प्रेमिका ने प्रेमि को को खेत में मिलने बुलाया, और खेत में आई प्रेमिका की करंट लगने से मौत गई,,, रात में प्रेमी ने फोन करके कहा- खुशी, गन्ने के खेत में आओ… तुम्हें समझाता हूँ पेट्रोल में एथेनॉल कैसे मिलाते हैं! प्रेमिका खुशी भी निकल पड़ी… लेकिन खेत में किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए खुला बिजली का तार लगा रखा था। जब प्रेमी खेत के अंदर घुसा उसे वक्त लाइट नहीं थी लेकिन जब प्रेमिका गन्ने के खेत पहुंची तब लाइट आ चुकी थी और खेत के किसान ने खेत के चारों ओर करंट वाला तार लगा रखा था उसी करंट वाले तार की चपेट में आने से खुशी की मौtत हो गई। गांव में सवाल उठा- “इतनी रात को खुशी खेत में गई ही क्यों थी?” पुलिस ने जांच की तो पता चला कि- आखिरी फोन सूरज का आया था। फिर सारा खेला समझ में आ गया। पुलिस ने किसान और प्रेमी सूरज दोनों को गिरफ्तार कर लिया। खैर, खेत में खुला तार लगाना... बेहद रिस्की है।💝🙏 फूलपुर, आजमगढ़!
प्रेमिका ने प्रेमि को को खेत में मिलने बुलाया, और खेत में आई प्रेमिका की करंट लगने से मौत गई,,, रात में प्रेमी ने फोन करके कहा- खुशी, गन्ने के खेत में आओ… तुम्हें समझाता हूँ पेट्रोल में एथेनॉल कैसे मिलाते हैं! प्रेमिका खुशी भी निकल पड़ी… लेकिन खेत में किसान ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए खुला बिजली का तार लगा रखा था। जब प्रेमी खेत के अंदर घुसा उसे वक्त लाइट नहीं थी लेकिन जब प्रेमिका गन्ने के खेत पहुंची तब लाइट आ चुकी थी और खेत के किसान ने खेत के चारों ओर करंट वाला तार लगा रखा था उसी करंट वाले तार की चपेट में आने से खुशी की मौtत हो गई। गांव में सवाल उठा- “इतनी रात को खुशी खेत में गई ही क्यों थी?” पुलिस ने जांच की तो पता चला कि- आखिरी फोन सूरज का आया था। फिर सारा खेला समझ में आ गया। पुलिस ने किसान और प्रेमी सूरज दोनों को गिरफ्तार कर लिया। खैर, खेत में खुला तार लगाना... बेहद रिस्की है।💝🙏 फूलपुर, आजमगढ़!
- नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: कर्मचारियों के संभलने से पहले ही आरोपी काउंटर से 4.53 लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गया। मचा हड़कंप: घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो चाकू और बाइक जब्त तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुलसी के साईंधाम रोड एवं सिंचाई कॉलोनी तुलसी में दो युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे और राहगीरों के बीच भय का वातावरण पैदा कर रहे थे। सूचना एवं जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328 बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी 1. साहिल ध्रुव उर्फ लक्की, पिता गैंदराम ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 392/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। 2. गणेश ध्रुव, पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। पुलिस ने बताया कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2
- ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, ब्रेकिंग न्यूज राजिम ऋषि पंचमी पर निकली साँपों की शोभायात्रा, ढोल और नगाड़े की थाप पर सांवरा समाज के लोग निकालते हैं शोभायात्रा, गुरु साँवरा पाठशाला में होता है साल भर होता है सर्प दंश के उपचार का प्रशिक्षण, ऋषि पंचमी पर होता हैं दीक्षांत समारोह, राजिम के ग्राम देवरी में सर्पो की होती हैं पूजा और निकलती है अनोखी शोभायात्रा, वर्षों से ऋषि पंचमी के दिन होते आ रहा है आयोजन, पूजा अर्चना और शोभायात्रा के बाद जंगलों में छोड़ते है सर्पों को1
- त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक बाजारों में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग पर चर्चा, पुलिस ने किया पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रखने पुलिस और व्यापारी संघ की बैठक हुई। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर एएसपी डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़, पार्किंग, प्रमुख चौक-चौराहों और आमजन की सुविधा पर चर्चा हुई। पुलिस एवं व्यापारियों ने आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान यातायात दबाव वाले स्थानों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी करने की बात कही। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा। आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।4
