logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जानलेवा हमले के आरोपियो को पुलिस ने नही किया गिरफ्तार पुत्र का किया चालान तो पिता को थाने से छोड़ा जानलेवा हमले के आरोपियो को पुलिस ने नही किया गिरफ्तार पुत्र का किया चालान तो पिता को थाने से छोड़ा पीड़िता ने एसपी से की शिकायत अमेठी में जानलेवा हमले के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी न करने और एक गिरफ्तार अभियुक्त को छोड़ने से नाराज पीड़ित महिला आज एसपी ऑफिस पहुंचा जहां उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।पीड़ित महिला का कहना था कि पुलिस ने घटना में शामिल पिता पुत्रों को पकड़ा लेकिन पिता को रात भर थाने में बैठाने के बाद सुबह छोड़ दिया जबकि अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकती है। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव का है या गांव की रहने वाली हेमा सिंह को पुरानी रंजिश में विपक्षी पंकज सिंह और उसके परिजनों ने जमकर मारा पीटा था।पीड़िता की तहरीर पर हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में शामिल पंकज सिंह और राजकुमार सिंह को पुलिस ने पकड़ा लेकिन पंकज सिंह का चालान करने के बाद पिता राजकुमार सिंह को छोड़ दिया।इसके साथ ही घटना में शामिल अजीत प्रताप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह और आशा सिंह पत्नी राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी नही हुई।पीड़िता हेमा सिंह आज एसपी ऑफिस पहुंची जहा उन्होंने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।पीड़िता का कहना था की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि तीन अभी भी फरार चल रहे हैं। एक को पुलिस ने पकड़ा भी तो उसे छोड़ दिया।दबंगो से उसकी जान को खतरा है।

13 hrs ago
user_संदीप तिवारी पत्रकार
संदीप तिवारी पत्रकार
Gauriganj, Amethi•
13 hrs ago

जानलेवा हमले के आरोपियो को पुलिस ने नही किया गिरफ्तार पुत्र का किया चालान तो पिता को थाने से छोड़ा जानलेवा हमले के आरोपियो को पुलिस ने नही किया गिरफ्तार पुत्र का किया चालान तो पिता को थाने से छोड़ा पीड़िता ने एसपी से की शिकायत अमेठी में जानलेवा हमले के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी न करने और एक गिरफ्तार अभियुक्त को छोड़ने से नाराज पीड़ित महिला आज एसपी ऑफिस पहुंचा जहां उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।पीड़ित महिला का कहना था कि पुलिस ने घटना में शामिल पिता पुत्रों को पकड़ा लेकिन पिता को रात भर थाने में बैठाने के बाद सुबह छोड़ दिया जबकि अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकती है। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव का है या गांव की रहने वाली हेमा सिंह

