जहानाबाद : उधार में सिगरेट-कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर किराना दुकानदार पर चाकू से हमला,सदर अस्पताल में भर्ती। जहानाबाद - नगर थाना क्षेत्र के पुराने डीएम ऑफिस के समीप मंगलवार को एक किराना दुकानदार पर बदमाशों ने हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान गांधी नगर मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल रंजीत कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान करीब पांच से छह की संख्या में युवक वहां पहुंचे और उधार में कोल्ड ड्रिंक व सिगरेट मांगने लगे। जब उन्होंने उधार सामान देने से इनकार किया तो सभी युवक आक्रोशित हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रंजीत कुमार के अनुसार बदमाशों ने पहले लात-घूंसों से उनकी पिटाई की और वहां से भागने के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। रंजीत कुमार ने बताया कि उधार सामान को लेकर करीब एक वर्ष पहले भी इन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने मारपीट और हमला करने वाले युवकों में से दो की पहचान कर लेने का दावा किया है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल दुकानदार को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जहानाबाद : उधार में सिगरेट-कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर किराना दुकानदार पर चाकू से हमला,सदर अस्पताल में भर्ती। जहानाबाद - नगर थाना क्षेत्र के पुराने डीएम ऑफिस के समीप मंगलवार को एक किराना दुकानदार पर बदमाशों ने हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान गांधी नगर मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल रंजीत कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान करीब पांच से छह की संख्या में युवक वहां पहुंचे और उधार में कोल्ड ड्रिंक व सिगरेट मांगने लगे। जब उन्होंने उधार सामान देने से इनकार किया तो सभी युवक आक्रोशित हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रंजीत कुमार के अनुसार बदमाशों ने पहले लात-घूंसों से उनकी पिटाई की और वहां से भागने के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। रंजीत कुमार ने बताया कि उधार सामान को लेकर करीब एक वर्ष पहले भी इन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने मारपीट और हमला करने वाले युवकों में से दो की पहचान कर लेने का दावा किया है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल दुकानदार को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- जहानाबाद : 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE गिरफ्तार, होटल में बिछा था निगरानी का जाल। जहानाबाद - निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर प्रखंड में तैनात मनरेगा के कनीय अभियंता (जेई) अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शहर के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक होटल से की गई, जहां रिश्वत की रकम लेने की डील तय हुई थी। जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत जामुक पंचायत में कराए गए कार्यों के सत्यापन के बदले जेई अमन कुमार द्वारा रोजगार सेवक अशोक कुमार से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रोजगार सेवक ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी विभाग ने जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत मंगलवार को अमन कुमार होटल में रिश्वत की रकम लेने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने 20 हजार रुपये अपने कब्जे में लिए, पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपित जेई को अपने साथ लेकर चली गई। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही मनरेगा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में निगरानी विभाग की आगे की कार्रवाई जारी है।1
- 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, पुनपुन नदी ने दिखाया रौद्र रूप; रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी बाजार, थाना और खेत में घुसा बाढ़ का पानी, लक्ष्मण झूला मार्ग दोनों ओर से बंद; 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, पुनपुन नदी ने दिखाया रौद्र रूप; रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी बाजार, थाना और खेत में घुसा बाढ़ का पानी, लक्ष्मण झूला मार्ग दोनों ओर से बंद; 10 बीघे से अधिक धान की फसल डूबी, किसानों की बढ़ी चिंता0-40 सेंटीमीटर और बढ़ा जलस्तर तो अप लाइन भी हो सकती है बंद; कई मेमू ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले मार्ग पुनपुन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी ने करीब 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार उफनती नदी का पानी पुनपुन बाजार, थाना परिसर और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। निचले इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं, 10 बीघे से अधिक में लगी धान की फसल पानी में डूब जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से खेतों में मेहनत कर तैयार की गई फसल के डूबने से उन्हें भारी नुकसान की आशंका है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पुनपुन के प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला मार्ग को दोनों ओर से पूरी तरह बंद कर दिया है। प्रशासन के निर्देश के बाद इस रास्ते से आम लोगों और ग्रामीणों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है।रेल पुल के गार्डर तक पहुंचा पानी, डाउन लाइन बंद पुनपुन घाट स्थित रेल पुल संख्या-21 पर भी बाढ़ का पानी डाउन लाइन के ट्रैक से होते हुए पुल के गार्डर तक पहुंच गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए PPN-PRBZ सेक्शन की डाउन लाइन को 4 सितंबर की रात 8:10 बजे से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। पुनपुन स्टेशन प्रबंधक संजय गोयल के अनुसार, ट्रैक पर पानी पहुंचने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इसके बाद कुछ ट्रेनों को पुनपुन घाट से परसा बाजार के बीच अप लाइन से चलाया गया। इनमें 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस, 12346 जनशताब्दी एक्सप्रेस और 63258 डाउन पैसेंजर समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार नदी के जलस्तर में 30 से 40 सेंटीमीटर की और वृद्धि होने पर सुरक्षा के मद्देनजर अप लाइन को भी बंद करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में पटना-गया रेलखंड पर रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। 