logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षा का संकल्प, नारी शक्ति का विश्वास! 🌸 रक्षाबंधन सिर्फ धागे का त्योहार नहीं, बल्कि नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति आज सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत पहचान बन रही है। 🇮🇳 राखी का धागा सुरक्षा का वादा, सशक्त नारी नए भारत की ताकत! 💪 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🏻

47 min ago
user_वागड़ NEWS 24
वागड़ NEWS 24
Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
47 min ago

रक्षा का संकल्प, नारी शक्ति का विश्वास! 🌸 रक्षाबंधन सिर्फ धागे का त्योहार नहीं, बल्कि नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति आज सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत पहचान बन रही है। 🇮🇳 राखी का धागा सुरक्षा का वादा, सशक्त नारी नए भारत की ताकत! 💪 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🏻

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाइक की भिड़ंत से स्कूटी सवार दंपत्ति हुए घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। अपनी बालिका को लेकर सुसराल जा रहे स्कूटी सवार दंपत्ति बाइक की टैक लगने से घायल हो गए। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दंपत्ति का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांधवा निवासी कालू पिता धुला विहात अपनी पत्नी रिशा के साथ स्कूटी पर अपनी बालिका को लेने के लिए अपने सुसराल खेरवाड़ा की ओर जा रहा था। तभी सामान की ओर से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे स्कूटी सवार दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 के कार्मिक सोहन के राजू मौक पर पहुंचे ओर घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा दोनों का उपचार चल रहा हैं।
    1
    बाइक की भिड़ंत से स्कूटी सवार दंपत्ति हुए घायल, इलाज जारी 
डूंगरपुर। अपनी बालिका को लेकर सुसराल जा रहे स्कूटी सवार दंपत्ति बाइक की टैक लगने से घायल हो गए। घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। जहा दंपत्ति का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार गांधवा निवासी कालू पिता धुला विहात अपनी पत्नी रिशा के साथ स्कूटी पर अपनी बालिका को लेने के लिए अपने सुसराल खेरवाड़ा की ओर जा रहा था। तभी सामान की ओर से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे स्कूटी सवार दंपत्ति नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 के कार्मिक सोहन के राजू मौक पर पहुंचे ओर घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा दोनों का उपचार चल रहा हैं।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। डूंगरपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डूंगरपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं पुलिस के बीच आत्मीयता, विश्वास, एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। श्रीमान मनीष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय , समस्त वृताधिकारी, एवं समस्त थानाधिकारियों के निर्देशन एवं सहभागिता से जिले भर के पुलिस थानों चौकियों एवं कार्यालयों, में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह एवं आत्मीय भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों को रोक कर राखी बांधी गई । पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बांधकरभावात्मक संदेश दिया कि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। एक छोटी सी राखी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने घर सुरक्षित लौटने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया। डूंगरपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में , पुलिस हमारे साथ है हम पुलिस के साथ हैं"की भावना को सकारात्मक भावना को बढ़ावा देने वाला था । इस पहल से ये संदेश दिया कि कानून का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। 

भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। 
डूंगरपुर  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डूंगरपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं पुलिस के बीच आत्मीयता, विश्वास, एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। श्रीमान मनीष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय , समस्त वृताधिकारी, एवं समस्त थानाधिकारियों के निर्देशन एवं सहभागिता से जिले भर के पुलिस थानों चौकियों एवं कार्यालयों, में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह एवं आत्मीय भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों को रोक कर राखी बांधी गई । पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बांधकरभावात्मक संदेश दिया कि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। एक छोटी सी राखी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने घर सुरक्षित लौटने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया। डूंगरपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में , पुलिस हमारे साथ है हम पुलिस के साथ हैं"की भावना को सकारात्मक भावना को बढ़ावा देने वाला था । इस पहल से ये संदेश दिया कि कानून का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राखी बांधने आने वाली थीं बहनें, भाई की मौत से घर