300ebc1d-4738-4085-9ac8-e7a91f907ad2

को पुरानी रंजिश में विपक्षी पंकज सिंह और उसके परिजनों ने जमकर मारा पीटा था।पीड़िता की तहरीर पर हत्या का प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में शामिल पंकज सिंह और राजकुमार सिंह को पुलिस ने पकड़ा लेकिन पंकज सिंह का चालान करने के बाद पिता राजकुमार सिंह को छोड़ दिया।इसके साथ ही घटना में शामिल अजीत प्रताप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह और आशा सिंह पत्नी राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी नही हुई।पीड़िता हेमा सिंह आज एसपी ऑफिस पहुंची जहा उन्होंने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।पीड़िता का कहना था की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया जबकि तीन अभी भी फरार चल रहे हैं। एक को पुलिस ने पकड़ा भी तो उसे छोड़ दिया।दबंगो से उसकी जान को खतरा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार अमेठी। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम मंदिर में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आसपास के जिलों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। मान्यता है कि मां कालिकन धाम अमृत कुंड पर विराजमान हैं और यह स्थान बेहद प्राचीन एवं पौराणिक महत्व रखता है। श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद मां कालिकन पूरी करती हैं। सोमवार को श्रद्धालु तड़के करीब चार बजे से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देते हैं। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहता है और रात करीब नौ बजे होने वाली आरती तक भक्त मां के दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सोमवार को यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है।
    1
    मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार
मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार
अमेठी। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम मंदिर में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आसपास के जिलों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे।
मान्यता है कि मां कालिकन धाम अमृत कुंड पर विराजमान हैं और यह स्थान बेहद प्राचीन एवं पौराणिक महत्व रखता है। श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद मां कालिकन पूरी करती हैं।
सोमवार को श्रद्धालु तड़के करीब चार बजे से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देते हैं। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहता है और रात करीब नौ बजे होने वाली आरती तक भक्त मां के दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सोमवार को यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *गुजरात पुलिस का दमदार वीडियो* *गुजरात पुलिस अपराधियों को जेल ही नहीं भेजती सेवा भी करती है* * *गुजरात के भावनगर बस डिपो में "काजल बारैया" की बेरहमी से हत्या के आरोपी "फैसल" उर्फ खटकी लखानी को गुजरात पुलिस क्राइम सीन को रि- क्रियेट करने के लिए घटनास्थल पर ले गई!!* *सीन समझने के बाद पुलिस ने फैजल कि जमकर लट्ठ से खबर ली!!*
    1
    *गुजरात पुलिस का दमदार वीडियो*
*गुजरात पुलिस अपराधियों को जेल ही नहीं भेजती सेवा भी करती है*
*
*गुजरात के भावनगर बस डिपो में "काजल बारैया" की बेरहमी से हत्या के आरोपी "फैसल" उर्फ खटकी लखानी को गुजरात पुलिस क्राइम सीन को रि- क्रियेट करने के लिए घटनास्थल पर ले गई!!* 
*सीन समझने के बाद पुलिस ने फैजल कि जमकर लट्ठ से खबर ली!!*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार* (मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा) *सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। *पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर* लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। *अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें* कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी। नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    4
    लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार*


(मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा)


