जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; तोड़फोड़ और ₹50 हजार चोरी की शिकायत जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; तोड़फोड़ और ₹50 हजार चोरी की शिकायत वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिण्डरा (मीराशाह) गांव में जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, घर में तोड़फोड़ और ₹50 हजार चोरी करने का आरोप लगाते हुए फूलपुर थाने में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, महिला अपनी जमीन पर मकान का निर्माण कराना चाह रही थी। इसी बात को लेकर उसके पट्टीदार फरमान, अतहर, स्व. मुर्तजा, स्व. आसाद और मुन्ना समेत अन्य लोग एक राय होकर उसके पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ-साथ उसकी बहन शाहमा, शबीना और बेटी नरगिस समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान सभी को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। शिकायत में आगे बताया गया है कि आरोपियों ने घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे ₹50 हजार नकद निकाल लिए। महिला के मुताबिक घटना 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 3 बजे की है। पीड़िता ने फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक फुलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पशिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।
जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; तोड़फोड़ और ₹50 हजार चोरी की शिकायत जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; तोड़फोड़ और ₹50 हजार चोरी की शिकायत वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिण्डरा (मीराशाह) गांव में जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की
धमकी, घर में तोड़फोड़ और ₹50 हजार चोरी करने का आरोप लगाते हुए फूलपुर थाने में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, महिला अपनी जमीन पर मकान का निर्माण कराना चाह रही थी। इसी बात को लेकर उसके पट्टीदार फरमान, अतहर, स्व. मुर्तजा, स्व. आसाद और मुन्ना समेत अन्य लोग एक राय होकर उसके पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ-साथ उसकी बहन शाहमा, शबीना और बेटी नरगिस समेत
परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान सभी को जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। शिकायत में आगे बताया गया है कि आरोपियों ने घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद पेटी का ताला तोड़कर उसमें
रखे ₹50 हजार नकद निकाल लिए। महिला के मुताबिक घटना 22 अगस्त 2026 की शाम करीब 3 बजे की है। पीड़िता ने फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक फुलपुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पशिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।
- जौनपुर बिल्ली अपने बच्चों को मुंह में दबाकर कैसे ले जा रही है जौनपुर गांव में इस समय बिल्ली बच्चा देते हैं और अपने बच्चों को कैसे मुंह में दबा कर ले जा रहे हैं इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं1
- लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर CM योगी आदित्यनाथ को स्कूली बच्चियों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने दिया उपहार न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर उत्सव का माहौल रहा। स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। इस दौरान बच्चियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री योगी ने भी बच्चियों को स्नेह दिया और उन्हें चॉकलेट, गिफ्ट और मिठाई देकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। सरकार बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियां और अधिकारी मौजूद रहे। बच्चियों ने मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।1
- रक्षाबंधन#स्पेशल song#rakhi#parv#brother#sister#of#love#jbj#muick#prjent#up#vayralreel#goodcunten#westcvaliti#breking#smachar# uttar#prdesh.i miss you sister.भाई बहन का पावन रिश्ता1
- भंदहा में स्वास्थ्य सेवा की पहल, आरजे शंकरा हॉस्पिटल ने लगाया नेत्र शिविर1
- उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ जी महाराज का दावा हवा हवाई रक्षाबंधन पर योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आदेश महिलाओं के लिए फ्री बस का दावा हवा हवाई ही साबित हुआ। पेश है रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- कानपुर के जाजमऊ में VIP रूट की सड़क धंसने से 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बारिश का पानी झरने की तरह समाने का खौफनाक वीडियो वायरल। कानपुर के जाजमऊ में VIP रूट की सड़क धंसने से 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया। बारिश का पानी झरने की तरह समाने का खौफनाक वीडियो वायरल। कानपुर के जाजमऊ इलाके में भारी बारिश के बीच वीआईपी सर्किट हाउस जाने वाली सड़क अचानक धंस गई। सरिया चौराहे के पास हुए इस हादसे में 3 मीटर चौड़ा और 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें झरने की तरह बारिश का पानी समाने लगा। यह खौफनाक मंजर देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी जगह एक महीने पहले भी गड्ढा हुआ था, जिसकी मरम्मत में लापरवाही बरती गई। बारिश के बीच धंसी सड़क, देखते ही देखते बना विशाल गड्ढा कानपुर में तेज बारिश के दौरान जाजमऊ क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरिया चौराहे के पास की सड़क अचानक जमीन में समा गई। सुबह करीब 11 बजे सड़क का एक छोटा हिस्सा धंसना शुरू हुआ और कुछ ही देर में इसने एक विशाल गड्ढे का रूप ले लिया। यह गड्ढा लगभग 3 मीटर चौड़ा और 18 फीट गहरा है। आसपास की सड़कों पर जमा बारिश का पानी तेज रफ्तार से झरने की तरह इस गहरे गड्ढे में गिरने लगा। इस भयानक नजारे को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल1
- बाइक बोली—नंबर का टाइम निकल गया साहब, साइलेंसर ने भी फंसाया, PUC गायब और लाइसेंस भी नहीं! *बाइक बोली—नंबर का टाइम निकल गया साहब, साइलेंसर ने भी फंसाया, PUC गायब और लाइसेंस भी नहीं!* वाराणसी।पांडेयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी 2023 मॉडल की बाइक अब सड़क पर नहीं,थाने में आराम फरमाएगी।नंबर लगवाने का समय बीत चुका था,ऊपर से बाइक में मोडिफाई साइलेंसर,चालक बिना हेलमेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) भी नहीं था।यानी नियमों की पूरी किताब ही बाइक के साथ सड़क पर निकल पड़ी थी!पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया।अब बाइक मालिक नहीं,कोर्ट तय करेगा कि यह बाइक थाने में कितने दिन “सरकारी मेहमान” बनकर रहेगी।1
- रक्षाबंधन#स्पेशल song#rakhi#parv#brother#sister#of#love#jbj#muick#prjent#up#vayralreel#goodcunten#westcvaliti#breking#smachar# uttar#prdesh.i miss you sister.भाई बहन का पावन रिश्ता1
- वाराणसी में बनेगा 64 करोड़ का 10 मंजिला पुलिस भवन न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट। वाराणसी,27 अगस्त 2026: कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस प्रशासन को एक नई पहचान मिलने जा रही है। आज मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवीन पुलिस प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया।लगभग 64.02 करोड़ रुपये की लागत से 1.35 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में 10 मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा-"64 करोड़ की लागत से 1.35 लाख वर्गफीट में बनेगा 10 मंजिला अत्याधुनिक भवन, एक छत के नीचे साकार होगी समेकित पुलिस प्रशासन की व्यवस्था।"पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा-"एक छत के नीचे पूरा पुलिस प्रशासन - जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, बेहतर मॉनीटरिंग और फैसलों में आएगी अभूतपूर्व तेजी।नवीन प्रशासनिक भवन से बदलेगी कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली की तस्वीर।"नए भवन की मुख्य विशेषताएं:एक ही छत के नीचे पूरा प्रशासन:कमिश्नरेट के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी एक ही भवन में बैठेंगे।इससे आमजन को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।भूतल पर ही जन-सुविधाएं:आरटीआई, जनशिकायत प्रकोष्ठ, पासपोर्ट सेल, चरित्र सत्यापन जैसे आमजन से जुड़े सभी सेल भूतल पर होंगे।आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय और कैंटीन की भी सुविधा होगी।एडीजी जोन और आईजी रेंज भी साथ:नए भवन में एडीजी जोन और आईजी रेंज के कार्यालय भी होंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय होगा।आधुनिक सुविधाओं से लैस: 10 फ्लोर के इस भवन में बेसमेंट में 37 कारों की पार्किंग,मीडिया सेल,ट्रेनिंग सेंटर, तकनीकी केंद्र,सर्वर रूम,कंट्रोल रूम और 150 लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भी प्रस्तावित है।अधिकारियों का मानना है कि सभी शाखाओं के एक ही परिसर में आने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को त्वरित न्याय मिलेगा।इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी,पुलिस उपायुक्त लाइन/मुख्यालय/वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1