logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत सुमेरपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार राखी खरीदने के लिए सुमेरपुर कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

20 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत सुमेरपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार राखी खरीदने के लिए सुमेरपुर कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चिकित्सक के कक्ष में निजी युवजिला अस्पताल में कर्मचारी का वीडियो वायरल, सिगरेट और बीयर की बोतल नजर आने से मचा हड़कंप क के साथ मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद जांच की मांग हमीरपुर। जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर एक कर्मचारी कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पास में बीयर की बोतल भी नजर आ रही है। वीडियो में कर्मचारी के साथ एक निजी युवक भी मौजूद दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिला अस्पताल के चिकित्सक कक्ष का है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों ने अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियों की जांच कराने और वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    1
    चिकित्सक के कक्ष में निजी युवजिला अस्पताल में कर्मचारी का वीडियो वायरल, सिगरेट और बीयर की बोतल नजर आने से मचा हड़कंप
क के साथ मौजूदगी का वीडियो सामने आने के बाद जांच की मांग
हमीरपुर। जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के अंदर एक कर्मचारी कुर्सी पर बैठकर सिगरेट पीता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पास में बीयर की बोतल भी नजर आ रही है। वीडियो में कर्मचारी के साथ एक निजी युवक भी मौजूद दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जिला अस्पताल के चिकित्सक कक्ष का है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कर्मचारी धर्मेंद्र सिंह के साथ एक निजी युवक के मौजूद होने की बात कही जा रही है।
मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोगों ने अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधियों की जांच कराने और वीडियो की सत्यता की पुष्टि कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
    user_राहुल कुमार साहू
    राहुल कुमार साहू
    Newspaper advertising department हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डेढ़ करोड़ की गौशाला बनी जलाशय, गोवंश बेहाल और किसान हलकान; व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल नरैनी, बांदा | 27 अगस्त 2026 बारिश ने रगौली-भटपुरा की डेढ़ करोड़ रुपये की स्थाई गौशाला की वह तस्वीर सामने ला दी है, जिसे शायद फाइलों में देखने की जरूरत नहीं पड़ती। गौशाला के नाम पर बना परिसर पानी और कीचड़ का तालाब बन गया है और उसमें संरक्षण के नाम पर रखे गए गोवंश घुटने भर पानी में खड़े नजर आ रहे हैं। टीन शेड, नांद और रास्ते जलमग्न हैं, जबकि भूसा लदा ट्रैक्टर और जेसीबी तक कीचड़ में फंसने की स्थिति बताई जा रही है।यह सिर्फ बारिश का संकट नहीं है। यह करोड़ों की योजनाओं में दूरदर्शिता, निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदारी के दावों पर सीधा सवाल है। अगर एक स्थाई गौशाला में बारिश का पानी निकालने तक का इंतजाम नहीं है तो फिर ‘स्थाई’ शब्द किस उपलब्धि का प्रमाण है? पानी से बचाने के नाम पर सड़क पर पहुंचा दिए गए गोवंश?मामले का सबसे गंभीर पहलू ग्रामीणों के उस आरोप से जुड़ा है, जिसमें क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार पर गौशाला का गेट खुलवाकर गोवंश बाहर निकलवाने की बात कही गई है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, इसलिए जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी। लेकिन सवाल इतना जरूर है कि यदि गोवंश को गौशाला से बाहर निकाला गया, तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था किसकी जिम्मेदारी थी?क्योंकि गौशाला से बाहर निकला गोवंश अब खेतों तक पहुंच रहा है और किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। यानी एक तरफ गौशाला में गोवंश पानी में फंसा है और दूसरी तरफ बाहर निकलने पर किसान की मेहनत की फसल संकट में है।समाधान यदि यही है कि पानी बढ़े तो गायें निकाल दो, तो फिर गौशाला बनाने और उसके रखरखाव पर खर्च की गई रकम का औचित्य क्या है?