किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी जिले के किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त कांटे और हम्माल उपलब्ध कराने, गुणवत्ता के नाम पर हो रही परेशानियां बंद करने तथा सर्वर समस्या दूर कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा वेयरहाउस फुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था, ओटीपी के माध्यम से भुगतान, तौल और गुणवत्ता की नियमित जांच तथा स्लॉट बुकिंग की तारीख छूटने पर किसानों को पुनः अवसर देने की मांग की गई। किसानों ने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद भंडारण, समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी हेतु पंजीयन शुरू कराने और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि सैंपल के नाम पर अनाज की कटौती की जा रही है। मांगें 5 दिनों में पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी जिले के किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त कांटे और हम्माल उपलब्ध कराने, गुणवत्ता के नाम पर हो रही परेशानियां बंद करने तथा सर्वर समस्या दूर कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा वेयरहाउस फुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था, ओटीपी के माध्यम से भुगतान, तौल और गुणवत्ता की नियमित जांच तथा स्लॉट बुकिंग की तारीख छूटने पर किसानों को पुनः अवसर देने की मांग की गई। किसानों ने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद भंडारण, समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी हेतु पंजीयन शुरू कराने और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि सैंपल के नाम पर अनाज की कटौती की जा रही है। मांगें 5 दिनों में पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
- किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी जिले के किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रशासन को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त कांटे और हम्माल उपलब्ध कराने, गुणवत्ता के नाम पर हो रही परेशानियां बंद करने तथा सर्वर समस्या दूर कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा वेयरहाउस फुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था, ओटीपी के माध्यम से भुगतान, तौल और गुणवत्ता की नियमित जांच तथा स्लॉट बुकिंग की तारीख छूटने पर किसानों को पुनः अवसर देने की मांग की गई। किसानों ने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद भंडारण, समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी हेतु पंजीयन शुरू कराने और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि सैंपल के नाम पर अनाज की कटौती की जा रही है। मांगें 5 दिनों में पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 को लेकर सोहागपुर में संयुक्त निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश सोहागपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों एवं नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसडीएम प्रियंका भलावी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों एवं प्रसंस्करण इकाइयों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शास्त्री वार्ड, तिलक वार्ड एवं इंदिरा वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट एवं फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान चिन्हित किए जाने वाले प्रमुख स्थानों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।निरीक्षण के समय उप स्वच्छता निरीक्षक अमित परसाई एवं वार्ड प्रभारी राजकुमार घारू सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।1
- सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी आय का पैसा व्यय कर भव्य मंदिर एवं आश्रम का कराया निर्माण- सोहागपुर (नर्मदापुरम)- शोभापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री डी.पी.दुबे जी द्वारा स्वयं की लागत से शोभापुर में साधु संतों एवं परिक्रमावासियों के लिए आश्रम का निर्माण कराया एवं नवनिर्मित श्री राधे कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा समापन के अवसर पर महाप्रसादी एवं भव्य भंडारा आयोजित किया गया उसके पश्चात आपने यहां पर भी राम रहीम रोटी बैंक के माध्यम से इन जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया। जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था में सदैव सहयोग प्रदान करने वाले सेवाभावी श्री डी पी दुबे जी का हृदय से आभार व्यक्त किया जाता है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे, प्रसन्न रखें, आप दीर्घायु हों और इसी तरह पुण्य लाभ अर्जित करते रहें।1
