Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोहतास में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का बड़ा खुलासा! अमरी टोला में रेड… 10 घरों में छापेमारी, कई नाबालिग बरामद! पुलिस की छापेमारी में मचा हड़कंप! रोहतास में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का बड़ा खुलासा! अमरी टोला में रेड… 10 घरों में छापेमारी, कई नाबालिग बरामद! पुलिस की छापेमारी में मचा हड़कंप!
Tatkal News Bihar 24
रोहतास में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का बड़ा खुलासा! अमरी टोला में रेड… 10 घरों में छापेमारी, कई नाबालिग बरामद! पुलिस की छापेमारी में मचा हड़कंप! रोहतास में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का बड़ा खुलासा! अमरी टोला में रेड… 10 घरों में छापेमारी, कई नाबालिग बरामद! पुलिस की छापेमारी में मचा हड़कंप!
More news from बिहार and nearby areas
- : रोहतास जिले के चेनारी में बिजली की चपेट में आने से हुई सतानंद तिवारी की असामयिक मृत्यु के बाद, जहाँ एक ओर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। सरकारी सहायता के साथ-साथ निजी सहयोग सतानंद तिवारी की मृत्यु के बाद बिजली विभाग द्वारा नियमानुसार 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। लेकिन एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने महसूस किया कि मृतक के पीछे उनके छोटे बच्चे हैं, जिनकी शिक्षा और भविष्य के लिए केवल सरकारी मुआवजा काफी नहीं होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़ाया हाथ रोहतास के इतिहास में संभवतः यह पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई प्रशासनिक अधिकारी खुद आगे आकर किसी पीड़ित परिवार के लिए चंदा इकट्ठा कर रहा है। डोनेशन बॉक्स (दान पेटी): एसडीएम कार्यालय में एक विशेष पेटी रखी गई है। 7 दिनों का अभियान: यह मुहिम अगले 7 दिनों तक चलेगी। सहयोगी: इस पहल में एसडीएम के साथ उनके कार्यालय के कर्मचारी, अन्य अधिकारी और स्थानीय वकील भी बढ़-चढ़कर अपनी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। "हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सतानंद तिवारी के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कोई बाधा न आए। यह हमारा छोटा सा प्रयास है ताकि उस परिवार को संबल मिल सके।" — डॉ. नेहा कुमारी, एसडीएम, सासाराम प्रशासन का कड़ा रुख एक तरफ जहाँ एसडीएम मानवीय चेहरा दिखा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही पर भी कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद विभाग के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और विभाग अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे। निष्कर्ष: सासाराम एसडीएम की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि अधिकारी केवल फाइलों और आदेशों तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज के प्रति अपनी नैतिक और मानवीय जिम्मेदारियों को भी बखूबी समझते हैं। इस कदम की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।2
- मोतिहारी में ज़हरीली शराब से मारे गए 4 लोगों के परिवार से मुलाक़ात के बाद जन सुराज प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का बयान!!1
- दावथ थाना क्षेत्र की मलियाबाग स्थित बिक्रमगंज डुमरांव सड़क पर प्रकाश मैरिज हॉल में शुक्रवार को एसडीएम प्रभात कुमार और एसडीपीओ सिंधू शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़ा युवक एवं युवतियों को पकड़ा है। जबकि दर्जनों से अधिक युवक युवती भागने में सफल रहे। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मालियाबाग में स्थित प्रकाश मैरेज हॉल में देह व्यापार का अनैतिक कार्य चलता है। जिसके आधार पर टीम गठन कर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह, दावथ सीओ विकास कुमार पंडित, पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव,थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजीयरा, सूर्यपुरा थाना के एस आई अनामिका सुधा के साथ ही पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों के साथ उक्त होटल में लगभग 1:00 बजे छापेमारी किया। जबकि पुलिस प्रशासन के वहां पहुंचते ही होटल संचालक और उसके कई सहयोगी भागने में सफल रहे। जबकि तीन मंजिली मैरिज हॉल के अंदर प्रवेश करते ही आपत्तिजनक स्थिति में दर्जनों युवक युवती भागने में सफल रहे। जबकि अंदर एक मंजिला से लेकर तीन मंजिलें भवन के विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में लगभग 40 जोड़े युवक एवं युवतियों को पकड़ा गया है। जांच के दौरान विभिन्न कमरों से काफी मात्रा में कंडोम, उत्तेजक दवाइयां, सरसों तेल का सीसी, साथ ही दो कार, एक ई रिक्शा, बाईक 32 बरामद किया गया। जबकि दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के अचानक इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मैरिज हॉल के बाहर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। पुलिस प्रशासन किए कार्रवाई लगभग 4 घंटे तक चली। डीएसपी सिंधू शेखर सिंह ने बताया कि मालियाबाग के मैरेज हॉल में छापेमारी कर काफी संख्या में युवक युवती को पकड़ा गया है कई शादी सुधा हैं जबकि कई अविवाहित हैं, इस मामले में मैरेज हॉल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा। मैरेज हॉल को सिल कर दिया गया है, जबकि वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और पकड़े गए सभी युवक युवतीयों को थाना लाकर आवश्यक पूछ ताछ चल रहा है। जबकि दूसरी तरफ मलियाबाग बाजार के साथ ही आस पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना किया है।और कहा कि इस अनैतिक कार्य के चलते बदनाम हो रहे क्षेत्र को राहत महसूस हो रहा है।1
- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल काराकाट/ रोहतास।थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव में पुत्र न होने के कारण बहू की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके वालों के मुताबिक, ससुराल वालों ने पांच साल पहले ब्याही गई कलिंदा देवी की मारपीट कर हत्या कर दी और शव जला दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल के आठ लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है। मृतका कलिंदा देवी के पिता धर्मू भुइयां ने काराकाट थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच साल पहले बड़े धूमधाम से कमलेश भुइयां के पुत्र पिंटू भुइयां के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कलिंदा को लगातार मारपीट और प्रताड़ित करते रहे। कारण था कि कलिंदा का कोई पुत्र या संतान नहीं हो रही थी। पिता ने आवेदन में कहा कि ससुराल वाले बार-बार बेटा न होने का ताना देते और मारते थे। कल शुक्रवार को पिंटू भुइयां का फोन आया कि कलिंदा की तबीयत खराब है। पिता धर्मू तत्काल अपने पैतृक गांव से औदानी बिगहा पहुंचे, तो वहां बेटी का शव जला दिया गया था। मारपीट के निशान साफ दिख रहे थे। गुस्साए पिता ने ससुराल के आठ सदस्यों पिंटू भुइयां, कमलेश भुइयां समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। काराकाट थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि धर्मु भुइयां के आवेदन पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुख्य आरोपी पिंटू भुइयां सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। आज शनिवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी हो गया। थाना प्रभारी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, क्योंकि आरोपी पक्ष ने उसे पहले ही आग के हवाले कर दिया था। बाकी छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं।1
- मानदेय भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन सिकंदरपुर (बलिया) तहसील क्षेत्र के नवानगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों ने मानदेय भुगतान में हो रही देरी और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। इस संबंध में शनिवार को ग्राम रोजगार सेवा अध्यक्ष गोविंद गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा योजना के तहत कार्य करने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय नहीं मिला है। इसके साथ ही ईपीएफ से संबंधित भुगतान भी लंबित है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम रोजगार सेवकों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में राम ईश्वर गुप्ता, मनीष कुमार वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार कुशवाहा, सुभाष चंद्र गुप्ता, विनय कुमार यादव, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, ललिता कुमारी, नंद जी यादव, राम प्रवेश यादव, अरविंद कुमार पाठक, दिनेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, नितिन यादव, प्रियंका देवी, नीतू कुमारी, सुनीता देवी व सुमन देवी सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक शामिल रहे।1
- Post by Raman Kishor Chaubey1
- Post by Tatkal News Bihar 241
- पिछले दो दिनों से बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की कार्रवाई में संझौली तथा दावथ थाना इलाके के मलियाबाग के होटल में जब छापामारी किया तो देह व्यापार में लिप्त करीब सैकड़ो लोगों को हिरासत में लिया गया। जो प्रमाण के लिए काफी है कि बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाले संझौली तथा दावथ थाना इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को खबर नहीं। बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि दावथ अंचलाधिकारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दावथ थाना इलाके में एक होटल में की गई छापामारी में 75 से 80 महिला पुरुष को कब्जे में लिया गया। जबकि पिछले दिन बिक्रमगंज एसडीएम ने संझौली इलाके के होटल से भी आधा दर्जन को कब्जे में लिया था। ऐसे में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले दावथ तथा संझौली थाना के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की यह कार्रवाई प्रमाण के लिए भी काफ़ी है।4
- कशिश न्यूज़ रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल इलाके होटल रेस्टोरेंट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की जानकारी दावथ थाना या संझौली थाना की नहीं है।पिछले दो दिनों से बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की कार्रवाई में संझौली तथा दावथ थाना इलाके के मलियाबाग के होटल में जब छापामारी किया तो देह व्यापार में लिप्त करीब सैकड़ो लोगों को हिरासत में लिया गया।जो प्रमाण के लिए काफी है कि बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाले संझौली तथा दावथ थाना इलाके में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की पुलिस को खबर नहीं।बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि दावथ अंचलाधिकारी एवं उनके सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से दावथ थाना इलाके में एक होटल में की गई छापामारी में 75 से 80 महिला पुरुष को कब्जे में लिया गया। जबकि पिछले दिन बिक्रमगंज एसडीएम ने संझौली इलाके के होटल से भी आधा दर्जन को कब्जे में लिया था।ऐसे में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलने वाले दावथ तथा संझौली थाना के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जो बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार की यह कार्रवाई प्रमाण के लिए भी काफी है।1