Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मै IG का भाई हु .... पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी* मैहर - स्वयं को रीवा आईजी गौरव राजपूत का भाई बताकर शराब दुकान के कर्मचारी को उठवा लेने की धमकी देने बाले की मैहर पुलिस ने उतारी लू, एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने युवक को धर-दबोचा।पकड़े जाने के पहले युवक ने शराब के नशे खुद की दबंगई दिखाने आईजी का नाम लेने का जुर्म स्वीकार करने का बनाया वीडियो।जारी है पुलिस की कार्यवाही।
Sharda Shrivastava
*मै IG का भाई हु .... पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी* मैहर - स्वयं को रीवा आईजी गौरव राजपूत का भाई बताकर शराब दुकान के कर्मचारी को उठवा लेने की धमकी देने बाले की मैहर पुलिस ने उतारी लू, एसपी मैहर अवधेश प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने युवक को धर-दबोचा।पकड़े जाने के पहले युवक ने शराब के नशे खुद की दबंगई दिखाने आईजी का नाम लेने का जुर्म स्वीकार करने का बनाया वीडियो।जारी है पुलिस की कार्यवाही।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sharda Shrivastava1
- या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता, या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना। या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता, सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥ प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!1
- *#सेमराधनाथ #विजयतेतराम* #भदोही के सरकार *सेमराधनाथ धाम* के *परम पूज्य गुरुदेव पं श्री रामप्रसाद पाण्डेय जी* सभी भक्तजनों का हार्दिक स्वागत करते हैं # *प्रधान पुजारी पण्डित श्री सूर्यकान्त पाण्डेय जी* #सेमराधनाथ धाम में दिव्य श्रृंगार व आरती #01/05/2026 #अन्नदाता सुखीनो भवः *#सेमराधनाथ धाम पालकी सेवा समिति* अध्यक्ष-योगेश सिंह 94997181031
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1
- मैहर वार्ड क्रमांक 19 में झोपड़ी में लगी आग, दमकल और स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया काबू मैहर के वार्ड क्रमांक 19 में एक गरीब परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं दमकल विभाग की टीम भी समय पर पहुंच गई, जिसके संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की इस घटना में झोपड़ी को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- जबलपुर/भोपाल | विशेष संवाददाता जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम हुआ क्रूज हादसा सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि सिस्टम की आपराधिक लापरवाही का जीता-जागता सबूत है। जब बचाव दल ने पानी की गहराइयों से एक मां और उसके मासूम बेटे के शव को बाहर निकाला, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मां ने मरते दम तक अपने कलेजे के टुकड़े को सीने से सटाए रखा था, लेकिन सिस्टम की 'बहरात' ने उनकी जिंदगी छीन ली। चेतावनी को किया अनसुना, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाईं इस हादसे ने प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद क्रूज को गहरे पानी में ले जाने की अनुमति दी गई। NGT और सुप्रीम कोर्ट की अनदेखी: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने पहले ही इस क्षेत्र में मशीनी नावों के संचालन पर पर्यावरण संबंधी चिंताओं के कारण रोक लगाने का निर्देश दिया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने सुरक्षा और पर्यावरण को सर्वोपरि रखने की बात कही थी। लेकिन पर्यटन के नाम पर हो रही इस 'मौज' ने नियमों को ताक पर रख दिया। लाइफ जैकेट का दिखावा: प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों का आरोप है कि नाव पर पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं थे। जो थे, वे भी हादसे के वक्त सही से काम नहीं आए। मां-बेटे की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें लाइफ जैकेट तो दिख रही है, लेकिन वह उस मासूम की जान बचाने के लिए नाकाफी साबित हुई। चश्मदीदों की रूह कंपा देने वाली दास्तां हादसे में जीवित बचे लोगों का कहना है कि जब आंधी शुरू हुई, तो उन्होंने चालक से नाव वापस किनारे पर ले जाने की मिन्नतें की थीं। किनारे पर खड़े लोग भी चिल्ला-चिल्ला कर आगाह कर रहे थे, लेकिन चालक ने उन चेतावनियों को अनसुना कर दिया। देखते ही देखते क्रूज पलट गया और देखते ही देखते हंसते-खेलते परिवार पानी में समा गए। अब तक का अपडेट: कुल मौतें: अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन: NDRF, SDRF और सेना की टीमें अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। मुआवजा: राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। संपादकीय टिप्पणी: क्या चंद रुपयों के राजस्व के लिए इंसानी जानों से खेलना जायज है? अगर प्रशासन ने मौसम की चेतावनी और अदालती आदेशों को गंभीरता से लिया होता, तो आज उस मां की गोद सूनी न होती और न ही जबलपुर का ये पानी अपनों के खून से लाल होता। अब जांच की बात हो रही है, लेकिन सवाल वही है—क्या खोई हुई जानें वापस आएंगी? मध्य भारत न्यूज़ - निष्पक्ष, निर्भीक, आपके साथ।1
- *ईवी स्कूटर बना 'कचरा गाड़ी': सतना के बिरसिंहपुर में अनोखा विरोध, वीडियो वायरल* बिरसिंहपुर (सतना): कहते हैं कि जब कोई कंपनी ग्राहक की सुनवाई नहीं करती, तो ग्राहक का गुस्सा किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर बाजार से सामने आया है, जहाँ एक शख्स ने अपनी लाखों रुपये की बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) को कचरा गाड़ी बना दिया। *बाजार में निकाली 'कचरा रैली* वाहन मालिक अपनी बजाज चेतक ईवी की तकनीकी समस्याओं और शायद कंपनी की खराब सर्विस से इस कदर परेशान हुआ कि उसने विरोध का एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना। मालिक ने स्कूटर को एक लोडिंग ऑटो पर लादा और उस पर बड़े-बड़े अक्षरों में एक पोस्टर चिपका दिया। *पोस्टर पर लिखा था* "कृपया आप सब BAJAJ CHETAK नहीं खरीदें" हैरानी की बात तो यह रही कि मालिक ने सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि पूरे बिरसिंहपुर बाजार में उस स्कूटर को घुमाकर लोगों से उसमें कचरा डालने की अपील की। देखते ही देखते सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। *कंपनियों के लिए कड़ी चेतावनी* यह घटना उन सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए एक बड़ा संदेश है जो गाड़ियाँ तो बेच देती हैं, लेकिन ग्राहकों को सर्विस के नाम पर परेशान करती हैं। विशेषकर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में जहाँ ग्राहक भारी निवेश कर रहे हैं, ऐसी घटनाएं ब्रांड की विश्वसनीयता पर गहरा दाग लगाती हैं। बाजार में चर्चा है कि यदि कंपनियां समय रहते ग्राहकों की समस्याओं का समाधान नहीं करतीं, तो 'डिजिटल इंडिया' के इस दौर में एक ग्राहक कंपनी की ब्रांड वैल्यू को 'कचरा' करने की ताकत रखता है।1
- Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्1