Shuru
Apke Nagar Ki App…
application Hai Jaise aap Facebook WhatsApp status banate hain vaise hi aap shuru app per bhi Apne Shahar Se Judi suchnaon ke post upload kar sakte hain hamare Beohari shehdol jila mein road nahin banvaya Ja Raha b😭🥹
Sanjay kol
application Hai Jaise aap Facebook WhatsApp status banate hain vaise hi aap shuru app per bhi Apne Shahar Se Judi suchnaon ke post upload kar sakte hain hamare Beohari shehdol jila mein road nahin banvaya Ja Raha b😭🥹
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उफान पर आई बिछिया नदी में बहा 16 वर्षीय किशोर 24 घंटे बीतने पर भी नहीं पहुंची एसडीआरएफ टीम उफान पर आई बिछिया नदी में बहा 16 वर्षीय किशोर 24 घंटे बीतने पर भी नहीं पहुंची एसडीआरएफ टीम *प्रशासनिक लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल कलेक्टर व एसपी से तुरंत संज्ञान लेने की मांग* *♦️रीवा : गुढ़ समाचार* रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र एवं मनिकवार चौकी अंतर्गत अमवा 5 कोठार गांव में भारी बारिश के कारण बिछिया नदी उफान पर आ गई है।नदी के तेज बहाव और जलजमाव की चपेट में आने से कोठार गांव निवासी राज सिंह पिता अनिरुद्ध सिंह उम्र लगभग 16 वर्ष कल सुबह लगभग 10 बजे अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया।घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची है जिससे ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है।घटना की सूचना मिलते ही बीते कल गुढ़ एसडीएम सुधाकर सिंह,नायब तहसीलदार महिमा पाठक, मनिकवार चौकी प्रभारी राजेन्द्र द्विवेदी एवं जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान का प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था।हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा एसडीआरएफ के प्रबंधकों को बार बार फोन लगाने के बावजूद कोई रिस्पांस नहीं मिला और राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। *प्रशासनिक संवेदनशीलता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल* समय पर रेस्क्यू टीम न पहुंचने से मासूम किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम का न पहुंचना जिला प्रशासन की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता को उजागर करता है।घटना के बाद से ही परिजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल है।पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।ग्रामीणों ने मांग की है कि रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह को इस गंभीर मामले में तुरंत कड़े कदम उठाने चाहिए तथा तत्काल प्रभाव से गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना करना चाहिए। *ग्रामीणों के बयान* कल सुबह 10 बजे की घटना है।बच्चा घर के पास ही खेल रहा था कि अचानक नदी का पानी गांव की तरफ बढ़ा और वह बह गया।कल एसडीएम साहब,तहसीलदार और पुलिस मौके पर उपस्थित थे लेकिन एसडीआरएफ की टीम का कुछ अता पता नहीं है।अगर समय पर टीम आ जाती तो शायद बच्चे को ढूंढ लिया जाता।प्रशासन की इस नाकामी से हम सभी ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं।1
- स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं पत्रकार कुबेर तोमर स्वराज न्यूज़ सीधी स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं पत्रकार कुबेर तोमर स्वराज न्यूज़ सीधी1
- खबर अमरपाटन/गांव मुकुन्दपुर तेज बहाव में ट्रक निकालना पड़ा भारी, रस्से के सहारे पुलिस ने बचाई चालक-क्लीनर की जान तेज बहाव में ट्रक निकालना पड़ा भारी, रस्से के सहारे पुलिस ने बचाई चालक-क्लीनर की जान। मैहर में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ताला थाना क्षेत्र के मर्जुआ नाला में तेज बहाव के बावजूद ट्रक निकालने की कोशिश करना चालक और क्लीनर को भारी पड़ गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण ट्रक आगे जाकर गहरे पानी में फंस गया, जिसके बाद दोनों की जान संकट में पड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही ताला और मुकुंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मी करीब 400 मीटर तक तैरकर ट्रक के पास पहुंचे। इसके बाद ट्रक में रखी रस्सी के सहारे चालक और क्लीनर को बाहर निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मर्जुआ नदी और नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पहले ही इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह रोक रखी है। इसके बावजूद चालक ने लापरवाही बरतते हुए तेज बहाव के बीच वाहन निकालने का प्रयास किया, जो आगे जाकर मुसीबत में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने ऐसे जलभराव वाले और तेज बहाव वाले रास्तों पर सख्ती और बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों में पानी बढ़ने पर किसी भी हालत में जोखिम लेकर वाहन पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।3