*लम्भुआ में खुला नया उप निबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यों को मिलेगी रफ्तार*
(मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया लोकार्पण, अधिवक्ताओं ने ओवरब्रिज और दस्तावेज लेखकों ने मांगी बैठने की सुविधा)
*सुलतानपुर/लम्भुआ।* तहसील क्षेत्र के लोगों को भूमि, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीयन से जुड़े कार्यों के लिए अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। लम्भुआ तहसील परिसर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालय का सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने फीता काटकर नए कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, एआईजी स्टाम्प धर्मेंद्र कुमार चौधरी और सब रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार राय सहित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने कार्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
*पंजीयन सेवाओं में पारदर्शिता पर जोर*
लोकार्पण के बाद मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ, पारदर्शी और बेहतर पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराना है। नए उप निबंधन कार्यालय के संचालन से लम्भुआ तहसील क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के समय और धन की बचत होगी तथा अनावश्यक भागदौड़ भी कम होगी।
उन्होंने अधिकारियों से पंजीयन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।
*अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने रखीं मांगें*
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ताओं ने क्षेत्र में आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि क्षेत्र में यातायात दबाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए उप निबंधन कार्यालय परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पंजीयन कार्य से जुड़े लोगों के लिए व्यवस्थित स्थान होने से कामकाज में भी सहूलियत होगी।
नए कार्यालय के शुरू होने से लम्भुआ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पंजीयन सुविधाओं की कमी दूर होने की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने इसे तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी। यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है। रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।
    1
    AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी।
यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है।
रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों का किया लोकार्पण सुल्तानपुर-प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, श्री रवीन्द्र जायसवाल ने रविवार को तहसील लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालयों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता और विक्रेता दोनों सरकार को टैक्स देते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निबंधन विभाग के राजस्व में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे परिसर को वातानुकूलित बनाया गया है और क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता के लिए परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। मंत्री जी ने दोहराया कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी शिकायत संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्त सम्बन्धियों के बीच संपत्ति के हस्तांतरण के लिए मात्र पांच हजार रुपये के स्टांप शुल्क की व्यवस्था की है, जबकि महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 104 नए उप निबंधन कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अयोध्या मंडल रामजीत पाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जयसिंहपुर रवि शंकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह, नगर प्रमुख कादीपुर आनन्द जायसवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर रवीन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों में डीआईजी अयोध्या मंडल जगदम्बा शुक्ला, एआईजी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह, उप निबंधक सदर अनिरुद्ध कुमार यादव, उप निबंधक लंभुआ धीरेन्द्र कुमार राय एवं उप निबंधक जयसिंहपुर आदित्य कुमार जायसवाल, दस्तावेज लेखकगण एवं बार के सदस्य भी उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने इस निर्माण कार्य की खुले दिल से सराहना की।
    1
    मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों का किया लोकार्पण
सुल्तानपुर-प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, श्री रवीन्द्र जायसवाल ने रविवार को तहसील लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालयों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले क्रेता और विक्रेता दोनों सरकार को टैक्स देते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर और पारदर्शी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निबंधन विभाग के राजस्व में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होता था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है।
उन्होंने बताया कि नवनिर्मित उप निबंधन कार्यालयों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पूरे परिसर को वातानुकूलित बनाया गया है और क्रेता-विक्रेताओं के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की गई है। पारदर्शिता के लिए परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है।
मंत्री जी ने दोहराया कि सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी शिकायत संज्ञान में आने पर तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्त सम्बन्धियों के बीच संपत्ति के हस्तांतरण के लिए मात्र पांच हजार रुपये के स्टांप शुल्क की व्यवस्था की है, जबकि महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 104 नए उप निबंधन कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण कुमार अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अयोध्या मंडल रामजीत पाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन जयसिंहपुर रवि शंकर मिश्र, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मोतिगरपुर चन्द्र प्रताप सिंह, नगर प्रमुख कादीपुर आनन्द जायसवाल, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल सुल्तानपुर रवीन्द्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विभागीय अधिकारियों में डीआईजी अयोध्या मंडल जगदम्बा शुक्ला, एआईजी धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह, उप निबंधक सदर अनिरुद्ध कुमार यादव, उप निबंधक लंभुआ धीरेन्द्र कुमार राय एवं उप निबंधक जयसिंहपुर आदित्य कुमार जायसवाल, दस्तावेज लेखकगण एवं बार के सदस्य भी उपस्थित रहे।
दोनों स्थानों पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा और लोगों ने इस निर्माण कार्य की खुले दिल से सराहना की।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi
    1
    लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं

#सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi


लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं
#सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर।सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोलीं साध्वी प्राची,‘अवैध ढांचा था,खुदाई होनी चाहिए, शव मिले तो तुम्हारे और शिव मिले तो हमारे।
    1
    मुज़फ्फरनगर।सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोलीं साध्वी प्राची,‘अवैध ढांचा था,खुदाई होनी चाहिए, शव मिले तो तुम्हारे और शिव मिले तो हमारे।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बल्दीराय में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वाड पर छात्राओं से लिया फीडबैक सुल्तानपुर-महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। पार्क, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव भी लिए गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई और दैनिक कार्य कर सकें।
    1
    बल्दीराय में मिशन शक्ति का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो स्क्वाड पर छात्राओं से लिया फीडबैक
सुल्तानपुर-महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर सुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत बल्दीराय क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के दो प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया।
अभियान के दौरान भगवान दीन सिंह इंटर कॉलेज, दैहली बाजार और राजकीय हायर सेकेंडरी इंटर कॉलेज, कनकपुर देहली बाजार में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 181, 112, 108, 102, 1076, 1098 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम के राजदेव यादव, महिला कांस्टेबल जया सेन और कांस्टेबल अंकित साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, असुरक्षा या परेशानी की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
इस दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्यप्रणाली के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया। पार्क, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर स्क्वाड की सक्रियता को लेकर छात्राओं से फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सुझाव भी लिए गए।
थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाना है ताकि वे निर्भय होकर अपनी पढ़ाई और दैनिक कार्य कर सकें।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    1
    सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर
सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए।
स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा।
मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया।
स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले।
परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है।
परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.