बछरावां थाना प्रभारी का फरियादी को थाने के अंदर जबरन खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय बछरावां थाना प्रभारी का फरियादी को थाने के अंदर जबरन खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय बछरावा रायबरेली। पुलिस बल के साथ थाने के गेट से फरियादी को अंदर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के साथ चर्चा का विषय बन चुका है। इस घटना के बाद पुलिस के व्यवहार पर लोगों ने सवाल खड़ा किया है। विदित हो कि सोमवार की दोपहर 3:00 बजे बछरावां थाने के गेट पर फरियादियों के साथ पुलिस का अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस की व्यवहार पर सवाल खड़े कर रही है। जानकारी प्राप्त हुई है फरियादी की फरियाद पुलिस के द्वारा नहीं सुनी गई, जिससे नाराज फरियादियों ने थाने गेट पर बैठ गए। इसी बात से नाराज बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल अपने पुलिस बल के साथ फरियादियों को घसीटते हुए थाने के अंदर ले जा रहे हैं। और फरियादियों के द्वारा बचाव बचाव की आवाज भी आ रही है। घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों में पुलिस के व्यवहार के प्रति चर्चा का विषय बना हुआ है और थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के व्यवहार को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी प्राप्त हुई है कि श्याम कुमार पाल पूर्व से ही कई विवादों में शामिल रहे हैं इसके पूर्व भी एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। परंतु आज थाने गेट के सामने का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग जिम्मेदार अधिकारियों से थानेदार पर कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।
बछरावां थाना प्रभारी का फरियादी को थाने के अंदर जबरन खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय बछरावां थाना प्रभारी का फरियादी को थाने के अंदर जबरन खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय बछरावा रायबरेली। पुलिस बल के साथ थाने के गेट से फरियादी को अंदर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के साथ चर्चा का विषय बन चुका है। इस घटना के बाद पुलिस के व्यवहार पर लोगों ने सवाल खड़ा किया है। विदित हो कि सोमवार की दोपहर 3:00 बजे बछरावां थाने के
गेट पर फरियादियों के साथ पुलिस का अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस की व्यवहार पर सवाल खड़े कर रही है। जानकारी प्राप्त हुई है फरियादी की फरियाद पुलिस के द्वारा नहीं सुनी गई, जिससे नाराज फरियादियों ने थाने गेट पर बैठ गए। इसी बात से नाराज बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल अपने पुलिस बल के साथ फरियादियों को घसीटते हुए थाने के अंदर ले जा रहे हैं। और फरियादियों के द्वारा बचाव बचाव की आवाज भी आ रही है। घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर
जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों में पुलिस के व्यवहार के प्रति चर्चा का विषय बना हुआ है और थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के व्यवहार को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी प्राप्त हुई है कि श्याम कुमार पाल पूर्व से ही कई विवादों में शामिल रहे हैं इसके पूर्व भी एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। परंतु आज थाने गेट के सामने का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग जिम्मेदार अधिकारियों से थानेदार पर कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।
- बछरावां थाना प्रभारी का फरियादी को थाने के अंदर जबरन खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय बछरावां थाना प्रभारी का फरियादी को थाने के अंदर जबरन खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बना चर्चा का विषय बछरावा रायबरेली। पुलिस बल के साथ थाने के गेट से फरियादी को अंदर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के साथ चर्चा का विषय बन चुका है। इस घटना के बाद पुलिस के व्यवहार पर लोगों ने सवाल खड़ा किया है। विदित हो कि सोमवार की दोपहर 3:00 बजे बछरावां थाने के गेट पर फरियादियों के साथ पुलिस का अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर पुलिस की व्यवहार पर सवाल खड़े कर रही है। जानकारी प्राप्त हुई है फरियादी की फरियाद पुलिस के द्वारा नहीं सुनी गई, जिससे नाराज फरियादियों ने थाने गेट पर बैठ गए। इसी बात से नाराज बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल अपने पुलिस बल के साथ फरियादियों को घसीटते हुए थाने के अंदर ले जा रहे हैं। और फरियादियों के द्वारा बचाव बचाव की आवाज भी आ रही है। घटना का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखने के बाद लोगों में पुलिस के व्यवहार के प्रति चर्चा का विषय बना हुआ है और थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के व्यवहार को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी प्राप्त हुई है कि श्याम कुमार पाल पूर्व से ही कई विवादों में शामिल रहे हैं इसके पूर्व भी एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। परंतु आज थाने गेट के सामने का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग जिम्मेदार अधिकारियों से थानेदार पर कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।3
- जफरापुर में गोली लगने से व्यक्ति घायल, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम जफरापुर में एक व्यक्ति के गोली लगने से घायल होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर ने घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल है और पुलिस मामले की निगरानी कर रही है।1
- परिजनों ने भदोखर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद नाराज परिजनों ने थाने का किया घेराव, परिजनों ने भदोखर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद नाराज परिजनों ने थाने का किया घेराव,1
