RL यादव मूकनायक स्टेट संपादक राजस्थान :8890304717 बांसवाड़ा में शिक्षकों का महासंगम! 18-19 सितंबर को जुटेंगे 1500 शिक्षक | Rajasthan Teacher Conference बांसवाड़ा में शिक्षक हितों को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को लिओ इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान, डांगपाड़ा बांसवाड़ा में आयोजित होगा। सम्मेलन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से करीब 1500 शिक्षक साथियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपाध्याय पार्क में जिला अध्यक्ष वालजी अड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री मणिलाल यादव सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। खबर से जुड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए। मूकनायक | स्टेट चीफ एडिटर राजस्थान — रामलाल यादव समाचार आपको कैसे लगे कमेन्ट लाईक जरूर करे ।
RL यादव मूकनायक स्टेट संपादक राजस्थान :8890304717 बांसवाड़ा में शिक्षकों का महासंगम! 18-19 सितंबर को जुटेंगे 1500 शिक्षक | Rajasthan Teacher Conference बांसवाड़ा में शिक्षक हितों को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को लिओ इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान, डांगपाड़ा बांसवाड़ा में आयोजित होगा। सम्मेलन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से करीब 1500 शिक्षक साथियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपाध्याय पार्क में जिला अध्यक्ष वालजी अड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री मणिलाल यादव सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। खबर से जुड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए। मूकनायक | स्टेट चीफ एडिटर राजस्थान — रामलाल यादव समाचार आपको कैसे लगे कमेन्ट लाईक जरूर करे ।
- RL यादव मूकनायक स्टेट संपादक राजस्थान :8890304717 बांसवाड़ा में शिक्षकों का महासंगम! 18-19 सितंबर को जुटेंगे 1500 शिक्षक | Rajasthan Teacher Conference बांसवाड़ा में शिक्षक हितों को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को लिओ इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान, डांगपाड़ा बांसवाड़ा में आयोजित होगा। सम्मेलन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से करीब 1500 शिक्षक साथियों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपाध्याय पार्क में जिला अध्यक्ष वालजी अड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री मणिलाल यादव सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। खबर से जुड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए। मूकनायक | स्टेट चीफ एडिटर राजस्थान — रामलाल यादव समाचार आपको कैसे लगे कमेन्ट लाईक जरूर करे ।1
- कुशलगढ़ में भाजपा की बढ़त, कांग्रेस की चुनौती और नरेश कुमार गादिया का निर्णायक दांव! कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव 2026 में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय नरेश कुमार गादिया ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। बहुमत के लिए 11 पार्षद जरूरी हैं, ऐसे में नरेश कुमार गादिया की भूमिका सत्ता गठन में निर्णायक हो गई है। चुनाव में मेघा राहुल सोनी ने वार्ड 15 में 221 वोट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 19 में कांग्रेस के अर्पित अनिल नाहटा महज 2 वोट से जीते। वार्ड 14 में भाजपा के कलीमुद्दीन और कांग्रेस के रजनीकांत खाब्या को बराबर वोट मिले, जिसके बाद लॉटरी से रजनीकांत खाब्या विजेता घोषित हुए। वार्ड 20 में निर्दलीय नरेश कुमार गादिया ने भाजपा के पथिक मेहता को 9 वोट से हराकर पूरे चुनावी समीकरण बदल दिए। अब भाजपा को बहुमत के लिए एक और कांग्रेस को दो समर्थन की जरूरत है। परिणाम के बाद कांग्रेस के नौ निर्वाचित पार्षदों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा से शपथ ली। इस दौरान विधायक रमिला खड़िया और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हंसमुख लाल सेठ सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा के विजेता पार्षद 15 सितंबर को शपथ लेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—11 का जादुई आंकड़ा भाजपा छुएगी या कांग्रेस सत्ता की बाजी पलटेगी?2
