विद्यालय प्रबंधन पर भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोप, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन। जसवंतनगर/इटावा। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला सलहदी के अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर भ्रष्टाचार, अनियमितता, कथित फर्जी नियुक्ति, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने तथा बिना चुनाव कराए विद्यालय की प्रबंध समिति पर अवैध रूप से कब्जा बनाए रखने के आरोप लगाते हुए साधारण सभा के सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वाले सदस्यों का कहना है कि वे विद्यालय संचालित करने वाली संस्था की साधारण सभा के सदस्य हैं। उनके अनुसार संस्था का पंजीकरण सोसायटी एक्ट के तहत वर्ष 1968- 69 में हुआ था और वर्ष 2020 से पांच वर्ष के लिए उसका नवीनीकरण किया गया था। सदस्यों का आरोप है कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रबंध समिति का चुनाव न कराकर विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। सदस्यों के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली कि प्रबंध समिति का चुनाव 24 अगस्त 2025 को होना दर्शाया गया है, लेकिन साधारण सभा के सदस्यों को इसकी सूचना नहीं दी गई। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया पूरी दिखाई गई। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना फर्जी एवं कूटरचित प्रस्ताव पारित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में विद्यालय की कृषि भूमि से प्राप्त होने वाली आय में भी कथित अनियमितता का आरोप लगाया गया है। सदस्यों का कहना है कि विद्यालय के नाम दर्ज भूमि को नियमानुसार किसी को दिए जाने से प्राप्त आय विद्यालय के खाते में जमा न कर कथित रूप से गबन किया जा रहा है। इसके अलावा सुरेंद्र कुमार नामक घरेलू नौकर के कथित कूटरचित शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर अवैध नियुक्ति कराने का भी आरोप लगाया गया है। सदस्यों का कहना है कि इससे योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन होने के साथ सरकारी धन के दुरुपयोग की स्थिति पैदा हुई है। ज्ञापन में फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी, भूमि संबंधी अनियमितताओं और विद्यालय पर अवैध कब्जे के आरोपों की जांच कर प्रबंधक रामावतार शर्मा सहित दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही वर्तमान प्रबंध समिति को तत्काल भंग कर नियमानुसार चुनाव होने तक अधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने तथा अब तक पारित प्रस्तावों को निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में गोविंद पांडेय, लव पांडेय, जितेंद्र पांडेय, नरेंद्र कुमार, रामकुमार, कुलदीप बघेल, राजेश पांडेय, सतीश पांडेय, खेम सिंह और शिशुपाल सिंह शामिल रहे।

- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर मरीजों को फल-बिस्कुट वितरित जसवंतनगर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर समाजसेवी संस्था वारसी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के अनुरूप लोगों की सेवा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। कार्यक्रम में वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने की शिक्षा दी। उनके जन्मदिवस के अवसर पर संस्था की ओर से मरीजों की सेवा कर उनके बताए हुए मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का उद्देश्य केवल किसी एक वर्ग की मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद हर व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि खुशी के अवसर को जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। वारसी फाउंडेशन समय-समय पर जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्य करता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। फल और बिस्कुट पाकर अस्पताल में मौजूद मरीजों के चेहरे पर खुशी नजर आई। संस्था के सदस्यों ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी के साथ मोहम्मद जानिब, फराज वारसी, फईम चिश्ती और महबूब अशरफी मौजूद रहे। वहीं अस्पताल स्टाफ की ओर से फार्मासिस्ट भूपेंद्र यादव, स्टाफ नर्स शालिनी यादव, अल्पना और सुशीला ने सहयोग किया। अस्पताल स्टाफ ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं में बताए गए मानव सेवा, प्रेम और भाईचारे के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया।1
- करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजा कस्बा । करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।1
- मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा1
- इटावा में बारिश के बीच अकीदत व एहतराम से निकला जुलूसे मुहम्मदी डीएम का इमामा पहनाकर किया इस्तकबाल सभी चौराहों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मुहम्मदी बारिश के बीच पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में निकले जुलूस का आगाज मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर किया। जुलूस में बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ﷺ ने शामिल होकर नात-ए-पाक, दरूद व सलाम पेश किए। जुलूस के मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफराज साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से डीएम का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन, सौहार्द और मोहब्बत का संदेश दिया। बारिश के बावजूद जुलूस को लेकर लोगों में उत्साह और अकीदत में कोई कमी नहीं दिखाई दी। जुलूस के रास्ते में माहौल नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाओं से गूंजता रहा। जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, एडीएम शंशाक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी आलोक दीक्षित, आफताब खान सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। यह जुलूस बड़ा होने के कारण शहर के मुख्य चौराहों नौरंगाबाद, साबित गंज, तहसील, बल्देब चौराहे से पचराहे तक सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी मार्गो पर जाम व अवरोध हो जाने के कारण कचहरी जाने वाले अधिवक्ताओं, वायरल मरीजों को स्टेशन व बस से जानें वाले लोगों को आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां इस मार्गों पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाया। लोग पैदल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा तथा चौराहों पर पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए मार्ग पर निगरानी बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रजत यादव पत्रकार मो.74171970644
- RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने 250 जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय स्कूलों में पहुंचकर वितरित किए स्कूल बैग, पुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री । भिंड। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते कई जरूरतमंद बच्चे आज भी स्कूल बैग, पुस्तकें और जरूरी शैक्षणिक सामग्री से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों की मदद के लिए RSI नर्मदा माइंस प्राइवेट लिमिटेड, जिला भिंड ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर करीब 250 निःशक्त एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कंपनी की टीम ने शहर की विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों और शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर उन बच्चों को चिन्हित किया, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने बच्चों के लिए बैग व पुस्तकें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस पहल ने न केवल बच्चों की जरूरत पूरी की, बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने का हौसला भी दिया। कंपनी प्रबंधन ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। RSI नर्मदा माइंस द्वारा समय-समय पर जिलेभर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण में भी उल्लेखनीय योगदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ कंपनी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कंपनी द्वारा शहर में 500 से अधिक पेड़-पौधे लगाए गए थे। इसके साथ ही जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी की इस पहल को शिक्षा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की सामग्री पहुंचाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की दिशा में किए जा रहे ये प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं।3
- पिनाहट चंबल घाट पर निरिक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल पिनाहट चंबल घाट पर निरिक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल, खनन वाले स्थानों का निरिक्षण किया. पिनाहट पक्के पुल के कार्य का निरिक्षण किया. पुल पर बनायी जा रही सिड्डीओ की जानकारी पुल पर कार्य रही कम्पनी के अधिकारिओ से ली. स्टीमर के संचालन को जिलाधिकारी द्वारा मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारिओ से वार्ता करके संचालन की बात कही.4
- ई-अटेंडेंस से वेतन कटौती पर कर्मचारियों की नाराजगी, धरने का दूसरा दिन भिण्ड। नगर पालिका परिषद भिण्ड में कार्यरत स्थाई, संविदा, दैनिक वेतन भोगी और सफाई कर्मचारियों ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था और वेतन कटौती सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। शहर के नगर पालिका परिसर में मंगलवार को सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं कर्मचारियों का कहना है कि जबतक हमारी समस्या का निराकरण नहीं होगा तबतक यहीं धरना दिया जाएगा वहीं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीक का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन से 2 हजार से लेकर 8 हजार रुपए तक की कटौती की जा रही है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बारिश एवं मौसम के अनुसार जैकेट, ट्रैकसूट, झाड़ू, साबुन तथा ठंड एवं गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।इसके अलावा कई महीनों से खराब पड़े कचरा वाहनों को दुरुस्त कराने आउटसोर्स ठेका प्रथा समाप्त करने मेडिकल आधार पर अनफिट होने वाले पुराने कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के सदस्य को स्थाई नियुक्ति देने, आउटसोर्स संविदा कर्मचारियों की मृत्यु पर परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सफाई एवं अन्य कर्मचारियों की सामुदायिक स्थाई भर्ती नीति के तहत भर्ती करने की मांग की है1
- जसवंतनगर में ईद मिलादुन्नबी पर नगर भ्रमण को निकला मोहम्मदी जुलूस जसवंतनगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी की सदारत में यह जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस मोहल्ला सराय खाम स्थित मदरसा मिस्बाहुल उलूम से शुरू हुआ। इसमें झंडे, बैनर और साउंड सिस्टम के साथ सजे-धजे लोग नारों के साथ शामिल थे। पूरे नगर में उत्साह के साथ भ्रमण किया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर को भव्य रूप से सजाया गया था। हजरत कमालुद्दीन, हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, मौलाना फरहान, हाफिज मो. सईद करहलवी, हाफिज आसिफ चिश्ती, हाफिज उस्मान और अजहर मुल्लाजी सहित अन्य लोगों का मिष्ठान और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। लुधपुरा मस्जिद के पास हाजी मो. हनीफ के बेटों, हाजी मो. सलीम, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो. शमीम उर्फ पप्पू और मुल्ला जी खराद फर्म पर इखलाक अहमद ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इसके अतिरिक्त, डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार, सुभाष गुप्ता, सभासद सुधीर यादव और गोपाल गुप्ता का स्वागत हाजी अहसान पेंटर, पूर्व सभासद मो. जहीर, राशिद सिद्दीकी, लड्डन खान, मो. आसिफ, मु. नईम और जावेद खान ने लुधपुरा मस्जिद के निकट किया। नगर भ्रमण के बाद मोहम्मदी जुलूस वापस सराय खाम मदरसा पहुंचा। यहां मौलाना ने परचम कुसाई और सलाम पढ़कर देश में शांति और अमन के लिए दुआ मांगी, जिसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।1