में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर; रक्षाबंधन की खुशियां बदलीं गम में सीमलवाड़ा। चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा रेफर किया गया है। हादसे में मंडला उपली सांसरपुर निवासी कल्पेश खराड़ी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार मिथुन कुमार पुत्र लकमा खराड़ी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों शुक्रवार शाम डूंगरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान कल्पेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते मिथुन को मोडासा रेफर किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राखी लेकर आने वाली थीं बहनें, भाई की अर्थी उठी रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशियां थीं। कल्पेश और मिथुन की बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली थीं। परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने वाली थीं, उसी भाई की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया। गुजरात में मजदूरी करता था कल्पेश कल्पेश अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैजा चौकी प्रभारी वालचंद ने बताया कि पिकअप ओर बाइक को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    2
    राखी बांधने आने वाली थीं बहनें, भाई की मौत से घर में पसरा मातम
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर; रक्षाबंधन की खुशियां बदलीं गम में
सीमलवाड़ा। चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा रेफर किया गया है।
हादसे में मंडला उपली सांसरपुर निवासी कल्पेश खराड़ी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार मिथुन कुमार पुत्र लकमा खराड़ी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों शुक्रवार शाम डूंगरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान कल्पेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते मिथुन को मोडासा रेफर किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
राखी लेकर आने वाली थीं बहनें, भाई की अर्थी उठी
रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशियां थीं। कल्पेश और मिथुन की बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली थीं। परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने वाली थीं, उसी भाई की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया।
गुजरात में मजदूरी करता था कल्पेश
कल्पेश अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैजा चौकी प्रभारी वालचंद ने बताया कि पिकअप ओर बाइक को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, राखियों की खरीदारी से बाजार गुलजार कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कुशलगढ़ के नहेरूमार्ग, सुभाष मार्ग, थांदला रोड, रतलाम रोड, टिमेडा बस स्टेंड, बांसवाड़ा रोड सहित अन्य बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल सजे हैं। कार्टून, लाइट वाली, रुद्राक्ष, चंदन और इको-फ्रेंडली राखियों की विशेष मांग है। राखियों के साथ फुटवेट व कपड़ों की दुकानों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों के साथ गिफ्ट और मिठाइयों के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध कराए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है। रक्षा बंधन की खरीदारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए, वहीं पुलिस वाहन भी तैनात किया गया है।
    1
    कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, राखियों की खरीदारी से बाजार गुलजार
कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
कुशलगढ़ के नहेरूमार्ग, सुभाष मार्ग, थांदला रोड, रतलाम रोड, टिमेडा बस स्टेंड, बांसवाड़ा रोड सहित अन्य बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल सजे हैं। कार्टून, लाइट वाली, रुद्राक्ष, चंदन और इको-फ्रेंडली राखियों की विशेष मांग है।
राखियों के साथ फुटवेट व कपड़ों की दुकानों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों के साथ गिफ्ट और मिठाइयों के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध कराए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है।
रक्षा बंधन की खरीदारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए, वहीं पुलिस वाहन भी तैनात किया गया है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समाज सेवी अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।। समाज से अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।।
    1
    आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समाज सेवी अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।।
समाज से अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।।
    user_समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी
    Teacher सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है! कैसे हमें बर्बाद होना है! कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है! ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए! रक्षाबंधन
    1
    ये व्यक्ति छोटे बच्चे को सीखा रहा है!
कैसे हमें बर्बाद होना है!
कैसे आने वाली पीढ़ी को बर्बाद करना है!
ऐसे पंगु दिमाग़ के लोग समाज को गर्त की खाई में धकेल रहें है इसकी पहचान कर कार्यवाही होनी चाहिए!