- *रायबरेली: गुरूबख्शगंज पुलिस की लचर कार्यशैली से मिशन शक्ति अभियान की उड़ी धज्जियां* *रायबरेली।* गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव से एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपसी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला को पटक-पटककर पीटा। पीड़ित महिला ने पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। घटना से मिशन शक्ति अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो - ठकुराइन खेड़ा, गुरूबख्शगंज का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।1
- रायबरेली की आईटीआई रोड बदहाल, बालापुर में गड्ढों में तब्दील हुई सड़क—राहगीरों को परेशानी रायबरेली की आईटीआई रोड बदहाल, बालापुर में गड्ढों में तब्दील हुई सड़क—राहगीरों को परेशानी 📍 विवरण रायबरेली। शहर की आईटीआई रोड से बालापुर जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है।1
- जानलेवा हमले के आरोपियो को पुलिस ने नही किया गिरफ्तार पुत्र का किया चालान तो पिता को थाने से छोड़ा जानलेवा हमले के आरोपियो को पुलिस ने नही किया गिरफ्तार पुत्र का किया चालान तो पिता को थाने से छोड़ा पीड़िता ने एसपी से की शिकायत अमेठी में जानलेवा हमले के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी न करने और एक गिरफ्तार अभियुक्त को छोड़ने से नाराज पीड़ित महिला आज एसपी ऑफिस पहुंचा जहां उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।पीड़ित महिला का कहना था कि पुलिस ने घटना में शामिल पिता पुत्रों को पकड़ा लेकिन पिता को रात भर थाने में बैठाने के बाद सुबह छोड़ दिया जबकि अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकती है। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव का है या गांव की रहने वाली हेमा सिंह को पुरानी रंजिश में विपक्षी पंकज सिंह और उसके परिजनों ने जमकर मारा पीटा था।पीड़िता की तहरीर पर हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में शामिल पंकज सिंह और राजकुमार सिंह को पुलिस ने पकड़ा लेकिन पंकज सिंह का चालान करने के बाद पिता राजकुमार सिंह को छोड़ दिया।इसके साथ ही घटना में शामिल अजीत प्रताप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह और आशा सिंह पत्नी राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी नही हुई।पीड़िता हेमा सिंह आज एसपी ऑफिस पहुंची जहा उन्होंने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।पीड़िता का कहना था की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि तीन अभी भी फरार चल रहे हैं। एक को पुलिस ने पकड़ा भी तो उसे छोड़ दिया।दबंगो से उसकी जान को खतरा है।2
- रूमी गेट पर सुरक्षा की उड़ीं धज्जियां"गार्ड की मौजूदगी में देर रात दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक रिल्स और हुल्लड़बाज़ी की आशंका,,, लखनऊ रूमी गेट पर सुरक्षा की उड़ीं धज्जियां"गार्ड की मौजूदगी में देर रात दीवार फांदकर अंदर घुसे युवक रिल्स और हुल्लड़बाज़ी की आशंका राजधानी लखनऊ के पुराने शहर की शान और ऐतिहासिक पहचान 'रूमी दरवाजा'की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित इस राष्ट्रीय स्मारक पर देर रात सुरक्षा घेरे को ठेंगा दिखाते हुए कुछ युवकों द्वारा दीवार और ज़ीना चढ़कर अंदर ग्राउंड में दाखिल होने का मामला सामने आया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना मौके पर गार्ड की तैनाती के बावजूद घटित हुई। सदियों पुरानी और वास्तुकला की दृष्टि से बेहद संवेदनशील इस ऐतिहासिक इमारत पर इस तरह अवैध रूप से चढ़ना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा है,साथ ही,इससे धरोहर की संरचना को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। गार्ड की मौजूदगी के बावजूद युवकों का इस तरह बेख़ौफ़ होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक और पुलिस प्रशासन की अनदेखी को उजागर करता है। थाना चौक क्षेत्र के रूमी गेट का मामला।1
- सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन सीएचसी नसीराबाद में धन उगाही का आरोप विधायक अशोक कुमार ने नवागंतुक सीएमओ से की शिकायत, कार्यवाही की मांग बार-बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरे अधीक्षक, सीएमओ ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन नसीराबाद रायबरेली। क्षेत्रीय अस्पतालों में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों से हो रही कथित धन उगाही को लेकर सलोन विधायक अशोक कुमार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर विधायक ने नवागंतुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार सक्रिय हैं। क्षेत्र के सलोन, डीह और नसीराबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण कर वे लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, ताकि आम जनता को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सके। इसी क्रम में नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लगातार मरीजों से अवैध धन उगाही और गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष यादव और अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मरीजों से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। विधायक द्वारा पूर्व में अधीक्षक को कार्यशैली सुधारने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक अशोक कुमार ने जिले के नवागंतुक सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला से औपचारिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने नसीराबाद सीएचसी में अधीक्षक और स्टाफ द्वारा की जा रही अनियमितताओं और धन उगाही का पूरा ब्योरा सीएमओ के समक्ष रखा और त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, अब यह देखना बाकी है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है या फिर यह जांच ठंडे बस्ते में चली जाती है।4