Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवान श्री देवनारायण की कथा मैं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हाटपिपल्या,ग्राम शादीपुरा में भगवान श्री देवनारायण सप्तम दिवस की कथा का समापन हुआ शोभा यात्रा के साथ झूमते गाते भक्त जन भगवान श्री देवनारायण एवं कथा वाचक श्री धर्मेंद्र सिंह जी भगत का पूरे गांव में घर-घर स्वागत सम्मान कर भगवान देवनारायण की पोथी का पूजन किया तथा भगवान श्री देवनारायण कथा, सेवा समिति ने लगातार 5 वर्ष श्री देवनारायण कथा करवाने का संकल्प लिया
ब्लांक अध्यक्ष भारतीय किसान हा
भगवान श्री देवनारायण की कथा मैं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हाटपिपल्या,ग्राम शादीपुरा में भगवान श्री देवनारायण सप्तम दिवस की कथा का समापन हुआ शोभा यात्रा के साथ झूमते गाते भक्त जन भगवान श्री देवनारायण एवं कथा वाचक श्री धर्मेंद्र सिंह जी भगत का पूरे गांव में घर-घर स्वागत सम्मान कर भगवान देवनारायण की पोथी का पूजन किया तथा भगवान श्री देवनारायण कथा, सेवा समिति ने लगातार 5 वर्ष श्री देवनारायण कथा करवाने का संकल्प लिया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भगवान श्री देवनारायण की कथा मैं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हाटपिपल्या,ग्राम शादीपुरा में भगवान श्री देवनारायण सप्तम दिवस की कथा का समापन हुआ शोभा यात्रा के साथ झूमते गाते भक्त जन भगवान श्री देवनारायण एवं कथा वाचक श्री धर्मेंद्र सिंह जी भगत का पूरे गांव में घर-घर स्वागत सम्मान कर भगवान देवनारायण की पोथी का पूजन किया तथा भगवान श्री देवनारायण कथा, सेवा समिति ने लगातार 5 वर्ष श्री देवनारायण कथा करवाने का संकल्प लिया4
- अमीर vs गरीब बच्चों की पढ़ाई का सचक्या सबका हक बराबर नहीं 💔 #shorts #rte इस वीडियो में हमने भारत की शिक्षा व्यवस्था की कड़वी सच्चाई को दिखाया है, जहाँ एक तरफ प्राइवेट स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं (Labs, Playgrounds) हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चे बदहाल कमरों और पानी के बीच पढ़ने को मजबूर हैं। क्या यह सच में "शिक्षा का अधिकार" है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं! Private school vs government school, Indian education system reality, Right to education India, Government school condition, Private school luxury, RTE Act India, Emotional education shorts, Legal Baba shorts, Two worlds one country education, Govt school vs private school comparison, Shiksha ka adhikar, Sarkari school vs private school, Trending shorts India, Social issue shorts1
- डेढ़ करोड़ की सीसी रोड दो साल में बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से गुजर रहे स्कूली बच्चे और मरीज डेढ़ करोड़ की सीसी रोड दो साल में बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से गुजर रहे स्कूली बच्चे और मरीज हरणगांव, देवास। हरणगांव में बस स्टैंड से हाईस्कूल, शासकीय अस्पताल और आदिवासी बालक छात्रावास तक बनाई गई करीब डेढ़ करोड़ रुपये की सीसी रोड महज दो साल में बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब दो वर्ष पहले इस मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब कई जगह सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है और बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी इसी मार्ग से हाईस्कूल और आदिवासी छात्रावास जाने वाले विद्यार्थी रोजाना गुजरते हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि करीब डेढ़ किलोमीटर के इस मार्ग पर बारिश के दौरान कीचड़ और पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इससे उनके जूते-चप्पल और स्कूल ड्रेस तक खराब हो जाते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति का असर अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर भी पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों और पानी से बचकर निकलना पड़ रहा है। घटिया निर्माण का आरोप, जांच की मांग सरपंच प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क दो साल में ही खराब हो गई, जो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व में सीएम हेल्पलाइन पर भी सड़क निर्माण में लापरवाही को लेकर शिकायत किए जाने की बात कही गई है। अब ग्रामीण सड़क की स्थिति सुधारने के साथ-साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद सड़क दो साल में ही बदहाल क्यों हो गई? ग्रामीणों को अब प्रशासन की जांच और सड़क की मरम्मत का इंतजार है।1
- इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।1
- इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए1
- जय जवान जय किसान रजिस्ट्रेशन क30057 आदर्श ग्रामीण पटेल1
- इंदौर के चंदन नगर में हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों का मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किया गया । मेडिकल जांच की अंतिम तारीख पर भी बड़ी संख्या में हाजी कैंप में पहुंचे और अपने जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। इस दौरान हज कमेटी जिला अध्यक्ष हाजी जुनैद खान मौजूद रहे और हाजियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया। हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हाजियों की मेडिकल जांच प्रदेश के शासकीय चिकित्सालयों में कराई जा रही है। चंदन नगर में आयोजित मेडिकल कैंप में हाजी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचे और डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए। हाजी जुनैद खान ने बताया कि मेडिकल जांच को लेकर कुछ हाजी परेशान भी नजर आए, जिन्हें हज कमेटी के सदस्यों ने समझाया और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने डॉक्टरों, मेडिकल टीम, हज कमेटी और सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद भी व्यक्त किया। इस दौरान हाजियों को मक्का-मदीना की यात्रा के लिए अभी से अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। हाजी जुनैद खान ने खान-पान का ध्यान रखने, नियमित पैदल चलने और शारीरिक रूप से यात्रा के लिए खुद को तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के माध्यम से यदि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी मिलती है तो उसका समय रहते उपचार कराया जा सकता है। साथ ही हाजियों से अपील की गई कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे हज कमेटी से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें।1
- राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां तेज, चिंटू चौकसे बोले- युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर का ‘भारत जोड़ो मैदान’ ऐतिहासिक संवाद का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा की सुरक्षा और देश के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत साबित होगा। चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रयासों और राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देश में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संवाद की शुरुआत होगी। Gen-Z और स्टूडेंट्स से जुड़ने की अपील कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सीधे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। विद्यार्थी उनसे अपने सवाल साझा कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे। चौकसे ने कहा कि आने वाला भारत युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स की आकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी सोच के साथ कांग्रेस इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। 19 सितंबर को होगा बड़ा आयोजन गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA मैदान को तय किया है। मैदान के लिए कांग्रेस की ओर से करीब 10 लाख रुपये किराया जमा कराया गया है। कार्यक्रम से पहले मैदान में बारिश के कारण पानी भरने की चुनौती भी सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। चिंटू चौकसे ने कहा कि मजबूत भारत के भविष्य की परिकल्पना के साथ यह आयोजन किया जा रहा है और इसमें इंदौर के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।1