- करहिया में CSP रितु उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल, बाढ़ के बीच 80 वर्षीय बुजुर्ग का किया सुरक्षित रेस्क्यू रीवा के करहिया क्षेत्र में बाढ़ के बीच पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बाढ़ के पानी में फंसे करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस दौरान CSP रितु उपाध्याय ने बुजुर्ग को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके सामान को भी व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलवाया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का यह दृश्य सामने आने के बाद लोग पुलिस टीम की जमकर सराहना कर रहे हैं। करहिया में CSP रितु उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल, बाढ़ के बीच 80 वर्षीय बुजुर्ग का किया सुरक्षित रेस्क्यू रीवा के करहिया क्षेत्र में बाढ़ के बीच पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बाढ़ के पानी में फंसे करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस दौरान CSP रितु उपाध्याय ने बुजुर्ग को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके सामान को भी व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलवाया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का यह दृश्य सामने आने के बाद लोग पुलिस टीम की जमकर सराहना कर रहे हैं।3
- Available for Rent Locality : Rewa, Prayagraj Road, near Maharshi Vidya Mandir, Koshta Area (dimensions) : 55000 Property Type : Commercial Plot Posted By : Owner रीवा प्रयागराज रोड महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के बगल में 1 एकड़ 32 डिसमिल जमीन किराए पर देना है इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें ।6
- ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे नदी-नहर और तालाब के बीच घिरा नीगा गांव, डूबने की कगार पर बस्ती* *रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक लगातार बारिश, गांव के अंदर तक पहुंचा पानी; ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षित स्थान और राहत व्यवस्था की मांग* रीवा। रीवा जिले से लगे गड्डी रोड मार्ग से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नीगा में लगातार हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। ग्राम पंचायत नीगा, जनपद पंचायत रीवा, तहसील हुजूर एवं थाना गोविंदगढ़ क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई बारिश गुरुवार 20 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे तक लगातार जारी रही। बारिश के बाद नदी और नहर का पानी गांव की बस्ती की ओर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार नीगा गांव की भौगोलिक स्थिति बेहद संवेदनशील है। गांव के सामने नदी, पीछे नहर और बगल में तालाब होने के कारण तेज बारिश के दौरान पानी चारों तरफ से गांव की ओर बढ़ने लगता है। लगातार बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया है और पानी बस्ती के अंदर तक पहुंच गया है। ग्रामीणों को अब बारिश दोबारा तेज होने और जलस्तर बढ़ने की चिंता सता रही है। *घरों में पानी भरने से बढ़ी परेशानी* ग्रामीणों का कहना है कि रातभर हुई बारिश के बाद सुबह तक हालात और बिगड़ गए। बस्ती के निचले हिस्सों में पानी पहुंचने से लोगों को अपने घरों और परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदी और नहर का जलस्तर और बढ़ा तो स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके पर जिम्मेदार अधिकारियों की टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाए। साथ ही नदी, नहर और तालाब के जलस्तर की निगरानी करते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं बचाव की व्यवस्था की जाए। *जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का ग्रामीणों ने लगाया आरोप* जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 10 के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और जलभराव जैसी गंभीर स्थिति के बावजूद क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य निर्मला द्विवेदी के पति संजीव द्विवेदी (पिंटू) को लेकर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में फोटो सेशन और प्रचार गतिविधियों पर अधिक ध्यान दिया जाता है, जबकि क्षेत्र के रहवासियों को हो रही परेशानियों और जलभराव जैसी समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। *आंगनबाड़ी, स्कूल और पंचायत भवन में आश्रय देने की मांग* ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि बारिश के कारण घरों में पानी भरने की स्थिति बनती है तो प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल भवन अथवा पंचायत भवन को अस्थायी राहत एवं आश्रय स्थल के रूप में उपयोग किया जाए, ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों ने रीवा प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए गांव की स्थिति का निरीक्षण करने, जल निकासी की व्यवस्था कराने और जरूरत पड़ने पर राहत-बचाव दल तैनात करने की मांग की है। फिलहाल नीगा गांव में बारिश के बाद बने हालात ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है और सभी की नजर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने लमरो में जनजातीय महिलाओं की प्राकृतिक खेती का किया अवलोकन === महिलाओं से संवाद कर जैविक खाद, बीज संरक्षण एवं उपज की मार्केटिंग की ली जानकारी ==== शहडोल 20 अगस्त 2026- प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत जिले में