खैरवा टोला में भीषण अगलगी: तीन दर्जन से अधिक घर राख, मवेशियों की दर्दनाक मौत पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला गांव में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना में दर्जनों बकरियां और कई मवेशी झुलसकर मर गए, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग की लपटों और धुएं के कारण लोग अपने घरों से बाहर भागने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस भीषण अगलगी में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों ने जल्द से जल्द राहत और मुआवजे की मांग की है।
खैरवा टोला में भीषण अगलगी: तीन दर्जन से अधिक घर राख, मवेशियों की दर्दनाक मौत पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला गांव में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना में दर्जनों बकरियां और कई मवेशी झुलसकर मर गए, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग की लपटों और धुएं के कारण लोग अपने घरों से बाहर भागने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस भीषण अगलगी में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों ने जल्द से जल्द राहत और मुआवजे की मांग की है।
- खैरवा टोला में भीषण अगलगी, 50 से अधिक घर जलकर राख | विधायक पहुंचे, हरसंभव मदद का भरोसा चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के चुहड़ी पंचायत स्थित खैरवा टोला में भीषण आग लगने से 50 से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस पार्टी के विधायक अभिषेक रंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई घंटों तक घटनास्थल पर रहकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने कहा कि इस कठिन समय में वे सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने शीघ्र पुनर्वास और राहत कार्य तेज करने का आश्वासन दिया।1
- रविवार के दिन बेतिया पिपरा पकड़ी दुर्गा पारा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण की शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ कर दिया गया। जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा एक विश्व बहुत बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।समय समय पर कार्यकताओं का प्रशिक्षण जिला स्तर से प्रखंड स्तर तथा बूथ स्तर तक के कार्यकताओं में जोश भरने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जाता है।इस प्रशिक्षण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर पार्टी चलने की काम करती है।मेरे लिए कार्यकर्ता का सम्मान परम धर्म है।इस प्रशिक्षण के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सह क्षेत्रीय विधायक रेणु देवी ने बताया कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में एक निखार आती है तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भारत सरकार व बिहार कि कल्याणकारी योजनों से जनता को रूबरू कराते हैं।यह भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा के ऋण है।इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉ संजय जयसवाल ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी ही कठिन परिस्थिति हमारे कार्यकता जुटे रहते हैं।उन्होंने कहा कि भारत के महिलाओं के हित में तैंतीस प्रतिशत रिजर्वेशन बिल लेकर लोकसभा में आ रही है।इस मौके पर सुशील जयसवाल,अमित चौबे,मनुबाबू कुशवाहा,भाजपा नेता संतोष कुमार,विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका थी ।इस अवसर पर भाजपा के जिला , मझौलिया प्रखंड सहित मुफस्सिल के सैकड़ों कार्यकर्ता दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल रहे।3
- Hyderabad mein kam karte samay gas khatm ho gaya ab mere Sahab aur mere bhai log aate Manoj Vishwakarma devriya jila1
- आज 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो माननीय न्यायालय परिसर का बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो शिकारपुर थाना कांड संख्या 390/26, जिसमें 55 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी, के अभियुक्त राजा कुमार को न्यायालय में पेशी के दौरान बनाया गया है। वीडियो में एक अधिवक्ता द्वारा शिकारपुर थाना एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गिरफ्तारी या न्यायालय में पेशी के दौरान अभियुक्त या उसके परिजनों द्वारा नाबालिग होने से संबंधित कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर उसे उत्पाद न्यायालय बेतिया भेजा गया। मामले में यह भी सामने आया कि राजा कुमार के पिता, राजू रंजन जायसवाल उर्फ गब्बर जायसवाल, पूर्व में भी वर्ष 2025 के एक बड़े शराब बरामदगी कांड (1160 लीटर) सहित शिकारपुर थाना कांड संख्या 714/20 और 04/25 में नामजद अभियुक्त रह चुके हैं। जांच में यह भी संकेत मिला है कि परिवार के कई सदस्य अवैध शराब कारोबार में संलिप्त हैं। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि क्या अधिवक्ता को न्यायालय परिसर में इस प्रकार वीडियो बनाने की अनुमति है। इस पूरे मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। साथ ही बिना पुलिस पक्ष जाने वीडियो को वायरल करने वालों की भी जांच जारी है।1
- Narendra Modi ji se bhi nivedan hai ki aap aise logon Ko Kadi se Kadi Saja de1
