Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ansarul Haque khan
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ansarul Haque khan1
- Post by आजाद जमावादी1
- sakaldiha gram maniyarpur1
- सुधारी हुई छोटी लाइन (मात्राएँ व शब्द ठीक करके): सोनभद्र! ओबरा पुलिस ने 4 वर्षीय गुमशुदा नाबालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार की बाइट।1
- *थाना ओबरा पुलिस द्वारा 04 वर्षीय गुमशुदा नाबालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द करनें के संबंध में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार की बाइट-👆🏾👆🏾*3
- रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माँ तुतला भवानी मंदिर परिसर में तुतला भवानी महोत्सव–2026 के अवसर पर 6 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर के पार्किंग एरिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी और लोक संगीत जगत के कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें तान्या मिश्रा, अरविंद अकेला (कल्लू), अनुपमा यादव और स्वाति मिश्रा सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे। कलाकारों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगत देखने को मिलेगी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। तिलौथू प्रखंड की बीडीओ अंकिता जैन ने गुरुवार को शाम क़रीब 5 बजे बताया कि यह स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है तथा पहली बार प्रशासनिक स्तर पर यहां महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य तुतला भवानी मंदिर की पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि इससे पहले माँ तुतला भवानी न्यास समिति द्वारा अपने स्तर पर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। वर्ष 2018 में इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें भोजपुरी फिल्म और लोक संगीत जगत के कई चर्चित कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी। अब तक आयोजित महोत्सवों में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, विष्णु ओझा, अंकुश राजा और पुष्पा राणा जैसे कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से जिला प्रशासन रोहतास और माँ तुतला भवानी न्यास समिति, रेडिया तिलौथू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।1
- Post by आजाद जमावादी1
- आज गुरूवार को होली पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं तथा आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे2
- रंगों का महा पर्व बड़ी धूमधाम से क्षेत्र में होली कार्यक्रम संपन्न हुई लोगों में दिखा खुशी का माहौल1