सिसोलर गांव में घर पर काम कर रही महिला की सांप के डसने से महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर गांव में शुक्रवार को घर में काम कर रही 47 वर्षीय महिला को काले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल बांदा ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सिसोलर निवासी ललिता पत्नी अच्छेलाल शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान छत से अचानक काला सांप उनके ऊपर गिर पड़ा और बाएं पैर के घुटने में डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तत्काल निजी साधन से ललिता को जिला अस्पताल बांदा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिसोलर गांव में घर पर काम कर रही महिला की सांप के डसने से महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर गांव में शुक्रवार को घर में काम कर रही 47 वर्षीय महिला को काले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल बांदा ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सिसोलर निवासी ललिता पत्नी अच्छेलाल शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान छत से अचानक काला सांप उनके ऊपर गिर पड़ा और बाएं पैर के घुटने में डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तत्काल निजी साधन से ललिता को जिला अस्पताल बांदा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- चिकित्सक के कक्ष में निजी युवजिला अस्पताल में कर्मचारी का वीडियो वायरल, सिगरेट और बीयर की बोतल नजर आने से मचा हड़कंप क के साथ मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद जांच की मांग हमीरपुर। जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर एक कर्मचारी कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पास में बीयर की बोतल भी नजर आ रही है। वीडियो में कर्मचारी के साथ एक निजी युवक भी मौजूद दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिला अस्पताल के चिकित्सक कक्ष का है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों ने अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियों की जांच कराने और वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता मोहित यादव ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां1
- पनवाड़ी में मूसलाधार बारिश का कहर कहीं मकान जमींदोज तो कहीं दीवारें गिरी पनवाड़ी में मूसलाधार बारिश का कहर कहीं मकान जमींदोज तो कहीं दीवारें गिरी1
- सजेती पुलिस को मिली बड़ी सफलता करीब ₹3 लाख के मोबाइल के बरामद कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सजेती पुलिस ने एक मोबाइल चोर और खरीदार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख रुपये मूल्य के 7 चोरी के मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद किए हैं। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह गिरोह हमीरपुर से सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा तक सक्रिय था। ये लोग ट्रकों में सो रहे चालकों और अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य थाना क्षेत्र में चोरी के मोबाइल बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना पर सजेती पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरभजन उर्फ छोटू निषाद (20 वर्ष), पुत्र राजू निषाद, निवासी मेरापुर, थाना कोतवाली, हमीरपुर; सोहेल (22 वर्ष), पुत्र हाशिम, निवासी मुसकरा, थाना मुसकरा, हमीरपुर; और नितिन कुमार (26 वर्ष), पुत्र जयराम निषाद, निवासी लहरिमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सजेती में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(4) के तहत मामला (मु०अ०सं० 274/26) दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ हमीरपुर जिले और सजेती थाना में पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यादव, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल राकेश कुमार, आरक्षित कांस्टेबल बेदराम, आरक्षित कांस्टेबल अश्वनी और आरक्षित कांस्टेबल सुरजीत कुमार शामिल थे।1
- मौदहा नगर सहित क्षेत्र में बीके चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कई गांव का संपर्क नगर से टूटा 🔴 छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर, करीब तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा 🔴 हिमौली गांव में सीहो नदी का पानी घुसा, एक दर्जन से अधिक घरों में जलभराव 🔴 चंद्रावल नदी व बडेली नाले के रपटे डूबे, पढ़ोरी, लेवा, सिसोलर सहित कई गांव प्रभावित 🔴 गुरदहा गांव टापू बना, रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित 🔴 हजारों बीघा तिल, मूंग, उड़द व सब्जियों की फसल प्रभावित, बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता 🔴 प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखते हुए आपात तैयारियां पूरी रखने का दावा किया।1
- बुडेरा में बरसाती पानी बना आफत तो कपड़े उतारकर पानी में उतरे लेखपाल बुडेरा में बरसाती पानी बना आफत तो कपड़े उतारकर पानी में उतरे लेखपाल1
- हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत सुमेरपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार राखी खरीदने के लिए सुमेरपुर कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।1
- सिकंदरा कस्बे में विकास नगर के पास मुगल रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने के कारण आज एक ई-रिक्शा फिर पलट गया। गड्ढों में भरा पानी बना हादसे की वजह, ई-रिक्शा पलटा, कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में विकास नगर के पास मुगल रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने के कारण आज एक ई-रिक्शा फिर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा राजपुर से सिकंदरा आ रहा था जिसमें सवार महिलाओं व बच्चों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत पहुंचकर रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और रिक्शा को सीधा कराया।स्थानीय लोगों रामकुमार, विजयबाबू सुरेश ने बताया कि मुगल रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।2
- राजपुर जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों एचएफ डीलक्स और बुलट में आमने-सामने से टक्कर होने पर क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा सौरभ कुमार वर्मा आज दिनांक 28.08.2026 को समय लगभग 02.00 बजे दिन में सिकन्दरा से राजपुर जाने वाले मार्ग पर दो बाइकों एचएफ डीलक्स और बुलट में आमने-सामने से टक्कर हो गयी। एचएफ डीलक्स बाइक पर एक परिवार, जिसमें पति-पत्नी और 02 बच्चे सवार थे और बुलट पर जिसको चालक द्वारा चलाया जा रहा था। दुर्घटना में घायल लोगों को निकटतम पीएचसी राजपुर ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा 03 व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया,जिनमें एचएफ डीलक्स सवार पिता व पुत्री एवं बुलेट सवार चालक शामिल है। मृतकों के संबंध में पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी और पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। घायल महिला एवं पुत्र को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1