Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kanhaiya Lal
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के हाड़ौती अंचल की धरती पर बसे कोटा शहर के इतिहास में राजपूत शासकों से पहले एक ऐसा नाम आता है जिसे लोककथाएं आज भी गर्व से याद करती हैं वह नाम है वीर कोटिया भील का जिन्हें कई इतिहासकार और स्थानीय परंपराएं कोटा का पहला शासक मानती हैं कहा जाता है कि जब यह इलाका घने जंगलों, पहाड़ियों और नदी घाटियों से घिरा हुआ था तब भील समुदाय यहां स्वतंत्र रूप से रहता था और उसी समुदाय से उभरे कोटिया भील ने अपनी वीरता, नेतृत्व क्षमता और युद्ध कौशल के दम पर आसपास के क्षेत्रों को संगठित कर एक मजबूत गणराज्य जैसा शासन स्थापित किया था लोककथाओं के अनुसार कोटिया भील न केवल योद्धा थे बल्कि न्यायप्रिय और प्रजा के रक्षक भी माने जाते थे वे शिकार, जंगल और जल स्रोतों की रक्षा को अपना धर्म समझते थे और बाहरी आक्रमणकारियों से अपने क्षेत्र को बचाने के लिए सदैव तैयार रहते थे कहा जाता है कि बाद में जब बूंदी के हाड़ा राजपूतों का विस्तार इस क्षेत्र तक हुआ तब संघर्ष की स्थिति बनी और अंततः युद्ध में कोटिया भील वीरगति को प्राप्त हुए किंतु उनकी स्मृति इस भूमि से कभी मिट नहीं सकी माना जाता है कि कोटा नाम भी कहीं न कहीं कोटिया भील के नाम से जुड़ा हुआ है और आज भी स्थानीय लोग उन्हें इस क्षेत्र का मूल स्वामी मानकर सम्मान देते हैं इतिहास की पुस्तकों में भले उनका उल्लेख सीमित हो लेकिन लोकगीतों, कथाओं और जनश्रुतियों में कोटिया भील आज भी जीवित हैं और उनकी कहानी आदिवासी शौर्य, स्वाभिमान और अपने भूभाग से अटूट जुड़ाव की मिसाल बनकर पीढ़ी दर पीढ़ी सुनाई जाती रही है।1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा जिले के थेकड़ा गांव में स्थित रकत्या का भैरुजी महाराज का प्राचीन मंदिर क्षेत्र की गहरी आस्था और लोकविश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज़ से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नारियल, ध्वजा और प्रसाद अर्पित करते हैं। रविवार को यहां बडी भीड़ पडती है। निसंतान यहा मुरादें लेकर आते हैं। भैरुजी के शराब की धार भी लगाई जाती है। यह आस्था का हिस्सा है। ग्रामीणों के अनुसार, भैरुजी महाराज गांव के रक्षक देवता माने जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले यहां पूजा करने की परंपरा है। विवाह, नव निर्माण या नई फसल की शुरुआत हर अवसर पर लोग मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं। भैरव अष्टमी और अन्य धार्मिक पर्वों पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन होता है। इन दिनों आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य फल देती है। यही वजह है कि भैरुजी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि गांव की सांस्कृतिक पहचान भी बन चुका है। भीड़भाड़ वाले दिनों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण स्वयंसेवक सक्रिय रहते हैं। साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। थेकड़ा के भैरुजी मंदिर की यह आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता की कहानी आज भी लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।1
- Post by Sadbhavna sandesh news1
- दो दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की कांफ्रेंस "प्रवाह" संपन्न, 21 जिलों के 650 से अधिक रोटेरियंस ने लिया भाग कोटा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस “प्रवाह” बारां रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट पर संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने बताया कि इस आयोजन में कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि कोटा के महाराज इज्यराज सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कान्फ्रेंस में कोटा के अलावा जयपुर, सीकर, रींगस, उदयपुर, मालपुरा, दूदू, चित्तोड़, बूंदी, बाँसवाड़ा, उदयपुर, सीकर से जुड़े 650 से अधिक रोटरी सदस्यों ने लाभ उठाया। क्लब अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रतिनिधि जवाहर वल्दमानी का स्वागत ढोल एवं माला एवं उपरना पहनाकर किया गया। उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कांफ्रेंस हॉल में ब्राह्मण बटुकों द्वारा मन्त्रोच्चार किया गया।