logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डुमरी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रक्षाबंधन का त्योहार डुमरी/गिरिडीह । भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का टीका लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी सफलता एवं समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने हर परिस्थिति में अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर क्षेत्र के ब्राह्मणों और पुरोहितों ने भी अपने यजमानों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। श्रावण पूर्णिमा के मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों, राखी की दुकानों और उपहार प्रतिष्ठानों पर दिनभर भीड़ देखी गई। उधर, सावन मास में महीने भर चलने वाले जलाभिषेक का समापन भी श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। अहले सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुखद भविष्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

1 hr ago
user_Ajay Kumar Rajak
Ajay Kumar Rajak
Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
1 hr ago
b75310b0-a3d8-41e3-8f51-0dffbcc4e9fc

डुमरी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ रक्षाबंधन का त्योहार डुमरी/गिरिडीह । भाई-बहन के अटूट स्नेह के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से लेकर शाम तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली-अक्षत का टीका लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी सफलता एवं समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने हर परिस्थिति में अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर क्षेत्र के ब्राह्मणों और पुरोहितों ने भी

ca9b6c29-a814-48a9-8bee-76c05c7b09bd

अपने यजमानों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। श्रावण पूर्णिमा के मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों, राखी की दुकानों और उपहार प्रतिष्ठानों पर दिनभर भीड़ देखी गई। उधर, सावन मास में महीने भर चलने वाले जलाभिषेक का समापन भी श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। अहले सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिर के पुजारियों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुखद भविष्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हरिहर धाम की जर्जर सड़क बनी परेशानी, शेख मोकिम की पहल पर हुई तत्काल मरम्मत बगोदर: सावन पूर्णिमा के मौके पर हरिहर धाम शिव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर गेट के समीप जर्जर सड़क को लेकर उठी समस्या का तत्काल समाधान कर दिया गया। सड़क में बने गड्ढों को डस्ट डालकर दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शेख मोकिम ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने 26 अगस्त तक सड़क की मरम्मत नहीं होने पर 27 अगस्त को समर्थकों के साथ सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे समर्थकों के साथ मंदिर गेट के समीप पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में संबंधित विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी ने शेख मोकिम से बातचीत कर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया और सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया। आश्वासन के बाद प्रस्तावित सड़क जाम स्थगित कर दिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद गुरुवार को सड़क पर डस्ट डालकर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया गया। शेख मोकिम ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद सड़क की पीचिंग कराकर स्थायी निर्माण कराने का आश्वासन विभाग की ओर से दिया गया है। सावन पूर्णिमा पर हरिहर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क की मरम्मत को आवश्यक माना जा रहा है।
    1
    हरिहर धाम की जर्जर सड़क बनी परेशानी, शेख मोकिम की पहल पर हुई तत्काल मरम्मत
बगोदर: सावन पूर्णिमा के मौके पर हरिहर धाम शिव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर गेट के समीप जर्जर सड़क को लेकर उठी समस्या का तत्काल समाधान कर दिया गया। सड़क में बने गड्ढों को डस्ट डालकर दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शेख मोकिम ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने 26 अगस्त तक सड़क की मरम्मत नहीं होने पर 27 अगस्त को समर्थकों के साथ सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे समर्थकों के साथ मंदिर गेट के समीप पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में संबंधित विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी ने शेख मोकिम से बातचीत कर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया और सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया।
आश्वासन के बाद प्रस्तावित सड़क जाम स्थगित कर दिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद गुरुवार को सड़क पर डस्ट डालकर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया गया।
शेख मोकिम ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद सड़क की पीचिंग कराकर स्थायी निर्माण कराने का आश्वासन विभाग की ओर से दिया गया है।
सावन पूर्णिमा पर हरिहर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क की मरम्मत को आवश्यक माना जा रहा है।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    22 hrs ago
  • रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार के पावन अवसर पर चंद्रपुरा क्षेत्र में बहन ने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर लम्बी उम्र की कामना की।  भाई बहन का सबसे पवित्र एवं श्रेष्ठ त्यौहार रक्षाबधन शुक्रवार को चंद्रपुरा क्षेत्र में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र ओर और सुख-समृद्धि की कामना की। इस पावन बेला में नर्रा में रिया कुमारी, चाहत कुमारी अनी कुमारी ने अपने भाई बिल्टू कुमार एवं अंशु कुमार के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.लड़कियां और महिलाएं पूजा की थाली सजाती हैं।थाली में राखी के साथ रोली या हल्दी, चावल, दीपक व मिष्ठान्न आदि होते हैं। पहले अभीष्ट देवता और कुल देवता की पूजा की जाती है, इसके बाद रोली या हल्दी से भाई का टीका करके उसकी आरती उतारी जाती है व दाहिनी कलाई पर राखी बांधी जाती है। भाई, बहन को उपहार अथवा शुभकामना प्रतीक कुछ न कुछ भेंट अवश्य देते हैं और उनकी रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हैं। यह एक ऐसा पावन पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। रिया कुमारी, चाहत कुमारी, एवं अन्नी कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन हमलोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है। त्योहार के दिन सभी परिवार एक हो जाते है और राखी, उपहार और मिठाई देकर अपना प्यार साझा करते है।
    1
    रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार के पावन अवसर पर चंद्रपुरा क्षेत्र में बहन ने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर लम्बी उम्र की कामना की। 
भाई बहन का सबसे पवित्र एवं श्रेष्ठ त्यौहार रक्षाबधन शुक्रवार को चंद्रपुरा क्षेत्र में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र ओर और सुख-समृद्धि की कामना की। इस पावन बेला में नर्रा में रिया कुमारी, चाहत कुमारी अनी कुमारी ने अपने भाई बिल्टू कुमार एवं अंशु कुमार के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है.लड़कियां और महिलाएं पूजा की थाली सजाती हैं।थाली में राखी के साथ रोली या हल्दी, चावल, दीपक व मिष्ठान्न आदि होते हैं। पहले अभीष्ट देवता और कुल देवता की पूजा की जाती है, इसके बाद रोली या हल्दी से भाई का टीका करके उसकी आरती उतारी जाती है व दाहिनी कलाई पर राखी बांधी जाती है। भाई, बहन को उपहार अथवा शुभकामना प्रतीक कुछ न कुछ भेंट अवश्य देते हैं और उनकी रक्षा की प्रतिज्ञा लेते हैं। यह एक ऐसा पावन पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूरा आदर और सम्मान देता है। रिया कुमारी, चाहत कुमारी, एवं अन्नी कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन हमलोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जो भाई बहन के प्यार को और मजबूत बनाता है। त्योहार के दिन सभी परिवार एक हो जाते है और राखी, उपहार और मिठाई देकर अपना प्यार साझा करते है।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Z अल्फ़ा बच्चे को पुलिस ने 7 घंटे थाने में रखा, मामला गरमाया 6 साल के बच्चे को थाने में रखने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल प्रदर्शन के दौरान 6 साल के एक बच्चे को उसके मां-बाप के साथ करीब 7 घंटे थाने में रखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मासूम बच्चे को थाने में रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर 6 साल के बच्चे को 7 घंटे थाने में क्यों रखा गया? पूरी घटना और बच्चे के परिवार का पक्ष जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    1
    Z अल्फ़ा बच्चे को पुलिस ने 7 घंटे थाने में रखा, मामला गरमाया
6 साल के बच्चे को थाने में रखने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
प्रदर्शन के दौरान 6 साल के एक बच्चे को उसके मां-बाप के साथ करीब 7 घंटे थाने में रखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मासूम बच्चे को थाने में रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।
आखिर 6 साल के बच्चे को 7 घंटे थाने में क्यों रखा गया? पूरी घटना और बच्चे के परिवार का पक्ष जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • आरोप प्रत्यारोप का दौर आरंभ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान के बाद अब जे एल के एम के नेता ने धनबाद सांसद पर पलटवार करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,, ।
    1
    आरोप प्रत्यारोप का दौर आरंभ
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान के बाद अब जे एल  के एम के नेता ने धनबाद सांसद पर पलटवार करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,, ।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सावन पूर्णिमा को लेकर बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, बराकर धाम के लिए हुए रवाना सावन पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात करीब 12 बजे बड़ा चौक से हजारों शिवभक्त झूमते-गाते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम के लिए रवाना हुए।इससे पहले देर शाम से ही गेरुआ और सात्विक वस्त्र धारण किए हजारों शिव भक्त बड़ा चौक पर जुटने लगे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा यहां भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया था।
    1
    सावन पूर्णिमा को लेकर बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, बराकर धाम के लिए हुए रवाना
