*देखिए कहां दैनिक जागरण अखबार बना सहारा, अखबार के जरिए मिले डॉक्टर से बुजुर्ग की बीमारी में सुधार* *अखबार पढ़कर पहुंचे डॉ. अंशुल गुप्ता के पास, इलाज से बुजुर्ग की परेशानी हुई दूर वीडियो जारी कर दिया धन्यवाद* *देखिए कहां दैनिक जागरण अखबार बना सहारा, अखबार के जरिए मिले डॉक्टर से बुजुर्ग की बीमारी में सुधार लखीमपुर से लखनऊ तक भटके बुजुर्ग को नहीं मिली राहत, डॉ. अंशुल गुप्ता के इलाज से मिली नई उम्मीद लखीमपुर खीरी। बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग को जब कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली, तब अंततः एक युवा चिकित्सक के इलाज और व्यवहार से उन्हें नई उम्मीद मिल गई। मामला जिला लखीमपुर खीरी के ओयल क्षेत्र के महावीरी मोहल्ला निवासी कैलाश नाथ का है,जानकारी के अनुसार, कैलाश नाथ लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। इलाज की तलाश में उन्होंने लखीमपुर से लेकर लखनऊ तक कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें कोई विशेष राहत नहीं मिल सकी। लगातार बढ़ती परेशानी और निराशा के बीच उन्होंने एक दिन दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के माध्यम से जीवन हेल्थ केयर के युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की,इसके बाद कैलाश नाथ दैनिक जागरण का अखबार लेकर जीवन हेल्थ केयर पहुंचे और डॉ. अंशुल गुप्ता को अपनी पूरी व्यथा सुनाई। डॉ. अंशुल गुप्ता ने बुजुर्ग की समस्या को गंभीरता से सुना और उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टर के सरल, सौम्य व्यवहार और सही इलाज के कारण बुजुर्ग को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी,स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद कैलाश नाथ एक बार फिर जीवन हेल्थ केयर पहुंचे और डॉ. अंशुल गुप्ता से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां बड़े-बड़े अस्पतालों में भी उन्हें राहत नहीं मिली, वहीं डॉ. अंशुल गुप्ता के इलाज और व्यवहार से उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई,क्षेत्र में डॉ. अंशुल गुप्ता के इस मानवीय व्यवहार और सफल उपचार की चर्चा लोगों के बीच हो रही है।
*देखिए कहां दैनिक जागरण अखबार बना सहारा, अखबार के जरिए मिले डॉक्टर से बुजुर्ग की बीमारी में सुधार* *अखबार पढ़कर पहुंचे डॉ. अंशुल गुप्ता के पास, इलाज से बुजुर्ग की परेशानी हुई दूर वीडियो जारी कर दिया धन्यवाद* *देखिए कहां दैनिक जागरण अखबार बना सहारा, अखबार के जरिए मिले डॉक्टर से बुजुर्ग की बीमारी में सुधार लखीमपुर से लखनऊ तक भटके बुजुर्ग को नहीं मिली राहत, डॉ. अंशुल गुप्ता के इलाज से मिली नई उम्मीद लखीमपुर खीरी। बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग को जब कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली, तब अंततः एक युवा चिकित्सक के इलाज और व्यवहार से उन्हें नई उम्मीद मिल गई। मामला जिला लखीमपुर खीरी के ओयल क्षेत्र के महावीरी मोहल्ला निवासी कैलाश नाथ का है,जानकारी के अनुसार, कैलाश नाथ लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। इलाज की तलाश में उन्होंने लखीमपुर से लेकर लखनऊ तक कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें कोई विशेष राहत नहीं मिल सकी। लगातार बढ़ती
परेशानी और निराशा के बीच उन्होंने एक दिन दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के माध्यम से जीवन हेल्थ केयर के युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की,इसके बाद कैलाश नाथ दैनिक जागरण का अखबार लेकर जीवन हेल्थ केयर पहुंचे और डॉ. अंशुल गुप्ता को अपनी पूरी व्यथा सुनाई। डॉ. अंशुल गुप्ता ने बुजुर्ग की समस्या को गंभीरता से सुना और उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टर के सरल, सौम्य व्यवहार और सही इलाज के कारण बुजुर्ग को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी,स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद कैलाश नाथ एक बार फिर जीवन हेल्थ केयर पहुंचे और डॉ. अंशुल गुप्ता से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां बड़े-बड़े अस्पतालों में भी उन्हें राहत नहीं मिली, वहीं डॉ. अंशुल गुप्ता के इलाज और व्यवहार से उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई,क्षेत्र में डॉ. अंशुल गुप्ता के इस मानवीय व्यवहार और सफल उपचार की चर्चा लोगों के बीच हो रही है।
