logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवास शहर में चल रहा महापौर का ड्रीम प्रोजेक्ट, जिसका उद्देश्य सड़कों का चौड़ीकरण है, बेतरतीब विकास का शिकार बन गया है। इस परियोजना के कारण शहर में हर तरफ खुदाई और अव्यवस्था का आलम है, जिससे नागरिक और व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि देवास विधानसभा क्षेत्र बीते 36 सालों से भाजपा का गढ़ रहा है, और वर्तमान में जिले की सभी पाँचों सीटों पर भाजपा काबिज है। नगर निगम, प्रदेश और देश में भी भाजपा का ही शासन है, ऐसे में शहर के विकास की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड के चौड़ीकरण की बात लगभग पचास साल पहले से उठती रही है। पूर्व में एक बार तत्कालीन जिलाधीश गौरीसिंह ने भी इस दिशा में प्रयास किया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। बढ़ती जनसंख्या और अतिक्रमण के कारण एमजी रोड पर जाम लगना आम बात हो गई थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था, खासकर तीज-त्योहारों पर सयाजी द्वार से तहसील चौराहे और नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक यातायात की स्थिति बद से बदतर हो जाती थी। बीते नवंबर से महापौर के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में चौड़ीकरण का श्रीगणेश हुआ, जिसे बड़े-बड़े सपनों, एआई निर्मित सुंदर तस्वीरों, और स्वैच्छिक अतिक्रमण हटाने के लिए गुलाब के फूल देने जैसे आयोजनों के साथ शुरू किया गया। नवंबर से शुरू हुए इस चौड़ीकरण ने शहर के मुख्य मार्ग की दशा ही बदल दी है। कभी लोगों के विरोध, कभी राजनैतिक दबाव, कभी काम की कछुआ चाल तो कभी मौसम के कारण यह प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हो पाया है। व्यवसायी अपने चौपट धंधों से परेशान हैं, वहीं नगर निगम ठेकेदारों के ढीले रवैये से जूझ रहा है। आयुक्त ने हाल ही में स्थिति का मुआयना करने के बाद ठेकेदार पर उनके ढीले काम के लिए पाँच लाख रुपये की पेनल्टी भी लगाई है। वर्तमान में सयाजी द्वार से लेकर जनता बैंक तक आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर दोनों तरफ नालियों की खुदाई, बीच में मिट्टी के ढेर और बरसात की शुरुआत से वाहन चालकों के लिए तो छोड़िए, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नागरिकों को विशाल कुल्फी, फिर आगे तहसील चौराहा, पीपली बाजार, नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक कहाँ कौन सा रास्ता खुदा है, यह तक पता नहीं चल पा रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही ज्वैलर्स बाजार से सुभाष चौक, तीन बत्ती, तहसील चौराहे तक हर जगह कीचड़, पानी और जाम की स्थिति बन जाती है। चौपट धंधों और जेसीबी की मार से परेशान व्यापारी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि नवंबर से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट आखिर कब पूरा होगा, खासकर बारिश और सामने आ रहे त्योहारों के बीच यह बेतरतीब विकास का शिकार एमजी रोड का ड्रीम प्रोजेक्ट कब पूरा होगा, यह राम ही जाने।

3 hrs ago
user_Rajendra shreevas
Rajendra shreevas
Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

देवास शहर में चल रहा महापौर का ड्रीम प्रोजेक्ट, जिसका उद्देश्य सड़कों का चौड़ीकरण है, बेतरतीब विकास का शिकार बन गया है। इस परियोजना के कारण शहर में हर तरफ खुदाई और अव्यवस्था का आलम है, जिससे नागरिक और व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि देवास विधानसभा क्षेत्र बीते 36 सालों से भाजपा का गढ़ रहा है, और वर्तमान में जिले की सभी पाँचों सीटों पर भाजपा काबिज है। नगर निगम, प्रदेश और देश में भी भाजपा का ही शासन है, ऐसे में शहर के विकास की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड के चौड़ीकरण की बात लगभग पचास साल पहले से उठती रही है। पूर्व में एक बार तत्कालीन जिलाधीश गौरीसिंह ने भी इस दिशा में प्रयास किया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। बढ़ती जनसंख्या और अतिक्रमण के कारण एमजी रोड पर जाम लगना आम बात हो गई थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था, खासकर तीज-त्योहारों पर सयाजी द्वार से तहसील चौराहे और नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक यातायात की स्थिति बद से बदतर हो जाती थी। बीते नवंबर से महापौर के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में चौड़ीकरण का श्रीगणेश हुआ, जिसे बड़े-बड़े सपनों, एआई निर्मित सुंदर तस्वीरों, और स्वैच्छिक अतिक्रमण हटाने के लिए गुलाब के फूल देने जैसे आयोजनों के साथ शुरू किया गया। नवंबर से शुरू हुए इस चौड़ीकरण ने शहर के मुख्य मार्ग की