1976 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा नदी का पानी बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार के अनुसार पुनपुन नदी का जलस्तर 53.28 मीटर दर्ज किया गया है। उनके अनुसार यह 1976 के बाद नदी में दर्ज किया गया सबसे ऊंचा जलस्तर है। नदी में लगातार उफान से आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खेतों में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी परेशानी नदी का पानी आसपास के खेतों में फैलने से धान की फसल को भारी नुकसान की आशंका है। स्थानीय किसानों के अनुसार 10 बीघे से अधिक धान की फसल पानी में डूब चुकी है। लगातार पानी बढ़ने से खेतों में खड़ी फसल के पूरी तरह बर्बाद होने का खतरा है। किसानों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। सात सितंबर को कई मेमू ट्रेनें रद्द पुनपुन रेल पुल पर बढ़ते पानी और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए छह सितंबर को गया-पटना रेलखंड पर कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें 63242 गया-पटना, 63244 गया-पटना, 63245 पटना-गया, 63247 पटना-गया, 63248 गया-पटना, 63250 गया-पटना, 63251 पटना-गया, 63253, 63256 गया-पटना और 63274 मेमू शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से गया, पुनपुन और पटना के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले पुनपुन रेल पुल पर पानी बढ़ने के कारण पांच सितंबर को चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया। रेलवे के अनुसार 13329 धनबाद-पटना एक्सप्रेस और 13330 पटना-धनबाद एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। वहीं, 15138 बनारस-राजगीर एक्सप्रेस को DDU-गया के बजाय DDU-बक्सर-आरा-पटना होकर चलाया गया। इसी तरह 15137 राजगीर-बनारस एक्सप्रेस को पटना-आरा-बक्सर-DDU मार्ग से चलाया गया। पटना-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। नदी और रेल पुल पर प्रशासन की पैनी नजर रेल प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीमें पुनपुन नदी के जलस्तर तथा रेल पुल की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलस्तर में और वृद्धि होने पर परिस्थितियों के अनुसार ट्रेनों के परिचालन को लेकर अतिरिक्त निर्णय लिया जाएगा। पुनपुन नदी के इस उफान ने जनजीवन, आवागमन और खेती—तीनों को प्रभावित कर दिया है। एक ओर बाजार और रिहायशी इलाकों में पानी पहुंचने से लोग चिंतित हैं, तो दूसरी ओर खेतों में खड़ी धान की फसल डूबने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की आशंका है। अब लोगों की नजर नदी के जलस्तर पर टिकी है कि पानी घटता है या बाढ़ की स्थिति और विकराल होती है।4
- वाणावर पहाड़ में राज्य सरकार द्वारा खोले गए नर्सरी में किफायती कीमत पर मिलते है पौधा1
- सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव लोगों को हो रही परेशानी सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के सुकियावा गांव में सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से सड़क पर कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी आने-जाने में कठिनाई हो रही है।इस समस्या से केवल सुकियावा गांव के लोग ही नहीं त्रस्त हैं बल्कि बैंककी शाखा स्थित होने के कारण इलाके के लोगों का आना-जाना होता है तथा इस समस्या से लोग त्राहिमाम की स्थिति में हैं। प्रायः लोगों को किचड़ में फिसल कर गिरने की घटनाएं होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लंबे समय से बनी इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क किनारे नाला निर्माण अथवा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था जरूरी है। अभिषेक राज समेत गांव के लोगों ने बताया कि समस्या का हल के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई है लेकिन समस्या जब की तब बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- सोन नदी के कटाव से बरूही में तबाही के बाद, आरा सांसद कां. सुदामा प्रसाद ने लिया जायजा , पुरुष, महिलाओं ने अपनी समस्या को सामने रखी भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के बरूही पंचायत में सोन नदी के बाढ़ और तेज कटाव से प्रभावित क्षेत्र का आरा सांसद कां. सुदामा प्रसाद ने जायजा लिया। उन्होंने कटाव से क्षतिग्रस्त जमीन और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन-प्रशासन से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया और कटाव रोकने के लिए तत्काल पहल की मांग की। धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट1
- पुनपुन नदी1
- श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-718🚩🌅⛲🪷❤👋1
- जहानाबाद : उधार में सिगरेट-कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर किराना दुकानदार पर चाकू से हमला,सदर अस्पताल में भर्ती। जहानाबाद - नगर थाना क्षेत्र के पुराने डीएम ऑफिस के समीप मंगलवार को एक किराना दुकानदार पर बदमाशों ने हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान गांधी नगर मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल रंजीत कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान करीब पांच से छह की संख्या में युवक वहां पहुंचे और उधार में कोल्ड ड्रिंक व सिगरेट मांगने लगे। जब उन्होंने उधार सामान देने से इनकार किया तो सभी युवक आक्रोशित हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। रंजीत कुमार के अनुसार बदमाशों ने पहले लात-घूंसों से उनकी पिटाई की और वहां से भागने के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। रंजीत कुमार ने बताया कि उधार सामान को लेकर करीब एक वर्ष पहले भी इन्हीं लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने मारपीट और हमला करने वाले युवकों में से दो की पहचान कर लेने का दावा किया है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल दुकानदार को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1