डेढ़ करोड़ रुपये और नतीजा—जलभराव! सबसे तीखा सवाल निर्माण व्यवस्था से है। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत वाली गौशाला में जलनिकासी, पर्याप्त ऊंचाई और बारिश के पानी से बचाव की व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई दे रही? विकास की फाइलों में रकम बढ़ती रही, योजनाओं के नाम चमकते रहे, लेकिन पहली बड़ी बारिश ने जमीन पर व्यवस्था की असलियत खोल दी। जहां गोवंश को छत, चारा और सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, वहां पानी, कीचड़ और अव्यवस्था का साम्राज्य दिखाई दे रहा है।यह तस्वीर केवल पशु संरक्षण की विफलता नहीं, बल्कि सरकारी धन के इस्तेमाल पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।NGO और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की हो जांच विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों ने डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा गेट खुलवाकर गोवंश बाहर निकलवाने की जानकारी दी है। उन्होंने अधिकारी और NGO संचालक की भूमिका की जांच तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित न रहे, बल्कि गौशाला की निर्माण लागत, तकनीकी स्वीकृति, जलनिकासी व्यवस्था, NGO के संचालन, गोवंश की संख्या और उनके बाहर जाने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।अब कागज नहीं, जमीन पर चाहिए जवाब जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को इस मामले को महज एक स्थानीय शिकायत मानकर टालना नहीं चाहिए। स्थलीय निरीक्षण हो, पानी की निकासी तत्काल कराई जाए, गोवंश को सुरक्षित किया जाए और किसानों की फसल क्षति का वास्तविक आकलन कराया जाए।साथ ही नरैनी ब्लॉक की अन्य गौशालाओं का भी भौतिक सत्यापन जरूरी है, क्योंकि यदि एक गौशाला की पहली बारिश में ऐसी दुर्दशा है तो बाकी व्यवस्थाओं की हकीकत जानना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।आखिर सवाल सिर्फ गायों का नहीं है। सवाल उस पैसे का भी है जो जनता से लिया गया और संरक्षण के नाम पर खर्च किया गया। बारिश का पानी कुछ दिनों में उतर जाएगा, लेकिन डेढ़ करोड़ की गौशाला के जलभराव ने जो सवाल खड़े किए हैं, उनका पानी जवाबदेही के बिना नहीं उतरने वाला।
    1
    डेढ़ करोड़ की गौशाला बनी जलाशय, गोवंश बेहाल और किसान हलकान; व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
नरैनी, बांदा | 27 अगस्त 2026 बारिश ने रगौली-भटपुरा की डेढ़ करोड़ रुपये की स्थाई गौशाला की वह तस्वीर सामने ला दी है, जिसे शायद फाइलों में देखने की जरूरत नहीं पड़ती। गौशाला के नाम पर बना परिसर पानी और कीचड़ का तालाब बन गया है और उसमें संरक्षण के नाम पर रखे गए गोवंश घुटने भर पानी में खड़े नजर आ रहे हैं। टीन शेड, नांद और रास्ते जलमग्न हैं, जबकि भूसा लदा ट्रैक्टर और जेसीबी तक कीचड़ में फंसने की स्थिति बताई जा रही है।यह सिर्फ बारिश का संकट नहीं है। यह करोड़ों की योजनाओं में दूरदर्शिता, निर्माण की गुणवत्ता और जिम्मेदारी के दावों पर सीधा सवाल है। अगर एक स्थाई गौशाला में बारिश का पानी निकालने तक का इंतजाम नहीं है तो फिर ‘स्थाई’ शब्द किस उपलब्धि का प्रमाण है?
पानी से बचाने के नाम पर सड़क पर पहुंचा दिए गए गोवंश?मामले का सबसे गंभीर पहलू ग्रामीणों के उस आरोप से जुड़ा है, जिसमें क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार पर गौशाला का गेट खुलवाकर गोवंश बाहर निकलवाने की बात कही गई है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है, इसलिए जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी। लेकिन सवाल इतना जरूर है कि यदि गोवंश को गौशाला से बाहर निकाला गया, तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था किसकी जिम्मेदारी थी?क्योंकि गौशाला से बाहर निकला गोवंश अब खेतों तक पहुंच रहा है और किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। यानी एक तरफ गौशाला में गोवंश पानी में फंसा है और दूसरी तरफ बाहर निकलने पर किसान की मेहनत की फसल संकट में है।समाधान यदि यही है कि पानी बढ़े तो गायें निकाल दो, तो फिर गौशाला बनाने और उसके रखरखाव पर खर्च की गई रकम का औचित्य क्या है?डेढ़ करोड़ रुपये और नतीजा—जलभराव!
सबसे तीखा सवाल निर्माण व्यवस्था से है। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत वाली गौशाला में जलनिकासी, पर्याप्त ऊंचाई और बारिश के पानी से बचाव की व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई दे रही?