सावन पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात करीब 12 बजे बड़ा चौक से हजारों शिवभक्त झूमते-गाते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम के लिए रवाना हुए।इससे पहले देर शाम  से ही गेरुआ और सात्विक वस्त्र धारण किए हजारों शिव भक्त बड़ा चौक पर जुटने लगे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा यहां भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया था।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    14 hrs ago
  • डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर
    1
    डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट
ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Slug:- साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, अब गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान 25 लाख लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य............... रात्रि चौपाल से लेकर संचार मित्र तक............... फर्जी सिम बेचने वालों पर भी पुलिस की नजर............... Anchor:- साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस अब बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही है। लक्ष्य है जिले की करीब 25 लाख आबादी को साइबर अपराधियों के नए-नए हथकंडों से सतर्क करना। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक पुलिस की टीमें पहुंच रही हैं। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं, तो गांवों में अब रात्रि चौपाल के जरिए लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए जाएंगे। धनबाद पुलिस साइबर अपराधियों के साथ-साथ कथित तौर पर फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क पर भी नजर रख रही है। धनबाद के डीएसपी विधि-व्यवस्था कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने साइबर सेफ्टी अवेयरनेस वीक और पुलिस की भावी रणनीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से शुरू किए गए जागरूकता अभियान का उद्देश्य धनबाद की करीब 25 लाख आबादी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना है। पुलिस की टीमें स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचकर लोगों को फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बता रही हैं। अभियान को सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। अब ग्रामीण इलाकों में रात्रि चौपाल लगाकर पुलिस सीधे लोगों से संवाद करेगी। इसके साथ ही जागरूकता पुस्तिकाओं का वितरण, ऑडियो-वीडियो वैन के जरिए प्रचार और शॉपिंग मॉल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष वीडियो सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाली मुहिम है। लोग खुद सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करें। साइबर जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए दूरसंचार विभाग और धनबाद पुलिस ने मिलकर संचार मित्र कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत आईआईटी (आइएसएम) के 13 युवाओं को संचार मित्र बनाया गया है। इन युवाओं को पुलिस और दूरसंचार विभाग की ओर से 24 घंटे की विशेष ओरिएंटेशन ट्रेनिंग दी गई है। ये संचार मित्र लोगों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ संदिग्ध मोबाइल नंबर और संचार सेवाओं की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1930, चक्षु पोर्टल और संचार साथी पोर्टल के उपयोग की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले पोषण सखी और आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी साइबर सुरक्षा के जमीनी नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। साइबर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए धनबाद पुलिस अब उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण एसपी के मुताबिक, डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की मदद से ऐसे दुकानों और स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां कथित तौर पर फर्जी या अवैध दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इनपुट और डेटा के विश्लेषण के बाद संबंधित ठिकानों पर छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। वहीं धनबाद की सीमा से सटे जामताड़ा, गिरिडीह और देवघर के इलाकों को साइबर अपराध के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। इन इलाकों में भी चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही साइबर अपराध की राह पर जाने वाले युवाओं को पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि वे समय रहते इस रास्ते से दूर हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर जागरूकता अभियान को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद धनबाद पुलिस ने इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखने का फैसला किया है। अब हर सप्ताह एक से दो बार स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस का मानना है कि साइबर अपराध पर केवल कार्रवाई से पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि आम लोग ठगी के तरीकों को पहचानें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। Byte:- एस. मोहम्मद याकूब – ग्रामीण एसपी, धनबाद। V/O-Final:- कुल मिलाकर धनबाद पुलिस की रणनीति साफ है—एक तरफ साइबर अपराधियों और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई, तो दूसरी तरफ आम लोगों को जागरूक कर उन्हें साइबर ठगी से बचाना। अब देखना होगा कि शहर से लेकर गांव तक चलाया जा रहा यह अभियान साइबर अपराध पर कितना प्रभावी अंकुश लगा पाता है।
    2
    Slug:- साइबर अपराध पर धनबाद पुलिस का बड़ा प्रहार, अब गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान

