जन्मदिन समारोह में दिखा प्रभाकर पांडे का सियासी प्रभाव, बोले- मौका मिला तो बदलेंगे सिकंदरा की तस्वीर संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। डेरापुर के एक गेस्ट हाउस में सिकंदरा विधानसभा-207 से सपा के पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। समारोह में सपा और कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने फूलमालाओं और बुके के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और गदा भी भेंट की। जन्मदिन के मौके पर प्रभाकर पांडे ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विधानसभा पहुंचने का अवसर दिया तो सिकंदरा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। गांवों को बेहतर सड़कों से जोड़ने, जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराने और हर घर तक बिजली की सुविधा पहुंचाने पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने युवाओं के रोजगार और शिक्षा को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। प्रभाकर पांडे ने कहा कि सिकंदरा क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण युवाओं को दूसरे शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। क्षेत्र में बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। सड़कों की स्थिति को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि गड्ढामुक्त सड़कों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई मार्ग आज भी बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि विकास का आकलन सरकारी दावों से नहीं, बल्कि मौके पर दिखाई देने वाली तस्वीर से होना चाहिए। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच जन्मदिन समारोह ने प्रभाकर पांडे के राजनीतिक प्रभाव की झलक भी दिखाई।
जन्मदिन समारोह में दिखा प्रभाकर पांडे का सियासी प्रभाव, बोले- मौका मिला तो बदलेंगे सिकंदरा की तस्वीर संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। डेरापुर के एक गेस्ट हाउस में सिकंदरा विधानसभा-207 से सपा के पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। समारोह में सपा और कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने फूलमालाओं और बुके के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और गदा भी भेंट की। जन्मदिन के मौके पर प्रभाकर पांडे ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विधानसभा पहुंचने का अवसर दिया तो सिकंदरा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। गांवों को बेहतर सड़कों से जोड़ने, जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराने और हर घर तक बिजली की सुविधा पहुंचाने पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने
युवाओं के रोजगार और शिक्षा को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। प्रभाकर पांडे ने कहा कि सिकंदरा क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण युवाओं को दूसरे शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। क्षेत्र में बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। सड़कों की स्थिति को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि गड्ढामुक्त सड़कों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई मार्ग आज भी बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि विकास का आकलन सरकारी दावों से नहीं, बल्कि मौके पर दिखाई देने वाली तस्वीर से होना चाहिए। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच जन्मदिन समारोह ने प्रभाकर पांडे के राजनीतिक प्रभाव की झलक भी दिखाई।
- सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिकंदरा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ट्रक चालक अक्षय कुमार ने सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी समेत चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उसका पड़ोसी संत शरण से भूमि संबंधी विवाद हो गया था। विवाद की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संत शरण ने रात करीब 10:30 बजे अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद संत शरण, उसकी पत्नी उर्मिला, पुत्र प्रिंस और बहनोई सीताराम ने पीड़ित की पत्नी और पुत्री के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि हमलावर पीड़ित के पुत्र का मोबाइल फोन भी छीन ले गए। घटना के बाद पीड़ित घायल अवस्था में सिकंदरा थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया और मामले की जांच की जा रही है।2
- डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल डेरापुर में दिनदहाड़े कथित अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल डेरापुर थाना क्षेत्र के जरौली में कथित अवैध खनन का मामला मंगलवार को उस समय चर्चा में आ गया, जब मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर ग्रामीणों ने क्षेत्र में खुलेआम खनन किए जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव क्षेत्र में दिन के उजाले में खनन का काम चल रहा है, बावजूद इसके संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय अमले की प्रभावी निगरानी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा खनन वास्तव में अवैध है, तो यह प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में कथित रूप से खनन गतिविधियां चल रही थीं, तो जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? ग्रामीणों ने प्रशासन से वायरल वीडियो की जांच कराने, मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने और यदि खनन अवैध पाया जाए तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामला सामने आने के बाद प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन जांच कर कथित अवैध खनन की सच्चाई सामने लाता है या मामला महज आरोपों तक सीमित रह जाता है।1