विकास की फाइलों में रकम बढ़ती रही, योजनाओं के नाम चमकते रहे, लेकिन पहली बड़ी बारिश ने जमीन पर व्यवस्था की असलियत खोल दी। जहां गोवंश को छत, चारा और सुरक्षा मिलनी चाहिए थी, वहां पानी, कीचड़ और अव्यवस्था का साम्राज्य दिखाई दे रहा है।यह तस्वीर केवल पशु संरक्षण की विफलता नहीं, बल्कि सरकारी धन के इस्तेमाल पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।NGO और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की हो जांच विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रामीणों ने डॉ. अभिषेक कुमार द्वारा गेट खुलवाकर गोवंश बाहर निकलवाने की जानकारी दी है। उन्होंने अधिकारी और NGO संचालक की भूमिका की जांच तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित न रहे, बल्कि गौशाला की निर्माण लागत, तकनीकी स्वीकृति, जलनिकासी व्यवस्था, NGO के संचालन, गोवंश की संख्या और उनके बाहर जाने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।अब कागज नहीं, जमीन पर चाहिए जवाब
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को इस मामले को महज एक स्थानीय शिकायत मानकर टालना नहीं चाहिए। स्थलीय निरीक्षण हो, पानी की निकासी तत्काल कराई जाए, गोवंश को सुरक्षित किया जाए और किसानों की फसल क्षति का वास्तविक आकलन कराया जाए।साथ ही नरैनी ब्लॉक की अन्य गौशालाओं का भी भौतिक सत्यापन जरूरी है, क्योंकि यदि एक गौशाला की पहली बारिश में ऐसी दुर्दशा है तो बाकी व्यवस्थाओं की हकीकत जानना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।आखिर सवाल सिर्फ गायों का नहीं है। सवाल उस पैसे का भी है जो जनता से लिया गया और संरक्षण के नाम पर खर्च किया गया। बारिश का पानी कुछ दिनों में उतर जाएगा, लेकिन डेढ़ करोड़ की गौशाला के जलभराव ने जो सवाल खड़े किए हैं, उनका पानी जवाबदेही के बिना नहीं उतरने वाला।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *सलाखों के पीछे भी फीका न पड़ा भाई-बहन के अटूट प्रेम का रंग* कानपुर देहात जिला कारागार में बेहद भावुक माहौल में मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व। *सैकड़ों बहनों ने जेल पहुंचकर बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी और लिया रक्षा का संकल्प।* जेल प्रशासन की ओर से पर्व को लेकर किए गए थे विशेष इंतजाम। *NETWORK 10 के संवाददाता दीपक श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक से रक्षाबंधन पर्व को लेकर खास बातचीत की*
    1
    *सलाखों के पीछे भी फीका न पड़ा भाई-बहन के अटूट प्रेम का रंग*

कानपुर देहात जिला कारागार में बेहद भावुक माहौल में मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व।

*सैकड़ों बहनों ने जेल पहुंचकर बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी और लिया रक्षा का संकल्प।*

जेल प्रशासन की ओर से पर्व को लेकर किए गए थे विशेष इंतजाम।


*NETWORK 10 के संवाददाता दीपक श्रीवास्तव ने जेल अधीक्षक से रक्षाबंधन पर्व को लेकर खास बातचीत की*
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता मोहित यादव ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां
    1
    समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता मोहित यादव ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां
    user_मधुसूदन यादव पत्रकार
    मधुसूदन यादव पत्रकार
    पत्रकारिता स्वतंत्र चेतना अखबार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मौदहा नगर सहित क्षेत्र में बीके चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कई गांव का संपर्क नगर से टूटा 🔴 छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर, करीब तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा 🔴 हिमौली गांव में सीहो नदी का पानी घुसा, एक दर्जन से अधिक घरों में जलभराव 🔴 चंद्रावल नदी व बडेली नाले के रपटे डूबे, पढ़ोरी, लेवा, सिसोलर सहित कई गांव प्रभावित 🔴 गुरदहा गांव टापू बना, रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित 🔴 हजारों बीघा तिल, मूंग, उड़द व सब्जियों की फसल प्रभावित, बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता 🔴 प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखते हुए आपात तैयारियां पूरी रखने का दावा किया।
    1
    मौदहा नगर सहित क्षेत्र में बीके चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कई गांव का संपर्क नगर से टूटा 
🔴 छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर, करीब तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा
🔴 हिमौली गांव में सीहो नदी का पानी घुसा, एक दर्जन से अधिक घरों में जलभराव
🔴 चंद्रावल नदी व बडेली नाले के रपटे डूबे, पढ़ोरी, लेवा, सिसोलर सहित कई गांव प्रभावित
🔴 गुरदहा गांव टापू बना, रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित
🔴 हजारों बीघा तिल, मूंग, उड़द व सब्जियों की फसल प्रभावित, बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता
🔴 प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखते हुए आपात तैयारियां पूरी रखने का दावा किया।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पनवाड़ी में मूसलाधार बारिश का कहर कहीं मकान जमींदोज तो कहीं दीवारें गिरी पनवाड़ी में मूसलाधार बारिश का कहर कहीं मकान जमींदोज तो कहीं दीवारें गिरी
    1
    पनवाड़ी में मूसलाधार बारिश का कहर कहीं मकान जमींदोज तो कहीं दीवारें गिरी
पनवाड़ी में मूसलाधार बारिश का कहर कहीं मकान जमींदोज तो कहीं दीवारें गिरी
