वंश कश्यप प्रकरण में नया मोड़, 8 महीने बाद स्कूल प्रबंधन ने खोली चुप्पी मैनपुरी। वंश कश्यप की मौत को लेकर चल रहे विवाद में अब सुदिति ग्लोबल एकेडमी प्रबंधन की ओर से अपना पक्ष सामने रखा गया है। प्रधानाचार्य कुसुम मोहन ने कहा कि वंश सिर्फ उसके परिवार का बच्चा नहीं था, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का अपना बच्चा था और इस दुख की घड़ी में विद्यालय परिवार की संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। प्रधानाचार्य के मुताबिक, घटना के बाद परिवार को विद्यालय की ओर से किसी तरह नहीं रोका गया। उन्होंने दावा किया कि रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मोबाइल में रिकॉर्ड करवाई गई थी, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि डॉ. राम मोहन को चिकित्सकों ने करीब छह महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी थी। वहीं लव मोहन को लेकर उनका कहना है कि घटना से कुछ समय पहले वह स्थानीय पत्रकार सुबोध तिवारी से बातचीत कर रहे थे और जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि लव मोहन ने खुद वाहन चलाकर वंश को अस्पताल पहुंचाया था। प्रधानाचार्य के अनुसार, घटना के तत्काल बाद परिवार की ओर से डॉक्टर और लव मोहन को निर्दोष बताया गया था। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि अब परिवार द्वारा भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया है और मामला दोबारा सुर्खियों में आया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को उपलब्ध साक्ष्य सौंप दिए हैं और निष्पक्ष जांच के आधार पर न्याय की मांग की है।
वंश कश्यप प्रकरण में नया मोड़, 8 महीने बाद स्कूल प्रबंधन ने खोली चुप्पी मैनपुरी। वंश कश्यप की मौत को लेकर चल रहे विवाद में अब सुदिति ग्लोबल एकेडमी प्रबंधन की ओर से अपना पक्ष सामने रखा गया है। प्रधानाचार्य कुसुम मोहन ने कहा कि वंश सिर्फ उसके परिवार का बच्चा नहीं था, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का अपना बच्चा था और इस दुख की घड़ी में विद्यालय परिवार की संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। प्रधानाचार्य के मुताबिक, घटना के बाद परिवार को विद्यालय की ओर से किसी तरह नहीं रोका गया। उन्होंने दावा किया कि रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मोबाइल में रिकॉर्ड करवाई गई थी, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि डॉ. राम मोहन को चिकित्सकों ने करीब छह महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी थी। वहीं लव मोहन को लेकर उनका कहना है कि घटना से कुछ समय पहले वह स्थानीय पत्रकार सुबोध तिवारी से बातचीत कर रहे थे और जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि लव मोहन ने खुद वाहन चलाकर वंश को अस्पताल पहुंचाया था। प्रधानाचार्य के अनुसार, घटना के तत्काल बाद परिवार की ओर से डॉक्टर और लव मोहन को निर्दोष बताया गया था। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि अब परिवार द्वारा भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया है और मामला दोबारा सुर्खियों में आया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को उपलब्ध साक्ष्य सौंप दिए हैं और निष्पक्ष जांच के आधार पर न्याय की मांग की है।
- लेफ्टिनेंट में चयनित सचिन चौहान का फूल-मालाओं और बैंड-बाजों से जोरदार स्वागत बेवर/मैनपुरी- जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के नगला विद्याय निवासी सचिन चौहान पुत्र राजकुमार चौहान ने लेफ्टिनेंट में चयनित होकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। सचिन के चयन की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेफ्टिनेंट में चयन के बाद सचिन के प्रथम बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।सचिन के बेवर बस स्टैंड पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। बैंड-बाजों के साथ स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान लोगों ने सचिन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। सचिन के पिता राजकुमार चौहान ने भावुक होकर बताया कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने मजदूरी कर कड़ी मेहनत की। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। आज बेटे की सफलता के रूप में उनकी वर्षों की मेहनत रंग लाई है।सचिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शिक्षकों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति लगन से सफलता हासिल की जा सकती है। ग्रामीणों ने सचिन की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- वंश कश्यप प्रकरण में नया मोड़, 8 महीने बाद स्कूल प्रबंधन ने खोली चुप्पी मैनपुरी। वंश कश्यप की मौत को लेकर चल रहे विवाद में अब सुदिति ग्लोबल एकेडमी प्रबंधन की ओर से अपना पक्ष सामने रखा गया है। प्रधानाचार्य कुसुम मोहन ने कहा कि वंश सिर्फ उसके परिवार का बच्चा नहीं था, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का अपना बच्चा था और इस दुख की घड़ी में विद्यालय परिवार की संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। प्रधानाचार्य के मुताबिक, घटना के बाद परिवार को विद्यालय की ओर से किसी तरह नहीं रोका गया। उन्होंने दावा किया कि रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मोबाइल में रिकॉर्ड करवाई गई थी, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि डॉ. राम मोहन को चिकित्सकों ने करीब छह महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी थी। वहीं लव मोहन को लेकर उनका कहना है कि घटना से कुछ समय पहले वह स्थानीय पत्रकार सुबोध तिवारी से बातचीत कर रहे थे और जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि लव मोहन ने खुद वाहन चलाकर वंश को अस्पताल पहुंचाया था। प्रधानाचार्य के अनुसार, घटना के तत्काल बाद परिवार की ओर से डॉक्टर और लव मोहन को निर्दोष बताया गया था। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि अब परिवार द्वारा भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया है और मामला दोबारा सुर्खियों में आया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को उपलब्ध साक्ष्य सौंप दिए हैं और निष्पक्ष जांच के आधार पर न्याय की मांग की है।1
- मैनपुरी के जिला अस्पताल में पंजाब केसरी बेनर के तले ब्लड डोनेड केम्प का हुआ आयोजन, मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर मैनपुरी के जिला अस्पताल के ब्लड बैंक खंड में आज पंजाब केसरी बैनर के तले संस्थापक लाला जगतनारायण की 42 वीं पुण्य तिथि पर आज निःशुल्क ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी मौजूद रहे,उन्होंने कैंप का फीता काटकर ब्लड डोनेशन करने वाले सभी लोगों का प्रोत्साहन किया,वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर सी गुप्ता ने भी कैंप में ब्लड डोनेट करने वाले लोगों से कहा कि यह समाज हित में सबसे बड़ा पुनीत कार्य किया है,कैंप के अंत तक तकरीबन 45 लोगों ने ब्लड डोनेट किया और,करीब 50 लोगों भविष्य में ब्लड डोनेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।2
- गरबा में एंट्री के लिए हिंदू नाम बताते हैं, बाद में पता चलता है वो आशीष नहीं आमिर या अब्दुल था" गरबा में एंट्री के लिए हिंदू नाम बताते हैं, बाद में पता चलता है वो आशीष नहीं आमिर या अब्दुल था"1
- उज्जैन में चमत्कार या विज्ञान? 8 फीट हनुमान प्रतिमा नहीं हिली, 4 दिन तक क्रेन-जेसीबी फेल | ASI जांच उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के बीच सामने आया यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए सती गेट स्थित खड़े हनुमान मंदिर का ढांचा तो हटा दिया गया, लेकिन जब करीब 8 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की कोशिश हुई, तो लगातार चार दिनों तक चली कार्रवाई में क्रेन, जेसीबी और दूसरी भारी मशीनें भी उसे अपनी जगह से एक इंच तक नहीं हिला सकीं। इस वीडियो में हम आपको पूरे घटनाक्रम की शुरुआत से लेकर अब तक की हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे। आखिर सड़क चौड़ीकरण की जरूरत क्यों पड़ी? मंदिर को हटाने का फैसला कैसे लिया गया? मशीनें क्यों नाकाम रहीं? बिजली के खंभे में हुए धमाके के बाद लोगों ने इसे दैवीय संकेत क्यों माना? और अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI इस पूरे मामले की जांच किस तरह कर रहा है? विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रतिमा मालवा क्षेत्र के मजबूत बेसाल्ट पत्थर से बनी हो सकती है। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि प्रतिमा का बड़ा हिस्सा जमीन के भीतर एक विशाल प्राकृतिक शिलाखंड से जुड़ा हो सकता है। कुछ इतिहासकार इसके परमार वंश और राजा भोज के काल से जुड़े होने की संभावना भी जता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इसी वजह से अब 3D लेजर स्कैनिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से जमीन के नीचे मौजूद संरचना की वैज्ञानिक जांच की जा रही है। यह वीडियो किसी अफवाह या अपुष्ट दावे को बढ़ावा देने के लिए नहीं है। इसमें उपलब्ध रिपोर्टों और आधिकारिक जांच से जुड़ी जानकारी के आधार पर पूरे मामले को सरल और तथ्यात्मक तरीके से समझाया गया है। अगर आपको ऐसी बड़ी, भरोसेमंद और गहराई से समझाई गई खबरें पसंद हैं, तो वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें। आपकी एक क्लिक हमें ऐसी महत्वपूर्ण खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रेरित करती है। GD NEWS NETWORK — खबर वही, जो मायने रखती है। #Ujjain #HanumanMandir #KhadeHanuman #Mahakal #Simhastha2028 #ASI #RajaBhoj #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #GDNewsNetwork #UjjainNews #HanumanJi #ViralNews #TempleNews1