रक्षाबंधन
    user_Dheeraj Roat
    Dheeraj Roat
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डूंगरपुर शहर में बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर हुआ घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। घर से डूंगरपुर शहर की ओर आ रहा बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर घायल हो गया। घर को 108 की सहायता जिला अस्पताल लाया गया। जहा उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के बलवाड़ा निवासी गोविंद पिता नमा बरांडा दोपहर 3 बजे अपने गांव बलवाड़ा से डूंगरपुर शहर की ओर बाइक लेकर आ रहा था। तभी नवाडेरा के निकट आगे चल रहे टेंपो के गलफत पूर्वक वहां चलाने पर युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जाकर टकरा गई। जिस पर घायल को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। घायल के हाथ ओर पेट पर गंभीर चोटे पहुंची है।
    1
    डूंगरपुर शहर में बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर हुआ घायल, इलाज जारी 
डूंगरपुर। घर से डूंगरपुर शहर की ओर आ रहा बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर घायल हो गया। घर को 108 की सहायता जिला अस्पताल लाया गया। जहा उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के बलवाड़ा निवासी गोविंद पिता नमा बरांडा दोपहर 3 बजे अपने गांव बलवाड़ा से डूंगरपुर शहर की ओर बाइक लेकर आ रहा था। तभी नवाडेरा के निकट आगे चल रहे टेंपो के गलफत पूर्वक वहां चलाने पर युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जाकर टकरा गई। जिस पर घायल को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। घायल के हाथ ओर पेट पर गंभीर चोटे पहुंची है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रक्षाबंधन के दिन घर में छाया मातम, पिता की मौत से चार बेटियों के सिर से उठा साया बलवनिया में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं; पुलिस जांच में जुटी सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बलवनिया गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी राकेश कुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार बेटियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है। चौरासी थाना पुलिस के अनुसार बलवनिया फला माताजी निवासी सुरेश आमलिया पुत्र केवलराम आमलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत की ओर गया था। बाद में परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली। राजेश को एक पेड़ से लटका देखा, बहू और मां ने राकेश को देखा तो तत्काल सुरेश को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रक्षाबंधन के दिन हुआ और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया राकेश कुमार अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गया है। परिवार में कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। तीन भाइयों में मझला था राकेश परिजनों के अनुसार राकेश कुमार तीन भाइयों में मझला था। परिवार में उसकी एक बहन भी है। अचानक हुई मौत से भाई-बहन और अन्य परिजन सदमे में हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत की खबर ने बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को झकझोर दिया। आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा हैड कांस्टेबल सूरजमल कटारा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। बाइट: सूरजमल कटारा,हैड कांस्टेबल
    1
    रक्षाबंधन के दिन घर में छाया मातम, पिता की मौत से चार बेटियों के सिर से उठा साया
बलवनिया में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं; पुलिस जांच में जुटी
सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बलवनिया गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी राकेश कुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार बेटियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है।
चौरासी थाना पुलिस के अनुसार बलवनिया फला माताजी निवासी सुरेश आमलिया पुत्र केवलराम आमलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत की ओर गया था। बाद में परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली। राजेश को एक पेड़ से लटका देखा, बहू और मां ने राकेश को देखा तो तत्काल सुरेश को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रक्षाबंधन के दिन हुआ और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।
चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
राकेश कुमार अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गया है। परिवार में कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
तीन भाइयों में मझला था राकेश
परिजनों के अनुसार राकेश कुमार तीन भाइयों में मझला था। परिवार में उसकी एक बहन भी है। अचानक हुई मौत से भाई-बहन और अन्य परिजन सदमे में हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत की खबर ने बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को झकझोर दिया।
आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
हैड कांस्टेबल सूरजमल कटारा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है।
