सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत में सड़क मार्ग जर्जर लोगों को आवागमन में होती है परेशानी आज आपको दिखा रहे हैं बिहार के विकास की जो सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत से है। काँप बाजार से ठेंगहा गांव सहित अन्य गांव जाने के लिए यह सड़क मार्ग सुगम है जिससे लोग कम समय में अपने घर तक पहुंच जाते हैं मगर सड़क मार्ग की ऐसी दुर्गम हालत है जिसे देख सभी को रोना आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस सड़क मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग गुजरते रहते हैं मगर सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति रहने के कारण खास करके दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं साथ ही इसी सड़क मार्ग में नहर भी जहां पुल नहीं रहने के कारण वाहन चालक सहित अन्य राहगीर तो चलते हैं मगर नहर में पानी आने के बाद या बारिश के दिनों में यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है जिससे कई महीनों तक यह सड़क मार्ग बंद रहता है। इसको लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधि स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत में सड़क मार्ग जर्जर लोगों को आवागमन में होती है परेशानी आज आपको दिखा रहे हैं बिहार के विकास की जो सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत से है। काँप बाजार से ठेंगहा गांव सहित अन्य गांव जाने के लिए यह सड़क मार्ग सुगम है जिससे लोग कम समय में अपने घर तक पहुंच जाते हैं मगर सड़क मार्ग की ऐसी दुर्गम हालत है जिसे देख सभी को रोना आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस सड़क मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग गुजरते रहते हैं मगर सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति रहने के कारण खास करके दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं साथ ही इसी सड़क मार्ग में नहर भी जहां पुल नहीं रहने के कारण वाहन चालक सहित अन्य राहगीर तो चलते हैं मगर नहर में पानी आने के बाद या बारिश के दिनों में यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है जिससे कई महीनों तक यह सड़क मार्ग बंद रहता है। इसको लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधि स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
- User4400Surajgarha, Lakhisarai👏5 hrs ago
- आज आपको दिखा रहे हैं बिहार के विकास की जो सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पश्चिमी पंचायत से है। काँप बाजार से ठेंगहा गांव सहित अन्य गांव जाने के लिए यह सड़क मार्ग सुगम है जिससे लोग कम समय में अपने घर तक पहुंच जाते हैं मगर सड़क मार्ग की ऐसी दुर्गम हालत है जिसे देख सभी को रोना आ रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की इस सड़क मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग गुजरते रहते हैं मगर सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति रहने के कारण खास करके दो पहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं साथ ही इसी सड़क मार्ग में नहर भी जहां पुल नहीं रहने के कारण वाहन चालक सहित अन्य राहगीर तो चलते हैं मगर नहर में पानी आने के बाद या बारिश के दिनों में यह सड़क मार्ग जलमग्न हो जाता है जिससे कई महीनों तक यह सड़क मार्ग बंद रहता है। इसको लेकर पंचायत के जन प्रतिनिधि स्थानीय सांसद और विधायक द्वारा अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के बरसम गाँव में मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी - खबर है सहरसा जिले के सौर बाज...और देखें1
- बिहार के मधेपुरा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां नशे का जाल अब बच्चों और युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब गांव के लोग खुद इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते नशे के प्रकोप ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गांव में आयोजित एक अहम बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की और स्मैक जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी आ रहे हैं। 7 से 30 साल तक के किशोर और युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बैठक में यह भी आरोप लगा कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं और खुलेआम स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शराबबंदी कानून के बावजूद इलाके में शराब की उपलब्धता को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई और इसे प्रशासनिक विफलता बताया। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को पकड़कर उन्हें सौंपा जाए, लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कैसे करें। इस बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य ललन कुमार, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है, और क्या इस गांव को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सकेगा। बाइट ---ग्रामीण4
- कोपरिया थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव स्थित गुलडाही बहियार में बीते आठ मार्च को हुई 20 वर्षीय सुषमा कुमारी की हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित भूपेन कुमार (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के घर से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है। सोमवार को सलखुआ थाने में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर घटना के कारणों और आरोपित की गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दी। डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आठ मार्च को गोली मारकर हुई युवती की हत्या के बाद पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी थी। वैज्ञानिक अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कोपरिया गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी फतिंगा यादव के पुत्र भूपेन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपित की निशानदेही पर रविवार की शाम उसके घर के एक ट्रंक में कपड़े में लपेटकर रखा गया देसी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया, जिसका उपयोग हत्या में किया गया था। बातचीत बंद करने पर वारदात को दिया अंजाम पुलिस के अनुसार, हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग में उपजा विवाद है। वर्ष 2021 से आरोपित और युवती के बीच संबंध थे। युवती की शादी होने के बाद भी दोनों में बातचीत होती रही। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर-नवंबर से युवती ने आरोपित से दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। जानकारी के अनुसार, युवती किसी अन्य युवक से बातचीत करने लगी थी। करीब चार-पांच माह से अनदेखी के कारण आरोपित मानसिक रूप से तनाव में था और इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। खेत में पीछा कर मारी थी गोली आरोपित भूपेन कुमार हिमाचल प्रदेश में पेंटर का काम करता था। करीब छह महीने बाहर रहने के बाद वह चार फरवरी को ही गांव लौटा था। घटना के दिन आरोपित सड़क किनारे खड़ा था, तभी उसने युवती को खेत की ओर जाते देखा। वह उसका पीछा करते हुए गुलडाही बहियार पहुंच गया। वहां दोनों के बीच नोकझोंक हुई और इसी दौरान तैश में आकर उसने देसी कट्टे से युवती पर गोली चला दी। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पैदल ही सड़क मार्ग से अपने घर लौट आया और सामान्य रूप से रहने लगा। डीएसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का पर्दाफाश कर लिया गया है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।1
- गोगरी ट्रायसन भवन में 22 मार्च को होने वाले बिहार दिवस की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दोपहर 12 बजे तक चली। बैठक में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों ने बिहार दिवस को सफल बनाने को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक के बाद एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि “बिहार दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। इसे भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और सभी तैयारियां समय पर पूरी करें।1
- प्रतापगंज/सुपौल - जामा मस्जिद के शौचालय से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी ।1
- सुपौल में नगर परिषद कर्मियों द्वारा जारी हड़ताल आखिरकार जिला प्रशासन की पहल पर समाप्त हो गई। हड़ताल को लेकर सुपौल नगर परिषद के चेयरमैन राघव झा के नेतृत्व में शहर के गणमान्य लोगों ने डीएम और एसपी से वार्ता की। इस दौरान कर्मियों की मांगों और हालिया विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता के बाद चेयरमैन राघव झा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कर्मियों की समस्याओं और आरोपों का उल्लेख किया गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि नगर परिषद कर्मचारियों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई, जो संतोषजनक रही। इसी के आधार पर कर्मियों ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। डीएम सावन कुमार ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन कर्मियों के साथ न्याय करेगा और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। धरना समाप्त होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।1
- खबर है सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के बरसम गांव वार्ड नंबर 3 से जहां सोमवार को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट चली जिसमें पप्पू कुमार गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे ईलाज हेतु सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी पप्पू कुमार ने बताया की पड़ोस के ही विलास साह, रॉबिन साह, कैलाश साह, राजकुमार उर्फ शिवा और सुबोध साह सभी ने मिलकर लाठी डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट किया है जिससे सिर में गहरी चोटें आई है हाथ और पैर में भी चोट लगी है जिससे हड्डी की टूटने की भी आशंका है। घटना को लेकर सौर बाजार थाना में आवेदन भी दिया गया है वहीं सौर बाजार थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डी एस पी खालिद हयात ने बताया की मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1