Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dinesh Sharma Dinesh Sharma
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कांवडियों के आने-जाने वाले रुट का भ्रमण करते हुए आने जाने वाले कांवडियों से वार्ता कर यात्रा के दौरान आने वाली उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई। इस दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तालाब चौराहा पर महोदय द्वारा कांवड़ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की गई एवं आने जाने वाले अथवा कैम्प में आराम कर रहे कांवड यात्रिओं को फल वितरित कर सकुशल उनको गन्तव्य की ओर रवाना किया गया1
- Post by Dinesh Sharma Dinesh Sharma1
- Post by Guneshwar kumar sharma1
- अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चौखुटिया और तड़ागताल क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तड़ागताल को झील के रूप में विकसित किए जाने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने इस सुझाव को महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। तड़ागताल क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आबादी के बीच स्थित बिजली के खंभों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग पर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्थानीय चाय स्टॉल पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने माता अगनेरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्य कराने को कहा। चौखुटिया में अगनेरी और बाखली खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की और एक खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि खेल और पर्यटन एक-दूसरे के पूरक हैं और इनके समन्वित विकास से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, खंड विकास अधिकारी ममता कार्की, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- जिलाधिकारी टिहरी द्वारा राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का किया गया निरीक्षण आज शुक्रवार जनपद टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समाधान पोर्टल अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, सीआरए, नजारत सेक्सन, सीएम राहत कोष, जिला खनिज फाउंडेशन, जिला खनिज न्यास प्रकोष्ठ, अल्प बचत अनुभाग, भूलेख अधिष्ठान, राजस्व अभिलेखागार कक्ष आदि सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी ने नए स्टाफ को कार्यों की उचित एवं प्रभावी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों को समय पर संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रकरण जो किसी भी उप-जिलाधिकारी स्तर पर तीन माह से अधिक समय से लंबित हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थिति रजिस्टर, पटल व्यवस्था, डाक प्रबंधन, नोटिस बोर्ड, फायर एक्सटिंग्विशर की एक्सपायरी तिथि, टीए बिल, सर्विस बुक सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं फाइलों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाने का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। तत्पश्चात राजस्व अभिलेखागार कक्ष एवं हॉल में रखे गए खाता-खतौनी सहित अन्य राजस्व अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।1
- जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समाधान पोर्टल अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, सीआरए, नजारत सेक्सन, सीएम राहत कोष, जिला खनिज फाउंडेशन, जिला खनिज न्यास प्रकोष्ठ, अल्प बचत अनुभाग, भूलेख अधिष्ठान, राजस्व अभिलेखागार कक्ष आदि सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी ने नए स्टाफ को कार्यों की उचित एवं प्रभावी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों को समय पर संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रकरण जो किसी भी उप-जिलाधिकारी स्तर पर तीन माह से अधिक समय से लंबित हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपस्थिति रजिस्टर, पटल व्यवस्था, डाक प्रबंधन, नोटिस बोर्ड, फायर एक्सटिंग्विशर की एक्सपायरी तिथि, टीए बिल, सर्विस बुक सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं फाइलों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मालखाने का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। तत्पश्चात राजस्व अभिलेखागार कक्ष एवं हॉल में रखे गए खाता-खतौनी सहित अन्य राजस्व अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।1
- Gram Panchayat ederwa post Mankapur Thana Tulsipur jila Balrampur1
- हाथरस में आज शाम शिव शक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कंचन नगर पहुंचकर धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस कानून को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए, ताकि समाज में किसी प्रकार का असंतोष न फैले। उन्होंने कहा कि सनातन समाज हमेशा शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलता है और हिंसा में विश्वास नहीं करता, लेकिन यदि समाज को मजबूर किया गया तो वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को बाध्य होगा। उन्होंने आगे कहा कि धरने पर बैठे पंकज धवरैया पिछले कई दिनों से अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।1