- लखनपुरी स्कूल से 290 किलो सरिया चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा 15 सितंबर शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल से करीब, 300 किलो लोहे का सरिया चोरी करने वाले ईतवारी मण्डावी उम्र 38 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा,हाल लखनपुरी, थाना चारामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 290 किलो सरिया, पिकअप वाहन और कटर मशीन समेत 4 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की। 6 सितंबर को रिपोर्ट के बाद पुलिस ने,100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी कबूल की। सरिया कटर मशीन से काटकर घर में छिपाया गया था। कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, भागीरथी मण्डावी और सहायक आरक्षक शंकर खुंटे शामिल रहे।1
- 17 सांसद न घर के रहे और न घाट के... भाजपा ने दिखाया ठेंगा। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) पश्चिम बंगाल में 17 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी ने विराम लगा दिया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने साफ कहा है कि फिलहाल तृणमूल कांग्रेस या एनसीपीआई से किसी के भाजपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी केवल भाजपा में आने की इच्छा जताने के आधार पर किसी को शामिल नहीं करेगी और ऐसे नेताओं के पुराने रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। क्या था दावा? तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद और कूचबिहार लोकसभा सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने 14 सितंबर 2026 को दावा किया था कि अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद टीएमसी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए 20 सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा (अक्टूबर) से पहले या उसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बसुनिया का कहना था कि ये 17 सांसद एक साथ जाएंगे ताकि दल-बदल विरोधी कानून लागू न हो (दो-तिहाई से ज्यादा होने की वजह से)। उन्होंने तीन मुस्लिम सांसदों—अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान—को छोड़कर बाकी के नाम लिए और कहा कि ये तीन बाहर से एनडीए का समर्थन करेंगे। भाजपा का रुख शमिक भट्टाचार्य ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा: “जहां तक मुझे पता है, टीएमसी या एनसीपीआई से कोई भी भाजपा नहीं जॉइन कर रहा है।” “पार्टी किसी को महज इसलिए शामिल नहीं करेगी क्योंकि वह भाजपा में आना चाहता है।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि बसुनिया जिस भाजपा की बात कर रहे हैं, क्या वह ‘मंगल ग्रह वाली भाजपा’ है? राज्य के लोग नहीं भूले हैं कि तृणमूल शासन के दौरान इन नेताओं ने किस तरह के अत्याचार किए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, प्रताड़ना और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी। भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने भी कहा कि किसी की इच्छा जताने मात्र से पार्टी में प्रवेश नहीं हो जाता। बागी गुट के अंदर भी मतभेद सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। अबू ताहेर खान ने बसुनिया के दावे को उनका निजी बयान बताते हुए साफ कहा कि वे तीन सांसद न भाजपा में जाएंगे और न एनडीए का समर्थन करेंगे। शताब्दी रॉय जैसी अन्य सांसदों ने भी कहा कि कोई सामूहिक फैसला नहीं लिया गया है। पृष्ठभूमि अप्रैल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की भारी हार के बाद कई सांसद और विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से 20 लोकसभा सांसद पहले एनसीपीआई में विलय हो गए थे। जुलाई 2026 में तीन पूर्व राज्यसभा सांसद (सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बारिक) भाजपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर बागी सांसदों को लेने पर भाजपा सतर्क रुख अपनाए हुए है। भाजपा का संदेश साफ है—पार्टी दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं रखेगी, लेकिन पुराने रिकॉर्ड और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान जरूर रखेगी। फिलहाल 17 सांसद न टीएमसी के रहे, न पूरी तरह एनसीपीआई के, और भाजपा ने भी ठेंगा दिखा दिया है। स्रोत: विभिन्न समाचार रिपोर्ट्स (14-15 सितंबर 2026)।1
- त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- पखांजूर थाना अंतर्गत 8लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 15 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,ऑपरेशन उजियारा के तहत,पखांजूर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर,पीव्ही 8 चाणक्यपुरी से पीव्ही 31 मार्ग के पास,घेराबंदी कर सुकुमार मल्लिक उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय खोखन मल्लिक निवासी पीव्ही 60 यशवंतनगर,थाना पखांजूर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से करीब 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सउनि पुरुषोत्तम ठाकुर,आरक्षक बशीर, व बस्तर फाइटर आरक्षक सरोजित और पवन सोन शामिल रहें1