दशा ही बदल दी है। कभी लोगों के विरोध, कभी राजनैतिक दबाव, कभी काम की कछुआ चाल तो कभी मौसम के कारण यह प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हो पाया है। व्यवसायी अपने चौपट धंधों से परेशान हैं, वहीं नगर निगम ठेकेदारों के ढीले रवैये से जूझ रहा है। आयुक्त ने हाल ही में स्थिति का मुआयना करने के बाद ठेकेदार पर उनके ढीले काम के लिए पाँच लाख रुपये की पेनल्टी भी लगाई है। वर्तमान में सयाजी द्वार से लेकर जनता बैंक तक आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर दोनों तरफ नालियों की खुदाई, बीच में मिट्टी के ढेर और बरसात की शुरुआत से वाहन चालकों के लिए तो छोड़िए, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नागरिकों को विशाल कुल्फी, फिर आगे तहसील चौराहा, पीपली बाजार, नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक कहाँ कौन सा रास्ता खुदा है, यह तक पता नहीं चल पा रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही ज्वैलर्स बाजार से सुभाष चौक, तीन बत्ती, तहसील चौराहे तक हर जगह कीचड़, पानी और जाम की स्थिति बन जाती है। चौपट धंधों और जेसीबी की मार से परेशान व्यापारी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि नवंबर से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट आखिर कब पूरा होगा, खासकर बारिश और सामने आ रहे त्योहारों के बीच यह बेतरतीब विकास का शिकार एमजी रोड का ड्रीम प्रोजेक्ट कब पूरा होगा, यह राम ही जाने।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • थाना गोपालपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों दीपक यादव और सागर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। इन आरोपियों से 70 हजार रुपये कीमत की एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। कुल मिलाकर, पुलिस ने आरोपियों से लगभग 82 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी राहुल यादव की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
    1
    थाना गोपालपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों दीपक यादव और सागर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 850 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है।

इन आरोपियों से 70 हजार रुपये कीमत की एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। कुल मिलाकर, पुलिस ने आरोपियों से लगभग 82 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी राहुल यादव की तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
    user_MRDKbairagi
    MRDKbairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध मां पार्वती धाम गौशाला में स्वर्गीय श्री लालजीराम जायसवाल की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सेवा और गौभक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जायसवाल परिवार ने गौ माताओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें गो-ग्रास, हरी चरी एवं पशु आहार खिलाया, साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का शुभारंभ सकल हिंदू समाज के संरक्षक पंडित प्रेम नारायण शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता का कंकू, अक्षत, माल्यार्पण एवं आरती कराकर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने स्व. लालजीराम जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाज में उनके कार्यों को याद किया। इस पुण्य अवसर पर जायसवाल परिवार के कई सदस्य, जिनमें सिद्धूलाल जायसवाल, रेवाराम जायसवाल, जयसवाल समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, मनोहर जायसवाल, बदामीलाल जायसवाल, भगवती बाई जायसवाल, संतोष, राजेश, कमलेश, योगेंद्र, शुभम, विकास, सौरभ और ध्रुव जायसवाल शामिल थे, उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मां पार्वती धाम गौशाला प्रतिदिन 100 से अधिक गौ माताओं के लिए आहार, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा और देखभाल की व्यवस्था समाजसेवियों और दानदाताओं के सहयोग से संचालित करती है। यहां नगर सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से गौभक्त, समाजसेवी, महिला मंडल, मातृशक्ति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर गौ सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष और सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को समस्त देवी-देवताओं का निवास स्थान माना गया है। उन्होंने गौ सेवा को केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा और मानवता का प्रतीक बताते हुए कहा कि गौ माता का संरक्षण और संवर्धन हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कुशवाहा ने समाज से गौ संरक्षण के प्रति अधिक जागरूक होने का आह्वान किया और कहा कि गौशालाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान हैं। उन्होंने पुण्यतिथि पर गौ सेवा के इस पुण्य कार्य के लिए जायसवाल परिवार का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में, जयसवाल समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल ने स्व. लालजीराम जायसवाल की पुण्य स्मृति में मां पार्वती धाम गौशाला समिति को सहयोग राशि भेंट कर अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज के मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, राजीव गुप्ता, मांगीलाल सिसोदिया, रमेश मालवीय, गोपाल पांचाल सहित समाज एवं गौशाला समिति के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। अंत में, सभी उपस्थितजनों ने देवतुल्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गौ माता की सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुशवाहा ने किया।
    2