- *देखिए कहां दैनिक जागरण अखबार बना सहारा, अखबार के जरिए मिले डॉक्टर से बुजुर्ग की बीमारी में सुधार लखीमपुर से लखनऊ तक भटके बुजुर्ग को नहीं मिली राहत, डॉ. अंशुल गुप्ता के इलाज से मिली नई उम्मीद लखीमपुर खीरी। बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग को जब कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली, तब अंततः एक युवा चिकित्सक के इलाज और व्यवहार से उन्हें नई उम्मीद मिल गई। मामला जिला लखीमपुर खीरी के ओयल क्षेत्र के महावीरी मोहल्ला निवासी कैलाश नाथ का है,जानकारी के अनुसार, कैलाश नाथ लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। इलाज की तलाश में उन्होंने लखीमपुर से लेकर लखनऊ तक कई अस्पतालों के चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें कोई विशेष राहत नहीं मिल सकी। लगातार बढ़ती परेशानी और निराशा के बीच उन्होंने एक दिन दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के माध्यम से जीवन हेल्थ केयर के युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की,इसके बाद कैलाश नाथ दैनिक जागरण का अखबार लेकर जीवन हेल्थ केयर पहुंचे और डॉ. अंशुल गुप्ता को अपनी पूरी व्यथा सुनाई। डॉ. अंशुल गुप्ता ने बुजुर्ग की समस्या को गंभीरता से सुना और उनका उपचार शुरू किया। डॉक्टर के सरल, सौम्य व्यवहार और सही इलाज के कारण बुजुर्ग को धीरे-धीरे राहत मिलने लगी,स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद कैलाश नाथ एक बार फिर जीवन हेल्थ केयर पहुंचे और डॉ. अंशुल गुप्ता से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां बड़े-बड़े अस्पतालों में भी उन्हें राहत नहीं मिली, वहीं डॉ. अंशुल गुप्ता के इलाज और व्यवहार से उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई,क्षेत्र में डॉ. अंशुल गुप्ता के इस मानवीय व्यवहार और सफल उपचार की चर्चा लोगों के बीच हो रही है।2
- जनपद लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के कटौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब मकान पर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के विरोध में एक परिवार जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना मिलते ही परिवार के लोग विरोध में टंकी पर चढ़ गए और न्याय की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए। इस मामले को लेकर BKU टिकैत परिवार ने भी नाराजगी जताई है और आरोप लगाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि अब पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए निकल चुका है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है। 📍 स्थान: कटौली, ईसानगर 📍 जनपद: लखीमपुर खीरी Up Gram Kranti News Editor in Chief: धर्मेन्द्र पटेल1
- लखीमपुर खीरी: मकान गिराने पहुंची प्रशासनिक टीम, परिवार पानी की टंकी पर चढ़ा, आश्वासन के बाद धरना समाप्त लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब अदालत के आदेश पर प्रशासन की टीम बृजेश सिंह का मकान गिराने पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बृजेश सिंह अपने परिवार के साथ गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद परिवार को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के समर्थन में धरना भी शुरू हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम धौरहरा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता की। उन्होंने परिवार को आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिवार और किसान यूनियन ने धरना समाप्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि अदालत के आदेश के अनुसार आज ही मकान का ध्वस्तीकरण किया जाएगा और आगे की कार्रवाई नियमानुसार होगी।1
- में तेंदुए का आतंक — युवक पर हमला, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालधौरहराकर पकड़ा तेंदुआ लखीमपुर खीरी / धौरहरा। जनपद के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह देवीपुरवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत पर गए एक युवक का अचानक खूंखार तेंदुए से आमना-सामना हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अंकुल भार्गव (लगभग 30 वर्ष) सुबह करीब 10 बजे गेहूं के खेत की ओर गए थे, तभी खेत के भीतर से अचानक गुर्राने की तेज आवाज सुनाई दी। युवक जैसे ही आवाज की दिशा में बढ़ा, सामने से तेंदुआ निकल आया और देखते ही देखते उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घबराए युवक ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर तेंदुए को काबू में कर लिया और रस्सियों से बांध दिया। हमले में अंकुल का एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इलाके में तेंदुओं की दहशत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है, जिससे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का दावा है कि इलाके में अभी दो और तेंदुए घूम रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में धौरहरा वन रेंज में पकड़ा गया यह तीसरा तेंदुआ है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बड़ा सवाल — आखिर कब जागेगा वन विभाग? ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी हर घटना के बाद केवल खानापूर्ति कर चले जाते हैं, लेकिन गांवों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों का कहना है कि “क्या वन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक गांव के लोग तेंदुओं के डर में जीते रहेंगे?” ग्रामीणों में आक्रोश लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही वन विभाग ने इलाके में गश्त और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं बढ़ाई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर खुद जोखिम न उठाएं और तुरंत सूचना दें, लेकिन सवाल यह है कि जब तेंदुआ गांव तक पहुंच जाए तो ग्रामीण अपनी जान कैसे बचाएं? हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 89489833881
- लखीमपुर खीरी में नगरपालिका क्षेत्र में सफाई कार्य करती महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशास्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।1
- “न्याय की वर्दी या दलाली का धंधा?” धौरहरा। जिसे गरीबों को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की वर्दी दी गई, वही आज दलाली के रास्ते पर चलता दिखाई दे रहा है। जिन कंधों पर कानून की रक्षा और पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही महोदय अब सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर ही मुकदमे दर्ज कराने में जुटे बताए जा रहे हैं। मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई बातें साफ दिखाई दे रही हैं। इसके बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर सच दिखाने वाले पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की आवाज कौन बनेगा? अगर आज पत्रकारों की आवाज को दबाया जाएगा, तो कल गरीब और बेसहारा जनता के हक की लड़ाई कौन लड़ेगा? अब सबसे बड़ा सवाल यही है — जब वर्दी का रौब सच को कुचलने में इस्तेमाल होने लगे, तो कानून की रक्षा आखिर करेगा कौन? (धौरहरा तहसील के पास का मामला चर्चा में) हक़ की आवाज न्यूज़ चैंनल ऑल इंडिया प्रेस संपादक शन्नो आचार्य 89489833881
- भगहर में पैर फिसलने से डूबा किशोर रायगंज गांव के भगहर में पैर फिसलने से डूबा किशोर, तलाश जारी जिले के चौकी बैवाही क्षेत्र के रायगंज गांव निवासी अनुज पुत्र राम सहारे उम्र करीब 15 वर्ष जो सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे के आस पास गांव के पास भगहर नाले के पास खड़ा था। की अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वो गहरे पानी चला गया और डूब गया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो अफरा तफरी मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। वही किशोर की तलाश में जुटे हुए हैं। सूचना पुलिस को दे दिया गया है। चौकी इंचार्ज बैवाही महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है मौके पर जा रहा हूं।1
- तेंदुए से भिड़ा युवक एक हाथ जख्मी *ढखेरवा-खीरी* धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया। और अंकुर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तेंदुए से भिड़ने वाला युवक अंकुल भार्गव द्वारा खेत में बांधे गए तेंदुए को पकड़ती वन विभाग की टीम।जानकारी के अनुसार, देवी पुरवा गांव निवासी अंकुल भार्गव आयु लगभग 30 वर्ष वह अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गया था। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज सुनकर आगे बढ़ा तो सामने एक तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। अंकुर जोर से चिल्लाया और गांव वालों को बुलाने लगा हमको बचा लो हमें तेंदुआ खाये जा रहा है। तुरंत मौके पर ग्रामीण पहुंच कर अंकुर की जान बचाई और तेंदुआ रस्सी से बांधा गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, घायल अंकुल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों में दर्शन का माहौल बना हुआ है ग्रामीण बताते हैं दो तेंदुआ और है। वन विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन तेंदुए अटैक करते हैं। बताया जा रहा है कि बीते एक माह में धौरहरा वन रेंज में यह तीसरा तेंदुआ है। जिसे वन विभाग ने पकड़ा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचित करें।1