Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्य सभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किए माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री नीतीश कुमार जी
आजाद जमावादी
राज्य सभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किए माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री नीतीश कुमार जी
More news from बिहार and nearby areas
- Kaimur Babu MP3 gaan thana chainpur biddi👏👏 hamare gaon ke board bujurg ka koi dikkat hota hai aane2
- Post by Ansarul Haque khan1
- Post by आजाद जमावादी1
- कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित एक फार्म हाउस पर सो रहे युवक विशाल सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने विशाल सिंह के सिर के पीछे से गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी आदित्य लांगहे, सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एसपी ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 🎤 बाइट: आदित्य लांगहे, एसपी चंदौली1
- नगर पंचायत चेनारी के वार्ड नंबर 14 में गली पक्कीकरण का कार्य हुआ है, जो एक अच्छी पहल है। लेकिन एक छोटी गली में नाली का निर्माण गली के ठीक बीच में कर दिया गया है और लगभग ढाई फीट जगह छोड़ दी गई है। नाली के दोनों तरफ करीब 2 फीट गहरा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस नाली में गिर चुके हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अतः नगर पंचायत चेनारी के माननीय अध्यक्ष जी एवं वार्ड नंबर 14 के जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।1
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में नशेड़ियों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। होली के मौके पर आपसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रेलवे परिसर में लंबे समय से नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।1
- भारतीय रेलवे अब पटरियों को सड़क के एक्सप्रेस-वे की तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी में है। इसका काम रामबाग-वाराणसी के बीच शुरू हो गया है। 110 किलोमीटर लंबी 'सेफ्टी फेंसिंग' (डब्ल्यू-बीम मेटल टाइप) का कार्य कैसा चल रहा है इसे देखने शनिवार को वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन रामबाग स्टेशन पहुंचे।बिना बाधा के गति से दौड़ेंगी ट्रेनें उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अक्सर मवेशियों के आने से न सिर्फ दुर्घटनाएं होती हैं, बल्कि ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग जाता है। पटरियों के दोनों ओर स्टील की मजबूत फेंसिंग लग जाने से अवैध अतिक्रमण रुकेगा और ट्रेनें अपनी पूरी क्षमता व गति से बिना किसी बाधा के दौड़ सकेंगी। मंडल रेल प्रबंधक ने गहनता से किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रामबाग यार्ड में पटरियों के जोड़, सिग्नल और क्रासओवर प्वाइंटर का निरीक्षण लिया। उन्होंने झूंसी और रामबाग के बीच मेजर ब्रिज संख्या-111 पर ओवरहेड बिजली के तारों (ओएचई) और ट्रैक के घुमाव (कर्व) की गहराई से जांच की।गेट के बूम लाक व सिग्नल प्रणाली को परखा डीआरएम ने हरदत्तपुर-राजातालाब और रामनाथपुर-हंडिया खास के बीच रेलवे फाटकों (समपार 10सी और 60एसी) का निरीक्षण किया। वहां तैनात गेटमैन हरिकेश यादव से आपातकालीन स्थितियों से निपटने के सवाल पूछे और गेट के बूम लाक व सिग्नल प्रणाली को परखा।कहा- सुरक्षा मशीनों से ही नहीं, सजग कर्मचारियों से भी गेटमैन के ज्ञान की परीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल मशीनों से नहीं, सजग कर्मचारियों से भी आती है। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, रजत प्रिय, एम रमेश कुमार, पीएस रावत, धनश्याम चौधरी, मुक्ता सिंह सहित सिग्नल, संरक्षा और वाणिज्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- Post by Ansarul Haque khan1