बाइट: सूरजमल कटारा,हैड कांस्टेबल
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्रह्म नगरी छींच में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रावणी उपाकर्म में सैकड़ों विप्रों ने निभाई प्राचीन परंपरा छींच। ब्रह्म नगरी छींच में श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्राचीन वैदिक परंपरा श्रावणी उपाकर्म का विधि-विधानपूर्वक आयोजन किया गया। सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों विप्रवरों ने भाग लेकर ऋषि परंपरा का निर्वहन किया। श्रावणी उपाकर्म के तहत प्रातःकाल ब्रह्म सरोवर घाट पर शुक्लयजुर्वेदीय माध्यांदिनी शाखा के त्रिवेदी मेवाड़ा, औदिच्य एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों ने पवित्र स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया। पं. प्रदीप शुक्ला एवं मोहित शुक्ला के आचार्यत्व में सर्वप्रथम प्रायश्चित कर्म के अंतर्गत हेमाद्रि श्रवण किया गया। इसके बाद गौमय, गौघृत, गौदुग्ध, गौदधि एवं गौमूत्र से निर्मित पंचगव्य से दशविधि स्नान कराया गया तथा भस्म लेपन किया गया। श्रावणी उपाकर्म में नियमानुसार अपामार्ग के पत्तों, कुशा एवं दूर्वा का भी प्रयोग किया गया। दशविधि स्नान, तर्पण एवं आत्मशुद्धि की धार्मिक क्रियाओं के पश्चात सभी विप्रजन ब्रह्मा मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधिपूर्वक सप्तऋषि पूजन किया गया। उपस्थित ब्राह्मणों ने सप्तऋषियों का पूजन-अर्चन कर यज्ञोपवित को अभिमंत्रित किया और विधि-विधान के साथ नया यज्ञोपवित धारण किया। ब्रह्माजी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष मुकेश दवे ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म की परंपरा प्राचीन काल से ही नदियों एवं सरोवरों के तट पर ऋषि-मुनियों द्वारा निभाई जाती रही है। समय के साथ यह परंपरा और अधिक विकसित हुई। आज भी देश के विभिन्न स्थानों पर निवास करने वाले जनेऊधारी व्यक्ति श्रावण पूर्णिमा पर अपनी परंपरा का निर्वहन करने के लिए गांव पहुंचते हैं और श्रावणी उपाकर्म के माध्यम से आत्मशुद्धि एवं वैदिक संस्कारों को आगे बढ़ाते हैं। आयोजन के दौरान ब्रह्म सरोवर एवं ब्रह्मा मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा तथा वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर विश्वेश्वर आचार्य, हरिकृष्ण पंड्या, भूपेंद्र दवे, अशोक उपाध्याय, भरत पुरोहित, राजेश त्रिवेदी, आशीष उपाध्याय, हेमंत आचार्य, पवन भट्ट, ब्रजमोहन पंड्या, प्रदीप आचार्य, महेश त्रिवेदी, नरेंद्र व्यास, जयप्रकाश व्यास, आशीष आचार्य सहित अनेक विप्रवर उपस्थित रहे।
    1
    ब्रह्म नगरी छींच में गूंजे वैदिक मंत्र, श्रावणी उपाकर्म में सैकड़ों विप्रों ने निभाई प्राचीन परंपरा
छींच। ब्रह्म नगरी छींच में श्रावण पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्राचीन वैदिक परंपरा श्रावणी उपाकर्म का विधि-विधानपूर्वक आयोजन किया गया। सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों विप्रवरों ने भाग लेकर ऋषि परंपरा का निर्वहन किया।
श्रावणी उपाकर्म के तहत प्रातःकाल ब्रह्म सरोवर घाट पर शुक्लयजुर्वेदीय माध्यांदिनी शाखा के त्रिवेदी मेवाड़ा, औदिच्य एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों ने पवित्र स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया।
पं. प्रदीप शुक्ला एवं मोहित शुक्ला के आचार्यत्व में सर्वप्रथम प्रायश्चित कर्म के अंतर्गत हेमाद्रि श्रवण किया गया। इसके बाद गौमय, गौघृत, गौदुग्ध, गौदधि एवं गौमूत्र से निर्मित पंचगव्य से दशविधि स्नान कराया गया तथा भस्म लेपन किया गया। श्रावणी उपाकर्म में नियमानुसार अपामार्ग के पत्तों, कुशा एवं दूर्वा का भी प्रयोग किया गया।
दशविधि स्नान, तर्पण एवं आत्मशुद्धि की धार्मिक क्रियाओं के पश्चात सभी विप्रजन ब्रह्मा मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधिपूर्वक सप्तऋषि पूजन किया गया। उपस्थित ब्राह्मणों ने सप्तऋषियों का पूजन-अर्चन कर यज्ञोपवित को अभिमंत्रित किया और विधि-विधान के साथ नया यज्ञोपवित धारण किया।
ब्रह्माजी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष मुकेश दवे ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म की परंपरा प्राचीन काल से ही नदियों एवं सरोवरों के तट पर ऋषि-मुनियों द्वारा निभाई जाती रही है। समय के साथ यह परंपरा और अधिक विकसित हुई। आज भी देश के विभिन्न स्थानों पर निवास करने वाले जनेऊधारी व्यक्ति श्रावण पूर्णिमा पर अपनी परंपरा का निर्वहन करने के लिए गांव पहुंचते हैं और श्रावणी उपाकर्म के माध्यम से आत्मशुद्धि एवं वैदिक संस्कारों को आगे बढ़ाते हैं।
आयोजन के दौरान ब्रह्म सरोवर एवं ब्रह्मा मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा तथा वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
इस अवसर पर विश्वेश्वर आचार्य, हरिकृष्ण पंड्या, भूपेंद्र दवे, अशोक उपाध्याय, भरत पुरोहित, राजेश त्रिवेदी, आशीष उपाध्याय, हेमंत आचार्य, पवन भट्ट, ब्रजमोहन पंड्या, प्रदीप आचार्य, महेश त्रिवेदी, नरेंद्र व्यास, जयप्रकाश व्यास, आशीष आचार्य सहित अनेक विप्रवर उपस्थित रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.