- कुशीनगर से पकड़ा गया ISIS का आतंकी, युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहा था रिजवान उत्तर प्रदेश (यूपी) एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बहुत बड़ा ऑपरेशन किया है. दोनों एजेंसियों ने कुशीनगर से आईएसआईएस (ISIS) के एक खतरनाक आतंकी को अरेस्ट किया है. पकड़े गए इस खूंखार आतंकी का नाम रिजवान अहमद है. यह आतंकी काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के रडार पर था. रिजवान साल 2015 से ही इस खतरनाक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था. वह भारत में आईएसआईएस के लिए रिक्रूटमेंट का पूरा काम संभाल रहा था.पुलिस ने इसके पास से बम बनाने का भारी सामान बरामद किया है. इसके अलावा कई आपत्तिजनक डॉक्यूमेंट्स और जिहादी लिटरेचर भी मिला आतंकी रिजवान अहमद भारत में आईएसआईएस का बहुत बड़ा नेटवर्क चला रहा था. वह देश भर से युवाओं का ब्रेनवॉश करके उनका रिक्रूटमेंट करता था. दिल्ली पुलिस काफी समय से इसके इस काले कारनामे पर नजर रख रही थी. अब स्पेशल सेल और यूपी एटीएस ने मिलकर इसके खतरनाक नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है.1
- वाल्मीकिनगर में सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यासईको टूरिज्म, सिंचाई और पर्यटन विकास को मिला बढ़ावा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बेतिया/पटना, 05 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह नहर सिंचाई के लिए बेहद उपयोगी है और इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के सामने बन रहे लव-कुश ईको टूरिज्म पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया और वहां विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन और वाल्मीकिनगर ईको पार्क का भी भ्रमण किया, साथ ही गंडक बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि सभागार परिसर से “ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर, प्रमंडल-2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य” का शिलान्यास किया। इसके अलावा गोनौली और चिउटाहां स्थित गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को जंगल भ्रमण में सुविधा होगी और वाल्मीकिनगर को एक प्रमुख ईको-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार, विधायक नंदकिशोर राम, राम सिंह, विनय बिहारी, समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद भीष्म सहनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।1
- खैरवा टोला में भीषण अगलगी: तीन दर्जन से अधिक घर राख, मवेशियों की दर्दनाक मौत पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला गांव में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 1 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब तीन दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना में दर्जनों बकरियां और कई मवेशी झुलसकर मर गए, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग की लपटों और धुएं के कारण लोग अपने घरों से बाहर भागने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस भीषण अगलगी में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों ने जल्द से जल्द राहत और मुआवजे की मांग की है।1
- बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चनपटिया प्रखंड के खेरवा टोला गांव में बीती रात एक भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा गांव चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया। देर रात अचानक लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब चार दर्जन से लेकर 45-50 घरों तक को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर जले हुए घरों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मौके से जो तस्वीरें और जानकारी सामने आ रही हैं, वो तबाही की भयावह कहानी बयां कर रही हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घरों में रखे राशन, नगद पैसे, गहने, कपड़े, यहां तक कि ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और कई मवेशी भी इस आग की भेंट चढ़ गए। जिन घरों में कल तक खुशियों की तैयारी थी, जहां शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है और सिर्फ राख के ढेर बचे हैं। कई परिवारों के सपने इस आग में जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और गांव का बड़ा हिस्सा जलकर तबाह हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन को जल्द से जल्द राहत और मुआवजा देने का निर्देश दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने में जुटे हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस भीषण अग्निकांड के बाद पूरे खेरवा टोला गांव में मातम का माहौल है। हर तरफ रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। जिनके घर जले हैं, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। खाने-पीने तक की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह आग लगी कैसे? क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह? प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस आगजनी के कारणों का खुलासा होगा। लेकिन इस बीच जरूरत है पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाने की, ताकि वे इस मुश्किल घड़ी में खुद को संभाल सकें और फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।1