स्नान के दौरान गंगा में डूबा युवक, खोजबीन जारी जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर निवासी राजेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र जय कुमार सिंह रविवार को गंगा नदी में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान करते समय वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चला गया। गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह असंतुलित होकर डूबने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए आगे बढ़ते, तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही हेमजापुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सहित सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। धरहरा अंचलाधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। काफी देर तक खोजबीन जारी रही। पुलिस ने बताया कि नदी में पानी का बहाव सामान्य से अधिक होने के कारण तलाश अभियान में कठिनाई आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ से बने नए अत्याधुनिक अवर निबंधन कार्यालय भवन का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण... #HaveliKharagpur #Munger #SamratChoudhary #BiharNews #Inauguration #SubRegistrarOffice #Development #BiharGovernment #BreakingNews #LocalNews #VoiceOfMunger #samratchaudhary1
- नीतीश कुमार के वोटर ने जुमला सरकार की रेलाई कर दी रोड खराब रहने के कारण। मर्दनचक बड़ी मझगांय पंचायत #hawelikharagpur #mungerbihar #instagramreels #tarapurvidhansabha #samratchoudhary #MungerNews #bihar #BiharNews #Munger #roadaccident #dilipjaiswal #sadak #संग्रामपुर #बिहार Samrat Choudhary ji Dilip Jaiswal ji Dr. Ashok Choudhary1
- बलिया थाना की पुलिस ने तेतरी से 30 लीटर देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बलिया थाना की पुलिस ने तेतरी बसवारी से छापेमारी का 30 लीटर देसी शराब के साथ सकलदेव चौधरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- तारापुर प्रखंड क्षेत्र के मुश्किपुर स्थित मुश्केश्वर ऋषि मुनि स्थान के प्रांगण में दो दिवसीय अखंड रामधुन महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को मुखिया ललिता भारती एवं मृत्युंजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजकों ने मुखिया को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महायज्ञ को लेकर 351 कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली, जो मकवा के माँकेश्वरी दुर्गा स्थान से प्रारंभ होकर मकवा व मदारपुर होते हुए यज्ञ स्थल पहुँची। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पानी व शरबत पिलाकर स्वागत किया। पूजा-पाठ व हवन पंडित राजेश राजहंस के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि आचार्य के रूप में कपिलदेव बिंद दंपति उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में भागीरथ बिंद, दयानंद बिंद, सुभाष बिंद सहित सैकड़ों ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।1
- सुलतानगंज । महाशिवरात्रि के अवसर पर अजगैवीनाथ मंदिर से निकाली गई आकर्षक झांकियों के प्रतिभागियों को शनिवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने विजेताओं को नकद राशि, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाल झांकी वर्ग में ‘राधा-कृष्ण’ की प्रस्तुति के लिए बालू घाट रोड स्थित शिवआर्ट को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं चलंत झांकी में ‘अघोरी दो लड़का’ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कलाकार का सम्मान कुम्हार गली स्थित पाल कला केंद्र के मुकेश कुमार चौधरी उर्फ टिंकू को बजरंगबली की प्रभावशाली भूमिका के लिए मिला। बाल झांकी में लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाने वाली प्राची कुमारी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि ध्वजागली के देबू कुमार को बाल शंकर के रूप में द्वितीय स्थान मिला। युवा झांकी में ‘शनिदेव महाराज’ को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे रौनक कोचिंग सेंटर, सुलतानगंज को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार ‘तांडव अघोरी’ को प्रदान किया गया। युवा एवं बाल वर्ग में प्रथम से पंचम स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रसाद वितरण में शाहाबाद के शशि भूषण मंडल को प्रथम स्थान मिला। स्वागत द्वार सज्जा में हरिओम फर्नीचर को पहला पुरस्कार दिया गया। बैलगाड़ी सज्जा में बंगटा कुमार यादव तथा घोड़ा सज्जा में मनीष यादव उर्फ मनसूरिया प्रथम रहे। विभिन्न संस्थाओं के निर्देशकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आयोजन समिति के सचिव निरंजन चौधरी ने कहा कि भविष्य में महाशिवरात्रि महोत्सव को और भव्य स्वरूप देने हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार से सहयोग का आग्रह किया जाएगा। दीपांशु डांस क्लास के संचालक दीपांशु कुमार ने कहा कि अजगैवीनाथ धाम में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक में अद्भुत प्रतिभा है। सभी बच्चों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत कर यह साबित किया कि वे कला के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने शहर का नाम रोशन करें। समारोह का संचालन रंजीत साह ने किया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- Post by राज्य से राजधानी न्यूज1
- Post by Kumar Mithun1
- वृंदावन, मथुरा, बरसाना व नंदगांव तक पैदल यात्रा का संकल्प; देवघरा में बाबा उच्चेश्वर महादेव से लिया आशीर्वाद, जगह-जगह फूलमालाओं से हो रहा स्वागत1
- बिहार पुलिस सप्ताह के पहले दिन बेगूसराय के सभी थाना परिसर में साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस दौरान विभिन्न थाना परिसर में कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिससे आमलोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा.1