25 लाख लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य...............

रात्रि चौपाल से लेकर संचार मित्र तक...............

फर्जी सिम बेचने वालों पर भी पुलिस की नजर...............


Anchor:- साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस अब बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चला रही है। लक्ष्य है जिले की करीब 25 लाख आबादी को साइबर अपराधियों के नए-नए हथकंडों से सतर्क करना। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक पुलिस की टीमें पहुंच रही हैं। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं, तो गांवों में अब रात्रि चौपाल के जरिए लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए जाएंगे। धनबाद पुलिस साइबर अपराधियों के साथ-साथ कथित तौर पर फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क पर भी नजर रख रही है।

धनबाद के डीएसपी विधि-व्यवस्था कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने साइबर सेफ्टी अवेयरनेस वीक और पुलिस की भावी रणनीति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से शुरू किए गए जागरूकता अभियान का उद्देश्य धनबाद की करीब 25 लाख आबादी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस की टीमें स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचकर लोगों को फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बता रही हैं।

अभियान को सिर्फ शहरी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रखा जाएगा। अब ग्रामीण इलाकों में रात्रि चौपाल लगाकर पुलिस सीधे लोगों से संवाद करेगी।

इसके साथ ही जागरूकता पुस्तिकाओं का वितरण, ऑडियो-वीडियो वैन के जरिए प्रचार और शॉपिंग मॉल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष वीडियो सेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि साइबर सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाली मुहिम है। लोग खुद सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक करें।

साइबर जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए दूरसंचार विभाग और धनबाद पुलिस ने मिलकर संचार मित्र कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके तहत आईआईटी (आइएसएम) के 13 युवाओं को संचार मित्र बनाया गया है। इन युवाओं को पुलिस और दूरसंचार विभाग की ओर से 24 घंटे की विशेष ओरिएंटेशन ट्रेनिंग दी गई है।

ये संचार मित्र लोगों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ संदिग्ध मोबाइल नंबर और संचार सेवाओं की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1930, चक्षु पोर्टल और संचार साथी पोर्टल के उपयोग की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले पोषण सखी और आंगनवाड़ी सेविकाओं को भी साइबर सुरक्षा के जमीनी नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।

साइबर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने के लिए धनबाद पुलिस अब उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है।

ग्रामीण एसपी के मुताबिक, डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म की मदद से ऐसे दुकानों और स्थानों की पहचान की जा रही है, जहां कथित तौर पर फर्जी या अवैध दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

इनपुट और डेटा के विश्लेषण के बाद संबंधित ठिकानों पर छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है।

वहीं धनबाद की सीमा से सटे जामताड़ा, गिरिडीह और देवघर के इलाकों को साइबर अपराध के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी बढ़ाई गई है।

इन इलाकों में भी चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही साइबर अपराध की राह पर जाने वाले युवाओं को पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि वे समय रहते इस रास्ते से दूर हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साइबर जागरूकता अभियान को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद धनबाद पुलिस ने इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखने का फैसला किया है। अब हर सप्ताह एक से दो बार स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस का मानना है कि साइबर अपराध पर केवल कार्रवाई से पूरी तरह नियंत्रण संभव नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि आम लोग ठगी के तरीकों को पहचानें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Byte:- एस. मोहम्मद याकूब – ग्रामीण एसपी, धनबाद।

V/O-Final:- कुल मिलाकर धनबाद पुलिस की रणनीति साफ है—एक तरफ साइबर अपराधियों और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई, तो दूसरी तरफ आम लोगों को जागरूक कर उन्हें साइबर ठगी से बचाना। अब देखना होगा कि शहर से लेकर गांव तक चलाया जा रहा यह अभियान साइबर अपराध पर कितना प्रभावी अंकुश लगा पाता है।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • बाघमारा क्षेत्र के कतरास झिंझी पहाड़ी में स्थित विद्यालय में सरकार द्वारा दिए जा रहे साइकिल वितरण को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा लाभार्थी बच्चों से डेढ़ सौ रुपए अवैध उसूली किया जा रहे थे इस पर वहां के ग्रामीणों ने किया हो हंगामा क्या कुछ हुआ आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,।
    1
    बाघमारा क्षेत्र के कतरास झिंझी पहाड़ी में स्थित विद्यालय में सरकार द्वारा दिए जा रहे साइकिल वितरण को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा लाभार्थी बच्चों से डेढ़ सौ रुपए  अवैध उसूली किया जा रहे थे इस पर वहां के ग्रामीणों ने किया हो हंगामा क्या कुछ हुआ आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.