पर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगे रखी तथा थाना अध्यक्ष पर किसानो के विरुद्ध अनाधिकृत तौर मुकदमा लिखने सहित अनेक आरोप लगाए। धरने में आए प्रदेश अध्यक्ष हरिराम सिंह ने कहा किसानों पर कोई भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया इस धरने को समाप्त कराने के लिए आये उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा,व सीओ समीर सिंह हैदरगढ़ एस एच ओ लोनी कटरा ने आश्वासन दिया, कि सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और तमाम किसान नेताओं के समक्ष धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।1
- दिल्ली दल्लूपुरा में दोस्त की पिस्टल के लाइसेंस मिलने की खुशी में पिस्टल लोड कर रील बना रहा था पवन। ख़ुद के लगी गोली, हुई मौत।1
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार जैसे ही पुल पर पहुंचा, अचानक खतरनाक चाइनीज मांझा गले में उलझ गया, जिससे चालक की गर्दन बुरी तरह कट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सबसे चिंताजनक और अमानवीय पहलू यह रहा कि घायल व्यक्ति लंबे समय तक सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन न तो समय पर एंबुलेंस पहुंची और न ही पास के सीतापुर रोड स्थित अस्पताल ने तुरंत इलाज के लिए हाथ बढ़ाया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक घायल को ई-रिक्शा में ही इधर-उधर ले जाया जाता रहा, जहां वह दर्द से कराहता रहा। हद तो तब हो गई जब गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ई-रिक्शा से उतारकर ऑटो में इस तरह डाल दिया गया, जैसे कोई संवेदनहीन वस्तु हो, और फिर उसे किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को झकझोर देने वाला था। इस पूरे घटनाक्रम में अलीगंज पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि सूचना के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। यह घटना एक बार फिर चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद उसकी खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह भी उजागर करती है कि आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम में कितनी गंभीर खामियां मौजूद हैं। जरूरत है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी और को इस तरह की लापरवाही और दर्दनाक स्थिति का सामना न करना पड़े।1
- आगरा: महंगाई और गैस किल्लत के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में फूँका चूल्हा आगरा। शहर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की भारी किल्लत के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने जिलाधिकारी (DM) कार्यालय का घेराव किया और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट में जली रोटियां, गूंजे नारे प्रदर्शन के दौरान अनोखा नजारा तब देखने को मिला जब सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर ही मिट्टी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि जब सिलेंडर पहुंच से बाहर है और एजेंसियों पर घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं मिल रही, तो उनके पास चूल्हा फूंकने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। 'ये नरेंद्र कहां है सिलेंडर' के नारों से गूंजा परिसर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने केंद्र सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट परिसर "ये नरेंद्र कहां है सिलेंडर" जैसे नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि: गैस एजेंसियों पर आए दिन लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। घरेलू गैस की आपूर्ति न होने से आम जनता का रसोई बजट बिगड़ चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण कालाबाजारी बढ़ रही है। ठोस आश्वासन तक जारी रहेगा धरना जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगरा की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए त्रस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी खुद आकर इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक सपा कार्यकर्ताओं का यह धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटा रहा, लेकिन महिला कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे अधिकारी बेबस नजर आए।1
- 🚩 हिन्दू नववर्ष 🚩1
- 1090 चौराहे पर एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के नेतृत्व में चलाया गया अभियान *बिगड़ैल अमीरजादों* की तेज आवाज वाली *मोडिफाइड हाई स्पीड तेज रफ्तार गाड़ियों* पर चला *एसीपी विकास जायसवाल का हंटर* *धमाकेदार आवाज करती गाड़ियों को लेकर* आज 1090 चौराहे पर ACP विकास जायसवाल के निर्देशन पर *ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह वा हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह एस एस आई अमित सिंह* के नेतृत्व में *भारी संख्या में पुलिस बल के साथ करीब दो दर्जन गाड़ियों को चालान कर किया गया सीज*4
- पानी भरने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर के पास पानी भरने को लेकर पहले कहासुनी की और फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। साथ ही उसने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सत्यम सिटी, थाना पारा क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- फोन पर धमकी कोतवाल को दिया गया शिकायतीपत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। 18 मार्च को कोतवाली हैदरगढ़ में पत्रकार की बेटी के लापता होने के संबंध को लेकर हुए धरना प्रदर्शन में मदद के लिए आए हुए बृजेश सिंह हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष अयोध्या को 739 2016163 से ह्वाट्सएप काल से हुई वार्ता में जान से मारने की धमकी आई पीड़ित की माने तो पूरे परिवार को मार डालने की धमकी आई। भय से व्याप्त बृजेश सिंह ने कोतवाली हैदरगढ़ पहुंच कर अपने कई साथियों के साथ थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल को प्रार्थना पत्र देते हुए जान माल की रक्षा करवाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र को लेकर सर्विलेंस सिस्टम पर ट्रेस होने तक धीरज रखने को कहा। और यह भी बताया कि यह नंबर साइबर फ्रॉड या विदेशी काल भी हो सकता है अगर यह भारत के अंदर का अपराधी है तो ढूंढ निकाला जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी वहीं पर पीड़ित ने कहा कि हमें या हमारे परिवार को कुछ हुआ तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। आपको अवगत करा दे कि यह वही व्हाट्सएप कॉल है जिससे बेटी के परिजनों को लगातार धमकियां दी जा रही थी।2