संचालित कृषि गतिविधियों की समीक्षा एवं किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति बढ़ रहे रुझान की जानकारी लेने के लिए भारत सरकार की संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम लमरो स्थित बीआरसी पहुंचकर विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खेतों में पहुंचकर प्राकृतिक खेती एवं विभिन्न फसलों का स्थल निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री केएस यादव, प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेन्द्र सिंह, डॉ. बीके प्रजापति, सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल सहित उद्यानिकी एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा। संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने बीआरसी लमरो में तैयार की जा रही सुपर कम्पोस्ट, बीजामृत, अग्नेयास्त्र, हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं बायोडायजेस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई धान, कोदो, कुटकी एवं हल्दी की फसलों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महिला किसानों ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि अंतरित की गई है। बीआरसी को प्रथम चरण में संयंत्र खरीदने के लिए 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ था, जिससे बायोडायजेस्टर यूनिट स्थापित की गई है। बीआरसी सखी श्रीमती पुष्पलता सिंह ने बताया कि बीआरसी से 125 किसान जुड़े हुए हैं। किसानों की सुविधा के लिए कोदो संयंत्र, हल्दी संयंत्र एवं गेहूं पीसने का संयंत्र भी स्थापित किया गया है। संयुक्त सचिव प्रियंका दास ने प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले बीजों के संरक्षण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। महिलाओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष खेती के बाद अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का चयन कर उनका उपचार किया जाता है तथा आगामी फसल के लिए संरक्षित किया जाता है। ग्राम की किसान श्रीमती बिरमतिया बाई द्वारा श्रीअन्न कोदो, कुटकी, उड़द, अरहर, धान सहित अन्य फसलों के पारंपरिक बीजों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। संयुक्त सचिव ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि संरक्षित बीजों की जानकारी संकलित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन के साथ पात्र उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं। उन्होंने उपज का अधिक मूल्य दिलाने के लिए ब्रांडिंग एवं बेहतर मार्केट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ग्राम के किसान श्री भोल्ली सिंह ने बताया कि वे वर्ष 2003 से जैविक खेती कर रहे हैं। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उसकी बिक्री से अतिरिक्त आय अर्जित की और इसी आय से ट्रैक्टर भी खरीदा है। वे गांव के अन्य किसानों को भी जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में नशा मुक्त अभियान भी चलाया जा रहा है। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजकर उनकी पढ़ाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र में मुनगा एवं सीताफल का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। ग्राम लमरो में जनजातीय महिलाओं एवं किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक खाद निर्माण और पारंपरिक बीजों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।1
- स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं निवेदक- अमर सिंह (कल्लू) (वरिष्ठ संविदाकार) सीधी (म.प्र.) स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं निवेदक- अमर सिंह (कल्लू) (वरिष्ठ संविदाकार) सीधी (म.प्र.)1
- सीएसपी रितु उपाध्याय ने करहिया स्थित घर में फंसी बुजुर्ग महिला को परिजनों सहित सुरक्षित स्थान पहुंचाया सीएसपी रितु उपाध्याय ने करहिया स्थित घर में फंसी बुजुर्ग महिला को परिजनों सहित सुरक्षित स्थान पहुंचाया *♦️रीवा : समाचार अपडेट* रीवा शहर के करहिया मोहल्ला के समीप स्थित एक कॉलोनी में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक जलभराव होने से बाढ़ जैसी विकट स्थिति निर्मित हो गई। चारों तरफ जलभराव होने की वजह से कई परिवारों का जीवन संकट में पड़ गया और लोग अपने घरों में फंस गए। जलभराव और आपात स्थिति की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय बिना किसी देरी के तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।घटनास्थल पर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय ने खुद राहत और बचाव कार्य की कमान संभाली। उन्होंने वर्दी का फर्ज और मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जलभराव के बीच जलमग्न घर में फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला को परिजनों के सहयोग से स्ट्रेचर पर बैठाया और स्वयं सहारा देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।आपदा के इस कठिन समय में पुलिस अधिकारी की इस संवेदनशीलता मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय नागरिकों एवं परिजनों ने भूरी भूरी प्रशंसा की है।पुलिस प्रशासन द्वारा कॉलोनी में फंसे अन्य लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1