- तेज बारिश के बीच भी रामा अस्पताल लखनपुर कानपुर द्वारा कानपुर देहात के जसापुर में चला निःशुल्क शिविर अभियान जसापुर सिकंदरा कानपुर देहात 23 अगस्त 2026 कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जसापुर में आज तेज बारिश के बावजूद निःशुल्क स्त्री एवं प्रसूति रोग परामर्श कैंप का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय में लगा यह शिविर रामा अस्पताल, लखनपुर (डॉ. बी. एस. कुशवाह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के द्वारा लगाया गया है। जबकि बाहर मूसलाधार बारिश होती रही खेत-खलिहान और स्कूल परिसर में पानी भर गया है लेकिन अंदर टेबल लगाकर महिला डॉक्टर द्वारा महिलाओं की जांच, बीपी, खून की जांच और परामर्श लगातार सुचारू रूप से चलता नजर आया गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बरामदे में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे बारिश के कारण कीचड़ और फिसलन के बावजूद ग्रामीण महिलाएं शिविर में पहुंचीं अस्पताल प्रबंधन के मौजूद डॉक्टर ने बताया कि यह कैम़्प 08 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक रामा अस्पताल में विशेष कैंप चल रहा है, जिसमें - मात्र 6000 रु. में डिलीवरी नॉर्मल ऑपरेशन दवाओं सहित और मात्र 7000 रु. में IUI प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही निःशुल्क खून जांच, निःशुल्क अल्ट्रासाउंड, गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क पोषण पोटली, निःशुल्क भर्ती, भोजन और निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जा रही है। सैकड़ों ग्रामीणो ने कैम्प में पहुंच कर जांच कराई और दवा ली4
- जन्मदिन समारोह में दिखा प्रभाकर पांडे का सियासी प्रभाव, बोले- मौका मिला तो बदलेंगे सिकंदरा की तस्वीर संवाददाता: उजागर लाल कटियार कानपुर देहात। डेरापुर के एक गेस्ट हाउस में सिकंदरा विधानसभा-207 से सपा के पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडे का जन्मदिन समर्थकों ने उत्साह के साथ मनाया। समारोह में सपा और कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दे दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने फूलमालाओं और बुके के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और गदा भी भेंट की। जन्मदिन के मौके पर प्रभाकर पांडे ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें विधानसभा पहुंचने का अवसर दिया तो सिकंदरा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। गांवों को बेहतर सड़कों से जोड़ने, जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराने और हर घर तक बिजली की सुविधा पहुंचाने पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने युवाओं के रोजगार और शिक्षा को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। प्रभाकर पांडे ने कहा कि सिकंदरा क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण युवाओं को दूसरे शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। क्षेत्र में बेहतर शैक्षिक माहौल तैयार करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। सड़कों की स्थिति को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि गड्ढामुक्त सड़कों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई मार्ग आज भी बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि विकास का आकलन सरकारी दावों से नहीं, बल्कि मौके पर दिखाई देने वाली तस्वीर से होना चाहिए। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच जन्मदिन समारोह ने प्रभाकर पांडे के राजनीतिक प्रभाव की झलक भी दिखाई।2
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट1
- *सावन के अंतिम सोमवार पर अटसू में पुलिस ने पेश की सेवा की मिसाल* औरैया। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार पर जब पूरा देश शिवमय नजर आया, वहीं जनपद औरैया के अटसू चौराहे से पुलिस की मानवता और सेवा भावना की तस्वीर सामने आई। यहां पुलिस ने डंडे के बजाय सेवा का हाथ बढ़ाते हुए शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू चौराहे पर मिशन हेल्पिंग अभियान के तहत पुलिस-पब्लिक के संयुक्त सहयोग से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। रविवार रात से सोमवार सुबह तक चले शिविर में कांवड़ियों को फल, चाय, कॉफी, पानी और प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही उनके विश्राम के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं अटसू चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती कर किया। इस दौरान चौकी पुलिस स्टाफ, नगर के व्यापारी, नगर पंचायत के सभासदगण और क्षेत्रीय प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस और जनता के इस संयुक्त सेवा अभियान की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। कांवड़ियों की सेवा के जरिए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल पेश की।1
- राजपुर में नहर पटरी पर बैना तिराहा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव, पुलिस ने जांच के बाद पीएम को भेजा, पीएम रिपोर्ट मौत की वजह होगी स्पष्ट राजपुर थाना क्षेत्र के बैना तिराहा के पास सोमवार शाम नहर पटरी पर एक मजदूर का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर साक्ष्य जुटाए और शव को राजपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सलेमपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर सोमवार को राजपुर जाने के लिए घर से निकले थे। शाम करीब सात बजे बैना तिराहा के पास नहर पटरी पर वह संदिग्ध हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ब्रजकिशोर को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर हरदीप ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के छोटे भाई अमन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई ब्रजकिशोर अविवाहित थे और मजदूरी कर परिवार से अलग रहते थे। सोमवार को वह राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम नहर पटरी पर उनका शव पड़े होने की जानकारी मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे ब्रजकिशोर नहर की पुलिया पर बैठे हुए थे और इस दौरान उन्हें उल्टियां भी हो रही थीं। इसके बाद शाम को उनका शव नहर पटरी पर मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।1