- महाराजश्री गजानंद गणपति जी की आगमन ---------------------- आज बांसवाड़ा में गणपति गजानंद जी महाराज का बहुत ही गाजे बाजे के साथ झूमते नाचते हुए बहुत ही उमंग के साथ फूल बरसाते हुए शहर वासियों ने ऊंट गाड़ी पर सवार करके ले जाया गया1
- नमस्कार! मैं आपका रिपोर्टर पंडित, 'A to Z न्यूज़ 24 वागड़' से। राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव परिणाम: 309 निकायों का पूरा लेखा-जोखा! A2Z NEWS24 vagad के साथ राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव परिणाम: 309 निकायों का पूरा लेखा-जोखा! झालावाड़ नगर परिषद: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी को झटका, 45 में से 29 वार्ड जीतकर कांग्रेस ने बनाया पूर्ण बहुमत। झालरापाटन नगरपालिका: बीजेपी ने 20 में से 11 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत। बारां नगर परिषद: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रचा इतिहास, 60 में से 31 सीटें जीतकर बनाया पूर्ण बहुमत। सवाई माधोपुर: जिले के सभी 6 निकायों में बीजेपी का एकतरफा कब्ज़ा। हनुमानगढ़, मकराना और हिंडौन: निर्दलीय प्रत्याशी बने सबसे बड़ी ताकत। चूरू नगर परिषद: त्रिशंकु स्थिति; 6 निर्दलीय तय करेंगे कि बोर्ड किसका बनेगा। मुख्य निष्कर्ष: जयपुर, कोटा और उदयपुर जैसे बड़े नगर निगमों में बीजेपी मजबूत है, जबकि बीकानेर, सीकर और झालावाड़ में कांग्रेस ने अपनी साख बनाई है। 40 से ज्यादा नगरपालिकाओं में निर्दलीय ही 'किंगमेकर' की भूमिका निभाएंगे। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए 'A to Z न्यूज़ 24 वागड़' के साथ। धन्यवाद!1
- वार्ड नंबर 15मे भाजपा की मेघा सोनी ने 221मतो से जीत हासिल की प्राइम न्यूज राजस्थान नारी शक्ति मिडिया प्रभारी रिपोर्टर श्रीमती प्रियंका सोनी मोहकमपुरा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में हुएं नगरपालिका चुनाव में जंहा भारतीय जनता पार्टी को 10सीटे वहीं कांग्रेस पार्टी को 9तथा भाजपा छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी नरेश गादीया एक मात्र निर्दलीय ने जीत हासिल कर सबको चोका दिया वहीं वार्ड नंबर 15मे में भाजपा की श्रीमती मेघा राहुल सोनी नो वार्ड 15के मतदाताओं ने 221वोट दे कर श्रीमती मेघा राहुल सोनी को जीत का सेहरा पहनाया हम आपको बतादे की श्रीमती मेघा राहुल सोनी के परिवार से श्रीमती ललिता देवी सोनी कुशलगढ़ नगरपालिका में पुर्व अध्यक्ष रह चुकीं हैं तथा श्रीमती मेघा सोनी के पती राहुल सोनी भी कुशलगढ़ नगरपालिका में पार्षद रह चुके हैं श्रीमती मैघा सोनी की जित से सोनी समाज व वार्ड 15के मतदाताओं ने खुशी जाहिर की हे3
- सालमगढ़ में 'गणपति बाप्पा मोरया' की गूंज: श्री राम मित्र मंडल ने हर्षोल्लास से की गणेश स्थापना, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब सालमगढ़ में 'गणपति बाप्पा मोरया' की गूंज: श्री राम मित्र मंडल ने हर्षोल्लास से की गणेश स्थापना, महाआरती में उमड़ा जनसैलाब सालमगढ़। कस्बे में गणेश उत्सव के पावन पर्व पर धार्मिक उत्साह और अगाध भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। श्री राम मित्र मंडल के तत्वावधान में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की भव्य स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान करणी सेना अध्यक्ष व मुख्य यजमान अनूप सिंह राव ने पूर्ण विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित करवाई। स्थापना के उपरांत आयोजित भव्य महाआरती में समूचे क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बजरंग दल प्रखंड संयोजक अजय चौधरी, सालमगढ़ नगर अध्यक्ष कुलदीप बैरागी, और सालमगढ़ लैम्प्स अध्यक्ष अशोक चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री राम मित्र मंडल के सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों के भक्तिमय भजनों और 'गणपति बाप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया' के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा।1