- वंश कश्यप को न्याय दिलाने की मांग तेज भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह चौहान पहुंचे धरनास्थल बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो अन्य जनपदों से भी जुटेंगे किसान नेता मैनपुरी। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र वंश कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर माता-पिता की भूख हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में बैठे पीड़ित परिवार के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और प्रशासन से मामले में जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की। अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि एक परिवार अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए कई महीनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। अब माता-पिता को भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। प्रशासन ने यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन भानू बड़ा आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो अन्य जनपदों से भी किसान नेता मैनपुरी पहुंचकर परिवार के समर्थन में खड़े होंगे। वंश कश्यप की 22 नवंबर 2025 को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना को ऊंचाई से गिरने से हुई मौत बताया गया था, जबकि परिजन लगातार इसे संदिग्ध बताते हुए स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। मामले में कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार लंबे समय से अधिकारियों से गुहार लगा रहा है। भूख हड़ताल के दौरान पीड़ित परिवार ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें बेटे की मौत के मामले में न्याय नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। परिवार स्कूल की मान्यता/लाइसेंस पर कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी उठा रहा है। इस मौके पर दीपक चौहान, किशन दुबे, राजेश सिंह, अगम पांडेय, सोमेश तिवारी, अंकित कुमार, मनोज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- 🚨 गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल के दौरान हंगामा! छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच बढ़ा विवाद, मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी गोरखपुर। विभिन्न मांगों को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसी दौरान छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा छात्रों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा गया कि “इतनी फोर्स बुला लूंगा कि ठंडा कर देंगे, गोरखपुर पुलिस है, यह बता दे रहा हूं।” घटना का वीडियो/बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सुना जाना चाहिए, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही जा रही है। अब सवाल यह है कि छात्रों की मांगों का समाधान बातचीत से होगा या मामला और तूल पकड़ेगा? 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। #Gorakhpur #GorakhpurUniversity #StudentProtest #GorakhpurPolice #भूखहड़ताल #छात्रआंदोलन #HindNews247 🚨 गोरखपुर विश्वविद्यालय में भूख हड़ताल के दौरान हंगामा! छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच बढ़ा विवाद, मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी गोरखपुर। विभिन्न मांगों को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसी दौरान छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा छात्रों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा गया कि “इतनी फोर्स बुला लूंगा कि ठंडा कर देंगे, गोरखपुर पुलिस है, यह बता दे रहा हूं।” घटना का वीडियो/बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सुना जाना चाहिए, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही जा रही है। अब सवाल यह है कि छात्रों की मांगों का समाधान बातचीत से होगा या मामला और तूल पकड़ेगा? 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं। #Gorakhpur #GorakhpurUniversity #StudentProtest #GorakhpurPolice #भूखहड़ताल #छात्रआंदोलन #HindNews2471
- शुरू न्यूज ऐप्स की खबर का हुआ असर, मझोला रोड हुआ चकाचक मैनपुरी बेवर मझोला फ्लाईओवर से लेकर मझोला नहर पुल तक सड़क की बदहाली को लेकर शुरू ऐप्स पर खबर प्रकाशित की गई थी। खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। लोगों ने भी इसे जमकर शेयर, लाइक और कमेंट किया। खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। संबंधित विभाग ने सड़क की हालत सुधारने का काम शुरू कर दिया है। लंबे समय से खराब पड़ी सड़क पर मरम्मत कार्य होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शुरू ऐप्स पर उठी जनता की आवाज आखिरकार जिम्मेदार विभाग तक पहुंची और सड़क सुधार का काम शुरू हुआ। जनता की आवाज उठाते रहेंगे, जनहित की खबरें लगातार दिखाते रहेंगे।2