क्लब सचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि प्रवाह कार्यक्रम में वृंदावन की रेणुका पुंडरीक गोस्वामी का व्याख्यान हुआ। जो अध्यात्म एवं प्रोत्साहन भरा सेशन हुआ। जिसमें जीवन के विभिन्न पहलुओं पर बात की। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल प्रीतम कुमार गोस्वामी ने बताया कि दो दिवसीय कांफ्रेंस में पूर्व प्रांतपालों ने रोटरी की वर्तमान में भूमिका एवं सामजिक उदेश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांफ्रेंस कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी, कांफ्रेंस टीम नितिन अग्रवाल, दीपक मेहता, मुकेश चौधरी, अभिषेक मित्तल, दर्पण जैन, अनिल गोयल, राजकुमार जैन, अनीश बिरला, अंजलि शर्मा , आशीष खण्डेलाल, डॉ. नीरल बरथूनिया, विनीत अग्रवाल, अमन जैन, नेहा गुप्ता, संजय यादव, शरद गुप्ता, हर्ष पटेल, विनीत अग्रवाल, नितेश माहेश्वरी, प्रियंका शर्मा, सुशील बुलचाँदनी, मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे। नीता दांगी ने मंच सञ्चालन किया। *चिराग जैन ने श्रीराम को समर्पित कविता प्रस्तुत कर किया भाव विभोर* कोष्याध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि कवि चिराग जैन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को समर्पित अपनी काव्य प्रस्तुति देकर श्रौताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि इस कांफ्रेंस में आबिद खान की ओर से लंगा गायन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी गीतों के प्रस्तुति, राजीव राजा का कॉन्सर्ट की भी प्रस्तुति दी गई। एक्सपर्ट आकांक्षा शेखावत ने उपस्थित डेलीगेट्स को जुंबा एवं एरोबिक्स कराया। व्यंग्य हिन्दी कवि सम्मेलनों के व्यंग के सिरमौर सम्पत सरल ने हॉल में उपस्थित सभी डेलिगेट्स को अपने हास्य व्यंग से माहौल को खुशनुमा बना दिया।1
- Post by गोरधन गुर्जर ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा Kota1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा में मदरसा निर्माण के नाम पर चंदा एकत्र करने के मामलों में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कोटा पुलिस ने कुल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया। संयुक्त पूछताछ के बाद तीन संदिग्धों को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले भेजा गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।1
- इटावा पीपल्दा, 4फ़रवरी 2026/लुहावद ग्राम-सचिव पंचायत क्षेत्र के किसानों मजदूरों ने केंद्र सरकार के आम बजट 2026-27को मजदूर किसान और आमजन विरोधी बताया और कारपोरेट घरानों व पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला कुबेर का खजाना कहा है आज अखिल भारतीय किसान सभा के आव्हान पर ग्राम पंचायत लुहावद क्षेत्र के किसानों मजदूरों ने बजट का विरोध करते हुए बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए बजट की प्रतियां जलाकर विरोध किया और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के बजट में की गई कटौती को वापस बढ़ाया जाए अन्यथा अखिल भारतीय किसान सभा पीपल्दा क्षेत्र क्षेत्र से सरकार के खिलाफ किसानों मजदूरों और आमजनता को लामबंद करके आंदोलन करने को मजबूर होगे अखिल भारतीय किसान सभा तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा ने कहा कि इससे पूर्व किसान विरोधी बजट का विरोध तहसील में नोनेरा, गिरधरपुरा, बालूपा, उपखंड मुख्यालय इटावा नगर, और गुवाड़ी आदि गांवों में किसानों मजदूरों और आमजनता द्वारा एकजुट होकर विरोध किया जा चुका है जबतक सरकार किसानों मजदूरों और आमजनता के हित में बजट पेश नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा। किसान सभा तहसील कमेटी सदस्य मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि आज लुहावद ग्राम-सचिव पंचायत मुख्यालय पर हुए बजट के विरुद्ध प्रदर्शन में कामरेड हंसराज महावर, हीरालाल मेहरा, गोबरी लाल, हेमराज पारेता, गिर्राज सेन , त्रिभुवन मीणा सहित सैकड़ों किसान मजदूर मौजूद रहे सभी बजट की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए सरकार से किसानों मजदूरों और आमजनता के हित बजट पेश करने की मांग की।2