- 25 सालों से कांग्रेस के गढ को भेदने वाले राजा रमीज ने वार्ड नं 24 में बनाया इतिहास 25 साल का गढ़ टूटा, रमीज राजा ने रचा इतिहास, प्रतिद्वंद्वी की जमानत भी जब्त सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 24 का परिणाम सबसे अधिक चर्चा का विषय बन गया है। वर्षों से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के युवा और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे रमीज राजा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजनीति के जानकारों को भी चौंका दिया। करीब 25 वर्षों से कांग्रेस के प्रभाव वाले इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रमीज राजा ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी होजैफा की जमानत भी जब्त करवा दी। रमीज राजा को कुल 333 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 38 वोट प्राप्त हुए। यह अंतर वार्ड की जनता के स्पष्ट जनादेश को दर्शाता है। रमीज राजा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 24 की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उनका सरल, मिलनसार और जनसंपर्क आधारित व्यक्तित्व लोगों को काफी पसंद आया। वे लगातार आमजन के बीच रहे और हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया। यही कारण रहा कि पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। चुनाव से पहले हुई बातचीत में रमीज राजा ने कहा था कि वे राजनीति में नए जरूर हैं, लेकिन वार्ड के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचने और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ने का भरोसा दिलाया था। जनता ने उनके इन वादों और सकारात्मक सोच पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। रमीज राजा की इस जीत के बाद वार्ड नंबर 24 में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। लोगों का कहना है कि उन्होंने बदलाव और विकास की उम्मीद के साथ रमीज राजा को अपना प्रतिनिधि चुना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, वार्ड नंबर 24 में रमीज राजा की यह जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि सागवाड़ा की स्थानीय राजनीति में बदलते जनविश्वास और नई नेतृत्व क्षमता की मजबूत पहचान है। पहली ही चुनावी पारी में 25 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ना और प्रतिद्वंद्वी की जमानत जब्त करवाना रमीज राजा को नगर पालिका चुनाव 2026 के सबसे चर्चित विजेताओं में शामिल कर चुका है।1
- कुशलगढ़ की पालिका में ‘एक सीट’ का खेल, भाजपा-कांग्रेस की निगाहें निर्दलीय पर कुशलगढ़ नगर पालिका चुनाव परिणाम के बाद अब सियासी निगाहें बोर्ड गठन और अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई हैं। 20 सदस्यीय नगर पालिका में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 9 और एक सीट निर्दलीय ने जीती है। बोर्ड गठन के लिए 11 पार्षदों का बहुमत जरूरी है। ऐसे में भाजपा बहुमत से सिर्फ एक कदम दूर है, जबकि कांग्रेस को दो पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। लिहाजा निर्दलीय पार्षद की भूमिका बेहद अहम हो गई है। बताया जा रहा है कि निर्दलीय पार्षद भाजपा विचारधारा से जुड़े रहे हैं और टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर चुनाव मैदान में उतरे थे। ऐसे में उनके रुख पर दोनों दलों की नजरें टिकी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल अध्यक्ष पद को लेकर है। भाजपा के 10 पार्षद होने से उसका पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है, लेकिन अंतिम तस्वीर समर्थन के समीकरण तय करेंगे। कुशलगढ़ में अब चुनावी मुकाबले के बाद ‘11 का आंकड़ा’ और अध्यक्ष की कुर्सी सबसे बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है।1