    प्राचीन एवं सुप्रसिद्ध मां पार्वती धाम गौशाला में स्वर्गीय श्री लालजीराम जायसवाल की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सेवा और गौभक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जायसवाल परिवार ने गौ माताओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें गो-ग्रास, हरी चरी एवं पशु आहार खिलाया, साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का शुभारंभ सकल हिंदू समाज के संरक्षक पंडित प्रेम नारायण शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता का कंकू, अक्षत, माल्यार्पण एवं आरती कराकर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने स्व. लालजीराम जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और समाज में उनके कार्यों को याद किया।

इस पुण्य अवसर पर जायसवाल परिवार के कई सदस्य, जिनमें सिद्धूलाल जायसवाल, रेवाराम जायसवाल, जयसवाल समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, मनोहर जायसवाल, बदामीलाल जायसवाल, भगवती बाई जायसवाल, संतोष, राजेश, कमलेश, योगेंद्र, शुभम, विकास, सौरभ और ध्रुव जायसवाल शामिल थे, उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मां पार्वती धाम गौशाला प्रतिदिन 100 से अधिक गौ माताओं के लिए आहार, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा और देखभाल की व्यवस्था समाजसेवियों और दानदाताओं के सहयोग से संचालित करती है। यहां नगर सहित दूर-दराज़ क्षेत्रों से गौभक्त, समाजसेवी, महिला मंडल, मातृशक्ति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर गौ सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष और सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को समस्त देवी-देवताओं का निवास स्थान माना गया है। उन्होंने गौ सेवा को केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, करुणा और मानवता का प्रतीक बताते हुए कहा कि गौ माता का संरक्षण और संवर्धन हम सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कुशवाहा ने समाज से गौ संरक्षण के प्रति अधिक जागरूक होने का आह्वान किया और कहा कि गौशालाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान हैं। उन्होंने पुण्यतिथि पर गौ सेवा के इस पुण्य कार्य के लिए जायसवाल परिवार का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में, जयसवाल समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल ने स्व. लालजीराम जायसवाल की पुण्य स्मृति में मां पार्वती धाम गौशाला समिति को सहयोग राशि भेंट कर अपना योगदान दिया।

इस कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज के मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, राजीव गुप्ता, मांगीलाल सिसोदिया, रमेश मालवीय, गोपाल पांचाल सहित समाज एवं गौशाला समिति के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। अंत में, सभी उपस्थितजनों ने देवतुल्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गौ माता की सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुशवाहा ने किया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    8 hrs ago
  • देवास जिले के हाटपीपल्या नगर में मोहर्रम का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, मोहर्रम की आठवीं तारीख को परचम निकाला गया।
    1
    देवास जिले के हाटपीपल्या नगर में मोहर्रम का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, मोहर्रम की आठवीं तारीख को परचम निकाला गया।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सोनकच्छ में एक पुराने विवाद में राजीनामा की बात को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
    1
    सोनकच्छ में एक पुराने विवाद में राजीनामा की बात को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में कुल 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हरदा जिले के टिमरनी नगर में मोहर्रम पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसडीओपी आकांक्षा तलया के नेतृत्व में, जिसमें थाना प्रभारी मुकेश गौड़ समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे, पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और कानून व्यवस्था को मजबूत रखने का संदेश दिया गया। पुलिस दल ने विशेष रूप से बाजार क्षेत्र में गश्त की, मुख्य चौराहों पर पहुंचा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से त्योहार के दौरान भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि मोहर्रम के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस फ्लैग मार्च से नगर में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी साफ दिखी, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। प्रशासन ने जोर देकर कहा कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
    4