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सजेती पुलिस को मिली बड़ी सफलता करीब ₹3 लाख के मोबाइल के बरामद कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सजेती पुलिस ने एक मोबाइल चोर और खरीदार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख रुपये मूल्य के 7 चोरी के मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद किए हैं। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह गिरोह हमीरपुर से सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा तक सक्रिय था। ये लोग ट्रकों में सो रहे चालकों और अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य थाना क्षेत्र में चोरी के मोबाइल बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना पर सजेती पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरभजन उर्फ छोटू निषाद (20 वर्ष), पुत्र राजू निषाद, निवासी मेरापुर, थाना कोतवाली, हमीरपुर; सोहेल (22 वर्ष), पुत्र हाशिम, निवासी मुसकरा, थाना मुसकरा, हमीरपुर; और नितिन कुमार (26 वर्ष), पुत्र जयराम निषाद, निवासी लहरिमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सजेती में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(4) के तहत मामला (मु०अ०सं० 274/26) दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ हमीरपुर जिले और सजेती थाना में पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यादव, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल राकेश कुमार, आरक्षित कांस्टेबल बेदराम, आरक्षित कांस्टेबल अश्वनी और आरक्षित कांस्टेबल सुरजीत कुमार शामिल थे।
    1
    सजेती पुलिस को मिली बड़ी सफलता करीब ₹3 लाख के मोबाइल के बरामद 
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सजेती पुलिस ने एक मोबाइल चोर और खरीदार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 लाख रुपये मूल्य के 7 चोरी के मोबाइल फोन और 520 रुपये नकद बरामद किए हैं।
सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह गिरोह हमीरपुर से सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा तक सक्रिय था। ये लोग ट्रकों में सो रहे चालकों और अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन चुराते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य थाना क्षेत्र में चोरी के मोबाइल बेचने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इस सूचना पर सजेती पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरभजन उर्फ छोटू निषाद (20 वर्ष), पुत्र राजू निषाद, निवासी मेरापुर, थाना कोतवाली, हमीरपुर; सोहेल (22 वर्ष), पुत्र हाशिम, निवासी मुसकरा, थाना मुसकरा, हमीरपुर; और नितिन कुमार (26 वर्ष), पुत्र जयराम निषाद, निवासी लहरिमऊ, थाना सजेती, कानपुर नगर के रूप में हुई है। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना सजेती में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 317(4) के तहत मामला (मु०अ०सं० 274/26) दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ हमीरपुर जिले और सजेती थाना में पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सतीश यादव, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल राकेश कुमार, आरक्षित कांस्टेबल बेदराम, आरक्षित कांस्टेबल अश्वनी और आरक्षित कांस्टेबल सुरजीत कुमार शामिल थे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत सुमेरपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार राखी खरीदने के लिए सुमेरपुर कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
    1
    हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत 
सुमेरपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले हमीरपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर कस्बे के धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार राखी खरीदने के लिए सुमेरपुर कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मेश्वर बाबा स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिकंदरा कस्बे में विकास नगर के पास मुगल रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने के कारण आज एक ई-रिक्शा फिर पलट गया। गड्ढों में भरा पानी बना हादसे की वजह, ई-रिक्शा पलटा, कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में विकास नगर के पास मुगल रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने के कारण आज एक ई-रिक्शा फिर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा राजपुर से सिकंदरा आ रहा था जिसमें सवार महिलाओं व बच्चों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत पहुंचकर रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और रिक्शा को सीधा कराया।स्थानीय लोगों रामकुमार, विजयबाबू सुरेश ने बताया कि मुगल रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
    2
    सिकंदरा कस्बे में विकास नगर  के पास मुगल रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने के कारण आज एक ई-रिक्शा  फिर पलट गया।
गड्ढों में भरा पानी बना हादसे की वजह, ई-रिक्शा पलटा, 
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में विकास नगर  के पास मुगल रोड की हालत बद से बदतर हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने के कारण आज एक ई-रिक्शा  फिर पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा राजपुर से सिकंदरा आ रहा था जिसमें सवार महिलाओं  व बच्चों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों ने तुरंत पहुंचकर रिक्शा में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और रिक्शा को सीधा कराया।स्थानीय लोगों  रामकुमार, विजयबाबू सुरेश ने बताया कि मुगल रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं।
    user_Vikash katiyar
    Vikash katiyar
    Local News Reporter Akbarpur, Kanpur Dehat•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.