- मध्य प्रदेश में गेहूँ तुलाई के लिए किसानों को दिनभर लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। रोज़ नए इंतज़ार और देरी के चलते किसान बेहद परेशान और लाचार महसूस कर रहे हैं।1
- मंडीदीप में जेल से बाहर आते ही प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या मंडीदीप पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एक युवक ने घर में घुसकर युवती की गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही थी। दिनांक 07.05.2026 को करीब 02:30 बजे प्रेमनगर मंडीदीप में आरोपी मनोज अहिरवार द्वारा धारदार कटर/चाकू से युवती के गले पर वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई तथा मौके से फरार हो गया। घटना में बीच-बचाव करने आई मृतिका की माता को भी आरोपी द्वारा घायल किया गया। फरियादिया XXX की रिपोर्ट पर थाना मंडीदीप में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 103(1), 109(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराना के नेतृत्व में थाना प्रभारी मंडीदीप निरीक्षक रंजीत सराठे द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर लगातार प्रयास किए गए। मामले की प्रत्येक कड़ी को जोड़ते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतिका को पूर्व से जानता था तथा दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। घटना दिनांक को आरोपी मृतिका से मिलने उसके घर पहुंचा था और उसे अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखना चाहता था, जिस पर मृतिका द्वारा मना करने से दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने अपने पास रखे कटर से मृतिका पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मृतिका की माता पर भी हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मनोज अहिरवार पिता भारत अहिरवार उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भैरोपुर अहमदपुर, जिला सीहोर,आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। श्रीमती शीला सुराना एसडीओपी औबेदुल्लागंज, निरीक्षक रंजीत सराठे थाना प्रभारी मंडीदीप, निरीक्षक विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी सतलापुर, निरीक्षक भारत सिंह थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज, उप निरीक्षक विनोद परमार थाना प्रभारी गौहरगंज, उप निरीक्षक तेजपाल सिंह थाना प्रभारी नूरगंज, उप निरीक्षक अरविंद पाण्डेय, उप निरीक्षक एम.एस. ठाकुर, उप निरीक्षक अवनीश गिरी, सउनि वरुण सक्सेना, सउनि दिलीप सिंह भाटी, प्रधान आरक्षक 621 भरत लाल साहू, प्रधान आरक्षक 434 प्रदेश सिंह, प्रधान आरक्षक 622 संजय यादव, प्रधान आरक्षक 411 विकास भदौरिया, प्रधान आरक्षक 148 संजय लवंशी, प्रधान आरक्षक 700 सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक सूरज (सूचना संकलन), आरक्षक संदीप, आरक्षक कुनाल, आरक्षक अशोक पांसे, आरक्षक धर्मेन्द्र, आरक्षक सौरभ दोहरे एवं आरक्षक नितिन की उल्लेखनीय भूमिका रही।1
- भारत सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र या नागरिकता प्रमाण पत्र भारतीय नागरिकता के सबसे मजबूत सबूत हैं। आधार, पैन और वोटर आईडी केवल पहचान के दस्तावेज हैं, नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं। सुप्रीम कोर्ट भी आधार को नागरिकता का सबूत नहीं मानता, इसलिए सही दस्तावेज़ों की जानकारी ज़रूरी है।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की समस्याओं को जानने और खरीदी केंद्रों की व्यवस्था जाँचने के लिए कभी भी अचानक पहुँच सकते हैं। उनके इस 'मिशन सरप्राइज' से प्रदेश भर के खरीदी केंद्रों पर हड़कंप मचना तय है। यह कदम किसानों को सही दाम और सुविधाएँ दिलाने में मदद करेगा।1
- सोहागपुर में किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी सोहागपुर में किसानों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी सोहागपुर के किसानों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर एसडीएम प्रियंका भल्लावी को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त कांटे और हम्माल उपलब्ध कराने, गुणवत्ता के नाम पर हो रही परेशानियां बंद करने तथा सर्वर समस्या दूर कर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके अलावा वेयरहाउस फुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था, ओटीपी के माध्यम से भुगतान, तौल और गुणवत्ता की नियमित जांच तथा स्लॉट बुकिंग की तारीख छूटने पर किसानों को पुनः अवसर देने की मांग की गई। किसानों ने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद भंडारण, समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी हेतु पंजीयन शुरू कराने और सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। किसानों ने आरोप लगाया कि सैंपल के नाम पर अनाज की कटौती की जा रही है। मांगें 5 दिनों में पूरी नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।1