    हरदा जिले के टिमरनी नगर में मोहर्रम पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसडीओपी आकांक्षा तलया के नेतृत्व में, जिसमें थाना प्रभारी मुकेश गौड़ समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे, पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और कानून व्यवस्था को मजबूत रखने का संदेश दिया गया। पुलिस दल ने विशेष रूप से बाजार क्षेत्र में गश्त की, मुख्य चौराहों पर पहुंचा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से त्योहार के दौरान भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि मोहर्रम के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस फ्लैग मार्च से नगर में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी साफ दिखी, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। प्रशासन ने जोर देकर कहा कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सीहोर क्षेत्र में किसानों से हो रही अवैध वसूली के मुद्दे पर किसान बने सिंह गुर्जर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना, राजस्व मंत्री कारण सिंह वर्मा और सीहोर कलेक्टर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें किसान ने सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली है और उस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
    1
    सीहोर क्षेत्र में किसानों से हो रही अवैध वसूली के मुद्दे पर किसान बने सिंह गुर्जर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री इंदल सिंह कंसाना, राजस्व मंत्री कारण सिंह वर्मा और सीहोर कलेक्टर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें किसान ने सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली है और उस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
    user_Haseeb Khan Mansuri Journalist
    Haseeb Khan Mansuri Journalist
    सीहोर नगर, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कन्नौद, सतवास क्षेत्र में हुई तेज बारिश के दौरान दो युवकों के नाले में बह जाने से गुरुवार सुबह उनके शव बरामद किए गए। ये दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और बुधवार शाम अपने कार्यालय से कन्नौद लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कन्नौद निवासी 24 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र आशुतोष शर्मा और 26 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह राठौर पुत्र शिवराज सिंह राठौर के रूप में हुई है। कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि देर रात तक दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान, पिपलानी गांव से सूचना मिली कि दो युवक नाले में बह गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। रात भर चले इस अभियान के दौरान सबसे पहले युवकों की मोटरसाइकिल बरामद हुई। खोज अभियान के दौरान धर्मेंद्र सिंह राठौर का शव घटना स्थल के पास नाले में मिला, जबकि अमित शर्मा का शव बहाव के साथ करीब 10 किलोमीटर दूर गोलपुरा क्षेत्र से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बारिश के दौरान उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहे थे, और इसी दौरान वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों युवकों के शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए सतवास भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    कन्नौद, सतवास क्षेत्र में हुई तेज बारिश के दौरान दो युवकों के नाले में बह जाने से गुरुवार सुबह उनके शव बरामद किए गए। ये दोनों युवक एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और बुधवार शाम अपने कार्यालय से कन्नौद लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कन्नौद निवासी 24 वर्षीय अमित शर्मा पुत्र आशुतोष शर्मा और 26 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह राठौर पुत्र शिवराज सिंह राठौर के रूप में हुई है।

कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि देर रात तक दोनों युवक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान, पिपलानी गांव से सूचना मिली कि दो युवक नाले में बह गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। रात भर चले इस अभियान के दौरान सबसे पहले युवकों की मोटरसाइकिल बरामद हुई। खोज अभियान के दौरान धर्मेंद्र सिंह राठौर का शव घटना स्थल के पास नाले में मिला, जबकि अमित शर्मा का शव बहाव के साथ करीब 10 किलोमीटर दूर गोलपुरा क्षेत्र से बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बारिश के दौरान उफनते नाले को पार करने का प्रयास कर रहे थे, और इसी दौरान वे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। दोनों युवकों के शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए सतवास भेजा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • देवास शहर में चल रहा महापौर का ड्रीम प्रोजेक्ट, जिसका उद्देश्य सड़कों का चौड़ीकरण है, बेतरतीब विकास का शिकार बन गया है। इस परियोजना के कारण शहर में हर तरफ खुदाई और अव्यवस्था का आलम है, जिससे नागरिक और व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि देवास विधानसभा क्षेत्र बीते 36 सालों से भाजपा का गढ़ रहा है, और वर्तमान में जिले की सभी पाँचों सीटों पर भाजपा काबिज है। नगर निगम, प्रदेश और देश में भी भाजपा का ही शासन है, ऐसे में शहर के विकास की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड के चौड़ीकरण की बात लगभग पचास साल पहले से उठती रही है। पूर्व में एक बार तत्कालीन जिलाधीश गौरीसिंह ने भी इस दिशा में प्रयास किया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। बढ़ती जनसंख्या और अतिक्रमण के कारण एमजी रोड पर जाम लगना आम बात हो गई थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था, खासकर तीज-त्योहारों पर सयाजी द्वार से तहसील चौराहे और नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक यातायात की स्थिति बद से बदतर हो जाती थी। बीते नवंबर से महापौर के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में चौड़ीकरण का श्रीगणेश हुआ, जिसे बड़े-बड़े सपनों, एआई निर्मित सुंदर तस्वीरों, और स्वैच्छिक अतिक्रमण हटाने के लिए गुलाब के फूल देने जैसे आयोजनों के साथ शुरू किया गया। नवंबर से शुरू हुए इस चौड़ीकरण ने शहर के मुख्य मार्ग की दशा ही बदल दी है। कभी लोगों के विरोध, कभी राजनैतिक दबाव, कभी काम की कछुआ चाल तो कभी मौसम के कारण यह प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हो पाया है। व्यवसायी अपने चौपट धंधों से परेशान हैं, वहीं नगर निगम ठेकेदारों के ढीले रवैये से जूझ रहा है। आयुक्त ने हाल ही में स्थिति का मुआयना करने के बाद ठेकेदार पर उनके ढीले काम के लिए पाँच लाख रुपये की पेनल्टी भी लगाई है। वर्तमान में सयाजी द्वार से लेकर जनता बैंक तक आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर दोनों तरफ नालियों की खुदाई, बीच में मिट्टी के ढेर और बरसात की शुरुआत से वाहन चालकों के लिए तो छोड़िए, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नागरिकों को विशाल कुल्फी, फिर आगे तहसील चौराहा, पीपली बाजार, नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक कहाँ कौन सा रास्ता खुदा है, यह तक पता नहीं चल पा रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही ज्वैलर्स बाजार से सुभाष चौक, तीन बत्ती, तहसील चौराहे तक हर जगह कीचड़, पानी और जाम की स्थिति बन जाती है। चौपट धंधों और जेसीबी की मार से परेशान व्यापारी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि नवंबर से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट आखिर कब पूरा होगा, खासकर बारिश और सामने आ रहे त्योहारों के बीच यह बेतरतीब विकास का शिकार एमजी रोड का ड्रीम प्रोजेक्ट कब पूरा होगा, यह राम ही जाने।
    2
    देवास शहर में चल रहा महापौर का ड्रीम प्रोजेक्ट, जिसका उद्देश्य सड़कों का चौड़ीकरण है, बेतरतीब विकास का शिकार बन गया है। इस परियोजना के कारण शहर में हर तरफ खुदाई और अव्यवस्था का आलम है, जिससे नागरिक और व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि देवास विधानसभा क्षेत्र बीते 36 सालों से भाजपा का गढ़ रहा है, और वर्तमान में जिले की सभी पाँचों सीटों पर भाजपा काबिज है। नगर निगम, प्रदेश और देश में भी भाजपा का ही शासन है, ऐसे में शहर के विकास की स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड के चौड़ीकरण की बात लगभग पचास साल पहले से उठती रही है। पूर्व में एक बार तत्कालीन जिलाधीश गौरीसिंह ने भी इस दिशा में प्रयास किया था, लेकिन वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। बढ़ती जनसंख्या और अतिक्रमण के कारण एमजी रोड पर जाम लगना आम बात हो गई थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था, खासकर तीज-त्योहारों पर सयाजी द्वार से तहसील चौराहे और नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक यातायात की स्थिति बद से बदतर हो जाती थी। बीते नवंबर से महापौर के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में चौड़ीकरण का श्रीगणेश हुआ, जिसे बड़े-बड़े सपनों, एआई निर्मित सुंदर तस्वीरों, और स्वैच्छिक अतिक्रमण हटाने के लिए गुलाब के फूल देने जैसे आयोजनों के साथ शुरू किया गया।

नवंबर से शुरू हुए इस चौड़ीकरण ने शहर के मुख्य मार्ग की दशा ही बदल दी है। कभी लोगों के विरोध, कभी राजनैतिक दबाव, कभी काम की कछुआ चाल तो कभी मौसम के कारण यह प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हो पाया है। व्यवसायी अपने चौपट धंधों से परेशान हैं, वहीं नगर निगम ठेकेदारों के ढीले रवैये से जूझ रहा है। आयुक्त ने हाल ही में स्थिति का मुआयना करने के बाद ठेकेदार पर उनके ढीले काम के लिए पाँच लाख रुपये की पेनल्टी भी लगाई है। वर्तमान में सयाजी द्वार से लेकर जनता बैंक तक आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर दोनों तरफ नालियों की खुदाई, बीच में मिट्टी के ढेर और बरसात की शुरुआत से वाहन चालकों के लिए तो छोड़िए, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। नागरिकों को विशाल कुल्फी, फिर आगे तहसील चौराहा, पीपली बाजार, नावलटी चौराहे से सुभाष चौक तक कहाँ कौन सा रास्ता खुदा है, यह तक पता नहीं चल पा रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही ज्वैलर्स बाजार से सुभाष चौक, तीन बत्ती, तहसील चौराहे तक हर जगह कीचड़, पानी और जाम की स्थिति बन जाती है। चौपट धंधों और जेसीबी की मार से परेशान व्यापारी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि नवंबर से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट आखिर कब पूरा होगा, खासकर बारिश और सामने आ रहे त्योहारों के बीच यह बेतरतीब विकास का शिकार एमजी रोड का ड्रीम प्रोजेक्ट कब पूरा होगा, यह राम ही जाने।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.